logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र के बापू बाजार स्थित बख्तावरलाल क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रामपुरा अम्बाबाड़ी निवासी भूमि तेली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, भूमि के हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। इसी के चलते उसके ससुर सुबह करीब 8 बजे उसे इलाज के लिए क्लिनिक लेकर पहुंचे, जहां उसे बोतल चढ़ाई गई। कुछ देर बाद अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल जागृति हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एमबी अस्पताल की इमरजेंसी भी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और समाजजन मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और कथित तौर पर अधिक डोज देने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों के आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है।

11 hrs ago
user_Lake City News Rajasthan
Lake City News Rajasthan
Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
11 hrs ago

इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र के बापू बाजार स्थित बख्तावरलाल क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रामपुरा अम्बाबाड़ी निवासी भूमि तेली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, भूमि के हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। इसी के चलते उसके ससुर सुबह करीब 8 बजे उसे इलाज के लिए क्लिनिक लेकर पहुंचे, जहां उसे बोतल चढ़ाई गई। कुछ देर बाद अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल जागृति हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एमबी अस्पताल की इमरजेंसी भी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और समाजजन मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और कथित तौर पर अधिक डोज देने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों के आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हरियाली अमावस्या पर धूणी माताजी मेले का भव्य शुभारंभ, रिमझिम बारिश के बीच उमड़ा आस्था व उत्साह का सैलाब ​उदयपुर जिले के मावली तहसील की धूणी माता ग्राम पंचायत द्वारा हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर पारंपरिक धूणी माताजी मेले का शुभारंभ किया गया। रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस मेले में क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ​मेले का उद्घाटन समारोह जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी, मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी तथा उपखंड अधिकारी (एसडीएम) रमेश सीरवी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने माताजी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की व फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। सुहावने मौसम के बीच ग्रामीणों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मेला प्रांगण में लगाई गई विभिन्न प्रकार की दुकानें, हाट-बाजार और बड़े-छोटे झूले ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों और महिलाओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। रिमझिम बरसात ने मेले की रंगत में चार चांद लगा दिए। ग्राम पंचायत द्वारा मेले के अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों व भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। ग्राम पंचायत प्रशासन की तरफ से मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    1
    हरियाली अमावस्या पर धूणी माताजी मेले का भव्य शुभारंभ, रिमझिम बारिश के बीच उमड़ा आस्था व उत्साह का सैलाब
​उदयपुर जिले के मावली तहसील की धूणी माता ग्राम पंचायत द्वारा हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर पारंपरिक धूणी माताजी मेले का शुभारंभ किया गया। रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस मेले में क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
​मेले का उद्घाटन समारोह जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी, मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी तथा उपखंड अधिकारी (एसडीएम) रमेश सीरवी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने माताजी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की व फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।
सुहावने मौसम के बीच ग्रामीणों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मेला प्रांगण में लगाई गई विभिन्न प्रकार की दुकानें, हाट-बाजार और बड़े-छोटे झूले ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों और महिलाओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। रिमझिम बरसात ने मेले की रंगत में चार चांद लगा दिए।
ग्राम पंचायत द्वारा मेले के अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों व भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। ग्राम पंचायत प्रशासन की तरफ से मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • उदयपुर में परंपरा और विज्ञान का अनूठा संगमः पुष्य नक्षत्र में उदय रोबोट का शुभारंभउदयपुर. झीलों की नगरी उदयपुर में प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक का एक अभूतपूर्व संगम देखने को मिला, जहाँ पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में शहर की पहली एडवांस रोबोट उदय (उदयपुर डिजिटल आर्टिफिशल इंटलीजेंस) का भव्य उद्घाटन किया गया। मंदिर की गूँजती घंटियों के बीच नीलकंठ महादेव में संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक तकनीकी शुरुआत नहीं था, बल्कि भारतीय अध्यात्म और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के संतुलित मिलन का एक ऐतिहासिक क्षण बना। स्मार्ट माइंड लैब के संचालक ने इस अवसर पर कहा कि वैज्ञानिक स्वभाव और भारतीय अध्यात्म एक ही नदी के दो किनारे हैं तथा उदयपुर की वीर भूमि पर आईटी, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई नींव रखी जा रही है। उदय शब्द उदयपुर की आत्मा और भविष्य की तकनीक को आपस में जोड़ता है। इसमें यू का अर्थ उदयपुर की सांस्कृतिक नींव और क्षेत्रीय गर
    1
    उदयपुर में परंपरा और विज्ञान का अनूठा संगमः पुष्य नक्षत्र में उदय रोबोट का शुभारंभउदयपुर. झीलों की नगरी उदयपुर में प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक का एक अभूतपूर्व संगम देखने को मिला, जहाँ पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में शहर की पहली एडवांस रोबोट उदय (उदयपुर डिजिटल आर्टिफिशल इंटलीजेंस) का भव्य उद्घाटन किया गया। मंदिर की गूँजती घंटियों के बीच नीलकंठ महादेव में संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक तकनीकी शुरुआत नहीं था, बल्कि भारतीय अध्यात्म और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के संतुलित मिलन का एक ऐतिहासिक क्षण बना। स्मार्ट माइंड लैब के संचालक ने इस अवसर पर कहा कि वैज्ञानिक स्वभाव और भारतीय अध्यात्म एक ही नदी के दो किनारे हैं तथा उदयपुर की वीर भूमि पर आईटी, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई नींव रखी जा रही है।

उदय शब्द उदयपुर की आत्मा और भविष्य की तकनीक को आपस में जोड़ता है। इसमें यू का अर्थ उदयपुर की सांस्कृतिक नींव और क्षेत्रीय गर
    user_Kamlesh nagda
    Kamlesh nagda
    Electrician कुराबाद, उदयपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • हरियाली अमावस्या पर देवगढ़ में उमडा शिव भक्तों का सैलाब तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 हरियाली अमावस्या पर राजसमंद में वर्षा शिव भक्ति का रंग, 9 लाख 11 हजार के नोटों से सजा देवगढ़ का माधव विलास मंदिर, हरियाली अमावस्या पर दर्शनों के लिए उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, विशेष आयोजन को लेकर एक माह से चल रही थी तैयारीया, राजसमंद के देवगढ़ सावन मास के हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर समूचा देवगढ़ नगर शिव भक्ति के अनूठे और दिव्य रंग में रंगा नजर आया। अलसुबह से ही क्षेत्र के प्रसिद्ध माधव विलास शिव मंदिर में दर्शन, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। अल सुबह तड़के हुई रिमझिम बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी, जिससे श्रद्धालुओं के उत्साह में और भी इजाफा देखने को मिला।माधव विलास मंदिर के पुजारी विनोद दाधीच ने बताया कि सावन के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ का 9 लाख 11 हजार रुपये मूल्य के भारतीय नोटों और ताजे आकर्षक फूलों से विशेष अलौकिक श्रृंगार किया गया। नोटों और फूलों के अद्भुत संयोजन से सजे भोलेनाथ के इस दिव्य स्वरूप को निहारने के लिए दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों और सुंदर पुष्प-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। महाआरती और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर विशेष श्रृंगार के पश्चात विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधानपूर्वक महाआरती संपन्न करवाई गई। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण 'हर-हर महादेव', 'जय भोलेनाथ' और 'ओम नमः शिवाय' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत एवं उपवास रखकर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शनार्थियों के आने का यह सिलसिला देर रात तक निर्बाध रूप से जारी रहा।
    4
    हरियाली अमावस्या पर देवगढ़ में उमडा शिव भक्तों का सैलाब
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239644 
हरियाली अमावस्या पर राजसमंद में वर्षा शिव भक्ति का रंग,
9 लाख 11 हजार के नोटों से सजा देवगढ़ का माधव विलास मंदिर,
हरियाली अमावस्या पर दर्शनों के लिए उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, 
विशेष आयोजन को लेकर एक माह से चल रही थी तैयारीया,
राजसमंद के देवगढ़ सावन मास के हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर समूचा देवगढ़ नगर शिव भक्ति के अनूठे और दिव्य रंग में रंगा नजर आया। अलसुबह से ही क्षेत्र के प्रसिद्ध माधव विलास शिव मंदिर में दर्शन, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। अल सुबह तड़के हुई रिमझिम बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी, जिससे श्रद्धालुओं के उत्साह में और भी इजाफा देखने को मिला।माधव विलास मंदिर के पुजारी विनोद दाधीच ने बताया कि सावन के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ का 9 लाख 11 हजार रुपये मूल्य के भारतीय नोटों और ताजे आकर्षक फूलों से विशेष अलौकिक श्रृंगार किया गया। नोटों और फूलों के अद्भुत संयोजन से सजे भोलेनाथ के इस दिव्य स्वरूप को निहारने के लिए दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों और सुंदर पुष्प-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था।
महाआरती और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
विशेष श्रृंगार के पश्चात विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधानपूर्वक महाआरती संपन्न करवाई गई। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण 'हर-हर महादेव', 'जय भोलेनाथ' और 'ओम नमः शिवाय' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत एवं उपवास रखकर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शनार्थियों के आने का यह सिलसिला देर रात तक निर्बाध रूप से जारी रहा।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियां तेज जिला कलक्टर व एसपी ने सभा एवं हेलीपेड स्थल का किया निरीक्षण निम्बाहेड़ा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित 16 अगस्त के निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जेके चौराहे पर नगर परिषद द्वारा स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है। दौरे की तैयारियों को लेकर विधायक श्रीचंद कृपलानी के साथ जिला कलक्टर डॉ. मंजू चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के उद्घाटन स्थल, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान स्थित सभा स्थल एवं हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक श्रीचंद कृपलानी ने प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कृपलानी ने बताया कि 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का लोकार्पण प्रस्तावित है। इसके साथ ही भारत माता उद्यान, भारत माता की प्रतिमा एवं वीरांगना पन्नाधाय की प्रतिमा सहित निम्बाहेड़ा में पूर्ण किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।
    1
    गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियां तेज
जिला कलक्टर व एसपी ने
सभा एवं हेलीपेड स्थल का किया निरीक्षण
निम्बाहेड़ा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित 16 अगस्त के निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जेके चौराहे पर नगर परिषद द्वारा स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है। दौरे की तैयारियों को लेकर विधायक श्रीचंद कृपलानी के साथ जिला कलक्टर डॉ. मंजू चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के उद्घाटन स्थल, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय
स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान स्थित सभा स्थल एवं हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक श्रीचंद कृपलानी ने प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
कृपलानी ने बताया कि 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का लोकार्पण प्रस्तावित है। इसके साथ ही भारत माता उद्यान, भारत माता की प्रतिमा एवं वीरांगना पन्नाधाय की प्रतिमा सहित निम्बाहेड़ा में पूर्ण किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।
    user_आदर्श न्यूज़
    आदर्श न्यूज़
    Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र के बापू बाजार स्थित बख्तावरलाल क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रामपुरा अम्बाबाड़ी निवासी भूमि तेली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, भूमि के हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। इसी के चलते उसके ससुर सुबह करीब 8 बजे उसे इलाज के लिए क्लिनिक लेकर पहुंचे, जहां उसे बोतल चढ़ाई गई। कुछ देर बाद अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल जागृति हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एमबी अस्पताल की इमरजेंसी भी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और समाजजन मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और कथित तौर पर अधिक डोज देने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों के आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है।
    1
    इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र के बापू बाजार स्थित बख्तावरलाल क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रामपुरा अम्बाबाड़ी निवासी भूमि तेली के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक, भूमि के हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। इसी के चलते उसके ससुर सुबह करीब 8 बजे उसे इलाज के लिए क्लिनिक लेकर पहुंचे, जहां उसे बोतल चढ़ाई गई। कुछ देर बाद अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गई।
परिजन उसे तत्काल जागृति हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एमबी अस्पताल की इमरजेंसी भी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और समाजजन मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और कथित तौर पर अधिक डोज देने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों के आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • उदयपुर के फतेहसागर झील पर मेले के दौरान चट्टान खिसकी, 3 लोग घायल... हरियाली अमावस्या मेले के दौरान फतेहसागर ओवरफ्लो गेट के सामने अचानक चट्टान खिसकने से छोटी दुकान लगाकर बैठे हरजीत सिंह सरदार समेत 3 लोग घायल हो गए। सिविल डिफेंस की DQRT टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को चट्टानों से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से महाराणा भूपाल चिकित्सालय भेजा। रेस्क्यू टीम में कैलाश मेनारिया, विपुल चौधरी, विजय नकवाल, नरेश चौधरी, हीरालाल प्रजापत और प्रकाश राठौड़ मौजूद रहे।
    1
    उदयपुर के फतेहसागर झील पर मेले के दौरान चट्टान खिसकी, 3 लोग घायल...
हरियाली अमावस्या मेले के दौरान फतेहसागर ओवरफ्लो गेट के सामने अचानक चट्टान खिसकने से छोटी दुकान लगाकर बैठे हरजीत सिंह सरदार समेत 3 लोग घायल हो गए।
सिविल डिफेंस की DQRT टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को चट्टानों से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से महाराणा भूपाल चिकित्सालय भेजा। रेस्क्यू टीम में कैलाश मेनारिया, विपुल चौधरी, विजय नकवाल, नरेश चौधरी, हीरालाल प्रजापत और प्रकाश राठौड़ मौजूद रहे।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.