गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के लबगा लापु गुड़ियाडार गांव मे इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है.जिसमे बच्चा चोरी की अफवाह के बाद उग्र भीड़ ने एक विक्षिप्त महिला को पीट-पीटकर मार डाला.उस महिला को निवस्त्र कर रस्सी से बांध कर मारपीट करने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में बच्चा चोरी की अफवाह फैल रही थी. इसी बीच रात करीब 10-11 बजे मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला गांव में घूमती दिखी. ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध समझकर शोर मचाया और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई. भीड़ ने महिला से पूछताछ करने की बजाय उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी. महिला खुद को निर्दोष बताती रही. लेकिन लोगों ने उसकी एक न सुनी. घटना की सूचना पाकर बिशुनपुर पुलिस मौके पर पहुंची औरघायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

- Post by Dipak gupta2
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डोका ग्राम में आयोजित हुआ कार्यक्रम जीप सदस्य ने कहा महिलाओं के बिना विकसित समाज का कल्पना उचित नही1
- "पैसा वापस करो या गद्दी छोड़ो" नॉन-बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ चैनपुर में महाजुटाव, प्रशासन को चेतावनी चैनपुर : नॉन-बैंकिंग कंपनियों द्वारा निवेश के नाम पर की गई ठगी के खिलाफ अब आम जनता ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बरवे मैदान में 'झारखंड नवनिर्माण दल' के तत्वावधान में एक विशाल संयुक्त सभा आयोजित की गई, जिसमें ठगी के शिकार हुए सैकड़ों जमाकर्ता शामिल हुए।सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि सहारा इंडिया जैसी कई नॉन-बैंकिंग कंपनियों ने एजेंटों के माध्यम से उन्हें रकम दो से तीन गुना करने का लालच दिया था। क्षेत्र के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों ने अपनी गाढ़ी कमाई इन योजनाओं में लगा दी। लेकिन अब मैच्योरिटी की अवधि पूरी होने के बावजूद कंपनियां भुगतान करने के बजाय टाल-मटोल कर रही हैं।जमाकर्ताओं ने सीधे तौर पर प्रशासन और सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए मांग की है किदोषी कंपनियों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।निवेशकों की फंसी हुई राशि को ब्याज सहित वापस दिलाने की पहल हो।ठगी करने वाले एजेंटों और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।आंदोलन को धार देते हुए सभा में एक बड़ा निर्णय लिया गया। विजय सिंह के नेतृत्व में यह घोषणा की गई कि आगामी 17 मार्च 2026 को रांची के मोरहाबादी मैदान में एक प्रदेश स्तरीय विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।झारखंड नवनिर्माण दल विजय सिंह जब तक हमारा पैसा वापस नहीं मिलता, यह आंदोलन थमने वाला नहीं है। हम सरकार को जगाने के लिए रांची में अपनी ताकत दिखाएंगे।विजय सिंह और उनकी टीम ने क्षेत्र के सभी पीड़ितों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं और एकजुट होकर रांची पहुंचें, ताकि सरकार और प्रशासन पर दबाव बनाया जा सके। सभा में भारी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- Post by राहुल कुमार1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- आज सुबह में काफी ज्यादा कोहरा देखने को मिल रहा है कोहरा इतना ज्यादा की सामने से आने वाले गाड़ी ठीक से दिखाई नहीं पड़ रहा था लापुंग राँची से1
- Post by Dipak gupta1