logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुजान सिंह पार्क खागा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला खागा अभ्यास वर्ग और परशुराम जयंती मनाई खागा फतेहपुर ::- फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत स्थिति सुजान सिंह पार्क मे आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सुबह 5:30 बजे से 7:30 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला खागा द्वारा अभ्यास वर्ग और परशुराम जयंती मनाई गई।अभ्यास वर्ग में समता, नियुद्ध ,पद विन्यास, दंड प्रहार, का अभ्यास कराया गया। जिला प्रचारक खागा मोहित नारायण जी का बौद्धिक रहा। तत्पश्चात सह विभाग संघ चालक कृष्ण स्वरूप जी द्वारा भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्पर्चन किया गया। मोहित नारायण जी जिला प्रचारक ने बताया की परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जो वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्षय तृतीया) को आती है। वे साहस, ज्ञान और शक्ति के प्रतीक हैं, जिन्होंने अन्यायपूर्ण और अत्याचारी शासकों का अंत कर धर्म की स्थापना की थी। उन्हें आठ चिरंजीवियों में से एक माना जाता है, जो आज भी अदृश्य रूप में मौजूद हैं। परशुराम जयंती मनाने के मुख्य कारण: भगवान विष्णु के अवतार: परशुराम जी का जन्म धरती पर पाप और अधर्म का नाश करने के लिए हुआ था। अन्याय के विरुद्ध संघर्ष: उन्होंने अपनी वीरता से अत्याचारी क्षत्रियों का संहार किया और समाज में धर्म व न्याय की पुनर्स्थापना की। शास्त्र और शस्त्र के ज्ञानी: वे एक आदर्श ब्राह्मण, गुरु और तपस्वी थे, जो ज्ञान और युद्ध दोनों में निपुण थे। शिव भक्त: महादेव की कठोर तपस्या से उन्होंने अपना दिव्य अस्त्र 'परशु' (फरसा) प्राप्त किया था, जिसके बाद वे परशुराम कहलाए। प्रेरणा और साहस: यह दिन हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने, अनुशासन और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में नगर संघ चालक उदयपाल जी, जिला सेवा प्रमुख डॉ धर्मेंद्र जी,नगर कार्यवाह उमेश जी, सह नगर कार्यवाह रितेश जी के साथ कृष्ण कुमार मिश्रा जी अरविंद सोनी जी राजेश सिंह जी आलोक केशरवानी जी आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी

2 hrs ago
user_आलोक कुमार केशरवानी
आलोक कुमार केशरवानी
Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सुजान सिंह पार्क खागा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला खागा अभ्यास वर्ग और परशुराम जयंती मनाई खागा फतेहपुर ::- फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत स्थिति सुजान सिंह पार्क मे आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सुबह 5:30 बजे से 7:30 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला खागा द्वारा अभ्यास वर्ग और परशुराम जयंती मनाई गई।अभ्यास वर्ग में समता, नियुद्ध ,पद विन्यास, दंड प्रहार, का अभ्यास कराया गया। जिला प्रचारक खागा मोहित नारायण जी का बौद्धिक रहा। तत्पश्चात सह विभाग संघ

चालक कृष्ण स्वरूप जी द्वारा भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्पर्चन किया गया। मोहित नारायण जी जिला प्रचारक ने बताया की परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जो वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्षय तृतीया) को आती है। वे साहस, ज्ञान और शक्ति के प्रतीक हैं, जिन्होंने अन्यायपूर्ण और अत्याचारी शासकों का अंत कर धर्म की स्थापना की थी। उन्हें आठ चिरंजीवियों में से एक माना जाता है, जो आज

भी अदृश्य रूप में मौजूद हैं। परशुराम जयंती मनाने के मुख्य कारण: भगवान विष्णु के अवतार: परशुराम जी का जन्म धरती पर पाप और अधर्म का नाश करने के लिए हुआ था। अन्याय के विरुद्ध संघर्ष: उन्होंने अपनी वीरता से अत्याचारी क्षत्रियों का संहार किया और समाज में धर्म व न्याय की पुनर्स्थापना की। शास्त्र और शस्त्र के ज्ञानी: वे एक आदर्श ब्राह्मण, गुरु और तपस्वी थे, जो ज्ञान और युद्ध दोनों में निपुण थे। शिव भक्त: महादेव की कठोर तपस्या से उन्होंने अपना

0f84eb7e-bbd0-482f-82b0-91f58de8bdf0

दिव्य अस्त्र 'परशु' (फरसा) प्राप्त किया था, जिसके बाद वे परशुराम कहलाए। प्रेरणा और साहस: यह दिन हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने, अनुशासन और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में नगर संघ चालक उदयपाल जी, जिला सेवा प्रमुख डॉ धर्मेंद्र जी,नगर कार्यवाह उमेश जी, सह नगर कार्यवाह रितेश जी के साथ कृष्ण कुमार मिश्रा जी अरविंद सोनी जी राजेश सिंह जी आलोक केशरवानी जी आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • "दरोगा ने मासूम को जड़े थप्पड़..."पीड़ित ने रो रोकर सुनाई आप बीती"....! 'अरे साहब गरीब,मासूम,कमजोरों पर क्यों जोर आजमाइश करते हो..."किसी रसूखदार के गिरेबान में हाथ डालो तो जाने"..? यूपी के बस्ती में सड़क किनारे ढेला लगाकर गन्ने का जूस बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाले मासूम को दरोगा जी ने पीट दिया...! खाकी के नशे में चूर दबंग पुलिस कर्मचारियों पर कब कार्यवाही होगी..? मासूम को सुनिए....👇
    1
    "दरोगा ने मासूम को जड़े थप्पड़..."पीड़ित ने रो रोकर सुनाई आप बीती"....!
'अरे साहब गरीब,मासूम,कमजोरों पर क्यों जोर आजमाइश करते हो..."किसी रसूखदार के गिरेबान में हाथ डालो तो जाने"..?
यूपी के बस्ती में सड़क किनारे ढेला लगाकर गन्ने का जूस बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाले मासूम को दरोगा जी ने पीट दिया...!
खाकी के नशे में चूर दबंग पुलिस कर्मचारियों पर कब कार्यवाही होगी..?
मासूम को सुनिए....👇
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    6 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by KEN
    1
    Post by KEN
    user_KEN
    KEN
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अमित सिंह गौर फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड के पास छात्राओं के साथ छींटाकशी और अभद्र व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कड़ा एक्शन लिया है। वायरल वीडियो में दो युवक एक बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़, उनका हाथ पकड़ने जैसी हरकत करते नजर आ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्रता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    2
    अमित सिंह गौर 
फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड के पास छात्राओं के साथ छींटाकशी और अभद्र व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कड़ा एक्शन लिया है। वायरल वीडियो में दो युवक एक बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़, उनका हाथ पकड़ने जैसी हरकत करते नजर आ रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्रता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_अमित सिंह गौर 9044
    अमित सिंह गौर 9044
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Fatehpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • ऊंचाहार: डॉ. अमरनाथ त्रिपाठी ने फीता काटकर किया 'सुनीता मेडिकल स्टोर' का भव्य शुभारंभ ​ऊंचाहार (रायबरेली): क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक नया कदम उठाया गया है। विकास खंड ऊंचाहार के अंतर्गत रामसांड़ा गांव के समीप नव-स्थापित 'सुनीता मेडिकल स्टोर' का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। ​इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमरनाथ त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। उद्घाटन के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता समय की मांग है। एक सही मेडिकल स्टोर न केवल दवाएं उपलब्ध कराता है, बल्कि आपातकालीन समय में ग्रामीणों के लिए जीवन रक्षक केंद्र की भूमिका भी निभाता है। ​मेडिकल स्टोर के संचालक ने बताया कि यहाँ उचित दरों पर ब्रांडेड और जेनेरिक दवाओं का संग्रह रखा गया है, ताकि स्थानीय निवासियों को छोटी-बड़ी दवाओं के लिए शहर की ओर न भागना पड़े। इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नई पहल की सराहना की।
    1
    ऊंचाहार: डॉ. अमरनाथ त्रिपाठी ने फीता काटकर किया 'सुनीता मेडिकल स्टोर' का भव्य शुभारंभ
​ऊंचाहार (रायबरेली): क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक नया कदम उठाया गया है। विकास खंड ऊंचाहार के अंतर्गत रामसांड़ा गांव के समीप नव-स्थापित 'सुनीता मेडिकल स्टोर' का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।
​इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमरनाथ त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। उद्घाटन के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता समय की मांग है। एक सही मेडिकल स्टोर न केवल दवाएं उपलब्ध कराता है, बल्कि आपातकालीन समय में ग्रामीणों के लिए जीवन रक्षक केंद्र की भूमिका भी निभाता है।
​मेडिकल स्टोर के संचालक ने बताया कि यहाँ उचित दरों पर ब्रांडेड और जेनेरिक दवाओं का संग्रह रखा गया है, ताकि स्थानीय निवासियों को छोटी-बड़ी दवाओं के लिए शहर की ओर न भागना पड़े। इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नई पहल की सराहना की।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    8 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.