पाली में उमड़ी भीड़, बाली ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्कूली बच्चों ने किया भ्रमण पाली, मनीष राठौड़। जिला प्रशासन एवं राजीविका पाली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय राजमखी मेला में गुरुवार को भारी उत्साह देखने को मिला। मेले के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमियों को बड़ा मंच मिल रहा है, जिससे उनकी कला और उत्पादों को शहरी बाजार से जुड़ने का मौका मिल रहा है। बाली ब्लॉक की महिलाओं ने साझा किए अनुभव मेले के दौरान आज विशेष रूप से बाली ब्लॉक से राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सामूहिक भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने अन्य ब्लॉक एवं अन्य जिले से से आए स्टॉल्स का अवलोकन किया और मार्केटिंग व पैकेजिंग की नई बारीकियों को सीखा। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और उन्हें अपने उत्पादों के लिए नया बाजार मिलता है। *विद्यार्थियों में दिखा उत्साह* ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हस्तशिल्प को समझने के उद्देश्य से आज जीपीएस स्कूल हिम्मत नगर पाली के छात्र-छात्राओं ने मेले का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर हस्तनिर्मित उत्पादों, सोजत की मेहंदी, चमड़े के जूते चप्पल की खरीदारी की। बच्चों के लिए यह भ्रमण शिक्षाप्रद और मनोरंजक रहा। *बिक्री के टूटे रिकॉर्ड* मेले में उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता लोगों को आकर्षित कर रही है। राजीविका पाली के आंकड़ों के अनुसार, 25 फरवरी को सभी स्टॉल्स को मिलाकर कुल 2 लाख 37 हजार 780 रुपये तथा पिछेल 5 दिनों की कुल बिक्री 10 लाख 512 रुपए की शानदार बिक्री दर्ज की गई। खाने-पीने के स्टॉल्स से लेकर हस्तशिल्प और घरेलू सामान की खासी मांग रही।
पाली में उमड़ी भीड़, बाली ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्कूली बच्चों ने किया भ्रमण पाली, मनीष राठौड़। जिला प्रशासन एवं राजीविका पाली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय राजमखी मेला में गुरुवार को भारी उत्साह देखने को मिला। मेले के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमियों को बड़ा मंच मिल रहा है, जिससे उनकी कला और उत्पादों को शहरी बाजार से जुड़ने का मौका मिल रहा है। बाली ब्लॉक की महिलाओं ने साझा किए अनुभव मेले के दौरान आज विशेष रूप से बाली ब्लॉक से राजीविका स्वयं
सहायता समूह की महिलाओं ने सामूहिक भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने अन्य ब्लॉक एवं अन्य जिले से से आए स्टॉल्स का अवलोकन किया और मार्केटिंग व पैकेजिंग की नई बारीकियों को सीखा। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और उन्हें अपने उत्पादों के लिए नया बाजार मिलता है। *विद्यार्थियों में दिखा उत्साह* ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हस्तशिल्प को समझने के उद्देश्य से आज जीपीएस स्कूल हिम्मत नगर पाली के छात्र-छात्राओं ने मेले का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर
हस्तनिर्मित उत्पादों, सोजत की मेहंदी, चमड़े के जूते चप्पल की खरीदारी की। बच्चों के लिए यह भ्रमण शिक्षाप्रद और मनोरंजक रहा। *बिक्री के टूटे रिकॉर्ड* मेले में उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता लोगों को आकर्षित कर रही है। राजीविका पाली के आंकड़ों के अनुसार, 25 फरवरी को सभी स्टॉल्स को मिलाकर कुल 2 लाख 37 हजार 780 रुपये तथा पिछेल 5 दिनों की कुल बिक्री 10 लाख 512 रुपए की शानदार बिक्री दर्ज की गई। खाने-पीने के स्टॉल्स से लेकर हस्तशिल्प और घरेलू सामान की खासी मांग रही।
- पाली, मनीष राठौड़। जिला प्रशासन एवं राजीविका पाली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय राजमखी मेला में गुरुवार को भारी उत्साह देखने को मिला। मेले के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमियों को बड़ा मंच मिल रहा है, जिससे उनकी कला और उत्पादों को शहरी बाजार से जुड़ने का मौका मिल रहा है। बाली ब्लॉक की महिलाओं ने साझा किए अनुभव मेले के दौरान आज विशेष रूप से बाली ब्लॉक से राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सामूहिक भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने अन्य ब्लॉक एवं अन्य जिले से से आए स्टॉल्स का अवलोकन किया और मार्केटिंग व पैकेजिंग की नई बारीकियों को सीखा। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और उन्हें अपने उत्पादों के लिए नया बाजार मिलता है। *विद्यार्थियों में दिखा उत्साह* ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हस्तशिल्प को समझने के उद्देश्य से आज जीपीएस स्कूल हिम्मत नगर पाली के छात्र-छात्राओं ने मेले का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर हस्तनिर्मित उत्पादों, सोजत की मेहंदी, चमड़े के जूते चप्पल की खरीदारी की। बच्चों के लिए यह भ्रमण शिक्षाप्रद और मनोरंजक रहा। *बिक्री के टूटे रिकॉर्ड* मेले में उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता लोगों को आकर्षित कर रही है। राजीविका पाली के आंकड़ों के अनुसार, 25 फरवरी को सभी स्टॉल्स को मिलाकर कुल 2 लाख 37 हजार 780 रुपये तथा पिछेल 5 दिनों की कुल बिक्री 10 लाख 512 रुपए की शानदार बिक्री दर्ज की गई। खाने-पीने के स्टॉल्स से लेकर हस्तशिल्प और घरेलू सामान की खासी मांग रही।3
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- बिजोवा ग्राम पंचायत सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ में में न। फुला हुआ पूरा1
- सिरियारी पुलिस थाने में सीएलजी बैठक का हुआ आयोजन कई मुद्दे पर हुई चर्चा मारवाड़ जंक्शन,पाली सिरियारी पुलिस थाने में गुरुवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता महावीर सिंह जोधा उपखंड अधिकारी मारवाड़ जंक्शन ने की है।इस बैठक में क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।इस दौरान विशेष रूप से होली व ईद के त्योहार व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का संकल्प लिया।थाना परिसर में हुई इस बैठक में थाना प्रभारी हुक्म गिरी ने आगामी त्यौहार के बारे में कई मुद्दे पर चर्चा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आगामी धार्मिक त्यौहार, उत्सव, मेला अन्य धार्मिक आयोजित के संबंध में चर्चा की गई। सभी सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश बताए गए सीएलजी सदस्य द्वारा अपनी बात रखी।इस मौके पर एएसआई लक्ष्मण लाल, हेंडकॉस्टेबल नरसिंह कॉन्स्टेबल चंद्रदेव ,सुरेश,मुकेश,गौतम,देवेंद सिंह,पुष्पेंद्र सिंह गुड़ा सूरसिंह,जय सिंह ठाकुर वास,अल्लाह बक्श पठान,बाबूलाल मेवाड़ा,रिखब चंद जैन,कस्तूरचंद ,सोनी,गोविंद सिंह,पूर्व सरपंच थानाराम सिरवी,पिंटू जांगिड, मोसीन पठान,सफी गोरी,सविता गर्ग,प्रमोद सिंह,गोपाल माली रामसिंह तंवर,सोनाराम घांची,प्रकाशचंद,इसके अतिरिक्त, पुलिस मित्र के सभी सदस्य और पुलिस थाने का स्टाफ भी मौजूद था।2
- Post by LAKSA DHAMLi LAKSA DHAMLi1
- नवी मुंबई महाराष्ट्र CBD बेलापुर मे जागरण क्या गया भागवान श्रीं देव नारायण मंदीर पर गायक कृष्णा वीर गुर्जर ब्यवार जिला राजस्थान सुपरहिट प्रोगम हुआ सोसल मीडिया पर दावा हो रहा यह गायक ऐसा हैं कई सिंगरो की अवाजो मै गाने गाते है जय श्री राम 🚩🙏1
- जोधपुर पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने पदभार संभाला1
- पाली,मनीष राठौड़ । शहर में स्थित परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर पर ताला लटकने से जिले के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में हड़कंप मच गया है। ट्रक, ट्रेलर और पिकअप जैसे भारी व व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच ठप होने से वाहन मालिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर श्री पाली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था को तुरंत बहाल करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि फिटनेस सेंटर बंद होने के कारण वाहनों की अनिवार्य जांच नहीं हो पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना फिटनेस के सड़क पर वाहन चलाना गैर-कानूनी है। यदि इस दौरान कोई दुर्घटना होती है, तो बीमा कंपनियां फिटनेस सर्टिफिकेट न होने का हवाला देकर क्लेम देने से साफ इनकार कर देती हैं। इससे वाहन मालिकों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ रही है। ज्ञापन में ट्रांसपोर्टरों ने यह आरोप भी लगाया कि सेंटर पर बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप बढ़ गया है, जिससे कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। साथ ही, एसोसिएशन ने विभाग द्वारा फिटनेस के नाम पर काटे जा रहे चालानों पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जब विभाग स्वयं जांच की सुविधा नहीं दे पा रहा, तो वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाना न्यायसंगत नहीं है। ज्ञापन सौंपने के दौरान ट्रांसपोर्ट जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें जुगल किशोर दाधीच, भूराराम, प्रकाश बोहरा, जितेंद्र भंडारी, अशोक त्रिवेदी, राजेश जैन, महेंद्रसिंह राजपुरोहित और कैलाश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी शामिल थे। बाईट- महेंद्रसिंह अध्यक्ष श्री पाली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन2