Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुत्तीर्ण हुए 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए दूसरी परीक्षा की घोषणा की है। आज 7 मई से शुरू हो रही इस परीक्षा से छात्रों को पास होने का एक और मौका मिलेगा।
Ashutosh tripathi
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुत्तीर्ण हुए 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए दूसरी परीक्षा की घोषणा की है। आज 7 मई से शुरू हो रही इस परीक्षा से छात्रों को पास होने का एक और मौका मिलेगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by SHEKHAR SINGH THAKUR1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुत्तीर्ण हुए 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए दूसरी परीक्षा की घोषणा की है। आज 7 मई से शुरू हो रही इस परीक्षा से छात्रों को पास होने का एक और मौका मिलेगा।1
- आई.पी.एस. स्कूल तथा यूसीमास उमरिया के बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उमरिया कलेक्टर ने सम्मानित किया- 2 रनरअप अवॉर्ड और मेरिट में 8 बच्चों ने बटोरीं सफलताएँ- उमरिया। दिनांक 07/05/2026 21वीं राज्य स्तरीय यूसीमास अबेकस एंड मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता में उमरिया के 16 विद्यार्थियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नगर का नाम गौरवान्वित किया। 2 मई को इंदौर में आयोजित इस प्रतियोगिता में 6000 से अधिक प्रतिभागियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को 8 मिनट में 200 गणनाएँ हल करनी थीं। इन गणनाओं में जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग के प्रश्न शामिल थे। उमरिया के बच्चों ने इस कठिन चुनौती को आत्मविश्वास और तेज दिमाग के साथ पार किया। 7 मई को कलेक्ट्रेट सभागार, उमरिया में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उमरिया के बच्चों ने कई पुरस्कार अपने नाम किए। इस अवसर पर उमरिया कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विजय विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता कि परिणाम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे मध्यप्रदेश से उमरिया जिले में हर्ष गुप्ता तथा ध्रुव मार्को ने फिफ्थ रनरअप की ट्रॉफी हासिल की। साथ ही अनाइजा मंसूरी, भाव्या पांडे, देवेश भागदेव, अंश कुमार यादव, शशांक सोनी, अनुभव द्विवेदी, युवांस सिंह तथा अविचल गुप्ता ने संपूर्ण मध्य प्रदेश में मेरिट ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही मान्या सिंह, आकर्षा बान्सोड, सर्वस्व चौधरी, अव्या जैन, आराध्या सिंह धुर्वे तथा वर्चस्व चौधरी ने कॉन्सुलेशन ट्रॉफी अपने नाम की। आई.पी.एस. एकेडमी, उमरिया तथा यू.सी.मास. के डायरेक्टर इंजीनियर वसीम अकरम ने इस अद्भुत सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, हमारे बच्चों ने फिर सिद्ध कर दिया कि लगन, अभ्यास और सही मार्गदर्शन से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। साथ ही बच्चों कि उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, अभिभावकों का आभार माना। उमरिया कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय जी ने अपने उद्बोधन में बताया इतनी छोटी सी उम्र में बच्चे स्टेट लेवल कंपटीशन, नेशनल लेवल कंपटीशन, इंटरनेशनल लेवल कंपटीशन उमरिया जिले से हर वर्ष आई.पी.एस. स्कूल द्वारा संचालित यूसीमास ब्रेन डेवलपमेंट, मेंटल अर्थमैटिक के तहत बच्चे हर साल उमरिया जिले को रिप्रेजेंट करते हैं। और जिले को गौरवान्वित भी करते हैं। कलेक्टर महोदय ने सभी विजय छात्र व उनके अभिभावक व संस्था की इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। आईपीएस स्कूल प्राचार्य श्रीमती आरजू खान ने बताया कि यह एक संपूर्ण बौद्धिक विकास प्रोग्राम है, जिसकी सहायता से बच्चों के मस्तिष्क का संपूर्ण विकास किया जाता है। प्रतियोगिता से पहले तीन महीनों तक बच्चों ने रोजाना कठिन अभ्यास किया। तेज गति से गणना करने की कला, एकाग्रता बढ़ाने की तकनीक और मानसिक मजबूती ने इस सफलता की नींव रखी। आईपीएस स्कूल उमरिया तथा यूसीमास उमरिया सेंटर ने पिछले 13 वर्षों से राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। इस वर्ष के परिणामों ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि छोटे शहरों से निकलकर भी बच्चे अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचने का माद्दा रखते हैं। फोटो: ट्रॉफी माननीय कलेक्टर महोदय से प्राप्त करते हुए विजेता। फोटो: विजेताओं कि साथ शिक्षक एवं अभिभावक।1
- धनपुरी नगर में लगाया गया वॉटर स्प्रे मिस्ट मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री पूजा बुनकर ने दी जानकारी शहडोल 7 मई 2026 — ग्रीष्म ऋतु में बढ़ते तापमान एवं वायु गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका धनपुरी द्वारा नगर के नेहरू चौक एवं प्रमुख मार्गों पर वॉटर स्प्रे मिस्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि वॉटर स्प्रे मिस्ट की व्यवस्था का उद्देश्य आमजन एवं राहगीरों को गर्मी से राहत प्रदान करना तथा वातावरण में शीतलता बनाए रखना है।1
- शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, लोकेशन व्यवहारी जिला शहडोल मध्य प्रदेश शहडोल। ब्यौहारी के SDM ऑफिस में पदस्थ बाबू को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाया, रीवा लोकायुक्त की टीम ने SDM ऑफिस में पदस्थ बाबू वीर सिंह को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया, जमीनी विवाद का निर्णय पीड़िता के पक्ष में लाने के लिए मांगी थी 15 हजार की रिश्वत, पीड़िता अंकिता जायसवाल के पति सुरेश जायसवाल से मांगी थी रिश्वत की रकम जिसमें पांच हजार लेते पकड़ा गया*3
- ग्वालियर में दिनदहाड़े लड़की को उठाने वाली साजिश निकली सुनियोजित प्लानिंग, लड़के ने वीडियो जारी किया....1
- *अनोखी विदाई,कंधों पर उठाकर दी गई सलामी, डॉ. असित यादव बने डीआईजी* भिंड में पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव की विदाई यादगार बन गई। डीआईजी पद पर पदोन्नति के बाद उन्हें ग्वालियर रेंज की कमान मिली है।दावत होटल में आयोजित समारोह में अधिकारी-कर्मचारियों ने उन्हें कंधों पर उठाकर विदा किया। इस दौरान वे “नायक नहीं खलनायक हूं मैं” गीत पर अधीनस्थों के साथ थिरकते नजर आए।करीब दो साल सात महीने के कार्यकाल में उनके काम की सराहना करते हुए कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा सहित कई अधिकारियों ने भावुक विदाई दी।1
- मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में गेंहू खरीदी केंद्र पर किसानों से 50 की जगह 51.5 किलो गेंहू लिया जा रहा है। प्रबंधक किसानों से अपने मजदूर लाने, रिश्वत देने और रसीद के लिए अतिरिक्त पैसे वसूल रहा है, जिससे अन्नदाता परेशान हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारियों की मिलीभगत से यह भ्रष्टाचार बेखौफ जारी है।4