हरियाली अमावस्या पर धूणी माताजी मेले का भव्य शुभारंभ, रिमझिम बारिश के बीच उमड़ा आस्था व उत्साह का सैलाब उदयपुर जिले के मावली तहसील की धूणी माता ग्राम पंचायत द्वारा हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर पारंपरिक धूणी माताजी मेले का शुभारंभ किया गया। रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस मेले में क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेले का उद्घाटन समारोह जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी, मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी तथा उपखंड अधिकारी (एसडीएम) रमेश सीरवी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने माताजी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की व फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। सुहावने मौसम के बीच ग्रामीणों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मेला प्रांगण में लगाई गई विभिन्न प्रकार की दुकानें, हाट-बाजार और बड़े-छोटे झूले ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों और महिलाओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। रिमझिम बरसात ने मेले की रंगत में चार चांद लगा दिए। ग्राम पंचायत द्वारा मेले के अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों व भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। ग्राम पंचायत प्रशासन की तरफ से मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

- तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा1
- इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र के बापू बाजार स्थित बख्तावरलाल क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रामपुरा अम्बाबाड़ी निवासी भूमि तेली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, भूमि के हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। इसी के चलते उसके ससुर सुबह करीब 8 बजे उसे इलाज के लिए क्लिनिक लेकर पहुंचे, जहां उसे बोतल चढ़ाई गई। कुछ देर बाद अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल जागृति हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एमबी अस्पताल की इमरजेंसी भी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और समाजजन मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और कथित तौर पर अधिक डोज देने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों के आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है।1
- हरियाली अमावस्या पर राजसमंद में बारिश की बेरुखी से निराश तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 राजसमंद में नाराज मानसून से निराश, ऑरेंज अलर्ट के बावजूद रूठी बारिश की बौछारें, हरियाली अमावस्या के दिन भी पार्कों में पसरा सन्नाटा, खेतों में मक्का की फसल सूखने की कगार पर, बारिश की कमी के चलते चौपाया जानवरों में भी दिखी निराश,1
- घोसुंडा से चित्तौड़गढ़ तक दिनभर की बड़ी खबरें | हरियाली अमावस्या, विश्व आदिवासी दिवस, वार्ड शिविर और पेंशनर्स की समस्याओं पर बड़ी खबर हरियाली अमावस्या पर घोसुंडा के धोलेश्वर महादेव और बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वहीं राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले विश्व आदिवासी दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, उमंग सिंघाड़ ने मौसम खराब होने पर जूम मीटिंग से किया संबोधित और थावरचंद डामोर ने रखे समाज के मुद्दे। इधर कांग्रेस के आशीष त्रिवेदी ने भाजपा के वार्ड शिविरों को बताया चुनावी जुमला, जबकि राजस्थान पेंशनर्स समाज की बैठक में आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर बनी सहमति।1
- वल्लभनगर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में वल्लभनगर उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र वडेरा ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस बार स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के पास स्थित छात्रावास के मैदान में आयोजित किया जाएगा।1
- भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला1
- भारतीय जनता पार्टी के मदन राठौड़ ने आदिवासी समाज के गलत टिप्पणी करने पर आदिवासियों में भारी आक्रोश दिया ज्ञापन4