logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा: हक के लिए प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर कार्रवाई की निंदा गिरफ्तार किए गए मजदूरों की तुरंत रिहाई की मांग -मजदूरों पर पुलिसिया दमन के खिलाफ कोटा में सीटू का जोरदार प्रदर्शन -मांगें नहीं मानीं गईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी कोटा। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के राष्ट्रीय आह्वान पर कोटा जिला कमेटी ने मजदूरों पर हो रहे कथित दमन के विरोध में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर भारी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों ने नोएडा सहित देशभर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में चल रहे मजदूर आंदोलनों पर हो रही कार्रवाई की निंदा की और गिरफ्तार मजदूरों व ट्रेड यूनियन नेताओं की तुरंत रिहाई की मांग की। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। सीटू के बैनर तले जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों ने धरना स्थल से जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट तक विशाल रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर, महिलाएं और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान प्रदर्शन कारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और मजदूरों के हक में आवाज बुलंद की। गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है मजदूर वर्ग रैली के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव कामरेड हबीब खान ने कहा कि मजदूर वर्ग गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। कोटा की बंद जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों को 29 साल से बकाया 500 करोड़ रुपए से अधिक वेतन का भुगतान नहीं किया गया। सैकड़ों महिलाएं और मजदूर पिछले एक साल से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उल्टा मजदूरों पर दमन शुरू कर दिया है। बढ़ती महंगाई, कम वेतन और असुरक्षित कार्य परिस्थितियों ने मजदूरों का जीवन कठिन बना दिया है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। ठेका प्रथा से बढ़ा मजदूरों का शोषण सीटू जिला महामंत्री कामरेड उमाशंकर ने कहा कि ठेका श्रम प्रथा ने मजदूरों का शोषण बढ़ा दिया है। समान काम के बावजूद समान वेतन नहीं दिया जा रहा। उन्होंने मांग की कि सभी गिरफ्तार मजदूरों और ट्रेड यूनियन नेताओं को तुरंत रिहा किया जाए, उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपए प्रतिमाह की जाए, 8 घंटे के कार्यदिवस को सख्ती से लागू किया जाए, सभी श्रमिकों को ईएसआई, पीएफ जैसी सुविधाएं दी जाएं। सामाजिक न्याय व सम्मान जनक जीवन का संघर्ष जे.के. मजदूर नेता कामरेड महावीर प्रसाद, कामरेड नरेंद्र सिंह, महिला मजदूर नेता कामरेड पुष्पा खींची, कामरेड अली मोहम्मद, कामरेड राजू वर्मा, कामरेड निर्मला बाई और अन्य नेताओं ने कहा कि मजदूरों का यह संघर्ष केवल अधिकारों का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और सम्मान जनक जीवन का संघर्ष है। यदि सरकार समय रहते उचित कदम नहीं उठाती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन कारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गढ़ेपान उद्योग में चल रहे आंदोलन को समर्थन सभा में यह भी बताया गया कि गढ़ेपान उद्योग में चल रहे मजदूर आंदोलन में सीटू कोटा जिला कमेटी के नेताओं कामरेड उमाशंकर, कामरेड हबीब खान, कामरेड नरेंद्र सिंह, कामरेड अली मोहम्मद सहित अन्य साथियों ने सक्रिय भाग लिया और पूर्ण समर्थन दिया। प्रदर्शन करने वालों में ये रहे शामिल प्रदर्शन और सभा में कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह, कामरेड पुष्पा खींची, कामरेड गोपाल शर्मा, कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड महावीर प्रसाद, कामरेड गुलाबशंकर, कामरेड शिशुपाल, कामरेड मोहम्मद मंसूरी, कामरेड अब्दुल सलाम, कामरेड बने सिंह, कामरेड बच्चन जयसवाल, कामरेड मलखान सिंह यादव, कामरेड छीतर लाल, कामरेड गणेश प्रसाद, कामरेड रामफूल, कामरेड जेठाराम, कामरेड गिरजा शंकर पांडे, कामरेड मंगल सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता शामिल रहे।

5 hrs ago
user_Ahmed Siraj Farooqi
Ahmed Siraj Farooqi
रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
5 hrs ago

कोटा: हक के लिए प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर कार्रवाई की निंदा गिरफ्तार किए गए मजदूरों की तुरंत रिहाई की मांग -मजदूरों पर पुलिसिया दमन के खिलाफ कोटा में सीटू का जोरदार प्रदर्शन -मांगें नहीं मानीं गईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी कोटा। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के राष्ट्रीय आह्वान पर कोटा जिला कमेटी ने मजदूरों पर हो रहे कथित दमन के विरोध में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर भारी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों ने नोएडा सहित देशभर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में चल रहे मजदूर आंदोलनों पर हो रही कार्रवाई की निंदा की और गिरफ्तार मजदूरों व ट्रेड यूनियन नेताओं की तुरंत रिहाई की मांग की। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। सीटू के बैनर तले जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों ने धरना स्थल से जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट तक विशाल रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर, महिलाएं और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली के दौरान प्रदर्शन कारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और मजदूरों के हक में आवाज बुलंद की। गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है मजदूर वर्ग रैली के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव कामरेड हबीब खान ने कहा कि मजदूर वर्ग गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। कोटा की बंद जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों को 29 साल से बकाया 500 करोड़ रुपए से अधिक वेतन का भुगतान नहीं किया गया। सैकड़ों महिलाएं और मजदूर पिछले एक साल से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उल्टा मजदूरों पर दमन शुरू कर दिया है। बढ़ती महंगाई, कम वेतन और असुरक्षित कार्य परिस्थितियों ने मजदूरों का जीवन कठिन बना दिया है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही

हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। ठेका प्रथा से बढ़ा मजदूरों का शोषण सीटू जिला महामंत्री कामरेड उमाशंकर ने कहा कि ठेका श्रम प्रथा ने मजदूरों का शोषण बढ़ा दिया है। समान काम के बावजूद समान वेतन नहीं दिया जा रहा। उन्होंने मांग की कि सभी गिरफ्तार मजदूरों और ट्रेड यूनियन नेताओं को तुरंत रिहा किया जाए, उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपए प्रतिमाह की जाए, 8 घंटे के कार्यदिवस को सख्ती से लागू किया जाए, सभी श्रमिकों को ईएसआई, पीएफ जैसी सुविधाएं दी जाएं। सामाजिक न्याय व सम्मान जनक जीवन का संघर्ष जे.के. मजदूर नेता कामरेड महावीर प्रसाद, कामरेड नरेंद्र सिंह, महिला मजदूर नेता कामरेड पुष्पा खींची, कामरेड अली मोहम्मद, कामरेड राजू वर्मा, कामरेड निर्मला बाई और अन्य नेताओं ने कहा कि मजदूरों का यह संघर्ष केवल अधिकारों का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और सम्मान जनक जीवन का संघर्ष है। यदि सरकार समय रहते उचित कदम नहीं उठाती

7bb49654-08ad-420a-8f93-d1fff5f91600

तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन कारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गढ़ेपान उद्योग में चल रहे आंदोलन को समर्थन सभा में यह भी बताया गया कि गढ़ेपान उद्योग में चल रहे मजदूर आंदोलन में सीटू कोटा जिला कमेटी के नेताओं कामरेड उमाशंकर, कामरेड हबीब खान, कामरेड नरेंद्र सिंह, कामरेड अली मोहम्मद सहित अन्य साथियों ने सक्रिय भाग लिया और पूर्ण समर्थन दिया। प्रदर्शन करने वालों में ये रहे शामिल प्रदर्शन और सभा में कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह, कामरेड पुष्पा खींची, कामरेड गोपाल शर्मा, कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड महावीर प्रसाद, कामरेड गुलाबशंकर, कामरेड शिशुपाल, कामरेड मोहम्मद मंसूरी, कामरेड अब्दुल सलाम, कामरेड बने सिंह, कामरेड बच्चन जयसवाल, कामरेड मलखान सिंह यादव, कामरेड छीतर लाल, कामरेड गणेश प्रसाद, कामरेड रामफूल, कामरेड जेठाराम, कामरेड गिरजा शंकर पांडे, कामरेड मंगल सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता शामिल रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कल लखनऊ के बाद आज दोपहर को गाजियाबाद में भी भीषण अग्निकांड: इंदिरा पुरम थाना क्षेत्र के कनावनी गांव में हुआ हादसा: यहां भी सिलेंडर फटने की खबर: 8 से 10 बच्चों के लापता होने की सूचना: पहले मैंने इस पर यकीन नहीं किया, लेकिन ये खबर अमर उजाला में चल रही है, लगातार दो दिन से हो रहे हादसों से साजिश का शक...
    1
    कल लखनऊ के बाद आज दोपहर को गाजियाबाद में भी भीषण अग्निकांड: इंदिरा पुरम थाना क्षेत्र के कनावनी गांव में हुआ हादसा: यहां भी सिलेंडर फटने की खबर: 8 से 10 बच्चों के लापता होने की सूचना: पहले मैंने इस पर यकीन नहीं किया, लेकिन ये खबर अमर उजाला में चल रही है, लगातार दो दिन से हो रहे हादसों से साजिश का शक...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Mahendar.merotha
    1
    Post by Mahendar.merotha
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हैंगिंग ब्रिज के पास फोर लेन पर ट्रॉले और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकालने का काम जारी है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    1
    कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हैंगिंग ब्रिज के पास फोर लेन पर ट्रॉले और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकालने का काम जारी है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • लाखेरी में लोनाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर,हादसे में नही हुई जनहानि।4
    1
    लाखेरी में लोनाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर,हादसे में नही हुई जनहानि।4
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    46 min ago
  • रावतभाटा में अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2026) के अंतर्गत 15 अप्रैल 2026 को सीआईएसएफ इकाई आरएपीएस-एचडब्ल्यूपी, रावतभाटा द्वारा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। यह वॉकाथॉन सेंटब परिसर से प्रारंभ होकर कोटा बैरियर तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कमांडेंट श्री पी. डी. गैसुंग द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सीआईएसएफ जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह आयोजन वरिष्ठ कमांडेंट श्री पी. डी. गैसुंग के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में एस. वी. रेड्डी (डीसी फायर), पूजारी संतोष कुमार (एसी एक्जीक्यूटिव), बी. के. साहू (एसी जेएओ) सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। वॉकाथॉन के दौरान आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षा संबंधी जानकारी देने हेतु पम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।
    1
    रावतभाटा में अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2026) के अंतर्गत 15 अप्रैल 2026 को सीआईएसएफ इकाई आरएपीएस-एचडब्ल्यूपी, रावतभाटा द्वारा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। 
यह वॉकाथॉन सेंटब परिसर से प्रारंभ होकर कोटा बैरियर तक आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कमांडेंट श्री पी. डी. गैसुंग द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। 
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सीआईएसएफ जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह आयोजन वरिष्ठ कमांडेंट श्री पी. डी. गैसुंग के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में एस. वी. रेड्डी (डीसी फायर), पूजारी संतोष कुमार (एसी एक्जीक्यूटिव), बी. के. साहू (एसी जेएओ) सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
वॉकाथॉन के दौरान आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षा संबंधी जानकारी देने हेतु पम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • धनगवा में तालाब घोटाला: कागजों में विकास, जमीनी हकीकत शून्य,#madhyapradesh #damoh #pateranews
    1
    धनगवा में तालाब घोटाला: कागजों में विकास, जमीनी हकीकत शून्य,#madhyapradesh #damoh #pateranews
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कोटा। शहर में रिश्तों और भरोसे को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी बेटी को कॉलेज जाने के नाम पर प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, युवती रोज की तरह घर से कॉलेज जाने का बोलकर निकली थी। लेकिन मां को काफी समय से बेटी की गतिविधियों पर शक था। जब मां को पुख्ता जानकारी मिली कि उनकी बेटी कॉलेज न जाकर किसी युवक के साथ होटल गई है, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। होटल में मचा हड़कंप मां जब पुलिस टीम के साथ संबंधित होटल पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवती वहां अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी। पुलिस की मौजूदगी में मां ने बेटी को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान होटल परिसर में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
    1
    कोटा। 
शहर में रिश्तों और भरोसे को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी बेटी को कॉलेज जाने के नाम पर प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, युवती रोज की तरह घर से कॉलेज जाने का बोलकर निकली थी। लेकिन मां को काफी समय से बेटी की गतिविधियों पर शक था। जब मां को पुख्ता जानकारी मिली कि उनकी बेटी कॉलेज न जाकर किसी युवक के साथ होटल गई है, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
होटल में मचा हड़कंप
मां जब पुलिस टीम के साथ संबंधित होटल पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवती वहां अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी। पुलिस की मौजूदगी में मां ने बेटी को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान होटल परिसर में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • लखनऊ के विकास नगर में कल शाम 5 बजे के आसपास भीषण आग से 1200 झुग्गियां जलकर राख: 100 सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी: बताया जा रहा है कि ज्यादातर झुग्गियों में असम के परिवार थे जो कचरा बीन कर अपना गुजारा करते थे...
    1
    लखनऊ के विकास नगर में कल शाम 5 बजे के आसपास भीषण आग से 1200 झुग्गियां जलकर राख: 100 सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी: बताया जा रहा है कि ज्यादातर झुग्गियों में असम के परिवार थे जो कचरा बीन कर अपना गुजारा करते थे...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हैंगिंग ब्रिज के पास फोर लेन पर ट्रॉले और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकालने का काम जारी है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    2
    कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हैंगिंग ब्रिज के पास फोर लेन पर ट्रॉले और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकालने का काम जारी है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.