Shuru
Apke Nagar Ki App…
राँची। धुर्वा थाना अपने नए भवन में स्थानांतरित। आज गृह प्रवेश पूजन हुआ। राँची। धुर्वा थाना अपने नए भवन में स्थानांतरित। आज गृह प्रवेश पूजन हुआ।
Amit Kr Chiku Objectionnews
राँची। धुर्वा थाना अपने नए भवन में स्थानांतरित। आज गृह प्रवेश पूजन हुआ। राँची। धुर्वा थाना अपने नए भवन में स्थानांतरित। आज गृह प्रवेश पूजन हुआ।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by AAM JANATA1
- राँची के अशोक नगर रोड न 1 स्थित कार्यालय के पास लोगों का फूटा हर आदमी गैस के लिए परेशान नजर आया किसी का महीनों बुकिंग हो गया फिर भी गैस नहीं तो किसी का DAC नम्बर नहीं आ रहा तो किसी के मोबाइल sms बिना गैस डिलीवर किए ही डिलीवरी का मैसेज आ जा रहा है, यहां तक कि kyc के नाम पर kyc कराने जाने पर पैसे मांगे जा रहे हैं। और साथ हीं गैस के रेट से भी ज्यादा की वसूली किया जा रहा इस एजेंसी के खिलाफ राँची डीसी को गुप्त जांच कर एजेंसी के खिलाफ कड़ी करवाई करने की आवश्यकता है ताकि कंज्यूमर को परेशानी न उठने पड़े।1
- सिसई प्रखंड अंतर्गत छारदा रोड स्थित नया बने श्री श्री 108 अंबिकेश्वर शिव मंदिर स्थापना सह नर्मदेश्वर शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोरों पर तैयारी किया जा रहा हैं। रोहित शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे मंदिर प्रांगण से 1100 कलश का भव्य कलश यात्रा कंश नदी तक निकाला जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने के लिए सादर आमंत्रित किया हैं।1
- दीवार से गिरा मैकेनिक—मौत, अस्पताल पर सवाल हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में AC लगाते समय मैकेनिक की दर्दनाक मौत। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया सड़क जाम।1
- *रात के अंधेरे में कैलूडीह खटाल एवं आकाशकिनारी खटाल के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में पुलिस ने 12 नामजद सहित 15 अज्ञात व्यक्तियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है* *धनबाद:* 14 अप्रैल की रात्रि में छाताबांध-धनबाद मुख्य मार्ग पर कैलूडीह के पास कैलूडीह खटाल एवं आकाशकिनारी खटाल के लोग लाठी डंटा से लैस होकर विधि-विरुद्ध जमावड़ा लगाकर आपस मे मारपीट किए थे। दोनों खटालो के व्यक्तियो द्वारा मुख्य मार्ग पर नजायज मजमा लगाकर बलवा किए जाने से लोक परिशांति भंग हुई, यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया जिससे आम नागरिकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा । उक्त स्थल पर एकत्रित विधी विरुद्ध जमाव द्वारा पुलिस को उसके कर्त्तव्य निर्वहन में भी बाधा उत्पन किया गया। इस घटना के पश्चात उपस्थित पुलिस पदाधिकारी के आवेदन पर 12 नामजद सहित 15 अज्ञात व्यक्तियो के विरुद्ध BNS की सुसंगत धाराओ के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।1
- -- हजारीबाग। ओम आरोह्णम संस्था की संस्थापिका एवं भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसे नए युग की शुरुआत करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें नीति निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर भी प्रदान करता है। शेफाली गुप्ता ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महिलाओं की प्राथमिकता और भागीदारी बढ़ेगी, जिससे समाज के समग्र विकास को गति मिलेगी। उन्होंने इसे आने वाली पीढ़ी की लड़कियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज की एकजुटता और देश के उत्थान का आधार है। कहा कि हर घर का विकास ही देश के विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया और उनके प्रयासों की सराहना की।1
- *नियमावली के नाम पर 10 वर्षों से लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हेमंत सरकार- जीवन कुमार* महाशय विगत कल 15 अप्रैल को राज्य कैबिनेट द्वारा JTET नियमावली को पुनः वापस कर दिए जाने के फैसले के बाद झारखंड के लाखों प्रशिक्षित छात्रों में भारी आक्रोश व्याप्त है। झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने सरकार के इस कदम को छात्रों के भविष्य के साथ क्रूर मजाक करार दिया है। छात्रों की भावना और अदालत के आदेश की अनदेखी का आरोप संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के लिए अभ्यर्थी पिछले 10 वर्षों से प्रतीक्षारत हैं। इसके लिए जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक बड़े आंदोलन किए गए। माननीय उच्च न्यायालय ने भी परीक्षा आयोजन के लिए 31 मार्च तक की समय सीमा निर्धारित की थी, परंतु राज्य सरकार ने इस पर कोई ठोस पहल नहीं की। छात्र आंदोलन के भारी दबाव में सरकार ने आनन-फानन में नियमावली और पाठ्यक्रम तो जारी किया, लेकिन अब इसे कैबिनेट से वापस लेकर छात्रों को अधर में लटका दिया गया है। हजारीबाग में पुतला दहन और विरोध मार्च सरकार की नीतियों के खिलाफ आज हजारीबाग के गांधी मैदान से डिस्ट्रिक्ट मोड़ तक विशाल विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री दीपिका पांडेय और राधाकृष्ण का संयुक्त रूप से पुतला दहन किया। रविंद्र ने कहा कि सरकार और उसके मंत्री 'भाषा' को विवाद का विषय बनाकर जानबूझकर परीक्षाओं को रोकने की साजिश रच रहे हैं। छात्रों की मांग: राजनीति नहीं, परीक्षा चाहिए विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि जो लोग भाषा के आधार पर विवाद पैदा कर रहे हैं, वे केवल अपनी राजनीति कर रहे हैं। झारखंड के छात्र परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित नहीं किया गया, तो सरकार राज्यव्यापी उग्र आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहे। प्रमुख उपस्थिति आज के इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य रूप से जीवन यादव, रविंद्र पासवान, राधे मेहता, नीरज यादव, विनय कुमार,छोटेलाल, देव कुमार, संतोष कुमार, दीपक कुमार, घनश्याम कुमार तथा धर्मेंद्र कुमार ने किया।3
- हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार का सिसई में जोरदार स्वागत। गुमला जिला के कोंडरा रायडीह में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने जा रहे आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच उत्तर पूर्व व पूर्वी क्षेत्र ( झारखंड, बिहार, बंगाल एवं ओडिशा) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार जी, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा जी, एवं रांची महानगर अध्यक्ष करण सिंह व मोनू वर्मा जी का हिन्दू जागरण मंच के संरक्षक किशोर साहु की अगुवाई में सिसई प्रखंड के विहिप बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु,संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, सुधीर ओहदार, सुप्रदीप साहु, सतेंद्र साहु, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय महतो, मनोज वर्मा, रोहित घंटी, कृष्णा साहु, मदन साहु, शंभु चौहान, उदय कुशवाहा, अरुण नारायण सिंह, पारु ताम्रकर, संदीप, गजु, शिवपूजन, दिवाकर, दिलीप, अजय, गोलू, बबलू, सौरभ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा उनके सिसई पहुँचने पर जीता पतरा में जोरदार स्वागत किया। वहीं पंकज साहु, मुकेश श्रीवास्तव डेविड और रोहित शर्मा ने माला पहनाकर अंगवस्त्र व बुके देकर डॉ सुमन कुमार का जोरदार स्वागत किया । इस दौरान डॉ सुमन जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना होगा। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते जा रहे लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों पर विरोध प्रकट किया और कड़ा रुख अपनाते हुए शीघ्र ही इसपर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने की बात कही। हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही। अंत में जय श्री राम, वन्दे मातरम,भारत माता की जय के पश्चात कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान विहिप बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।2
- अवैध बालू उठाव एवं परिवहन मामला में पुलिस कारवाई के दौरान एक ट्रैक्टर जब्त खनन अधिनियम के तहत होगी कारवाई1