logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जगतपुर क्षेत्र में हरे आम के पेड़ों की अवैध कटान, ग्रामीणों में आक्रोश रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा है कि क्षेत्र में लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिससे हरियाली को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जानकारी के अनुसार जगतपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर तिराहे के पास स्थित एक बाग में हरे आम के पेड़ों पर आरा चलाया गया। बताया जा रहा है कि यह कटाई बिना किसी वैध अनुमति के की जा रही है। फलदार और हरे पेड़ों की इस तरह कटाई से पर्यावरण को नुकसान होने के साथ-साथ क्षेत्र की हरियाली भी तेजी से खत्म हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वन माफिया बेखौफ होकर पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कर अवैध कटान पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में वन विभाग के रेंजर रवि कुमार भारती ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

7 hrs ago
user_Deepak Kumar
Deepak Kumar
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
80d5bafa-9eae-42bc-a052-9632112a226d

जगतपुर क्षेत्र में हरे आम के पेड़ों की अवैध कटान, ग्रामीणों में आक्रोश रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा है कि क्षेत्र में लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिससे हरियाली को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जानकारी के अनुसार जगतपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर तिराहे के पास स्थित एक बाग में हरे आम के पेड़ों पर आरा चलाया गया। बताया जा रहा है कि यह कटाई बिना किसी वैध अनुमति के की जा रही है। फलदार और हरे पेड़ों की इस तरह कटाई से पर्यावरण को नुकसान होने के साथ-साथ क्षेत्र की हरियाली भी तेजी से खत्म हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वन माफिया बेखौफ होकर पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कर अवैध कटान पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में वन विभाग के रेंजर रवि कुमार भारती ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ऊंचाहार (रायबरेली) । क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज पुनः जमुनापुर चौराहे पर क्रिटिकल कोऑर्डिनेशन टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना कागजात, हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान 15 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई और लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया। इस मौके पर ऊंचाहार पुलिस भी मौजूद रही और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।
    1
    ऊंचाहार (रायबरेली) । क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज पुनः जमुनापुर चौराहे पर क्रिटिकल कोऑर्डिनेशन टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना कागजात, हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान 15 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई और लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया।
इस मौके पर ऊंचाहार पुलिस भी मौजूद रही और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कौशाम्बी - संदीपन घाट थाना क्षेत्र उड़ान कम्पनी गेट के सामने शनिवार को टाटा मैजिक ने साइकिल सवार परीक्षार्थी को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल पीड़ित के पिता राममिलन पुत्र स्वा. केदारनाथ निवासी रसूलाबाद उर्फ कोइलहा ने रविवार को संदीपन घाट थाना जाकर तहरीर दी है। तहरीर पाकर पुलिस जांच में जुटी
    2
    कौशाम्बी - संदीपन घाट थाना क्षेत्र उड़ान कम्पनी गेट के सामने शनिवार को टाटा मैजिक ने साइकिल सवार परीक्षार्थी को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल पीड़ित के पिता राममिलन पुत्र स्वा. केदारनाथ निवासी रसूलाबाद उर्फ कोइलहा ने रविवार को संदीपन घाट थाना जाकर तहरीर दी है। तहरीर पाकर पुलिस जांच में जुटी
    user_Mohd zunaid पत्रकार
    Mohd zunaid पत्रकार
    Newspaper publisher सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Kattar ambedkarvadi satyam cha
    2
    Post by Kattar ambedkarvadi satyam cha
    user_Kattar ambedkarvadi satyam cha
    Kattar ambedkarvadi satyam cha
    Army barracks खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar
    1
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Interior designer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के नगर की सीमा से जुड़े एक गांव निवासी युवती ने जगतपुर थाना क्षेत्र के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है। प्रेम जाल और धोखे की कहानी पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार आरोपी युवक पिछले चार सालों से उसके साथ फोन पर बातचीत कर रहा था। इस दौरान युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का अटूट वादा करके उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने इस दौरान उसके कुछ बेहद निजी और आपत्तिजनक वीडियो भी गुपचुप तरीके से बना लिए। शादी से इनकार और जान से मारने की धमकी मामले में मोड़ तब आया जब पीड़िता ने युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है कि अब युवक शादी के वादे से पूरी तरह मुकर गया है। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को जातिसूचक गालियां दीं और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है, जिससे वह और उसका परिवार गहरे खौफ में है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वीडियो बयान में युवती ने स्पष्ट किया कि आरोपी ने उसे भावनात्मक रूप से तोड़ दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। पूर्व में दोनों के मध्य सुलह समझौता हो चुका है। मामले की गहनता से जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
    1
    रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के नगर की सीमा से जुड़े एक गांव निवासी युवती ने जगतपुर थाना क्षेत्र के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
प्रेम जाल और धोखे की कहानी
पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार आरोपी युवक पिछले चार सालों से उसके साथ फोन पर बातचीत कर रहा था। इस दौरान युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का अटूट वादा करके उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने इस दौरान उसके कुछ बेहद निजी और आपत्तिजनक वीडियो भी गुपचुप तरीके से बना लिए।
शादी से इनकार और जान से मारने की धमकी
मामले में मोड़ तब आया जब पीड़िता ने युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है कि अब युवक शादी के वादे से पूरी तरह मुकर गया है। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को जातिसूचक गालियां दीं और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है, जिससे वह और उसका परिवार गहरे खौफ में है।
पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वीडियो बयान में युवती ने स्पष्ट किया कि आरोपी ने उसे भावनात्मक रूप से तोड़ दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। पूर्व में दोनों के मध्य सुलह समझौता हो चुका है। मामले की गहनता से जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.