Shuru
Apke Nagar Ki App…
वन विभाग के तालाब सूखा,पानी की जगह उगी घास..🤔 #shorts #short #shortvideo #youtubeshorts #forest #new #lohardaga
AAM JANATA
वन विभाग के तालाब सूखा,पानी की जगह उगी घास..🤔 #shorts #short #shortvideo #youtubeshorts #forest #new #lohardaga
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by AAM JANATA1
- अवैध बालू उठाव एवं परिवहन मामला में पुलिस कारवाई के दौरान एक ट्रैक्टर जब्त खनन अधिनियम के तहत होगी कारवाई1
- *महुआडांड़ के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप, बलराम प्रसाद व उनके परिवार जनो ने राजभवन के समक्ष शुरू किया आमरण अनशन* लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ मंगलवार (16 अप्रैल) से रांची स्थित राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू हो गया है। महुआडांड़ के 66 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी बलराम प्रसाद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उनके निशाने पर मुख्य रूप से महुआडांड़ के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) विपिन कुमार दुबे और अंचल अधिकारी (CO) संतोष बैठा हैं। अनशनकारियों ने एक 15-सूत्रीय आरोप पत्र जारी किया है, जिसमें दोनों अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग कर आम जनता और आदिवासियों का शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अवैध खनन और ईंट भट्ठों से वसूली का आरोप समाजसेवी बलराम प्रसाद द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रखंड में एनजीटी (NGT) के नियमों को ताक पर रखकर अवैध बालू का उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। आरोप है कि एसडीएम और सीओ द्वारा बालू व्यापारियों से 70 हजार से 1 लाख रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। साथ ही, 'ईको सेंसिटिव जोन' के नाम पर डराकर ईंट भट्ठा संचालकों से पैसे ऐंठे जा रहे हैं और अधिकारी खुद भी पार्टनरशिप में ईंट भट्ठा संचालित कर रहे हैं। *जमीन कब्जाने और दलाली का खेल* अनशन स्थल पर बांटे गए पर्चे में ग्राम ओरसापाठ में प्लॉट संख्या 2828, 2829 और 2865 की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बाउंड्री कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है। इसके अलावा, नेतरहाट क्षेत्र में 'वुल्फ सैंक्चुअरी' के नाम पर आदिवासी जमीन (खाता नं. 102, प्लॉट नं. 436, मौजा कोरगी) को जबरन अपने नाम करने के प्रयास का भी गंभीर आरोप एसडीएम पर लगा है। भूमि विवादों को अपने न्यायालय में लाकर दलालों के माध्यम से अवैध वसूली की बात भी कही गई है। आरोप पत्र में दावा किया गया है कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि घर निर्माण के लिए गिराए गए ईंटों पर भी 1 लाख रुपये की मांग की गई और पैसे न देने पर ट्रैक्टर जब्त कर एफआईआर दर्ज कर दी गई। आवाज उठाने पर झूठे मुकदमे की साजिश धरने पर बैठे बलराम प्रसाद ने प्रशासन पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठे मामलों में फंसाने के लिए 2,20,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया। सुलह के नाम पर दलाल के जरिए 1 लाख रुपये मांगे गए और उनसे 1,43,000 रुपये की जबरन वसूली भी की गई है। *निष्पक्ष जांच तक जारी रहेगा आंदोलन* बलराम प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि एसडीएम के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें और मानवाधिकार याचिकाएं दी गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महुआडांड़ और नेतरहाट क्षेत्र में दलालों के माध्यम से करोड़ों रुपये की लूट मची है, जिससे पूरी जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक इन सभी मामलों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, उनका यह आमरण अनशन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। अनशन में बलराम प्रसाद के साथ क्षेत्र की कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए हैं, जो न्याय की गुहार लगा रहे हैं।1
- हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार का सिसई में जोरदार स्वागत। गुमला जिला के कोंडरा रायडीह में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने जा रहे आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच उत्तर पूर्व व पूर्वी क्षेत्र ( झारखंड, बिहार, बंगाल एवं ओडिशा) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार जी, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा जी, एवं रांची महानगर अध्यक्ष करण सिंह व मोनू वर्मा जी का हिन्दू जागरण मंच के संरक्षक किशोर साहु की अगुवाई में सिसई प्रखंड के विहिप बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु,संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, सुधीर ओहदार, सुप्रदीप साहु, सतेंद्र साहु, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय महतो, मनोज वर्मा, रोहित घंटी, कृष्णा साहु, मदन साहु, शंभु चौहान, उदय कुशवाहा, अरुण नारायण सिंह, पारु ताम्रकर, संदीप, गजु, शिवपूजन, दिवाकर, दिलीप, अजय, गोलू, बबलू, सौरभ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा उनके सिसई पहुँचने पर जीता पतरा में जोरदार स्वागत किया। वहीं पंकज साहु, मुकेश श्रीवास्तव डेविड और रोहित शर्मा ने माला पहनाकर अंगवस्त्र व बुके देकर डॉ सुमन कुमार का जोरदार स्वागत किया । इस दौरान डॉ सुमन जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना होगा। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते जा रहे लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों पर विरोध प्रकट किया और कड़ा रुख अपनाते हुए शीघ्र ही इसपर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने की बात कही। हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही। अंत में जय श्री राम, वन्दे मातरम,भारत माता की जय के पश्चात कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान विहिप बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।2
- सिसई (गुमला)। गुमला जिले के कोंडरा रायडीह में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने जा रहे आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच उत्तर पूर्व व पूर्वी क्षेत्र ( झारखंड, बिहार, बंगाल एवं ओडिशा) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार जी व हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा जी, एवं रांची महानगर अध्यक्ष करण सिंह, मोनू वर्मा जी का हिन्दू जागरण मंच के संरक्षक किशोर साहु की अगुवाई में विहिप बजरंग दल सिसई के प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु,संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, सुधीर ओहदार, सुप्रदीप साहु, सतेंद्र साहु, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय महतो, मनोज वर्मा, रोहित घंटी, कृष्णा साहु, मदन साहु, शंभु चौहान, उदय कुशवाहा, अरुण नारायण सिंह, पारु ताम्रकर, संदीप, गजु, शिवपूजन, दिवाकर, दिलीप, अजय, गोलू, बबलू, सौरभ सहित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके सिसई पहुँचने पर जीता पतरा में जोरदार स्वागत किया गया। वहीं पंकज साहु, मुकेश श्रीवास्तव डेविड और रोहित शर्मा ने माला पहनाकर व अंगवस्त्र एवं बुके देकर उनको सम्मानित किया। इस दौरान डॉ सुमन जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना होगा। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते जा रहे लव जिहाद और धर्मांतरण के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए शीघ्र ही इसपर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने की बात कही। हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही। अंत में जय श्री राम, वन्दे मातरम,भारत माता की जय के पश्चात कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान विहिप बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।4
- Post by Lalmohan munda2
- 👀💕👀💕 👀✨✨1
- सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय कुम्हार मोड़ सिसई व राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सोंगरा, सिसई के छात्र -छात्राओं एवं शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया। योग गुरु गजराज महतो ने प्रातः 5 बजे आश्रम बालिका विद्यालय में 12 यौगिक जॉगिंग कराते हुए योगाभ्यास प्रारंभ किया। योगगुरु ने योगाभ्यास कर रहे सभी योग जनों को बताया कि प्रतिदिन हमें सूर्योदय से पूर्व उठकर अपने आराध्य देव का ध्यान व धरती मां को सहृदय से नमन करना चाहिए। एवं अपने माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए।इसके बाद नित्यकर्मों से निवृत होकर स्वच्छ व खुले वतावरण जहां हरियाली हो ऐसे स्थान में प्रति दिन कम से कम आधा घंटा योगाभ्यास करना चाहिए। इससे दिन भर तन मन की स्फुर्ति बनी रहती है। इसके लिए उन्होंने तीन जीवन दायिनी प्राणायाम के साथ सूक्ष्म व्यायाम, बैठकर व लेटकर करने वाले आसनों के बारे में बताया। वहीं ध्यान मुद्रा मे बैठकर माइग्रेन और तनाव से छुटकारा पाने हेतु अपने इष्टदेव का ध्यान करते हुए हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित करने को बताया। और अंत में ईश वंदन के साथ योगाभ्यास का समापन किया गया।4