Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 9 अप्रैल की शाम को टीकमगढ़ शहर गिरी पैलेस में पहुंचे। जहां टीकमगढ़ जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 9 अप्रैल की शाम को टीकमगढ़ शहर गिरी पैलेस में पहुंचे। जहां टीकमगढ़ जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जय भीम जय भारत जय संविधान मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ 24/7 लाइव लाइव गौतम1
- पति-पत्नी ने खाया कीटनाशक, इलाज के दौरान दोनों की मौत — टीकमगढ़ जिले के सुंदरपुर सातखैरा गांव की घटना टीकमगढ़। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुंदरपुर सातखैरा में पति-पत्नी द्वारा कीटनाशक पदार्थ खाने का मामला सामने आया है, जिसमें दोनों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दयाचंद लोधी और उनकी पत्नी लक्ष्मी लोधी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। परिजनों ने बताया कि उस समय परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम कर रहे थे। जब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तो तुरंत दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल टीकमगढ़ लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें झांसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मडिया के पास ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की पूरी जानकारी सामने आएगी। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वाईट परिजन3
- जांच, नोटिस और जवाब के बाद अंतिम फैसला, सियासी हलचल तेज टीकमगढ़। बुंदेलखंड की राजनीति में बुधवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार खान उर्फ पप्पू मलिक को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। शासन ने जारी आदेश में उन्हें आगामी पांच वर्षों तक किसी भी निर्वाचन में भाग लेने के लिए अयोग्य भी घोषित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और नगर निकाय की राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं। शासन का यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही शिकायतों, प्रारंभिक जांच, कारण बताओ नोटिस, न्यायालयीन प्रक्रिया और विभागीय परीक्षण के बाद सामने आया है। राजनीतिक हलकों में इसे नगर निकाय प्रशासन पर सख्त नियंत्रण और जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। शिकायतों से शुरू हुई कार्रवाई, जांच में बढ़ा मामला सूत्रों के अनुसार नगर पालिका परिषद के कार्यों को लेकर पिछले कुछ समय से विभिन्न स्तरों पर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों में प्रशासनिक अनियमितता, वित्तीय प्रक्रियाओं में गड़बड़ी तथा कार्यों के निष्पादन को लेकर सवाल उठाए गए थे। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया गंभीर पाए जाने के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने 26 फरवरी 2026 को मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 41-क के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में संबंधित आरोपों पर जवाब मांगा गया था और स्पष्ट किया गया था कि संतोषजनक उत्तर न मिलने पर विधिक कार्रवाई की जा सकती है। हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला, जांच प्रतिवेदन हुआ प्रस्तुत मामले ने नया मोड़ तब लिया जब अब्दुल गफ्फार खान उर्फ पप्पू मलिक ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की मांग की। न्यायालय के निर्देशों के पालन में विभाग ने 18 मार्च 2026 को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई और जवाब प्रस्तुत करने के लिए समय दिया। इसके बाद 1 अप्रैल 2026 को वे स्वयं विभाग के समक्ष उपस्थित हुए और अपना लिखित जवाब प्रस्तुत किया। विभागीय स्तर पर इस जवाब का परीक्षण किया गया, लेकिन सूत्रों के अनुसार शासन उनके स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हुआ। जवाब के बाद अंतिम फैसला, तत्काल प्रभाव से पद रिक्त विभागीय परीक्षण और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए शासन ने अंतिम आदेश जारी करते हुए उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया। इसके साथ ही अगले पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई है। इसका सीधा अर्थ है कि वे आगामी एक पूर्ण चुनावी कार्यकाल तक सक्रिय चुनावी राजनीति से बाहर रहेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष पद अब रिक्त हो गया है, जिससे स्थानीय राजनीति में तेजी से हलचल बढ़ गई है। शासन का सख्त संदेश: जवाबदेही से समझौता नहीं राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार शासन की यह कार्रवाई नगर निकायों में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के संकेत के रूप में देखी जा रही है। साफ संदेश यह है कि जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय की जाएगी और किसी भी स्तर की लापरवाही या अनियमितता पर सीधे हस्तक्षेप किया जा सकता है। नगर निकाय प्रशासन से जुड़े मामलों में यह निर्णय आने वाले समय में अन्य स्थानीय निकायों के लिए भी मिसाल बन सकता है।1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज से बेहद दिल दहलाने वाली खबर आ रही है, अररिया के फारबिसगंज स्थित मार्केटिंग यार्ड के गेट नम्बर 2 के पास में साइड लेने के विवाद में सत्तू विक्रेता रवि चौहान ने पिकअप ड्राइवर की धारदार हथियार से सरेआम गर्दन काट दी, जिसके बाद मृतक के परिजन और आक्रोशित लोगों ने घर के पीछे छिपे आरोपी को पकड़ लिया। और उसे आरोपी को दो किलोमीटर दूर से खींचकर उस जगह ले आए, जहां उसने युवक का सिर काटा था, तथापि आक्रोशित लोगों ने उसी जगह पीट-पीटकर पुलिस के सामने आरोपी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि भीड़ इस कदर बेकाबू थी कि पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई आक्रोशित लोगों और पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #अररिया @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- पलेरा में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल यात्रियों को रौंदा: एक की मौत, दो घायल; बैंककर्मी का पैर टूटा, रेत ले जा रहा आरोपी ड्राइवर फरार टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों और एक पैदल यात्री को कुचल दिया। नौगांव रोड पर शिवा ऑटो पार्ट्स के सामने हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बैंककर्मी भी शामिल है, जिसका पैर टूट गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि आरोपी ड्राइवर फरार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर की तलाश में छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ था और अत्यधिक गति से चल रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- ग्राम पंचायत अस्तौन मैं सड़क ग्रामीण क्षेत्र की पंचायती हैंडोवर में आती है लेकिन अभी तक कोई कार्य कार्य से ग्रामीण लोग संतुष्ट नहीं है आप देख सकते हैं वीडियो के माध्यमसे1
- बीती रात ग्राम पंचायत महाराजपुर टीकमगढ़ में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर अँधेरे में प्रतिमा पर पत्थरों से हमला करने वालो पर कार्यवाही की मांग को लेकर समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर थाना प्रभारी को अवगत करवाया एवं आरोपियो पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है ।2