उदयपुर में परंपरा और विज्ञान का अनूठा संगमः पुष्य नक्षत्र में उदय रोबोट का शुभारंभउदयपुर. झीलों की नगरी उदयपुर में प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक का एक अभूतपूर्व संगम देखने को मिला, जहाँ पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में शहर की पहली एडवांस रोबोट उदय (उदयपुर डिजिटल आर्टिफिशल इंटलीजेंस) का भव्य उद्घाटन किया गया। मंदिर की गूँजती घंटियों के बीच नीलकंठ महादेव में संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक तकनीकी शुरुआत नहीं था, बल्कि भारतीय अध्यात्म और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के संतुलित मिलन का एक ऐतिहासिक क्षण बना। स्मार्ट माइंड लैब के संचालक ने इस अवसर पर कहा कि वैज्ञानिक स्वभाव और भारतीय अध्यात्म एक ही नदी के दो किनारे हैं तथा उदयपुर की वीर भूमि पर आईटी, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई नींव रखी जा रही है। उदय शब्द उदयपुर की आत्मा और भविष्य की तकनीक को आपस में जोड़ता है। इसमें यू का अर्थ उदयपुर की सांस्कृतिक नींव और क्षेत्रीय गर
उदयपुर में परंपरा और विज्ञान का अनूठा संगमः पुष्य नक्षत्र में उदय रोबोट का शुभारंभउदयपुर. झीलों की नगरी उदयपुर में प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक का एक अभूतपूर्व संगम देखने को मिला, जहाँ पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में शहर की पहली एडवांस रोबोट उदय (उदयपुर डिजिटल आर्टिफिशल इंटलीजेंस) का भव्य उद्घाटन किया गया। मंदिर की गूँजती घंटियों के बीच नीलकंठ महादेव में संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक तकनीकी शुरुआत नहीं था, बल्कि भारतीय अध्यात्म और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के संतुलित मिलन का एक ऐतिहासिक क्षण बना। स्मार्ट माइंड लैब के संचालक ने इस अवसर पर कहा कि वैज्ञानिक स्वभाव और भारतीय अध्यात्म एक ही नदी के दो किनारे हैं तथा उदयपुर की वीर भूमि पर आईटी, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई नींव रखी जा रही है। उदय शब्द उदयपुर की आत्मा और भविष्य की तकनीक को आपस में जोड़ता है। इसमें यू का अर्थ उदयपुर की सांस्कृतिक नींव और क्षेत्रीय गर
- इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र के बापू बाजार स्थित बख्तावरलाल क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रामपुरा अम्बाबाड़ी निवासी भूमि तेली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, भूमि के हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। इसी के चलते उसके ससुर सुबह करीब 8 बजे उसे इलाज के लिए क्लिनिक लेकर पहुंचे, जहां उसे बोतल चढ़ाई गई। कुछ देर बाद अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल जागृति हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एमबी अस्पताल की इमरजेंसी भी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और समाजजन मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और कथित तौर पर अधिक डोज देने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों के आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है।1
- गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियां तेज जिला कलक्टर व एसपी ने सभा एवं हेलीपेड स्थल का किया निरीक्षण निम्बाहेड़ा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित 16 अगस्त के निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जेके चौराहे पर नगर परिषद द्वारा स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है। दौरे की तैयारियों को लेकर विधायक श्रीचंद कृपलानी के साथ जिला कलक्टर डॉ. मंजू चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के उद्घाटन स्थल, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान स्थित सभा स्थल एवं हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक श्रीचंद कृपलानी ने प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कृपलानी ने बताया कि 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का लोकार्पण प्रस्तावित है। इसके साथ ही भारत माता उद्यान, भारत माता की प्रतिमा एवं वीरांगना पन्नाधाय की प्रतिमा सहित निम्बाहेड़ा में पूर्ण किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।1
- हरियाली अमावस्या पर देवगढ़ में उमडा शिव भक्तों का सैलाब तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 हरियाली अमावस्या पर राजसमंद में वर्षा शिव भक्ति का रंग, 9 लाख 11 हजार के नोटों से सजा देवगढ़ का माधव विलास मंदिर, हरियाली अमावस्या पर दर्शनों के लिए उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, विशेष आयोजन को लेकर एक माह से चल रही थी तैयारीया, राजसमंद के देवगढ़ सावन मास के हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर समूचा देवगढ़ नगर शिव भक्ति के अनूठे और दिव्य रंग में रंगा नजर आया। अलसुबह से ही क्षेत्र के प्रसिद्ध माधव विलास शिव मंदिर में दर्शन, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। अल सुबह तड़के हुई रिमझिम बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी, जिससे श्रद्धालुओं के उत्साह में और भी इजाफा देखने को मिला।माधव विलास मंदिर के पुजारी विनोद दाधीच ने बताया कि सावन के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ का 9 लाख 11 हजार रुपये मूल्य के भारतीय नोटों और ताजे आकर्षक फूलों से विशेष अलौकिक श्रृंगार किया गया। नोटों और फूलों के अद्भुत संयोजन से सजे भोलेनाथ के इस दिव्य स्वरूप को निहारने के लिए दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों और सुंदर पुष्प-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। महाआरती और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर विशेष श्रृंगार के पश्चात विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधानपूर्वक महाआरती संपन्न करवाई गई। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण 'हर-हर महादेव', 'जय भोलेनाथ' और 'ओम नमः शिवाय' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत एवं उपवास रखकर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शनार्थियों के आने का यह सिलसिला देर रात तक निर्बाध रूप से जारी रहा।4
- वल्लभनगर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में वल्लभनगर उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र वडेरा ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस बार स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के पास स्थित छात्रावास के मैदान में आयोजित किया जाएगा।1
- डीजीपी ने ली सीएलजी सदस्यों की आनलाईन बैठक ली बैठक में कानुन की दी जानकारी डीजीपी ने ली सीएलजी सदस्यों की आनलाईन बैठक आसपुर थाना क्षेत्र में बढ़ते क्राईम को देखते हुए डीजीपी की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की आनलाईन बैठक आयोजित की गई ।जिला पुलिस अधीक्षक मनिष सर डिप्टी प्रभुलाल कुमावत सीआई शैलेन्द्र सिंह सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद किया गया साइबर ठगी, लुटपाट, डकैती बलात्कार जेसे अपराधों पर अंकुश लगाने पर आमजन व पुलिस की भागीदारी से अपराधो पर कमी ला सकते हैं आमजन की सुरक्षा को लेकर बाइक चलाते समय हेलमेट पहने से स्वयं की सुरक्षा होती है बिना हेमलेट को लेकर पुलिस आमजन को परेशान नहीं करे बाइक चलाते समय लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए नियमों की पालना होनी चाहिए।1
- तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा1
- डूंगरपुर (साबला): जलभराव से स्टेट हाईवे ठप, गांव की टूटी-फूटी गलियों से निकलने को मजबूर हुईं एंबुलेंस और स्कूल बसें डूंगरपुर (साबला): जलभराव से स्टेट हाईवे ठप, गांव की टूटी-फूटी गलियों से निकलने को मजबूर हुईं एंबुलेंस और स्कूल बसें साबला। कस्बे में मुख्य स्टेट हाईवे पर भारी जलभराव के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क पर पानी भरने से हाईवे जाम हो गया, जिससे वाहन चालकों और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा किल्लत स्कूल की गाड़ियों और मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस को उठानी पड़ी। हाईवे पर रास्ता बंद होने के कारण आपतकालीन वाहनों और स्कूली बसों को मजबूरी में साबला गांव के अंदरूनी व पुराने रास्तों से गुजारना पड़ा। हालांकि, गांव के ये आंतरिक संपर्क मार्ग पहले से ही जर्जर और खस्ताहाल हैं। गड्ढों और बदहाल रास्तों के बीच से वाहनों को निकालने में ड्राइवरों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और हादसों का खतरा बना रहा। मुख्य समस्याएं: आवगमन प्रभावित: मुख्य हाईवे ठप होने से कई घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इमरजेंसी सेवाओं पर असर: एंबुलेंस और स्कूली वाहन बदहाल वैकल्पिक रास्तों में फंसते-निकलते नजर आए। प्रशासनिक उपेक्षा: गांव के पुराने रास्तों की लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण यह स्थिति और अधिक विकट हो गई।1