रायबरेली के ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के जगतपुर में रोस्टिंग और स्मार्ट मीटर बिलिंग को लेकर काग्रेस कार्यकर्ताओं सौपा ज्ञापन रायबरेली के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र से बिजली संकट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जगतपुर पावर हाउस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी (SDO) के माध्यम से उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए तीन सूत्रीय मांगें रखी गईं। अघोषित कटौती पर रोक: क्षेत्र में लगातार हो रही 'रोस्टिंग' से जनता त्रस्त है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि अघोषित कटौती तत्काल बंद की जाए और निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो। स्मार्ट मीटर का समाधान: स्मार्ट मीटर की बिलिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों और भारी बिलों को लेकर गांव-गांव कैंप लगाने की मांग की गई है, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण हो सके। कर्मचारियों की तैनाती: जगतपुर उपकेंद्र में कर्मचारियों की भारी कमी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रिक्त पदों पर जल्द तैनाती की जाए ताकि लाइनों में आने वाले फॉल्ट को तुरंत ठीक किया जा सके। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे। इस प्रदर्शन ने विभाग की कार्यशैली और स्मार्ट मीटर की विश्वसनीयता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- खागा फतेहपुर ::- फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत स्थिति सुजान सिंह पार्क मे आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सुबह 5:30 बजे से 7:30 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला खागा द्वारा अभ्यास वर्ग और परशुराम जयंती मनाई गई।अभ्यास वर्ग में समता, नियुद्ध ,पद विन्यास, दंड प्रहार, का अभ्यास कराया गया। जिला प्रचारक खागा मोहित नारायण जी का बौद्धिक रहा। तत्पश्चात सह विभाग संघ चालक कृष्ण स्वरूप जी द्वारा भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्पर्चन किया गया। मोहित नारायण जी जिला प्रचारक ने बताया की परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जो वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्षय तृतीया) को आती है। वे साहस, ज्ञान और शक्ति के प्रतीक हैं, जिन्होंने अन्यायपूर्ण और अत्याचारी शासकों का अंत कर धर्म की स्थापना की थी। उन्हें आठ चिरंजीवियों में से एक माना जाता है, जो आज भी अदृश्य रूप में मौजूद हैं। परशुराम जयंती मनाने के मुख्य कारण: भगवान विष्णु के अवतार: परशुराम जी का जन्म धरती पर पाप और अधर्म का नाश करने के लिए हुआ था। अन्याय के विरुद्ध संघर्ष: उन्होंने अपनी वीरता से अत्याचारी क्षत्रियों का संहार किया और समाज में धर्म व न्याय की पुनर्स्थापना की। शास्त्र और शस्त्र के ज्ञानी: वे एक आदर्श ब्राह्मण, गुरु और तपस्वी थे, जो ज्ञान और युद्ध दोनों में निपुण थे। शिव भक्त: महादेव की कठोर तपस्या से उन्होंने अपना दिव्य अस्त्र 'परशु' (फरसा) प्राप्त किया था, जिसके बाद वे परशुराम कहलाए। प्रेरणा और साहस: यह दिन हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने, अनुशासन और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में नगर संघ चालक उदयपाल जी, जिला सेवा प्रमुख डॉ धर्मेंद्र जी,नगर कार्यवाह उमेश जी, सह नगर कार्यवाह रितेश जी के साथ कृष्ण कुमार मिश्रा जी अरविंद सोनी जी राजेश सिंह जी आलोक केशरवानी जी आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी4
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by Shiv darshan1
- रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर चकपचखरा गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। यहां के निवासी शिवराज कोटेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक निजी स्कूल के ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में ड्राइवर शीतला प्रसाद (निवासी पुरई का पुरवा) को गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में पीड़ित थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल ड्राइवर को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि शिवराज कोटेदार आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता रहता है। इस बार विवाद जमीन की बिक्री में कमीशन को लेकर हुआ, जिस पर आरोपी ने हमला कर दिया। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- रायबरेली के बछरावा विधानसभा में आयोजित भगवान परशुराम जी की भव्य जयंती समारोह में उमड़े विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा भगवान परशुराम ने सदैव कमजोर और गरीबों की मदद की है और धर्म की स्थापना के लिए कार्य किया।1
- मथुरा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहाँ एक अनियंत्रित थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी। तेज रफ्तार थार का कहर मिली जानकारी के अनुसार, यह थार गाड़ी एक किसान यूनियन के नेता की बताई जा रही है। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती उछलकर काफी दूर जा गिरी। हादसे के बाद थार का संतुलन भी बिगड़ गया और वह सड़क पर ही पलट गई। प्रमुख बिंदु: हादसे का स्थान: मथुरा क्षेत्र (सड़क किनारे)। घायल: स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल। चालक: थार सवार किसान यूनियन नेता से जुड़ा बताया जा रहा है। वर्तमान स्थिति: घायल युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by Babloo Lodhi press1