logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्रुखाबाद: ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी, अमृतपुर क्षेत्र में बढ़ीं घटनाएं फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से उपकरण चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीती रात ग्राम नगलाहूसा में अज्ञात चोरों ने एक ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके भीतर लगे कीमती उपकरण चोरी कर लिए। इस घटना से बिजली विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, लगभग 15 दिन पूर्व कस्बा अमृतपुर में भी इसी प्रकार ट्रांसफार्मर से सामान चोरी किए जाने की घटना हुई थी, जिसकी एफआईआर थाना अमृतपुर में दर्ज कराई गई थी। लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत और नाराज़गी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोर आसानी से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) ग्रामीण सुशील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विभाग सतर्क हो गया है। कर्मचारियों को सक्रिय कर दिया गया है और मामले में दोबारा थाना अमृतपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। विभाग द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। वहीं जेई शिवम तिवारी ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर पानी की टंकी के संचालन के लिए लगाया गया था। पानी की टंकी कुछ समय से संचालित नहीं हो रही थी, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह चालू अवस्था में था, जिससे चोरों ने उसमें लगे उपकरणों को निशाना बनाया। लगातार ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से न केवल विभाग को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है, बल्कि आने वाली भीषण गर्मी में बिजली और जलापूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस और बिजली विभाग मिलकर इन घटनाओं पर कब तक अंकुश लगा पाते हैं।

18 hrs ago
user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
पत्रकार गोपाल सक्सेना
अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago
40b091d7-8464-46fa-bf3c-1ca280e07700

फर्रुखाबाद: ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी, अमृतपुर क्षेत्र में बढ़ीं घटनाएं फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से उपकरण चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीती रात ग्राम नगलाहूसा में अज्ञात चोरों ने एक ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके भीतर लगे कीमती उपकरण चोरी कर लिए। इस घटना से बिजली विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, लगभग 15 दिन पूर्व कस्बा अमृतपुर में भी इसी प्रकार ट्रांसफार्मर से सामान चोरी किए जाने की घटना हुई थी, जिसकी एफआईआर थाना अमृतपुर में दर्ज कराई गई थी। लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत और नाराज़गी

26e7305c-d163-44bd-97b9-ed9f8d7108b6

का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोर आसानी से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) ग्रामीण सुशील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विभाग सतर्क हो गया है। कर्मचारियों को सक्रिय कर दिया गया है और मामले में दोबारा थाना अमृतपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। विभाग द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। वहीं जेई शिवम तिवारी ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर पानी की टंकी के संचालन के लिए लगाया गया था। पानी की टंकी

कुछ समय से संचालित नहीं हो रही थी, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह चालू अवस्था में था, जिससे चोरों ने उसमें लगे उपकरणों को निशाना बनाया। लगातार ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से न केवल विभाग को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है, बल्कि आने वाली भीषण गर्मी में बिजली और जलापूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस और बिजली विभाग मिलकर इन घटनाओं पर कब तक अंकुश लगा पाते हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *तहसीलदार शशांक सिंह ने जूस पिलाकर दिव्यांग संत का अनशन कराया समाप्त,एसडीएम के आश्वासन पर बनी सहमति* *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* बुधवार। कई मांगों को लेकर अनशन पर बैठे दिव्यांग बाबा संत का अनशन बुधवार को प्रशासनिक पहल के बाद समाप्त हो गया। उपजिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे तहसीलदार अमृतपुर शशांक सिंह ने संत को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। अनशन पर बैठे बाबा संत ने बताया कि एसडीएम अमृतपुर संजय कुमार द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार शशांक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर संत को भरोसा दिलाया कि सभी मांगों का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा तथा यदि कहीं लापरवाही पाई गई तो संबंधितों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अमृतपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गौरव वर्मा ने अनशन पर बैठे संत कौशल कुमार अग्निहोत्री का चिकित्सकीय परीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अमृतपुर थाना पुलिस भी मौके पर तैनात रही। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 108 एम्बुलेंस को भी स्थल पर बुलाया गया था। प्रशासनिक आश्वासन के बाद संत ने अनशन समाप्त कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और उम्मीद जताई कि अब उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।
    4
    *तहसीलदार शशांक सिंह ने जूस पिलाकर दिव्यांग संत का अनशन कराया समाप्त,एसडीएम के आश्वासन पर बनी सहमति*                 
*अमृतपुर/फर्रुखाबाद*  
बुधवार। कई मांगों को लेकर अनशन पर बैठे दिव्यांग बाबा संत का अनशन बुधवार को प्रशासनिक पहल के बाद समाप्त हो गया। उपजिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे तहसीलदार अमृतपुर शशांक सिंह ने संत को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
अनशन पर बैठे बाबा संत ने बताया कि एसडीएम अमृतपुर संजय कुमार द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार शशांक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर संत को भरोसा दिलाया कि सभी मांगों का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा तथा यदि कहीं लापरवाही पाई गई तो संबंधितों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अमृतपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गौरव वर्मा ने अनशन पर बैठे संत कौशल कुमार अग्निहोत्री का चिकित्सकीय परीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अमृतपुर थाना पुलिस भी मौके पर तैनात रही। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 108 एम्बुलेंस को भी स्थल पर बुलाया गया था।
प्रशासनिक आश्वासन के बाद संत ने अनशन समाप्त कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और उम्मीद जताई कि अब उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अमृतपुर, फर्रुखाबाद। कस्बा अमृतपुर आज भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। भारत दास बाबा के प्राचीन मंदिर पर श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में बुधवार को एक विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से विधि-विधान, मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयघोषों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। यह शोभायात्रा कस्बे की प्रमुख गलियों से होकर गुज़री, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा मार्ग पर धार्मिक माहौल देखते ही बन रहा था। भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों, कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यात्रा कस्बे के विभिन्न प्रमुख मंदिरों तक पहुँची, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएँ, युवा और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में ध्वज और धार्मिक प्रतीक लिए चल रहे थे, वहीं कई स्थानों पर भजन मंडलियों ने भक्ति संगीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। आयोजकों के अनुसार, श्री हनुमान जी की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा आज ही संपन्न की जाएगी, जिसकी सभी तैयारियाँ पूर्व से पूर्ण कर ली गई थीं। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और पूरे दिन अमृतपुर आस्था, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा रहा। ज्ञात हो कि इस धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ 17 फरवरी 2026 से श्रीराम कथा के साथ किया गया था, जो प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हो रही है। इसके अंतर्गत क्रमशः भूमि पूजन (19 फरवरी), जलाधिवास (20 फरवरी), फलाधिवास (21 फरवरी), मिष्ठान अधिवास (22 फरवरी), पुष्पाधिवास (23 फरवरी), ध्यानाधिवास (24 फरवरी) जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। 25 फरवरी को मूर्ति की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जबकि 26 फरवरी को मूर्ति स्थापना एवं भंडारा प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। पूरे आयोजन में क्षेत्रीय ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं का सहयोग उल्लेखनीय रहा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
    3
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद।
कस्बा अमृतपुर आज भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। भारत दास बाबा के प्राचीन मंदिर पर श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में बुधवार को एक विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से विधि-विधान, मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयघोषों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया।
यह शोभायात्रा कस्बे की प्रमुख गलियों से होकर गुज़री, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा मार्ग पर धार्मिक माहौल देखते ही बन रहा था। भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों, कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यात्रा कस्बे के विभिन्न प्रमुख मंदिरों तक पहुँची, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।
शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएँ, युवा और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में ध्वज और धार्मिक प्रतीक लिए चल रहे थे, वहीं कई स्थानों पर भजन मंडलियों ने भक्ति संगीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया।
आयोजकों के अनुसार, श्री हनुमान जी की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा आज ही संपन्न की जाएगी, जिसकी सभी तैयारियाँ पूर्व से पूर्ण कर ली गई थीं। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और पूरे दिन अमृतपुर आस्था, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा रहा।
ज्ञात हो कि इस धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ 17 फरवरी 2026 से श्रीराम कथा के साथ किया गया था, जो प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हो रही है। इसके अंतर्गत क्रमशः भूमि पूजन (19 फरवरी), जलाधिवास (20 फरवरी), फलाधिवास (21 फरवरी), मिष्ठान अधिवास (22 फरवरी), पुष्पाधिवास (23 फरवरी), ध्यानाधिवास (24 फरवरी) जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
25 फरवरी को मूर्ति की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जबकि 26 फरवरी को मूर्ति स्थापना एवं भंडारा प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
पूरे आयोजन में क्षेत्रीय ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं का सहयोग उल्लेखनीय रहा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गुरु जी से मांगा जवाब
    1
    गुरु जी से मांगा जवाब
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • CITY NEWS अधिवक्ता पर चेंबर में युवक ने तमंचे से किया हमला !
    1
    CITY NEWS अधिवक्ता पर चेंबर में युवक ने तमंचे से किया हमला !
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • कुछ मुख्य समाचार
    1
    कुछ मुख्य समाचार
    user_Sandeep_says
    Sandeep_says
    Artist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • आठ लाख उधार लेकर सट्टे में हारे, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी शाहजहाँपुर। जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला महाजनान (रामनगर) निवासी एक युवक ने चार लोगों पर छल-कपट कर आठ लाख रुपये हड़पने और पैसे मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा है।पीड़ित के अनुसार उसके पिता ने उसे ‘सुमन बर्तन भंडार’ नाम से बर्तन की दुकान खुलवाकर दी थी, जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। दुकान संचालन के दौरान उसकी पहचान प्रतीक कुमार गुप्ता, सिद्धांत सिंह, सचिन गुप्ता और अभिषेक भारद्वाज से हुई। चारों आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जाते हैं और अक्सर दुकान पर आते-जाते थे। आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व चारों ने मिलकर उसे अधिक लाभ का लालच दिया और निवेश करने का दबाव बनाया। मना करने पर उन्होंने एक माह में दोगुना लौटाने का भरोसा देकर पांच लाख रुपये उधार ले लिए। पुराने संबंधों के चलते पीड़ित ने इधर-उधर से उधार लेकर रकम दे दी। एक माह बाद आरोपियों ने व्यापार में नुकसान का हवाला देकर तीन लाख रुपये और ले लिए और दो माह में पूरी रकम दोगुनी लौटाने का वादा किया। पीड़ित का कहना है कि तीन माह बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। बार-बार मांगने पर टालमटोल की जाती रही। बाद में जानकारी मिली कि आरोपियों ने उधार ली गई रकम सट्टेबाजी में गंवा दी। पीड़ित के मुताबिक 20 फरवरी 2026 की शाम जब उसने दोबारा रुपये मांगे तो चारों आरोपी भड़क उठे और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे अभय और तरुण रस्तोगी के हस्तक्षेप पर आरोपी जान से मारने और लाश गायब कर देने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के कई प्रत्यक्षदर्शी भी बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने थाना जलालाबाद में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उसने मांग की है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की
    1
    आठ लाख उधार लेकर सट्टे में हारे, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी 
शाहजहाँपुर। जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला महाजनान (रामनगर) निवासी एक युवक ने चार लोगों पर छल-कपट कर आठ लाख रुपये हड़पने और पैसे मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा है।पीड़ित के अनुसार उसके पिता ने उसे ‘सुमन बर्तन भंडार’ नाम से बर्तन की दुकान खुलवाकर दी थी, जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। दुकान संचालन के दौरान उसकी पहचान प्रतीक कुमार गुप्ता, सिद्धांत सिंह, सचिन गुप्ता और अभिषेक भारद्वाज से हुई। चारों आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जाते हैं और अक्सर दुकान पर आते-जाते थे। आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व चारों ने मिलकर उसे अधिक लाभ का लालच दिया और निवेश करने का दबाव बनाया। मना करने पर उन्होंने एक माह में दोगुना लौटाने का भरोसा देकर पांच लाख रुपये उधार ले लिए। पुराने संबंधों के चलते पीड़ित ने इधर-उधर से उधार लेकर रकम दे दी। एक माह बाद आरोपियों ने व्यापार में नुकसान का हवाला देकर तीन लाख रुपये और ले लिए और दो माह में पूरी रकम दोगुनी लौटाने का वादा किया। पीड़ित का कहना है कि तीन माह बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। बार-बार मांगने पर टालमटोल की जाती रही। बाद में जानकारी मिली कि आरोपियों ने उधार ली गई रकम सट्टेबाजी में गंवा दी। पीड़ित के मुताबिक 20 फरवरी 2026 की शाम जब उसने दोबारा रुपये मांगे तो चारों आरोपी भड़क उठे और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे अभय और तरुण रस्तोगी के हस्तक्षेप पर आरोपी जान से मारने और लाश गायब कर देने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के कई प्रत्यक्षदर्शी भी बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने थाना जलालाबाद में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उसने मांग की है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से उपकरण चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीती रात ग्राम नगलाहूसा में अज्ञात चोरों ने एक ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके भीतर लगे कीमती उपकरण चोरी कर लिए। इस घटना से बिजली विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, लगभग 15 दिन पूर्व कस्बा अमृतपुर में भी इसी प्रकार ट्रांसफार्मर से सामान चोरी किए जाने की घटना हुई थी, जिसकी एफआईआर थाना अमृतपुर में दर्ज कराई गई थी। लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत और नाराज़गी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोर आसानी से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) ग्रामीण सुशील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विभाग सतर्क हो गया है। कर्मचारियों को सक्रिय कर दिया गया है और मामले में दोबारा थाना अमृतपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। विभाग द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। वहीं जेई शिवम तिवारी ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर पानी की टंकी के संचालन के लिए लगाया गया था। पानी की टंकी कुछ समय से संचालित नहीं हो रही थी, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह चालू अवस्था में था, जिससे चोरों ने उसमें लगे उपकरणों को निशाना बनाया। लगातार ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से न केवल विभाग को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है, बल्कि आने वाली भीषण गर्मी में बिजली और जलापूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस और बिजली विभाग मिलकर इन घटनाओं पर कब तक अंकुश लगा पाते हैं।
    3
    फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से उपकरण चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीती रात ग्राम नगलाहूसा में अज्ञात चोरों ने एक ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके भीतर लगे कीमती उपकरण चोरी कर लिए। इस घटना से बिजली विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, लगभग 15 दिन पूर्व कस्बा अमृतपुर में भी इसी प्रकार ट्रांसफार्मर से सामान चोरी किए जाने की घटना हुई थी, जिसकी एफआईआर थाना अमृतपुर में दर्ज कराई गई थी। लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत और नाराज़गी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोर आसानी से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) ग्रामीण सुशील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विभाग सतर्क हो गया है। कर्मचारियों को सक्रिय कर दिया गया है और मामले में दोबारा थाना अमृतपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। विभाग द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
वहीं जेई शिवम तिवारी ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर पानी की टंकी के संचालन के लिए लगाया गया था। पानी की टंकी कुछ समय से संचालित नहीं हो रही थी, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह चालू अवस्था में था, जिससे चोरों ने उसमें लगे उपकरणों को निशाना बनाया।
लगातार ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से न केवल विभाग को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है, बल्कि आने वाली भीषण गर्मी में बिजली और जलापूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस और बिजली विभाग मिलकर इन घटनाओं पर कब तक अंकुश लगा पाते हैं।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.