Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला पत्रकार ने सवाल पूछना चाहा, सीएम योगी ने नहीं लिया कोई सवाल सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक महिला पत्रकार ने सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सवाल करने का मौका नहीं मिल पाया। महिला पत्रकार सवाल के लिए आगे बढ़ती नजर आईं, लेकिन सीएम योगी ने उस दौरान कोई सवाल नहीं लिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस आगे बढ़ गई। इस घटना का वीडियो अब चर्चा में है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Latest news india
महिला पत्रकार ने सवाल पूछना चाहा, सीएम योगी ने नहीं लिया कोई सवाल सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक महिला पत्रकार ने सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सवाल करने का मौका नहीं मिल पाया। महिला पत्रकार सवाल के लिए आगे बढ़ती नजर आईं, लेकिन सीएम योगी ने उस दौरान कोई सवाल नहीं लिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस आगे बढ़ गई। इस घटना का वीडियो अब चर्चा में है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्रहण किया पदभार मीडिया से वार्ता कर प्राथमिकताओं की दी जानकारी रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शून्य से शिखर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा जनपद की प्रशासनिक एवं विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर चर्चा की। पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की गुणवत्ता4
- बहराइच जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक, मौत बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के नौउवा गांव निवासी अतुल वर्मा (26) पुत्र रमेश वर्मा की सगरा गांव के पास तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि अतुल शुक्रवार देर शाम जन्माष्टमी की मूर्ति विसर्जन के लिए सगरा गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस व स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।3
- बहराइच जनपद के रुपइ डीहा थाने के देवरा अमृतसरोवर में विसर्जन के दौरान डूबा युवक, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन हो रहा था इसी दौरान रुपईडिहा थाने के देवरा गांव के पास स्थित अमृत सरोवर में विसर्जन कर रहा एक ही वक्त डूब गया इलाज दौरान उसकी मौत हो गई1
- बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा — भैंस चरा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने रौंदा, मौके पर मौत,,,,पयागपुर थाना क्षेत्र के महरौली के पास भैंस चरा रहे करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग दयाराम पुत्र बाउर को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक ग्राम महरौली, थाना पयागपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।हादसे के बाद गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा — भैंस चरा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने रौंदा, मौके पर मौत,,,,पयागपुर थाना क्षेत्र के महरौली के पास भैंस चरा रहे करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग दयाराम पुत्र बाउर को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक ग्राम महरौली, थाना पयागपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।हादसे के बाद गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।1
- 🚨 बहराइच महसी में रास्ते को लेकर विवाद! जान से मारने की धमकी का आरोप, थाने में रिपोर्ट दर्ज… आखिर प्रशासन कब जागेगा? 📍 थाना खैरीघाट | ग्राम थैलियां, पोस्ट रायपुर | तहसील महसी, जिला बहराइच ग्राम थैलियां में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है। शिकायतकर्ता प्रीत कुमार वर्मा का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले को लेकर उन्होंने थाना खैरीघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि उनके घर के सामने टीन लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है, जिसके कारण आने-जाने में परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद रास्ते के इस्तेमाल और रास्ता दिए जाने की मांग को लेकर चल रहा है। अब सवाल यह है कि जब मामला थाने तक पहुंच चुका है और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, तो प्रशासन इस मामले में कब ठोस कदम उठाएगा? क्या संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर रास्ते के विवाद की जांच �1
- मॉर्निंग न्यूज़ ब्रेफ रविवार 13 सितंबर 2026 की महत्पूर्ण खबरे1
- सिरसिया बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती स्थित प्राचीन बाबा नागेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का स्थापना दिवस कार्यक्रम शनिवार, 12 सितंबर 2026 को सायं 4 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संतों के आशीर्वाद के साथ हुई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के स्थापना दिवस के उद्देश्य, हिंदू समाज की एकता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाज में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित संतों एवं वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को समाजहित में कार्य करने, सनातन संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ ही जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी विश्व हिंदू परिषद गौरक्ष प्रमुख, पूरन सिंह,अजीत सिंह सह प्रमुख ,अजीत जायसवाल , रमेश गुप्ता हरिशिव सोनी पंकज, श्रीवास्तव, बैरिस्टर राय, मनोज शर्मा, ज्ञानचंद मौर्य, संदीप कसौधन, राजकुमार यादव, श्रवण कुमार वर्मा, जनार्दन द्विवेदी, कुंवर चंद्र गुप्ता, शिवम सोनी,एवं कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता और सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ किया गया। श्रावस्ती से गिरधारी गुप्ता की रिपोर्ट1
- जिलाधिकारी ने कई विद्यालयों व आंगनवाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण उपस्थिति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जताई सख्त नाराजगी विद्यालय में गंदगी देख प्रधानाध्यापक को लगायी कड़ी फटकार श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने विकास खण्ड गिलौला के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गिलौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने के दौरान विद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष उपस्थिति कम पायी गई। इसके साथ ही विफ्स पंजिका भी अद्यतन नहीं पायी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित प्रधानाध्यापक को फटकार लगायी और शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा कुछ बच्चे विद्यालय के बाहर भी घूम रहे थे, जिस पर जिलाधिकारी उन सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने हेतु प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान को भी निर्देशित किया। उन्होंने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें प्रतिदिन ससमय विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होने बच्चों को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को परखा और मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।जिलाधिकारी ने मिड डे मील की भी जानकारी ली, मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार पाया गया। विद्यालय में कुछ छात्र-छात्राएं बिना यूनिफार्म के पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने बच्चों से प्रत्येक दिवस यूनिफार्म में आने हेतु प्रेरित किया। उन्होने बच्चों से पाठ्य पुस्तिकाओं की जानकारी ली, जिस पर ज्ञात हुआ कि सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी है। विद्यालय में साफ-सफाई भी सही नहीं पायी गई तथा शौचालय की स्थिति खराब मिली, शौचालय में हैंडवाश भी सही नहीं पाया गया तथा परिसर में घास बड़ी पायी गई, जिस पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगायी और प्रधानाध्यापक को शौचालय एवं सम्पूर्ण विद्यायल परिसर की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्पोर्ट्स ग्रांट पंजिका, कम्पोजिट ग्रांट पंजिका आदि का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक निर्देश भी दिये।इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने विकास खण्ड गिलौला के ही अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दूबकला का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बेहतर पायी गई, बच्चे यूनिफार्म में थे। विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा था। मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने अध्यापक को आगे भी इसी प्रकार बेहतर ढंग से दायित्वों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया। तदोपरान्त जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी केन्द्र दूबकला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को पोषाहार वितरण एवं सैम-मैम बच्चों की जानकारी ली गई। उन्होने बच्चों के प्रत्येक दशा में पोषाहार उपलब्ध कराने व अन्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- नवागत डीएम राजेश कुमार पांडेय ने संभाला बहराइच का कार्यभार कोषागार पहुंचकर ग्रहण किया पदभार, अधिकारियों-कर्मचारियों से ली व्यवस्थाओं की जानकारी; कार्यभार संभालते ही प्रशासनिक कामकाज का लिया जायजा बहराइच। जनपद बहराइच के नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने शनिवार को कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने प्रशासनिक कामकाज को समझने और कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने की दिशा में सक्रियता दिखाई। डीएम के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी विशेष सक्रियता देखने को मिली। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में चल रहे प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों तथा कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह समझने का प्रयास किया कि कार्यालयों में आम लोगों से जुड़े कार्य किस प्रकार संचालित किए जा रहे हैं और उनके निस्तारण की वर्तमान स्थिति क्या है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव, कार्यप्रणाली तथा विभिन्न प्रशासनिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा सरकारी कार्यों के संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं को भी देखा। नवागत जिलाधिकारी के पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक गतिविधियों का जायजा लेने से यह संकेत मिला कि जिला प्रशासन में कार्यों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रशासनिक कार्यों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपादित करने की अपेक्षा की। डीएम के निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें संबंधित विभागीय कार्यों और व्यवस्थाओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने आवश्यक जानकारी लेते हुए प्रशासनिक कामकाज की स्थिति को समझा और कार्यालयों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के कार्यभार संभालने के बाद अब जिले के विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास कार्यों को लेकर लोगों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं। जनपद में कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं, जनसमस्याओं के निस्तारण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर नई दिशा की उम्मीद की जा रही है। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेना नवागत जिलाधिकारी की प्राथमिकता और सक्रिय प्रशासनिक कार्यशैली की झलक माना जा रहा है। आने वाले दिनों में जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली में उनके नेतृत्व और प्राथमिकताओं का असर देखने को मिलेगा।3