logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ डिलारी। थाना डिलारी क्षेत्र में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के श्रीगणेश के शुभ अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव के साथ शामिल हुईं। कलश शोभा यात्रा के दौरान पूरी नगरी भगवामय माहौल में रंगी नजर आई और जगह-जगह भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु प्रेमीजन और सनातन धर्म में आस्था रखने वाले भक्तजन बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई इस कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। इस अवसर पर आचार्य नरेंद्र पाल सिंह, डॉ. अनुपम त्रिगुणायक, सतीश ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रत्याशी ठाकुर अजय प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी चंद्रप्रकाश उर्फ नीटू चौहान सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ डिलारी। थाना डिलारी क्षेत्र में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के श्रीगणेश के शुभ अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव के साथ शामिल हुईं। कलश शोभा यात्रा के दौरान पूरी नगरी भगवामय माहौल में रंगी नजर आई और जगह-जगह भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु प्रेमीजन और सनातन धर्म में आस्था रखने वाले भक्तजन बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई इस कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। इस अवसर पर आचार्य नरेंद्र पाल सिंह, डॉ. अनुपम त्रिगुणायक, सतीश ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रत्याशी ठाकुर अजय प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी चंद्रप्रकाश उर्फ नीटू चौहान सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

More news from Thakurdwara and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक छोटे से गांव मेढ़की में ग्रामसभा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गांव में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए तय किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति चुगली करता है, अफवाह फैलाता है, बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करता है या लोगों के बीच विवाद बढ़ाता है, तो उस पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि छोटी-छोटी गलतफहमियां अक्सर बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं। शिकायत मिलने पर ग्राम समिति मामले की जांच करेगी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने या शराब लेकर आने पर भी पहले से निर्धारित नियमों के तहत जुर्माना लगाया जाता है।
    1
    छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक छोटे से गांव मेढ़की में ग्रामसभा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गांव में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए तय किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति चुगली करता है, अफवाह फैलाता है, बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करता है या लोगों के बीच विवाद बढ़ाता है, तो उस पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि छोटी-छोटी गलतफहमियां अक्सर बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं। शिकायत मिलने पर ग्राम समिति मामले की जांच करेगी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने या शराब लेकर आने पर भी पहले से निर्धारित नियमों के तहत जुर्माना लगाया जाता है।
    user_Vimal Kumar Bishnoi
    Vimal Kumar Bishnoi
    Local News Reporter Thakurdwara•
    14 hrs ago
  • बाजपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर में सफाई व्यवस्था ठप होने से समाजसेवी साजिद हुसैन के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों ने एसडीम कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी के नाम एसडीएम के पेशकार संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपकर नगर में साफ सफाई कराने की मांग की है। वहीं समाजसेवी साजिद हुसैन ने ज्ञापन देकर बताया कि 7 मार्च 2026 से नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है। जब इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण नगर में सफाई नहीं हो पा रही है। साजिद हुसैन का कहना है कि वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और 21 मार्च को ईद का त्योहार भी आने वाला है, ऐसे में नगर में साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में सफाई व्यवस्था को जल्द सुचारू कराया जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।
    2
    बाजपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर में सफाई व्यवस्था  
ठप होने से समाजसेवी साजिद हुसैन के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों ने एसडीम कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी के नाम एसडीएम के पेशकार संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपकर नगर में साफ सफाई कराने की मांग की है। वहीं समाजसेवी साजिद हुसैन ने ज्ञापन देकर  बताया कि 7 मार्च 2026 से नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है। जब इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण नगर में सफाई नहीं हो पा रही है। साजिद हुसैन का कहना है कि वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और 21 मार्च को ईद का त्योहार भी आने वाला है, ऐसे में नगर में साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में सफाई व्यवस्था को जल्द सुचारू कराया जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    19 hrs ago
  • Uday preet chopra lock Manpur. Harsh Yana Colony key road. Samvidhan karai or Sarkar Tak pose Bhai ye news.Chalsal iss road ka samvidhan nikal oil , bahut , dikkaten hoti storo per chal chalne ke baad
    1
    Uday preet chopra lock Manpur. Harsh Yana Colony key road. Samvidhan karai or Sarkar Tak pose Bhai ye news.Chalsal iss road ka samvidhan nikal oil , bahut , dikkaten hoti storo per chal chalne ke baad
    user_Sultan Khan
    Sultan Khan
    रामनगर, नैनीताल, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के जखीरे का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के जखीरे का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_U.P 20 NEWS
    U.P 20 NEWS
    Local News Reporter धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • धामपुर चीनी मिल में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष धामपुर। 9 मार्च 2026 को धामपुर चीनी मिल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने संस्थान में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल, हस्ताक्षर पट्टिका तथा फोटो खिंचवाने के लिए विशेष स्थान की व्यवस्था की गई। महिला कर्मचारियों ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और यादगार बना दिया। इस अवसर पर स्मृति यादव, संध्या, कविता, मेघा अधिकारी, कल्पना, कविता रानी, आदर्श रस्तोगी, श्रीमती दुर्गेश कुमारी, रंजना पंत, रीता यादव, ममता शर्मा, सीमा रानी, सविता आदि ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष बनाया। कार्यक्रम में ओमवीर सिंह, विकास अग्रवाल, सुनील कुमार राणा, अभय शर्मा, सत्यवीर सिंह, विवेक सिंह, शरद गहलौत सहित कई विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
    1
    धामपुर चीनी मिल में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
धामपुर। 9 मार्च 2026 को धामपुर चीनी मिल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने संस्थान में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल, हस्ताक्षर पट्टिका तथा फोटो खिंचवाने के लिए विशेष स्थान की व्यवस्था की गई। महिला कर्मचारियों ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और यादगार बना दिया।
इस अवसर पर स्मृति यादव, संध्या, कविता, मेघा अधिकारी, कल्पना, कविता रानी, आदर्श रस्तोगी, श्रीमती दुर्गेश कुमारी, रंजना पंत, रीता यादव, ममता शर्मा, सीमा रानी, सविता आदि ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष बनाया।
कार्यक्रम में ओमवीर सिंह, विकास अग्रवाल, सुनील कुमार राणा, अभय शर्मा, सत्यवीर सिंह, विवेक सिंह, शरद गहलौत सहित कई विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सांसद से मिला ई-रिक्शा बना मुसीबत! दिव्यांग की दर्दभरी गुहार – कोई सुनने वाला नहीं
    1
    सांसद से मिला ई-रिक्शा बना मुसीबत! दिव्यांग की दर्दभरी गुहार – कोई सुनने वाला नहीं
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • न्यूक्लियर विस्फोट! क्या आप तैयार हैं? एक पल में सब कुछ बदल सकता है, लेकिन सही जानकारी और तैयारी आपकी और आपके परिवार की जान बचा सकती है। इस वीडियो में बताए गए आसान सुरक्षा उपाय न्यूक्लियर विस्फोट (परमाणु धमाके) और रेडिएशन फॉलआउट के समय आपकी बचने की संभावना को बढ़ा सकते हैं। याद रखें ज्ञान ही जीवन बचा सकता है। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो इसे अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ जरूर शेयर करें। हो सकता है आपका एक शेयर किसी की जान बचा दे।
    1
    न्यूक्लियर विस्फोट! क्या आप तैयार हैं? एक पल में सब कुछ बदल सकता है, लेकिन सही जानकारी और तैयारी आपकी और आपके परिवार की जान बचा सकती है।
इस वीडियो में बताए गए आसान सुरक्षा उपाय न्यूक्लियर विस्फोट (परमाणु धमाके) और रेडिएशन फॉलआउट के समय आपकी बचने की संभावना को बढ़ा सकते हैं।
याद रखें ज्ञान ही जीवन बचा सकता है।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो इसे अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ जरूर शेयर करें।
हो सकता है आपका एक शेयर किसी की जान बचा दे।
    user_Vimal Kumar Bishnoi
    Vimal Kumar Bishnoi
    Local News Reporter Thakurdwara•
    14 hrs ago
  • श्रीलंका ने ईरानी जहाजों से बचाए गए नाविकों को एक महीने का मुफ्त वीजा देने और मानवीय सुरक्षा प्रदान करने की घोषणा की
    1
    श्रीलंका ने ईरानी जहाजों से बचाए गए नाविकों को एक महीने का मुफ्त वीजा देने और मानवीय सुरक्षा प्रदान करने की घोषणा की
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    9 min ago
  • Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    1
    Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.