#बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में आज सुबह एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा..... #बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में आज सुबह एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया। वह एक नाबालिग लड़की से बात कराने की जिद पर अड़ा था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। युवक की पहचान देवड़ीह निवासी मिथुन राजभर के रूप में हुई है। सुबह करीब 9 बजे वह टावर पर चढ़ा और लोगों के बार-बार कहने पर भी नीचे उतरने से इनकार कर दिया। उसने चेतावनी दी कि जब तक उसकी बात नाबालिग लड़की से नहीं कराई जाएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह और एसआई अनूप कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। #sentimentalvalue #ballia #photography
#बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में आज सुबह एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा..... #बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में आज सुबह एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया। वह एक नाबालिग लड़की से बात कराने की जिद पर अड़ा था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। युवक की पहचान देवड़ीह निवासी मिथुन राजभर के रूप में हुई है। सुबह करीब 9 बजे वह टावर पर चढ़ा और लोगों के बार-बार कहने पर भी नीचे उतरने से इनकार कर दिया। उसने चेतावनी दी कि जब तक उसकी बात नाबालिग लड़की से नहीं कराई जाएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह और एसआई अनूप कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। #sentimentalvalue #ballia #photography
- #बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में आज सुबह एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया। वह एक नाबालिग लड़की से बात कराने की जिद पर अड़ा था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। युवक की पहचान देवड़ीह निवासी मिथुन राजभर के रूप में हुई है। सुबह करीब 9 बजे वह टावर पर चढ़ा और लोगों के बार-बार कहने पर भी नीचे उतरने से इनकार कर दिया। उसने चेतावनी दी कि जब तक उसकी बात नाबालिग लड़की से नहीं कराई जाएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह और एसआई अनूप कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। #sentimentalvalue #ballia #photography1
- सहतवार श्री चैनराम बाबा समाधि स्थल से निकली दादा पशुराम जी की शोभा यात्रा जिसमें ब्राह्मण समाज और सवर्ण समाज के नव युवा शक्ति एवं बुजुर्गों द्वारा यह शोभा यात्रा सफल शांति पूर्ण संपन्न हुआ, इस यात्रा में सहतवार थाना प्रभारी एवं उनके टिम भी शामिल रहा, पूजा अर्चन के बाद निकली गई शोभा यात्रा1
- ये सरकारी नलकामहीनों से खराब हुआ है ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बाद भी नहीं बनवाया जा रहा है कृपया जल्दी से बनाया जाए इससे आम जनमानस को दिक्कत हो रहा है1
- भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले परशुराम जी की पूजा-अर्चना की गई और उनके जीवन व आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। भक्तों ने विधि-विधान से हवन-पूजन किया और धार्मिक भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जहां सामाजिक एकता और धर्म के प्रति आस्था का सुंदर संदेश दिया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य, धर्म और न्याय की प्रेरणा देता है, जिसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।1
- नमस्कार! आपका स्वागत है डिजिटल E पेज में— यह वो प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको मिलती हैं बलिया जनपद की छोटी-बड़ी हर खबर— सबसे पहले, सबसे तेज़ और सबसे सटीक अंदाज़ में। हम आपके लिए लाते हैं हर ज़रूरी अपडेट— चाहे वो प्रशासनिक खबरें हों, ग्रामीण मुद्दे हों, या जनहित से जुड़ी बड़ी बातें। 👉 अब आपकी आवाज़ ही आपकी पहचान बनेगी। तो देर किस बात की? आज ही जुड़िए डिजिटल E पेज के साथ— और सच्ची पत्रकारिता के इस अभियान में हमारा साथ दीजिए। डिजिटल E पेज — आपकी खबर, आपकी ताकत।" #viralvideo #reelstrending #explorepage #trendingnow #indiaviral1
- मनियर में 15 हजार लीटर अवैध लहन नष्ट बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। रविवार 19 अप्रैल 2026 को घाघरा नदी किनारे बॉर्डर क्षेत्र में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लगभग 15,000 लीटर अवैध कच्ची शराब बनाने की लहन और कई भट्ठियों को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन भारी मात्रा में अवैध सामग्री मिलने से क्षेत्र में अवैध शराब के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। इस अभियान में मनियर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मिलकर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कदम माना जा रहा है।1
- बलिया:राजनीति के बदलते समीकरणों के बीच बलिया में एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे, जो अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं, परशुराम जयंती के एक कार्यक्रम में 'अकेलेपन' का शिकार होते दिखे। भृगु मंदिर में आयोजित परशुराम जयंती के कार्यक्रम में मंच पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा था। सपा छोड़कर भाजपा में आए इन पूर्व मंत्री को मंच पर वह मान-सम्मान या जगह नहीं मिली, जिसके वे आदी थे। उन्हें मुख्य धारा से दूर किनारे बैठे देखा गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है कि क्या भाजपा में आने वाले बड़े नेताओं की भूमिका सिर्फ भीड़ जुटाने तक सीमित है? सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग दबी जुबान में कह रहे हैं, *"सपा में जो 'शेर' थे, आज अपनी ही नई पार्टी में बेगाने नजर आ रहे हैं।"* यह घटना दलबदल करने वाले नेताओं के भविष्य और पार्टी के भीतर उनके कद पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या दलबदल का असली इनाम 'हाशिए पर जाना' है? या यह महज एक प्रोटोकॉल की चूक थी? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस तस्वीर ने बलिया की राजनीति में नया उबाल जरूर ला दिया है। #Ballia #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #PoliticsNews #ParshuramJayanti #PoliticalDrama #UttarPradesh1
- भगवान श्री पशुराम जयंती समारोह पर श्री चैनराम बाबा समाधि स्थल पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा, नव युवा शक्ति समिति द्वारा श्री पशुराम भगवान का पूजन अर्चन के साथ भव्य रूप से जुलूस भी निकाला जाएगा2