राजसखी मेलाः पाली में उमड़ी भीड़, बाली ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्कूली बच्चों ने किया भ्रमण पाली। जिला प्रशासन एवं राजीविका पाली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय राजमखी मेला में गुरुवार को भारी उत्साह देखने को मिला। मेले के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमियों को बड़ा मंच मिल रहा है, जिससे उनकी कला और उत्पादों को शहरी बाजार से जुड़ने का मौका मिल रहा है। बाली ब्लॉक की महिलाओं ने साझा किए अनुभव मेले के दौरान आज विशेष रूप से बाली ब्लॉक से राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सामूहिक भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने अन्य ब्लॉक एवं अन्य जिले से से आए स्टॉल्स का अवलोकन किया और मार्केटिंग व पैकेजिंग की नई बारीकियों को सीखा। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और उन्हें अपने उत्पादों के लिए नया बाजार मिलता है। विद्यार्थियों में दिखा उत्साह ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हस्तशिल्प को समझने के उद्देश्य से आज जीपीएस स्कूल हिम्मत नगर पाली के छात्र-छात्राओं ने मेले का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर हस्तनिर्मित उत्पादों, सोजत की मेहंदी, चमड़े के जूते चप्पल की खरीदारी की। बच्चों के लिए यह भ्रमण शिक्षाप्रद और मनोरंजक रहा। बिक्री के टूटे रिकॉर्ड मेले में उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता लोगों को आकर्षित कर रही है। राजीविका पाली के आंकड़ों के अनुसार, 25 फरवरी को सभी स्टॉल्स को मिलाकर कुल 2 लाख 37 हजार 780 रुपये तथा पिछेल 5 दिनों की कुल बिक्री 10 लाख 512 रुपए की शानदार बिक्री दर्ज की गई। खाने-पीने के स्टॉल्स से लेकर हस्तशिल्प और घरेलू सामान की खासी मांग रही।
राजसखी मेलाः पाली में उमड़ी भीड़, बाली ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्कूली बच्चों ने किया भ्रमण पाली। जिला प्रशासन एवं राजीविका पाली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय राजमखी मेला में गुरुवार को भारी उत्साह देखने को मिला। मेले के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमियों को बड़ा मंच मिल रहा है, जिससे उनकी कला और उत्पादों को शहरी बाजार से जुड़ने का मौका मिल रहा है। बाली ब्लॉक की महिलाओं ने साझा किए अनुभव मेले के दौरान आज विशेष रूप से बाली ब्लॉक से राजीविका स्वयं
सहायता समूह की महिलाओं ने सामूहिक भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने अन्य ब्लॉक एवं अन्य जिले से से आए स्टॉल्स का अवलोकन किया और मार्केटिंग व पैकेजिंग की नई बारीकियों को सीखा। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और उन्हें अपने उत्पादों के लिए नया बाजार मिलता है। विद्यार्थियों में दिखा उत्साह ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हस्तशिल्प को समझने के उद्देश्य से आज जीपीएस स्कूल हिम्मत नगर पाली के छात्र-छात्राओं ने मेले का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर
हस्तनिर्मित उत्पादों, सोजत की मेहंदी, चमड़े के जूते चप्पल की खरीदारी की। बच्चों के लिए यह भ्रमण शिक्षाप्रद और मनोरंजक रहा। बिक्री के टूटे रिकॉर्ड मेले में उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता लोगों को आकर्षित कर रही है। राजीविका पाली के आंकड़ों के अनुसार, 25 फरवरी को सभी स्टॉल्स को मिलाकर कुल 2 लाख 37 हजार 780 रुपये तथा पिछेल 5 दिनों की कुल बिक्री 10 लाख 512 रुपए की शानदार बिक्री दर्ज की गई। खाने-पीने के स्टॉल्स से लेकर हस्तशिल्प और घरेलू सामान की खासी मांग रही।
- पाली 26 फरवरी । स्व. सुश्री पुष्पा जैन स्मृति संगठन सद्भावना सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को क्रिकेट के साथ साथ महिलाओ की सन्तोलिया,भाषण और भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें महिलाओ ने बढ़ चढ़कर हिसा लिया । संयोजक प्रियंका व्यास,सुमन सैन एवं प्रमिला परमार ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में तब्बू प्रथम स्थान पर रही और सीमा राठौड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , महिला नेता खुशबू सोनी, नीतू अमरनानी,नेहल बिनावरा ने प्रभावी उद्बोधन दिया । निर्णायक के रूप में विमला मंत्री एवं सोनल जैन ने मौजूद रही । सन्तोलिया प्रतियोगिता में शिवाजी मण्डल की टीम प्रथम और महाराणा प्रताप मण्डल की टीम द्वितीय स्थान पर रही । म्यूजिकल चेयर में नयना व्यास प्रथम और सिद्धू कंवर द्वितीय स्थान पर रही । क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शिवाजी मण्डल वन का मैच महाराणा प्रताप मण्डल वन के बीच खेला गया ,जिसमे महाराणा प्रताप मण्डल की टीम विजेता रही । अम्पायर की भूमिका भवानीसिंह और शैलेन्द्र सिंह निभा रहे है । महिला मंडल का मैच जीजाबाई और झांसी की रानी टीम के मध्य खेला गया एवम पुरुष वर्ग का दूसरा मैच शिवाजी मण्डल टू एवम महाराणा प्रताप मण्डल टू के मध्य देर रात्रि तक खेला गया । कार्यक्रम में प्रायोजक महेन्द्रकुमार नरेश कुमार तलेसरा परिवार, ऑर्किड्स सेंट्रल स्कूल परिवार एवम श्याम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे । सप्ताह के सफल संचालन में कार्यक्रम में समिति के सुजाराम गहलोत, अन्नू सोलंकी,नवीन वागोरिया, जितेंद्र भंसाली, अजयसिंह भाटी, बहादुरसिंह राठौड़ ,मण्डल अध्यक्ष जगदीशसिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र पटेल,सुरेश पंवार, मानवेन्द्रसिंह भाटी,दिनेश देवासी , श्रीमती सुमन सैन, प्रमिला परमार,लक्ष्मी बंजारा,नयना व्यास,नेहल बिनावरा,सीमा राठौड़, कृष्णा कंवर पाल, हुकमीदेवी सोनी,नीतू अमरनानी,सिद्धू कंवर,कंचन प्रजापत सहित दर्जनों कार्यकर्ता जूट हुए है।2
- https://youtu.be/5pOgGrzP-g8 सरकारी स्कूल में अब कम्प्यूटर की पढ़ाई निशुल्क आइए जानते है इस वीडियो के माध्यम से हर गांव घर मे कैसे पहुचेगी ये क्लास आप ओर हम एक मार्च को हिस्सा बनकर सफल बनाते है इस वीडियो को शेयर सब्स्ट्राइव लाइक एक कमेन्ट जरूर करे https://youtu.be/5pOgGrzP-g8?si=ppcs8YhiW5ZcyYAC1
- Post by Govind Singj1
- गौर पूर्णिमा महोत्सव जोधपुर में इस्कॉन मंदिर में गौर पूर्णिमा चंद्र ग्रहण पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हे जिसको लेकर महोत्सव की समय सूची इस वीडियो में दर्शाई गई हे महोत्सव में आप सभी का हार्दिक स्वागत है1
- सेवा में, अधिशासी अभियंता महोदय, Public Works Department ग्रामीण खण्ड द्वितीय, जिला जोधपुर (राजस्थान) विषय :सड़क चौड़ीकरण कार्य (उचियारड़ा–बिसलपुर–खातियासनी/बावड़ी मार्ग,ग्राम-पोस्ट पीथावास आबादी क्षेत्र) के संबंध में स्वीकृत ROW के अनुसार स्थल-सीमांकन कराए जाने बाबत। महोदय, निवेदन है कि उपर्युक्त मार्ग पर प्रस्तावित/प्रचलित सड़क चौड़ीकरण कार्य के संबंध में यह तथ्य संज्ञान में आया है कि स्वीकृत Alignment Map / Approved Drawings में दर्शित ROW के अनुरूप स्थल-सीमांकन अब तक विधिवत रूप से प्रदर्शित/अंकित नहीं किया गया है, जबकि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रस्तावित/प्रारम्भ की जा रही है। कानून एवं स्थापित प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुसार अतिक्रमण निर्धारण से पूर्व— स्वीकृत Alignment Map / Approved Drawings का अस्तित्व, स्वीकृत ROW के भीतर-भीतर स्थल-सीमांकन (पिलर/चूना/रेखा द्वारा), तथा सीमांकन सहित पूर्व सूचना अनिवार्य है। सीमांकन के अभाव में किसी भी निजी निर्माण को अतिक्रमण घोषित करना एवं उसे हटाना कानूनन त्रुटिपूर्ण एवं प्रक्रिया-विरुद्ध होगा। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि— संलग्न Approved Alignment Map / Drawings के अनुसार स्थल-सीमांकन तत्काल कराया जाए, सीमांकन की कार्यवाही की तिथि पूर्व से लिखित रूप में सूचित की जाए, सीमांकन केवल स्वीकृत ROW सीमा तक ही किया जाए,तथा सीमांकन की पंचनामा/प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए। सीमांकन की कार्यवाही पूर्ण होने तक किसी भी प्रकार की अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही स्थगित रखी जाए,ताकि अनावश्यक विवाद एवं अपूरणीय क्षति से बचा जा सके। संलग्नक : Approved Alignment Map (प्रमाणित प्रति) Approved Drawings / Cross-Section (प्रमाणित प्रति) स्थल/खसरा संख्या :227, 228, 229 दिनांक :27/02/2026 स्थान :पीथावास,जोधपुर भवदीय, देवाराम बिश्नोई1
- रानी उपखंड के बिजोवा ग्राम पंचायत में बस स्टैंड के पास बने एक सार्वजनिक शौचालय पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत की सरपंच भमरी देवी देवासी ने उपखंड अधिकारी, रानी को पत्र लिखकर इस अतिक्रमण को रोकने की मांग की है। सरपंच भमरी देवी देवासी ने अपने पत्र में बताया कि यह शौचालय पंचायत द्वारा वर्षा से पहले आणी वास में बनवाया गया था। अब एम. के. शाह परिवार द्वारा इस पर अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने उपखंड अधिकारी से निवेदन किया है कि वे इस मामले में उचित कार्यवाही कर अतिक्रमण रुकवाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। सरपंच ने चेतावनी दी है कि यदि इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई, तो ग्राम पंचायत द्वारा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ईस दौरान हंसा राम चौधरी,महेंद्र भाई चौधरी,रामलाल प्रजापत,मोहन,पुखराज चौधरी,मदन मुंशी,सीमा कुमारी,मुंशी,भारत माली,वजीर खान वार्ड पंच मीराबाई वाड पंच कमलाबाई वार्ड पंच प्रभु राम चौधरी मोजूद रहै।1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- पाली, मनीष राठौड़। जिला प्रशासन एवं राजीविका पाली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय राजमखी मेला में गुरुवार को भारी उत्साह देखने को मिला। मेले के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमियों को बड़ा मंच मिल रहा है, जिससे उनकी कला और उत्पादों को शहरी बाजार से जुड़ने का मौका मिल रहा है। बाली ब्लॉक की महिलाओं ने साझा किए अनुभव मेले के दौरान आज विशेष रूप से बाली ब्लॉक से राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सामूहिक भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने अन्य ब्लॉक एवं अन्य जिले से से आए स्टॉल्स का अवलोकन किया और मार्केटिंग व पैकेजिंग की नई बारीकियों को सीखा। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और उन्हें अपने उत्पादों के लिए नया बाजार मिलता है। *विद्यार्थियों में दिखा उत्साह* ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हस्तशिल्प को समझने के उद्देश्य से आज जीपीएस स्कूल हिम्मत नगर पाली के छात्र-छात्राओं ने मेले का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर हस्तनिर्मित उत्पादों, सोजत की मेहंदी, चमड़े के जूते चप्पल की खरीदारी की। बच्चों के लिए यह भ्रमण शिक्षाप्रद और मनोरंजक रहा। *बिक्री के टूटे रिकॉर्ड* मेले में उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता लोगों को आकर्षित कर रही है। राजीविका पाली के आंकड़ों के अनुसार, 25 फरवरी को सभी स्टॉल्स को मिलाकर कुल 2 लाख 37 हजार 780 रुपये तथा पिछेल 5 दिनों की कुल बिक्री 10 लाख 512 रुपए की शानदार बिक्री दर्ज की गई। खाने-पीने के स्टॉल्स से लेकर हस्तशिल्प और घरेलू सामान की खासी मांग रही।3
- श्री राजेश मीना महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के निर्देशन में रेंज आईजी स्पेशल टीम की बड़ी कार्यवाही रेंज आईजी स्पेशल टीम प्रभारी देवा राम उप निरीक्षक के नेतृत्व में 10 हज़ार के ईनामी अपराधी रितिक पटेल निवासी बिलाडा को जोधपुर शहर से किया दस्तयाब। तीन साल से फरार चल रहा था रितिक। फ़ोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पीड़ित के साथ की थी 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी। धोखाधड़ी से आहत होकर पीड़ित ने कर ली थी आत्महत्या। लोगो के साथ करोड़ो रुपए की धोखाधड़ी कर चुका है रितिक पटेल। आरोपी ब्लॉक चेन के ज़रिए भारी मुनाफ़े का झाँसा देकर करवाता था इन्वेस्ट। धोखाधड़ी के कई अन्य प्रकरणों का भी हो सकता है खुलाशा। रेंज आईजी स्पेशल टीम एवं बिलाडा थाना पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।1