मुगमा क्षेत्र में केबल लुटेरों का आतंक, बम-गोली से दहला श्यामपुर बी कोलियरी निरसा : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की श्यामपुर बी कोलियरी में बीती रात केबल लुटेरों ने जमकर तांडव मचाया। हथियारों से लैस 20–25 अपराधियों ने न सिर्फ कोलियरी में घुसकर लूटपाट की, बल्कि बमबाजी और फायरिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सब-स्टेशन की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। उन्होंने ट्रांसफार्मर का तेल बहा दिया और उसके कीमती पुर्जों को निकालकर ले जाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों और पुलिस पर भी अपराधियों ने हमला कर दिया। ईंट-पत्थर के साथ गोलीबारी और देसी बम से हमला होने के कारण सुरक्षा कर्मियों को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद किसी तरह लुटेरों को खदेड़ा गया। घटना के बाद भी इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कोलियरी परिसर में अभी भी जिंदा बम पड़े हैं, जिससे कर्मचारियों में डर बना हुआ है। ईसीएल के मुगमा क्षेत्र में पिछले दो महीनों से चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस बड़ी घटना के बाद प्रशासन और प्रबंधन क्या सख्त कदम उठाते हैं, या फिर अपराधियों का मनोबल यूं ही बढ़ता रहेगा।
मुगमा क्षेत्र में केबल लुटेरों का आतंक, बम-गोली से दहला श्यामपुर बी कोलियरी निरसा : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की श्यामपुर बी कोलियरी में बीती रात केबल लुटेरों ने जमकर
तांडव मचाया। हथियारों से लैस 20–25 अपराधियों ने न सिर्फ कोलियरी में घुसकर लूटपाट की, बल्कि बमबाजी और फायरिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। बताया जा रहा
है कि अपराधियों ने सब-स्टेशन की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। उन्होंने ट्रांसफार्मर का तेल बहा दिया और उसके कीमती पुर्जों को निकालकर
ले जाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों और पुलिस पर भी अपराधियों ने हमला कर दिया। ईंट-पत्थर के साथ गोलीबारी और देसी बम से
हमला होने के कारण सुरक्षा कर्मियों को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद किसी तरह लुटेरों को खदेड़ा गया। घटना के
बाद भी इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कोलियरी परिसर में अभी भी जिंदा बम पड़े हैं, जिससे कर्मचारियों में डर
बना हुआ है। ईसीएल के मुगमा क्षेत्र में पिछले दो महीनों से चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े
हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस बड़ी घटना के बाद प्रशासन और प्रबंधन क्या सख्त कदम उठाते हैं, या फिर अपराधियों का मनोबल यूं ही बढ़ता रहेगा।
- मुगमा क्षेत्र में केबल लुटेरों का आतंक, बम-गोली से दहला श्यामपुर बी कोलियरी निरसा : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की श्यामपुर बी कोलियरी में बीती रात केबल लुटेरों ने जमकर तांडव मचाया। हथियारों से लैस 20–25 अपराधियों ने न सिर्फ कोलियरी में घुसकर लूटपाट की, बल्कि बमबाजी और फायरिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सब-स्टेशन की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। उन्होंने ट्रांसफार्मर का तेल बहा दिया और उसके कीमती पुर्जों को निकालकर ले जाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों और पुलिस पर भी अपराधियों ने हमला कर दिया। ईंट-पत्थर के साथ गोलीबारी और देसी बम से हमला होने के कारण सुरक्षा कर्मियों को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद किसी तरह लुटेरों को खदेड़ा गया। घटना के बाद भी इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कोलियरी परिसर में अभी भी जिंदा बम पड़े हैं, जिससे कर्मचारियों में डर बना हुआ है। ईसीएल के मुगमा क्षेत्र में पिछले दो महीनों से चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस बड़ी घटना के बाद प्रशासन और प्रबंधन क्या सख्त कदम उठाते हैं, या फिर अपराधियों का मनोबल यूं ही बढ़ता रहेगा।8
- बजरंगबली फिल्यू कोक प्लांट में कार्यरत कर्मी की मौत पर हंगामा, ग्रामीणों ने उत्पादन ठप कराया। नियोजन और मुआवजा की मांग को लेकर विरोध। दस घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा प्रबंधन। निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगबली कोक प्लांट में अहले सुबह गार्ड जोहान सोरेन की मौत हो गई।1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- जामताड़ा: पहले से बदहाल स्थिति में संचालित जामताड़ा सदर अस्पताल अब असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गया है। बीती रात करीब 1:30 बजे एक नकाबपोश युवक ने अस्पताल परिसर की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और डायलिसिस सेंटर के जनरेटर के साथ छेड़छाड़ कर उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते महज 10 मिनट के भीतर जनरेटर जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी युवक बेखौफ नजर आ रहा है और कैमरे की ओर इशारा करते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे उसकी दुस्साहसिक हरकत साफ झलकती है। इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। गुरुवार शाम जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शुक्रवार को संबंधित युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और उसकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- धनबाद,गोविंदपुर में बड़ी चोरी: सूने घर से 10 लाख की संपत्ति उड़ा ले गए चोर।1
- KCNTVINDIA की खास रिपोर्ट : अंधविश्वास से लोगों को बचाने की पहल शुरू की संपादक जहीरूद्दीन खान ने ...1
- चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी का क्या है देख पूरी खबरें1