logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक आंख में शुरमा दूसरी आंख में काजल ये महुआडार के स्थानीय प्रशासन की कहानी *महुआडांड़ के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप, बलराम प्रसाद व उनके परिवार जनो ने राजभवन के समक्ष शुरू किया आमरण अनशन* लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ मंगलवार (16 अप्रैल) से रांची स्थित राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू हो गया है। महुआडांड़ के 66 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी बलराम प्रसाद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उनके निशाने पर मुख्य रूप से महुआडांड़ के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) विपिन कुमार दुबे और अंचल अधिकारी (CO) संतोष बैठा हैं। अनशनकारियों ने एक 15-सूत्रीय आरोप पत्र जारी किया है, जिसमें दोनों अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग कर आम जनता और आदिवासियों का शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अवैध खनन और ईंट भट्ठों से वसूली का आरोप समाजसेवी बलराम प्रसाद द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रखंड में एनजीटी (NGT) के नियमों को ताक पर रखकर अवैध बालू का उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। आरोप है कि एसडीएम और सीओ द्वारा बालू व्यापारियों से 70 हजार से 1 लाख रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। साथ ही, 'ईको सेंसिटिव जोन' के नाम पर डराकर ईंट भट्ठा संचालकों से पैसे ऐंठे जा रहे हैं और अधिकारी खुद भी पार्टनरशिप में ईंट भट्ठा संचालित कर रहे हैं। *जमीन कब्जाने और दलाली का खेल* अनशन स्थल पर बांटे गए पर्चे में ग्राम ओरसापाठ में प्लॉट संख्या 2828, 2829 और 2865 की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बाउंड्री कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है। इसके अलावा, नेतरहाट क्षेत्र में 'वुल्फ सैंक्चुअरी' के नाम पर आदिवासी जमीन (खाता नं. 102, प्लॉट नं. 436, मौजा कोरगी) को जबरन अपने नाम करने के प्रयास का भी गंभीर आरोप एसडीएम पर लगा है। भूमि विवादों को अपने न्यायालय में लाकर दलालों के माध्यम से अवैध वसूली की बात भी कही गई है। आरोप पत्र में दावा किया गया है कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि घर निर्माण के लिए गिराए गए ईंटों पर भी 1 लाख रुपये की मांग की गई और पैसे न देने पर ट्रैक्टर जब्त कर एफआईआर दर्ज कर दी गई। आवाज उठाने पर झूठे मुकदमे की साजिश धरने पर बैठे बलराम प्रसाद ने प्रशासन पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठे मामलों में फंसाने के लिए 2,20,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया। सुलह के नाम पर दलाल के जरिए 1 लाख रुपये मांगे गए और उनसे 1,43,000 रुपये की जबरन वसूली भी की गई है। *निष्पक्ष जांच तक जारी रहेगा आंदोलन* बलराम प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि एसडीएम के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें और मानवाधिकार याचिकाएं दी गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महुआडांड़ और नेतरहाट क्षेत्र में दलालों के माध्यम से करोड़ों रुपये की लूट मची है, जिससे पूरी जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक इन सभी मामलों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, उनका यह आमरण अनशन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। अनशन में बलराम प्रसाद के साथ क्षेत्र की कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए हैं, जो न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

2 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • *महुआडांड़ के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप, बलराम प्रसाद व उनके परिवार जनो ने राजभवन के समक्ष शुरू किया आमरण अनशन* लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ मंगलवार (16 अप्रैल) से रांची स्थित राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू हो गया है। महुआडांड़ के 66 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी बलराम प्रसाद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उनके निशाने पर मुख्य रूप से महुआडांड़ के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) विपिन कुमार दुबे और अंचल अधिकारी (CO) संतोष बैठा हैं। अनशनकारियों ने एक 15-सूत्रीय आरोप पत्र जारी किया है, जिसमें दोनों अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग कर आम जनता और आदिवासियों का शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अवैध खनन और ईंट भट्ठों से वसूली का आरोप समाजसेवी बलराम प्रसाद द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रखंड में एनजीटी (NGT) के नियमों को ताक पर रखकर अवैध बालू का उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। आरोप है कि एसडीएम और सीओ द्वारा बालू व्यापारियों से 70 हजार से 1 लाख रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। साथ ही, 'ईको सेंसिटिव जोन' के नाम पर डराकर ईंट भट्ठा संचालकों से पैसे ऐंठे जा रहे हैं और अधिकारी खुद भी पार्टनरशिप में ईंट भट्ठा संचालित कर रहे हैं। *जमीन कब्जाने और दलाली का खेल* अनशन स्थल पर बांटे गए पर्चे में ग्राम ओरसापाठ में प्लॉट संख्या 2828, 2829 और 2865 की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बाउंड्री कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है। इसके अलावा, नेतरहाट क्षेत्र में 'वुल्फ सैंक्चुअरी' के नाम पर आदिवासी जमीन (खाता नं. 102, प्लॉट नं. 436, मौजा कोरगी) को जबरन अपने नाम करने के प्रयास का भी गंभीर आरोप एसडीएम पर लगा है। भूमि विवादों को अपने न्यायालय में लाकर दलालों के माध्यम से अवैध वसूली की बात भी कही गई है। आरोप पत्र में दावा किया गया है कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि घर निर्माण के लिए गिराए गए ईंटों पर भी 1 लाख रुपये की मांग की गई और पैसे न देने पर ट्रैक्टर जब्त कर एफआईआर दर्ज कर दी गई। आवाज उठाने पर झूठे मुकदमे की साजिश धरने पर बैठे बलराम प्रसाद ने प्रशासन पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठे मामलों में फंसाने के लिए 2,20,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया। सुलह के नाम पर दलाल के जरिए 1 लाख रुपये मांगे गए और उनसे 1,43,000 रुपये की जबरन वसूली भी की गई है। *निष्पक्ष जांच तक जारी रहेगा आंदोलन* बलराम प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि एसडीएम के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें और मानवाधिकार याचिकाएं दी गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महुआडांड़ और नेतरहाट क्षेत्र में दलालों के माध्यम से करोड़ों रुपये की लूट मची है, जिससे पूरी जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक इन सभी मामलों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, उनका यह आमरण अनशन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। अनशन में बलराम प्रसाद के साथ क्षेत्र की कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए हैं, जो न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
    1
    *महुआडांड़ के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप, बलराम प्रसाद व उनके परिवार जनो ने राजभवन के समक्ष शुरू किया आमरण अनशन*
लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ मंगलवार (16 अप्रैल) से रांची स्थित राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू हो गया है। महुआडांड़ के 66 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी बलराम प्रसाद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उनके निशाने पर मुख्य रूप से महुआडांड़ के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) विपिन कुमार दुबे और अंचल अधिकारी (CO) संतोष बैठा हैं।
अनशनकारियों ने एक 15-सूत्रीय आरोप पत्र जारी किया है, जिसमें दोनों अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग कर आम जनता और आदिवासियों का शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
अवैध खनन और ईंट भट्ठों से वसूली का आरोप
समाजसेवी बलराम प्रसाद द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रखंड में एनजीटी (NGT) के नियमों को ताक पर रखकर अवैध बालू का उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। आरोप है कि एसडीएम और सीओ द्वारा बालू व्यापारियों से 70 हजार से 1 लाख रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। साथ ही, 'ईको सेंसिटिव जोन' के नाम पर डराकर ईंट भट्ठा संचालकों से पैसे ऐंठे जा रहे हैं और अधिकारी खुद भी पार्टनरशिप में ईंट भट्ठा संचालित कर रहे हैं।
*जमीन कब्जाने और दलाली का खेल*
अनशन स्थल पर बांटे गए पर्चे में ग्राम ओरसापाठ में प्लॉट संख्या 2828, 2829 और 2865 की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बाउंड्री कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है। इसके अलावा, नेतरहाट क्षेत्र में 'वुल्फ सैंक्चुअरी' के नाम पर आदिवासी जमीन (खाता नं. 102, प्लॉट नं. 436, मौजा कोरगी) को जबरन अपने नाम करने के प्रयास का भी गंभीर आरोप एसडीएम पर लगा है। भूमि विवादों को अपने न्यायालय में लाकर दलालों के माध्यम से अवैध वसूली की बात भी कही गई है।
आरोप पत्र में दावा किया गया है कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि घर निर्माण के लिए गिराए गए ईंटों पर भी 1 लाख रुपये की मांग की गई और पैसे न देने पर ट्रैक्टर जब्त कर एफआईआर दर्ज कर दी गई।
आवाज उठाने पर झूठे मुकदमे की साजिश
धरने पर बैठे बलराम प्रसाद ने प्रशासन पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठे मामलों में फंसाने के लिए 2,20,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया। सुलह के नाम पर दलाल के जरिए 1 लाख रुपये मांगे गए और उनसे 1,43,000 रुपये की जबरन वसूली भी की गई है।
*निष्पक्ष जांच तक जारी रहेगा आंदोलन*
बलराम प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि एसडीएम के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें और मानवाधिकार याचिकाएं दी गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महुआडांड़ और नेतरहाट क्षेत्र में दलालों के माध्यम से करोड़ों रुपये की लूट मची है, जिससे पूरी जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक इन सभी मामलों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, उनका यह आमरण अनशन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
अनशन में बलराम प्रसाद के साथ क्षेत्र की कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए हैं, जो न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया जोहार झारखण्ड संवाददाता बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के छेंचा चपरी सीमा के पास टर्निंग प्वाइंट पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत एंबुलेंस को दी, जिसके बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक युवक सुदर्शन सिंह बारेसांढ़ थाना क्षेत्र के रामसेली गांव का निवासी है, जबकि दूसरा युवक बरवाडीह थाना अंतर्गत पैरा गांव का रहने वाला है....
    2
    बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया
जोहार झारखण्ड संवाददाता 
बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के छेंचा चपरी सीमा के पास टर्निंग प्वाइंट पर  एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत एंबुलेंस को दी, जिसके बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि एक युवक सुदर्शन सिंह बारेसांढ़ थाना क्षेत्र  के रामसेली  गांव का निवासी है, जबकि दूसरा युवक बरवाडीह थाना अंतर्गत पैरा गांव का रहने वाला है....
    user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • ज्ञान सागर पब्लिक आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद यादव ने बताया कि हमारे यहां जवाहर नवोदय विद्यालय, नेतरहाट विद्यालय ,समेत विभिन्न विद्यालय का प्रवेश परीक्षा का अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तैयारी कराई जाती है
    1
    ज्ञान सागर पब्लिक आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद यादव ने बताया कि हमारे यहां जवाहर नवोदय विद्यालय, नेतरहाट विद्यालय ,समेत विभिन्न विद्यालय का प्रवेश परीक्षा का अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तैयारी कराई जाती है
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • मनिका लातेहार:एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस जश्न पूरे भारतवर्ष मनाया जा रहा था वही मनिका प्रखंड क्षेत्र के लातेहार युवा मोर्चा के कर्मठ ,जुझारू और निष्ठावान जिला अध्यक्ष छोटू राजा का लातेहार के महामंत्री बनाए जाने से खुशियां हुई दुगनी और मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने उन्हें भगवा अंग भेट कर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया तथा मनिका के सभी भाजपाई खुशियों से खुशियों से लबरेज थे
    1
    मनिका लातेहार:एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस जश्न पूरे भारतवर्ष मनाया जा रहा था
वही मनिका प्रखंड क्षेत्र के लातेहार युवा मोर्चा के कर्मठ ,जुझारू और निष्ठावान  जिला अध्यक्ष छोटू राजा का लातेहार के महामंत्री बनाए जाने से खुशियां हुई दुगनी और मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने उन्हें भगवा अंग भेट कर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया
तथा मनिका के सभी भाजपाई खुशियों से खुशियों से लबरेज थे
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    14 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • अवैध बालू उठाव एवं परिवहन मामला में पुलिस कारवाई के दौरान एक ट्रैक्टर जब्त खनन अधिनियम के तहत होगी कारवाई
    1
    अवैध बालू उठाव एवं परिवहन मामला में पुलिस कारवाई के दौरान एक ट्रैक्टर जब्त खनन अधिनियम के तहत होगी कारवाई
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Lalmohan munda
    2
    Post by Lalmohan munda
    user_Lalmohan munda
    Lalmohan munda
    खेलारी, रांची, झारखंड•
    12 hrs ago
  • महुआडांड़ प्रखंड के प्रतापपुर हजरत अंजान शाह दाता मजार में उर्स मुबारक के मौके पर इस बार माहौल पूरी तरह सूफियाना रंग में रंगने वाला है। 26 अप्रैल को आयोजित भव्य कव्वाली कार्यक्रम में मुंबई से चर्चित कव्वाल नईम साबरी और मशहूर कव्वाला शीबा परवीन अपनी दमदार आवाज़ से महफिल में चार चांद लगाएंगे।इस संबध में जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम ने बताया कि इस खास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उर्स के इस आयोजन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
    2
    महुआडांड़ प्रखंड के प्रतापपुर हजरत अंजान शाह दाता मजार में उर्स मुबारक के मौके पर इस बार माहौल पूरी तरह सूफियाना रंग में रंगने वाला है। 26 अप्रैल को आयोजित भव्य कव्वाली कार्यक्रम में मुंबई से चर्चित कव्वाल नईम साबरी और मशहूर कव्वाला शीबा परवीन अपनी दमदार आवाज़ से महफिल में चार चांद लगाएंगे।इस संबध में जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम ने बताया कि इस खास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उर्स के इस आयोजन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.