आज से शुरू होगा दस दिवसीय पर्व दशा माता जी के स्वागत में सजे घर-आंगन । पिंडवाड़ा,सिरोही आज से शुरू होगा दस दिवसीय पर्व दशा माता जी के स्वागत में सजे घर-आंगन । सरूपगंज कस्बे क्षेत्र में आज से दशा माता जी के दस दिवसीय पर्व की शुरुआत हो गई है। हरियाली अमावस्या के अवसर पर दशा माता जी का विशेष दरबार सजेगा, जहां श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर घरों में माताजी को विराजमान करेंगे । सरूपगंज बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है। महिलाएं माता की प्रतिमा, पूजा सामग्री, दीपक, कलश, चुनरी और अन्य सामान की खरीदारी कर रही हैं। मान्यता के अनुसार दशा माता जी की पूजा परिवार की सुख-समृद्धि और घर की खुशहाली के लिए की जाती है। इसी कारण महिलाओं में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। हरियाली अमावस्या के दिन दशा माता जी की विशेष पूजा के साथ श्रद्धालु माता को श्रृंगार सामग्री अर्पित करेंगे। इसके बाद आगामी दस दिनों तक माता की आराधना का दौर चलेगा। क्षेत्र के बाजारों में सजी रंग-बिरंगी माता की प्रतिमाएं और पूजा सामग्री श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दुकानदारों के अनुसार पर्व को लेकर खरीदारी में भी तेजी आई है। वहीं, दशा माता जी के इस धार्मिक पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। अगले दस दिनों तक श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ माता जी की आराधना करेंगे।

- सभी को जीने का अधिकार है एक साथ दिए कोई किसी को किसी के लिए नहीं मारे1
- BREAKING NEWS: जालोर में गहराया राजनीतिक घमासान, भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार पलटवार खुली बहस की चुनौती: जालोर विधायक व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के वायरल वीडियो पर विवाद; जिला कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने गर्ग को विकास के मुद्दों पर खुली बहस की चुनौती दी। सार्वजनिक माफी की मांग: कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी भवन में प्रेस वार्ता कर विधायक गर्ग की भाषा को अमर्यादित करार देते हुए सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण और माफी मांगने की मांग की। जनसमस्याओं पर घेरा: सीवरेज, पेयजल, बदहाल सड़कों और बिजली आपूर्ति जैसे मूलभूत मुद्दों पर भाजपा पर विफलता का आरोप लगाया। महिला सम्मान का मुद्दा: आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी ने विधायक की टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए जनप्रतिनिधियों से मर्यादित आचरण की अपील की।2
- जालौर रोटरी क्लब के पदाधिकारी ने पाठ्य सामग्री बच्चों को वितरित की रोटरी क्लब जालोर ने घुमन्तु छात्रावास के बच्चों को बांटे रंग-बिरंगे छाते और शिक्षण सामग्री *जालोर | 11 अगस्त 2026* बारिश के मौसम को देखते हुए रोटरी क्लब जालोर की ओर से एक सराहनीय और सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल के तहत शहर में भगत सिंह स्टेडियम के पास स्थित **श्री शांतिनाथ गुरुकुल घुमन्तु छात्रावास** में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 22 बालकों को रंग-बिरंगे छाते एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब जालोर के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार जैन के संबोधन से हुआ। उन्होंने उपस्थित बालकों और छात्रावास प्रबंधन को संबोधित करते हुए कहा कि घुमन्तु एवं वंचित वर्ग के बच्चों की सहायता करना रोटरी क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि रोटरी क्लब भविष्य में भी इन बच्चों की हर संभव सहायता, शिक्षा और बुनियादी जरूरतों के लिए सदैव तत्पर रहेगा। आदर्श विद्या मंदिर के विभाग प्रचारक अजय गुप्ता ने घुमन्तु परिवार के बच्चों के विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा की शिक्षा ही उन्नति का एकमात्र द्वार हैं। कार्यक्रम के दौरान जोधपुर प्रांत (घुमंतू) के संयोजक धर्मेंन्द्र सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि घुमन्तु समुदाय के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, खेल-कूद, दैनिक खान-पान तथा संगीत के प्रति उनके बढ़ते रुझान और रचनात्मकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में छात्रावास के अधीक्षक छगन लाल ने छात्रावास की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रातः जागरण, दिनचर्या, पढ़ाई के घंटों से लेकर रात्रि शयन तक बच्चों का समय प्रबंधन किस प्रकार किया जाता है। आगामी वर्षा व धूप के मौसम को ध्यान में रखते हुए 22 बालकों को रंग-बिरंगे छाते एवं पठन-पाठन हेतु गुणवत्तापूर्ण कॉपी एवं पेन का वितरण किया गया। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए बिस्किट एवं ताजे केले भी बाँटें। छाते और उपहार पाकर छात्रावास के बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ रोटेरियन कानाराम परमार ने अपनी ओजस्वी शैली में किया। कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के सचिव हितेश प्रजापत ने पधारे हुए सभी अतिथियों, सदस्यों और छात्रावास परिवार का धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यक्ष श्री रमेशकुमार जैन (तीखी),सचिव हितेश प्रजापत,कोषाध्यक्ष श्रीमती रचना जैथलिया, रोटरी के सार्जेंट आर्म्स नूर मोहम्मद, ,वरिष्ठ रोटेरियन कानाराम परमार, तरुण सिद्धावत,पवन ओझा, दिनेश सुन्देशा, संजय सुंदेशा, डूंगर सिंह राठौड , रामेश्वर गोयल, श्रीमती इंदु गोयल,रोटेरियन ओम प्रकाश चौधरी, श्रीमती शीला चौधरी,उदाराम सुथार, प्रकाश मोदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रावास का समस्त स्टाफ, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं मौजूद रहे।1
- इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र के बापू बाजार स्थित बख्तावरलाल क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रामपुरा अम्बाबाड़ी निवासी भूमि तेली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, भूमि के हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। इसी के चलते उसके ससुर सुबह करीब 8 बजे उसे इलाज के लिए क्लिनिक लेकर पहुंचे, जहां उसे बोतल चढ़ाई गई। कुछ देर बाद अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल जागृति हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एमबी अस्पताल की इमरजेंसी भी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और समाजजन मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और कथित तौर पर अधिक डोज देने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों के आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है।1
- जालोर में कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार योगेंद्र सिंह कुम्पावत की खुली बहस की चुनौती “जोगेश्वर गर्ग ने जालोर के विकास के लिए कुछ किया हो तो खुली बहस के लिए हम तैयार।” भाजपा नगर मंडल की बैठक का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने उठाए सवाल कांग्रेस ने विधायक जोगेश्वर गर्ग से बयान पर स्पष्टीकरण और खेद व्यक्त करने की मांग की पेयजल, सड़क, सीवरेज और बिजली की समस्याओं को लेकर भाजपा से मांगा हिसाब सरोज चौधरी ने महिला जनप्रतिनिधि पर कथित टिप्पणी को लेकर जताई आपत्ति बसंत सुथार और लक्ष्मण सांखला ने भी विधायक से जवाब देने की मांग की कांग्रेस बोली—आगामी चुनाव विकास और जनसमस्याओं के मुद्दे पर लड़ा जाएगा समाचार नेशन | ब्यूरो चीफ जालोर3
- उदयपुर के फतेहसागर झील पर मेले के दौरान चट्टान खिसकी, 3 लोग घायल... हरियाली अमावस्या मेले के दौरान फतेहसागर ओवरफ्लो गेट के सामने अचानक चट्टान खिसकने से छोटी दुकान लगाकर बैठे हरजीत सिंह सरदार समेत 3 लोग घायल हो गए। सिविल डिफेंस की DQRT टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को चट्टानों से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से महाराणा भूपाल चिकित्सालय भेजा। रेस्क्यू टीम में कैलाश मेनारिया, विपुल चौधरी, विजय नकवाल, नरेश चौधरी, हीरालाल प्रजापत और प्रकाश राठौड़ मौजूद रहे।1