गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियां तेज जिला कलक्टर व एसपी ने सभा एवं हेलीपेड स्थल का किया निरीक्षण निम्बाहेड़ा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित 16 अगस्त के निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जेके चौराहे पर नगर परिषद द्वारा स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है। दौरे की तैयारियों को लेकर विधायक श्रीचंद कृपलानी के साथ जिला कलक्टर डॉ. मंजू चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के उद्घाटन स्थल, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान स्थित सभा स्थल एवं हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक श्रीचंद कृपलानी ने प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कृपलानी ने बताया कि 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का लोकार्पण प्रस्तावित है। इसके साथ ही भारत माता उद्यान, भारत माता की प्रतिमा एवं वीरांगना पन्नाधाय की प्रतिमा सहित निम्बाहेड़ा में पूर्ण किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।

- गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियां तेज जिला कलक्टर व एसपी ने सभा एवं हेलीपेड स्थल का किया निरीक्षण निम्बाहेड़ा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित 16 अगस्त के निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जेके चौराहे पर नगर परिषद द्वारा स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है। दौरे की तैयारियों को लेकर विधायक श्रीचंद कृपलानी के साथ जिला कलक्टर डॉ. मंजू चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के उद्घाटन स्थल, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान स्थित सभा स्थल एवं हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक श्रीचंद कृपलानी ने प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कृपलानी ने बताया कि 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का लोकार्पण प्रस्तावित है। इसके साथ ही भारत माता उद्यान, भारत माता की प्रतिमा एवं वीरांगना पन्नाधाय की प्रतिमा सहित निम्बाहेड़ा में पूर्ण किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।1
- हरियाली अमावस्या पर धूणी माताजी मेले का भव्य शुभारंभ, रिमझिम बारिश के बीच उमड़ा आस्था व उत्साह का सैलाब उदयपुर जिले के मावली तहसील की धूणी माता ग्राम पंचायत द्वारा हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर पारंपरिक धूणी माताजी मेले का शुभारंभ किया गया। रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस मेले में क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेले का उद्घाटन समारोह जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी, मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी तथा उपखंड अधिकारी (एसडीएम) रमेश सीरवी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने माताजी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की व फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। सुहावने मौसम के बीच ग्रामीणों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मेला प्रांगण में लगाई गई विभिन्न प्रकार की दुकानें, हाट-बाजार और बड़े-छोटे झूले ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों और महिलाओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। रिमझिम बरसात ने मेले की रंगत में चार चांद लगा दिए। ग्राम पंचायत द्वारा मेले के अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों व भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। ग्राम पंचायत प्रशासन की तरफ से मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।1
- हरियाली अमावस्या पर देवगढ़ में उमडा शिव भक्तों का सैलाब तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 हरियाली अमावस्या पर राजसमंद में वर्षा शिव भक्ति का रंग, 9 लाख 11 हजार के नोटों से सजा देवगढ़ का माधव विलास मंदिर, हरियाली अमावस्या पर दर्शनों के लिए उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, विशेष आयोजन को लेकर एक माह से चल रही थी तैयारीया, राजसमंद के देवगढ़ सावन मास के हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर समूचा देवगढ़ नगर शिव भक्ति के अनूठे और दिव्य रंग में रंगा नजर आया। अलसुबह से ही क्षेत्र के प्रसिद्ध माधव विलास शिव मंदिर में दर्शन, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। अल सुबह तड़के हुई रिमझिम बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी, जिससे श्रद्धालुओं के उत्साह में और भी इजाफा देखने को मिला।माधव विलास मंदिर के पुजारी विनोद दाधीच ने बताया कि सावन के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ का 9 लाख 11 हजार रुपये मूल्य के भारतीय नोटों और ताजे आकर्षक फूलों से विशेष अलौकिक श्रृंगार किया गया। नोटों और फूलों के अद्भुत संयोजन से सजे भोलेनाथ के इस दिव्य स्वरूप को निहारने के लिए दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों और सुंदर पुष्प-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। महाआरती और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर विशेष श्रृंगार के पश्चात विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधानपूर्वक महाआरती संपन्न करवाई गई। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण 'हर-हर महादेव', 'जय भोलेनाथ' और 'ओम नमः शिवाय' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत एवं उपवास रखकर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शनार्थियों के आने का यह सिलसिला देर रात तक निर्बाध रूप से जारी रहा।4
- घोसुंडा से चित्तौड़गढ़ तक दिनभर की बड़ी खबरें | हरियाली अमावस्या, विश्व आदिवासी दिवस, वार्ड शिविर और पेंशनर्स की समस्याओं पर बड़ी खबर हरियाली अमावस्या पर घोसुंडा के धोलेश्वर महादेव और बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वहीं राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले विश्व आदिवासी दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, उमंग सिंघाड़ ने मौसम खराब होने पर जूम मीटिंग से किया संबोधित और थावरचंद डामोर ने रखे समाज के मुद्दे। इधर कांग्रेस के आशीष त्रिवेदी ने भाजपा के वार्ड शिविरों को बताया चुनावी जुमला, जबकि राजस्थान पेंशनर्स समाज की बैठक में आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर बनी सहमति।1
- चित्तौडगढ : जिले के केलजर महादेव मंदिर, भत्कों का एक आर्कषण स्थान बन गया।1
- तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा1
- औज्याडा गांव के श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण परेशान औज्याडा गांव के श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण परेशान हमीरगढ़। भीलवाड़ा तहसील के हमीरगढ़ क्षेत्र के ग्राम औज्याडा में श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसर पर भी ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार श्मशान घाट पर टीन शेड की व्यवस्था नहीं होने से बारिश, तेज धूप और खराब मौसम के दौरान अंतिम संस्कार करना मुश्किल हो जाता है। वहीं श्मशान स्थल तक सीसी रोड का अभाव होने के कारण बारिश के दिनों में रास्ता कीचड़युक्त हो जाता है, जिससे आवागमन में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं ग्राम पंचायत से श्मशान स्थल पर टीन शेड, सीसी रोड सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जल्द उपलब्ध करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील परिस्थिति में लोगों को मौसम और खराब रास्ते की समस्या से जूझना न पड़े। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक विकास कार्य करवाने चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि औज्याडा गांव के लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। क्राइम न्यूज़ संपादक — प्रकाश चंद्र2