Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरियाली अमावस्या पर राजसमंद में बारिश की बेरुखी से निराश तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 राजसमंद में नाराज मानसून से निराश, ऑरेंज अलर्ट के बावजूद रूठी बारिश की बौछारें, हरियाली अमावस्या के दिन भी पार्कों में पसरा सन्नाटा, खेतों में मक्का की फसल सूखने की कगार पर, बारिश की कमी के चलते चौपाया जानवरों में भी दिखी निराश,
Tarun Joshi, Rajsamand
हरियाली अमावस्या पर राजसमंद में बारिश की बेरुखी से निराश तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 राजसमंद में नाराज मानसून से निराश, ऑरेंज अलर्ट के बावजूद रूठी बारिश की बौछारें, हरियाली अमावस्या के दिन भी पार्कों में पसरा सन्नाटा, खेतों में मक्का की फसल सूखने की कगार पर, बारिश की कमी के चलते चौपाया जानवरों में भी दिखी निराश,
More news from राजस्थान and nearby areas
- तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा1
- भटेवर में मालिया वाला श्याम हनुमान मंदिर में हरियाली अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर कस्बे में स्थित प्रसिद्ध मालिया वाला श्याम हनुमान मंदिर में हरियाली अमावस्या पर दर्शन को लेकर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर सेवा समिति द्वारा अखंड रामायण पाठ सम्पूर्ण किया गया। जिसमें सेवा समिति के मगनीराम नागदा, चुन्नीलाल जणवा, लक्ष्मीलाल सुथार, भंवर लाल जणवा, हुक्मी चन्द्र सुथार, रोशन प्रजापत, जगदीश खारोल, पालेश सुथार, नरेश आमेटा, हीरालाल लोहार, पूरण धाकड़, इंद्रलाल सुथार, दिलीप लोहार, मीठालाल जणवा, नाथूलाल खारोल, गणेश लोहार, शंकर लाल खारोल, गणेश लाल जणवा, बाबरमल पुष्करणा, मांगीलाल गाडरी सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा अखंड रामायण पाठ का वाचन किया गया।1
- स्वच्छ देवगढ़ की ओर नगर पालिका की पहल, आमजन को वितरित किए डस्टबिन देवगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका देवगढ़ द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डस्टबिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पी.एल. जाट द्वारा आमजन को डस्टबिन वितरित किए गए। अधिशासी अधिकारी पी.एल. जाट ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर देवगढ़ बनाने में आमजन की भागीदारी महत्वपूर्ण है। प्रत्येक नागरिक अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखे तथा कचरे को खुले में न डालकर डस्टबिन का उपयोग करे। उन्होंने गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा नगर पालिका की कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। डस्टबिन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में अर्जुन लाल, नारायण लाला, सुरेश, भंवर भील एवं प्यारालाल सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हरिसिंह, अरविन सांगेला, अशोक सरगरा, SBM-MIS शिवराज मीणा एवं गुमान सिंह मीणा सहित नगर पालिका के कार्मिक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे। नगर पालिका अधिकारियों एवं उपस्थितजनों ने आमजन से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने की अपील की। डस्टबिन वितरण कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। नगर पालिका देवगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के लिए स्वच्छता जागरूकता एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। नगर पालिका देवगढ़ का संदेश —“स्वच्छता में जनभागीदारी, स्वच्छ देवगढ़ की जिम्मेदारी।”2
- इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र के बापू बाजार स्थित बख्तावरलाल क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रामपुरा अम्बाबाड़ी निवासी भूमि तेली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, भूमि के हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। इसी के चलते उसके ससुर सुबह करीब 8 बजे उसे इलाज के लिए क्लिनिक लेकर पहुंचे, जहां उसे बोतल चढ़ाई गई। कुछ देर बाद अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल जागृति हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एमबी अस्पताल की इमरजेंसी भी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और समाजजन मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और कथित तौर पर अधिक डोज देने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों के आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है।1
- भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला1
- वल्लभनगर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में वल्लभनगर उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र वडेरा ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस बार स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के पास स्थित छात्रावास के मैदान में आयोजित किया जाएगा।1
- तिरंगे के नीचे एकजुट हुआ सोमेसर, भारत माता के जयकारों से गूंजे गांव के मार्ग तिरंगे के नीचे एकजुट हुआ सोमेसर, भारत माता के जयकारों से गूंजे गांव के मार्ग रानी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार सुबह भादरलाऊ गांव के हनुमान चौराहे से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को भाजपा बिजोवा मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह राजपुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 300 छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भादरलाऊ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पीईईओ गंगाधर पाठक ने बताया कि स्थानीय विद्यालय तथा हैप्पी बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय सोमेसर के विद्यार्थियों ने रैली में भाग लिया। डीजे पर गूंजते देशभक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और भारत माता व वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। रैली भादरलाऊ चौराहा, पुलिस चौकी, ग्राम पंचायत और मुख्य बाजार होते हुए श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया। रैली का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश देना रहा। वक्ताओं ने कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर तिरंगे के नीचे एकजुट होना मजबूत राष्ट्र की पहचान है। रैली का नेतृत्व पीईईओ गंगाधर पाठक, सोमेसर पुलिस चौकी प्रभारी रमेशचंद्र मीणा एवं पुलिस टीम ने किया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समापन पर पीईईओ पाठक ने सभी का आभार जताया।2
- चारभुजा नाथ दर्शन नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा1