logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निरसा में मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या निरसा थाना में छह के खिलाफ मामला हुआ दर्ज। जिले के निरसा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां विगत शाम बुधवार को मेला घूमने गए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि निरसा थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर में शीतला पूजा के अवसर पर मेला लगा हुआ था। इसी मेले में घूमने गए गोपालगंज निवासी 19 वर्षीय युवक बिट्टू धीवर की कथित तौर पर कुछ युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों के अनुसार पांड्रा गांव निवासी अरूप धीवर, विक्रम धीवर, मलिंगा बाउरी और तीन अज्ञात युवकों ने एमपीएल प्लांट जाने वाली रेलवे लाइन के पुलिया के नीचे बहने वाले जोरिया में बिट्टू धीवर को पहले बुरी तरह पीटा और फिर पानी में डुबो-डुबोकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के फुफेरे भाई रोहित धीवर ने बताया कि वह और अरूप धीवर दोनों मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए पोद्दारडीह हाई स्कूल से गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरबा हाई स्कूल गए थे, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई थी। बुधवार रात वह अपने ममेरे भाई बिट्टू के साथ मेला देखने जा रहा था, तभी रास्ते में अरूप अपने साथियों के साथ मिला और सभी ने मिलकर हमला कर दिया। इस संबंध में परिजनों ने गुरुवार की सुबह 10 बजे थाना पहुंचकर हत्या का मामला दर्ज कराया है।

on 12 March
user_मो० फारुख (पत्रकार)
मो० फारुख (पत्रकार)
Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by मो० फारुख (पत्रकार)
    1
    Post by मो० फारुख (पत्रकार)
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    22 hrs ago
  • देशभर के पत्रकारों का जमावड़ा 3 मई 2026 दिन रविवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ऑडिटोरियम हॉल में राष्ट्रीय महाधिवेशन में पत्रकारों के हक अधिकार सुरक्षा को लेकर देशव्यापी आंदोलन का होगा शंखनाद ...
    1
    देशभर के पत्रकारों का जमावड़ा 3 मई 2026 दिन रविवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ऑडिटोरियम हॉल में राष्ट्रीय  महाधिवेशन में पत्रकारों के हक अधिकार सुरक्षा को लेकर देशव्यापी आंदोलन का होगा शंखनाद ...
    user_JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    Doctor धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • truck driver
    1
    truck driver
    user_FAIZAN STAR DHANBAD
    FAIZAN STAR DHANBAD
    Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    3 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • मुगमा क्षेत्र में केबल लुटेरों का आतंक, बम-गोली से दहला श्यामपुर बी कोलियरी निरसा : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की श्यामपुर बी कोलियरी में बीती रात केबल लुटेरों ने जमकर तांडव मचाया। हथियारों से लैस 20–25 अपराधियों ने न सिर्फ कोलियरी में घुसकर लूटपाट की, बल्कि बमबाजी और फायरिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सब-स्टेशन की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। उन्होंने ट्रांसफार्मर का तेल बहा दिया और उसके कीमती पुर्जों को निकालकर ले जाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों और पुलिस पर भी अपराधियों ने हमला कर दिया। ईंट-पत्थर के साथ गोलीबारी और देसी बम से हमला होने के कारण सुरक्षा कर्मियों को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद किसी तरह लुटेरों को खदेड़ा गया। घटना के बाद भी इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कोलियरी परिसर में अभी भी जिंदा बम पड़े हैं, जिससे कर्मचारियों में डर बना हुआ है। ईसीएल के मुगमा क्षेत्र में पिछले दो महीनों से चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस बड़ी घटना के बाद प्रशासन और प्रबंधन क्या सख्त कदम उठाते हैं, या फिर अपराधियों का मनोबल यूं ही बढ़ता रहेगा।
    8
    मुगमा क्षेत्र में केबल लुटेरों का आतंक, बम-गोली से दहला श्यामपुर बी कोलियरी
निरसा : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की श्यामपुर बी कोलियरी में बीती रात केबल लुटेरों ने जमकर तांडव मचाया। हथियारों से लैस 20–25 अपराधियों ने न सिर्फ कोलियरी में घुसकर लूटपाट की, बल्कि बमबाजी और फायरिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सब-स्टेशन की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। उन्होंने ट्रांसफार्मर का तेल बहा दिया और उसके कीमती पुर्जों को निकालकर ले जाने की कोशिश की।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों और पुलिस पर भी अपराधियों ने हमला कर दिया। ईंट-पत्थर के साथ गोलीबारी और देसी बम से हमला होने के कारण सुरक्षा कर्मियों को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद किसी तरह लुटेरों को खदेड़ा गया।
घटना के बाद भी इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कोलियरी परिसर में अभी भी जिंदा बम पड़े हैं, जिससे कर्मचारियों में डर बना हुआ है।
ईसीएल के मुगमा क्षेत्र में पिछले दो महीनों से चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब देखना होगा कि इस बड़ी घटना के बाद प्रशासन और प्रबंधन क्या सख्त कदम उठाते हैं, या फिर अपराधियों का मनोबल यूं ही बढ़ता रहेगा।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    19 hrs ago
  • बजरंगबली फिल्यू कोक प्लांट में कार्यरत कर्मी की मौत पर हंगामा, ग्रामीणों ने उत्पादन ठप कराया। नियोजन और मुआवजा की मांग को लेकर विरोध। दस घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा प्रबंधन। निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगबली कोक प्लांट में अहले सुबह गार्ड जोहान सोरेन की मौत हो गई।
    1
    बजरंगबली फिल्यू कोक प्लांट में कार्यरत कर्मी की मौत पर हंगामा, ग्रामीणों ने उत्पादन ठप कराया।
नियोजन और मुआवजा की मांग को लेकर विरोध।
दस घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा प्रबंधन।
निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगबली कोक प्लांट में अहले सुबह गार्ड जोहान सोरेन की मौत हो गई।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Photographer निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    19 hrs ago
  • धनबाद,गोविंदपुर में बड़ी चोरी: सूने घर से 10 लाख की संपत्ति उड़ा ले गए चोर।
    1
    धनबाद,गोविंदपुर में बड़ी चोरी: सूने घर से 10 लाख की संपत्ति उड़ा ले गए चोर।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.