logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

14 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, महकमे ने भव्य विदाई समारोह आयोजित कर सुखमय और समृद्ध जीवन की कामना के साथ दी विदाई पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल प्रेस विज्ञप्ति बदायूॅं / बरेली / पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में माह जुलाई, 2026 में सेवानिवृत्त हुए 14 कर्मचारियों के विदाई समारोह मंडल सभा कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समापक राशि भुगतान परिपत्र, मेडिकल कार्ड तथा सेवानिवृत्ति से संबंधित अन्य दस्तावेज प्रदान कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की। अपने संबोधन में अपर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अपने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, जीवनभर की अर्जित पूंजी का विवेकपूर्ण निवेश करने तथा अपने अनुभवों से समाज एवं परिवार का मार्गदर्शन करते रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रेल सेवा के दौरान उनकी निष्ठा, समर्पण एवं कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के रेलकर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। मंडल कार्मिक अधिकारी आनन्द कुमार ने बताया कि इस माह सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों के 14 कर्मचारियों को यथा इन्जीनियरिंग विभाग के ट्रैकमेन्टेनर, पीलीभीत नन्द किशोर; विद्युत विभाग के वरिष्ठ तक्नीशियन पावर, इज्जतनगर शमीम रजा खा व फतेहगढ़ से तक्नीशियन प्रथम जहाॅआरा वारसी; परिचालन विभाग के शटिंग मास्टर (द्वितीय), फर्रुखाबाद मोहम्मद अशलम; ट्रेन मैनेजर मेल, बरेली सिटी हर नन्दन गंगवार एवं कांटावाला, उत्तरीपुरा संकट हरन मिश्रा; सीटीएनएल, इज्जतनगर सुरेन्द्र सिंह; स्टेशन अधीक्षक, अरोल मकनपुर राम तीर्थ, सिगनल विभाग के रूद्रपुर सिटी वरिष्ठ तक्नीशियन मनोज कुमार सिंह; चिकित्सा विभाग के एच.ए., इज्जतनगर मनोज कुमार शुक्ला; एचकेए, मथुरा छवनी राम रतन एवं एचकेए, फर्रुखाबाद मोहन लाल; यान्त्रिक विभाग के वरिष्ठ तक्नीशियन (लोको शेड) अरविन्द कुमार सिन्हा व सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा), रामनगर जवाहर सिंह रावत को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उन्होंने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार इज्जतनगर मंडल में एक नई पहल प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत सेवानिवृत्ति से उत्पन्न रिक्तियों पर उसी दिन पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की जाती है। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना तथा पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी बनाना है। इसी क्रम में इस माह भी विभिन्न विभागों के 08 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग सहित सभी शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी, रेलकर्मी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_राजेश कुमार वर्मा
राजेश कुमार वर्मा
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
82fede5b-c0d2-4207-9ce0-f9cb282f3a38

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यूपी में कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DGP ने की समीक्षा बैठक, #BREAKING
    1
    यूपी में कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DGP ने की समीक्षा बैठक,
#BREAKING
    user_अनुज कुमार सिहं
    अनुज कुमार सिहं
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित की गई अखंड ज्योति से संसार हो रहा है आलोकित : फात्मा रज़ा शहर में निकली ज्योति कलश रथ यात्रा, हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा के जयघोष से गूंज उठा वातावरण। बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति, 2400 तीर्थों के जल-रज के कलश के साथ निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से गायत्री शक्तिपीठ तक ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली गई। शंखध्वनि, घंटे-घड़ियालों से वातावरण गुंजामान हो उठा। नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रजा ने हरी झंडी दिखाकर ज्योति कलश रथ यात्रा को रवाना किया उन्होंने कहा कि युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने प्रज्ज्वलित की अखंड ज्योति, दिव्य ज्योति है। जिसके दिव्य प्रकाश से संसार आलोकित हो रहा है। उनकी 3200 से अधिक पुस्तकें लोगों में सुसंस्कार, सर्वोत्तम ज्ञान, अभूतपूर्व नव चेतना जाग्रत कर रहीं हैं। जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए संजीवनी हैं। चेयरमैन फात्मा रजा, स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना, जोन समंवयक अशोक सिंह और उपजोन समन्वयक अजयवीर सिंह यादव, पर्व चेयरमैंन दीपमाला गोयल ने अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन किया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा और जिला समन्वयक नरेंद्रपाल शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। डीपी सिंह ने युवाओं को ऊर्जावान संदेश दिया। शिवंवदा सिंह, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा ने प्रज्ञा गीतों का श्रवण कराया। वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा, नत्थू लाल शर्मा, रथ चालक राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन कराया जा रहा है। ज्योति कलश रथ यात्रा प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर से टिकटगंज, लाल बहादुर शास्त्री चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, मथुरिया गेट, लालपुल होती हुई गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। ज्योति कलश रथ यात्रा का जगह-जगह समाजसेवी, वीरेंद्र धींगड़ा, पंकज रस्तोगी, वीरेंद्र प्रकाश रस्तोगी, प्रदीप कुमार, राकेश गुप्ता, सुमन ढींगरा, हिमांशु गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और पूजन किया। इस मौके पर डा.सोहनपाल, गेंदन लाल, पुत्तू लाल, सुमित कुकरेती, लेखराज जायसवाल, सुमन, माया सक्सेना, सुशील पटेल, संजय साहू, सत्यदेव साहू, अंकित सुरेश, शोभना, रितु कश्यप, सचिन पाल आदि मौजूद रहे।
    1
    श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित की गई अखंड ज्योति से संसार हो रहा है आलोकित : फात्मा रज़ा 
शहर में निकली ज्योति कलश रथ यात्रा, हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा के जयघोष से गूंज उठा वातावरण।                                          
                   
बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति, 2400 तीर्थों के जल-रज के कलश के साथ निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से गायत्री शक्तिपीठ तक ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली गई। शंखध्वनि, घंटे-घड़ियालों से वातावरण गुंजामान हो उठा। नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रजा ने हरी झंडी दिखाकर ज्योति कलश रथ यात्रा को रवाना किया उन्होंने कहा कि युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने प्रज्ज्वलित की अखंड ज्योति, दिव्य ज्योति है। जिसके दिव्य प्रकाश से संसार आलोकित हो रहा है। उनकी 3200 से अधिक पुस्तकें लोगों में सुसंस्कार, सर्वोत्तम ज्ञान, अभूतपूर्व नव चेतना जाग्रत कर रहीं हैं। जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए संजीवनी हैं। चेयरमैन फात्मा रजा, स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना, जोन समंवयक अशोक सिंह और उपजोन समन्वयक अजयवीर सिंह यादव, पर्व चेयरमैंन दीपमाला गोयल ने अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन किया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा और जिला समन्वयक नरेंद्रपाल शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। डीपी सिंह ने युवाओं को ऊर्जावान संदेश दिया। शिवंवदा सिंह, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा ने प्रज्ञा गीतों का श्रवण कराया। वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा, नत्थू लाल शर्मा, रथ चालक राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन कराया जा रहा है। ज्योति कलश रथ यात्रा प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर से टिकटगंज, लाल बहादुर शास्त्री चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, मथुरिया गेट, लालपुल होती हुई गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। ज्योति कलश रथ यात्रा का जगह-जगह समाजसेवी, वीरेंद्र धींगड़ा, पंकज रस्तोगी, वीरेंद्र प्रकाश रस्तोगी, प्रदीप कुमार, राकेश गुप्ता, सुमन ढींगरा, हिमांशु गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और पूजन किया। इस मौके पर डा.सोहनपाल, गेंदन लाल, पुत्तू लाल, सुमित कुकरेती, लेखराज जायसवाल, सुमन, माया सक्सेना, सुशील पटेल, संजय साहू, सत्यदेव साहू, अंकित सुरेश, शोभना, रितु कश्यप, सचिन पाल आदि मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत द्रोपदी देवी सरस्वती इण्टर कॉलेज में छात्रों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट । थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत द्रोपदी देवी सरस्वती इण्टर कॉलेज में छात्रों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट ।
    1
    थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत द्रोपदी देवी सरस्वती इण्टर कॉलेज में छात्रों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट ।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत द्रोपदी देवी सरस्वती इण्टर कॉलेज में छात्रों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट ।
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • खेत से लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा शाहजहांपुर - कांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कमलनैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गौतम मौर्य काम खत्म करने के बाद खेत देखकर घर लौट रहा था।इसी दौरान सड़क किनारे पहले से मौजूद चार हमलावरों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौतम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पीछा कर हमलावरों में से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
    1
    खेत से लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा

शाहजहांपुर - कांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कमलनैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गौतम मौर्य काम खत्म करने के बाद खेत देखकर घर लौट रहा था।इसी दौरान सड़क किनारे पहले से मौजूद चार हमलावरों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौतम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पीछा कर हमलावरों में से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
    user_Budaun taaja news
    Budaun taaja news
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.