जिलाधिकारी ने कई विद्यालयों व आंगनवाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण उपस्थिति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जताई सख्त नाराजगी विद्यालय में गंदगी देख प्रधानाध्यापक को लगायी कड़ी फटकार श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने विकास खण्ड गिलौला के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गिलौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने के दौरान विद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष उपस्थिति कम पायी गई। इसके साथ ही विफ्स पंजिका भी अद्यतन नहीं पायी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित प्रधानाध्यापक को फटकार लगायी और शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा कुछ बच्चे विद्यालय के बाहर भी घूम रहे थे, जिस पर जिलाधिकारी उन सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने हेतु प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान को भी निर्देशित किया। उन्होंने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें प्रतिदिन ससमय विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होने बच्चों को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को परखा और मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।जिलाधिकारी ने मिड डे मील की भी जानकारी ली, मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार पाया गया। विद्यालय में कुछ छात्र-छात्राएं बिना यूनिफार्म के पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने बच्चों से प्रत्येक दिवस यूनिफार्म में आने हेतु प्रेरित किया। उन्होने बच्चों से पाठ्य पुस्तिकाओं की जानकारी ली, जिस पर ज्ञात हुआ कि सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी है। विद्यालय में साफ-सफाई भी सही नहीं पायी गई तथा शौचालय की स्थिति खराब मिली, शौचालय में हैंडवाश भी सही नहीं पाया गया तथा परिसर में घास बड़ी पायी गई, जिस पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगायी और प्रधानाध्यापक को शौचालय एवं सम्पूर्ण विद्यायल परिसर की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्पोर्ट्स ग्रांट पंजिका, कम्पोजिट ग्रांट पंजिका आदि का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक निर्देश भी दिये।इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने विकास खण्ड गिलौला के ही अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दूबकला का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बेहतर पायी गई, बच्चे यूनिफार्म में थे। विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा था। मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने अध्यापक को आगे भी इसी प्रकार बेहतर ढंग से दायित्वों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया। तदोपरान्त जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी केन्द्र दूबकला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को पोषाहार वितरण एवं सैम-मैम बच्चों की जानकारी ली गई। उन्होने बच्चों के प्रत्येक दशा में पोषाहार उपलब्ध कराने व अन्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

- गोंडा में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल हिरासत में विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को मसौली में पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत वरिष्ठ नेताओं की हिरासत पर कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध। सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप। गोंडा में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल हिरासत में विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को मसौली में पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत वरिष्ठ नेताओं की हिरासत पर कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध। सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ यमुना नदी देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ अदम्य साहस: यमुना नदी में डूबती महिला के लिए देवदूत बना SSB (सशस्त्र सीमा बल) का जवान, जान पर खेलकर बचाई जान नई दिल्ली / ब्यूरो रिपोर्ट 12 सितंबर 2026 यमुना नदी के तेज बहाव में डूब रही एक महिला के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) का एक जवान देवदूत बनकर सामने आया। अपनी जान की परवाह न करते हुए इस जांबाज जवान ने उफनती नदी में छलांग लगा दी और महिला को सुरक्षित (सकुशल) बाहर निकाल लिया। जवान के इस अदम्य साहस और मुस्तैदी की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। कैसे घटी घटना? मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह उस समय हुई जब नदी के किनारे अचानक एक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में समाने लगी। नदी का बहाव तेज होने के कारण महिला तेजी से लहरों के बीच बहने लगी और डूबने लगी। महिला को डूबता देख वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे, लेकिन तेज बहाव के डर से कोई भी नदी में कूदने का साहस नहीं जुटा पा रहा था। जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल तभी वहां से गुजर रहे SSB के एक जवान की नजर डूबती हुई महिला पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जवान ने एक पल की भी देरी नहीं की। उसने तुरंत अपनी वर्दी और बूट की परवाह किए बिना उफनती यमुना नदी में छलांग लगा दी। तेज धाराओं और गहरे पानी का मुकाबला करते हुए जवान तैरकर महिला के पास पहुँचा। बेहद सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद उसने डूबती हुई महिला को मजबूती से पकड़ा और उसे सुरक्षित किनारे तक खींच लाया। महिला पूरी तरह सुरक्षित नदी से बाहर निकालने के बाद महिला को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। जवान की तत्परता के कारण महिला की जान समय रहते बच गई और वह अब पूरी तरह सकुशल और सुरक्षित है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है। हर तरफ हो रही सराहना इस हैरतअंगेज रेस्क्यू को देखने वाले स्थानीय लोगों ने जवान के साहस को सलाम किया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर जवान ने सही समय पर सूझबूझ नहीं दिखाई होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर लोग इस जांबाज सैनिक की जमकर सराहना कर रहे हैं और इसे 'खाकी और सेना के सेवा भाव' की एक और बेहतरीन मिसाल1
- नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने संभाला बहराइच का कार्यभार अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक व विकास प्राथमिकताओं पर की चर्चा नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में ग्रहण किया पदभार। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा जनपद की प्रशासनिक एवं विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर की चर्चा।1
- नवागत डीएम ने जिले के अधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक टीम भावना के साथ कार्य करने का दिया मंत्र रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शून्य से शिखर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र बहराइच 12 सितंबर। नवागंतुक जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को पदभार संभालने के पश्चात देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक करते हुए सम्बन्धित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी कार्यालय अवधि में बैठकर अपने पदेन उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ जन सुनवाई में आने वाले आमजन की समस्याओं का निस्तारण भी गुणवत्तापरक ढंग से समयबद्धता के साथ कराएं। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि अपने अधीनस्थ कार्यालय स्टाफ को लोगों से अच्छा एवं मित्रवत व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि कार्यालयों में अभिलेखों एवं पत्रावलियों का रख-रखाव बेहतर ढंग से किया जाय। कार्यालय भवन, परिसर व कक्षों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होनें बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से जनपद वासियों की समस्या की भौगोलिक स्थिति देखते हुए शासन की मंशानुसार जनसमस्याओं एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जायेगा। डीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात से जो सड़को पर गड्डे हो गये हो उनको दुरूस्त कराया जाय जिससे राहगीरों को कोई समस्या न हो। साथ ही बिजली विभाग को निर्देश दिया कि सही ट्रांसफार्मर व नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति कितने घंटे की जा रही इसकी जानकारी ली। डीएम ने कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि उर्वरक, यूरिया, डीएपी के भण्डारण की लिस्ट तैयार करा ली जाय। जिससे ओवर रेटिंग न हो। सीएमओ को निर्देश दिया गया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर लिया जाय, पानी कम हो रहा है जहां पानी की स्थिति कम है वहां डाक्टरों को भेजकर टीकाकरण, साफ-सफाइ्र, लार्वा छिड़काव का कार्य किया जाय। जिससे बीमारी के खतरे से बचा जा सके। बैठक में डीएम श्री पाण्डेय ने छात्रवृत्ति, वृद्वावस्था पेंशन, स्वास्थ्य, पोषण इत्यादि की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। नवागंत जिलाधिकारी ने आकांक्षात्मक जनपद को विकास के पथ पर अग्रसर रखने के उद्देश्य से सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विभागीय लक्ष्यों को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभाग की उल्लेखनीय उपलब्धियों से सम्बन्धित फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराएं ताकि विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी हो सके। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले के अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित कर ज़रूरतमन्त लोगों को आच्छादित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी आकांक्षात्मक जनपद में कई सेक्टरों में अच्छा कार्य हुआ है जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर जिले को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दूबे, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, डीएफओ बहराइच सुन्दरेशा व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- बहराइच। नए DM राजेश कुमार पाण्डेय ने संभाला पदभार,,,,,, बहराइच। नए DM राजेश कुमार पाण्डेय ने संभाला पदभार पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक डीएम ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश कार्यालयों में बेहतर रिकॉर्ड और साफ-सफाई रखने पर दिया जोर1
- ब्रेकिंग न्यूज़ रोहतास देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ बाप रे बाप! रोहतास के सरकारी स्कूल में मैडम-सर के बीच मचा घमासान, चप्पल और घूंसों से खूब हुई मारपीट!1
- महिला पत्रकार ने सवाल पूछना चाहा, सीएम योगी ने नहीं लिया कोई सवाल सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक महिला पत्रकार ने सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सवाल करने का मौका नहीं मिल पाया। महिला पत्रकार सवाल के लिए आगे बढ़ती नजर आईं, लेकिन सीएम योगी ने उस दौरान कोई सवाल नहीं लिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस आगे बढ़ गई। इस घटना का वीडियो अब चर्चा में है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।1
- नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्रहण किया पदभार मीडिया से वार्ता कर प्राथमिकताओं की दी जानकारी रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शून्य से शिखर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा जनपद की प्रशासनिक एवं विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर चर्चा की। पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की गुणवत्ता4
- इस व्यक्ति को करंट लगा हुआ है अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस व्यक्ति को करंट लगा हुआ है अस्पताल में भर्ती कराया गया है1