Shuru
Apke Nagar Ki App…
चारभुजा नाथ दर्शन नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
चारभुजा नाथ दर्शन नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
More news from राजस्थान and nearby areas
- हरियाली अमावस्या पर देवगढ़ में उमडा शिव भक्तों का सैलाब तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 हरियाली अमावस्या पर राजसमंद में वर्षा शिव भक्ति का रंग, 9 लाख 11 हजार के नोटों से सजा देवगढ़ का माधव विलास मंदिर, हरियाली अमावस्या पर दर्शनों के लिए उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, विशेष आयोजन को लेकर एक माह से चल रही थी तैयारीया, राजसमंद के देवगढ़ सावन मास के हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर समूचा देवगढ़ नगर शिव भक्ति के अनूठे और दिव्य रंग में रंगा नजर आया। अलसुबह से ही क्षेत्र के प्रसिद्ध माधव विलास शिव मंदिर में दर्शन, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। अल सुबह तड़के हुई रिमझिम बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी, जिससे श्रद्धालुओं के उत्साह में और भी इजाफा देखने को मिला।माधव विलास मंदिर के पुजारी विनोद दाधीच ने बताया कि सावन के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ का 9 लाख 11 हजार रुपये मूल्य के भारतीय नोटों और ताजे आकर्षक फूलों से विशेष अलौकिक श्रृंगार किया गया। नोटों और फूलों के अद्भुत संयोजन से सजे भोलेनाथ के इस दिव्य स्वरूप को निहारने के लिए दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों और सुंदर पुष्प-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। महाआरती और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर विशेष श्रृंगार के पश्चात विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधानपूर्वक महाआरती संपन्न करवाई गई। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण 'हर-हर महादेव', 'जय भोलेनाथ' और 'ओम नमः शिवाय' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत एवं उपवास रखकर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शनार्थियों के आने का यह सिलसिला देर रात तक निर्बाध रूप से जारी रहा।4
- गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियां तेज जिला कलक्टर व एसपी ने सभा एवं हेलीपेड स्थल का किया निरीक्षण निम्बाहेड़ा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित 16 अगस्त के निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जेके चौराहे पर नगर परिषद द्वारा स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है। दौरे की तैयारियों को लेकर विधायक श्रीचंद कृपलानी के साथ जिला कलक्टर डॉ. मंजू चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के उद्घाटन स्थल, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान स्थित सभा स्थल एवं हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक श्रीचंद कृपलानी ने प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कृपलानी ने बताया कि 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का लोकार्पण प्रस्तावित है। इसके साथ ही भारत माता उद्यान, भारत माता की प्रतिमा एवं वीरांगना पन्नाधाय की प्रतिमा सहित निम्बाहेड़ा में पूर्ण किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।1
- हरियाली अमावस्या पर धूणी माताजी मेले का भव्य शुभारंभ, रिमझिम बारिश के बीच उमड़ा आस्था व उत्साह का सैलाब उदयपुर जिले के मावली तहसील की धूणी माता ग्राम पंचायत द्वारा हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर पारंपरिक धूणी माताजी मेले का शुभारंभ किया गया। रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस मेले में क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेले का उद्घाटन समारोह जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी, मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी तथा उपखंड अधिकारी (एसडीएम) रमेश सीरवी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने माताजी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की व फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। सुहावने मौसम के बीच ग्रामीणों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मेला प्रांगण में लगाई गई विभिन्न प्रकार की दुकानें, हाट-बाजार और बड़े-छोटे झूले ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों और महिलाओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। रिमझिम बरसात ने मेले की रंगत में चार चांद लगा दिए। ग्राम पंचायत द्वारा मेले के अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों व भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। ग्राम पंचायत प्रशासन की तरफ से मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।1
- देवगढ़ ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन ग्रामीणों ने भीम विधायक हरिसिंह रावत का किया ऐतिहासिक स्वागत देवगढ़। ब्लॉक के महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय स्वादड़ी में प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय के 11 वर्षीय छात्र छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि भीम विधायक हरिसिंह रावत थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयानन्द ने की । अति विशिष्ठ अतिथि निवर्तमान चेयरमेन शोभा लाल रेगर रहे। विशिष्ठ अतिथि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र कुमार शर्मा थे। अतिरिक्त खंड शिक्षा अधिकारी प्रथम प्रदीप पालीवाल , अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय अमरसिंह कच्छावा आर पी घनश्याम सिंह , प्रशासक दीप सिंह , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह राठौड़ ,पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश गर्ग मौजूद रहे। ग्राम पंचायत स्वादड़ी के ग्राम वासियों ने भी विधायक हरि सिंह रावत का भव्य स्वागत किया गया उन्हें घोड़े पर बिठाकर खेल मैदान के पंडाल तक ढोल नगाड़ों के साथ लाया गया करीब डेढ़ किलोमीटर तक विधायक हरिसिंह रावत की रैली निकाली गई ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम विधायक हरि सिंह रावत ने ग्रामीणों की मांग पर कई कल्याण कारी योजना वह विद्यालय के भौतिक विकास की योजनाओं की घोषणा की । भीम विधायक हरि सिंह रावत ने कहा कि बालकों के जीवन के लिए खेल आवश्यक है, खेल को बढ़ावा देने के लिए मैंने विद्यालयों में खेल मैदान, चारदीवारी , हर विद्यालय में उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। मेरी विधानसभा से अगर विद्यालय के बालक खेल जगत में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो मैं उनके प्रोत्साहन के लिए हर वक्त तैयार हूं ।मैं खुद एक एथलेटिक्स रहा हूं तथा स्टेट का टूर्नामेंट मेरे द्वारा खेला गया है, इसलिए मुझे खेल बहुत अधिक पसंद है ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरि सिंह रावत ने पूर्व में कराए गए विकास कार्य एवं जनकल्याण कारी योजनाओ एवं ग्राम वासियों को अवगत करवाया। उद्घाटन मैच लसानी संकुल वह पारडी संकुल के बीच खेला गया। जिसमें लसानी संकुल की राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालागुन विजयी रही । कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नारायण सिंहकाछबली ने किया कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयानंद ने सभी अतिथियों का खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों का होसला अफजाई करने पधारने के लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के इस मौक इस मौके पर खेल संयोजक मनोज त्रिवेदी जिला ,अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह ,ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मीठालालगवारिया ,जसपाल सिंह, सुरेश चंद्र सालवी,महेश चौधरी ,अरविंद भाटी भंवर खटीक ,नारायण लाल कलाल ,भरत सिंह ,राजेंद्र सिंह ,भगवान सिंह, श्रीकांत वैष्णव ,गीता चौहान, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजूसिंह , एसएमसी अध्यक्ष ईश्वरसिंह, केंद्र अध्यक्ष सोनल खटीक, वार्ड पंच कमला देवी ,पूजा देवी भरत सिंह , कैलाश सिंह दीपेश कुमार ,चंद्र सिंह, भीम सिंह ,लाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि सेकड़ो ग्रामीण एवं शिक्षा विभाग कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।2
- हरियाली अमावस्या पर राजसमंद में बारिश की बेरुखी से निराश तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 राजसमंद में नाराज मानसून से निराश, ऑरेंज अलर्ट के बावजूद रूठी बारिश की बौछारें, हरियाली अमावस्या के दिन भी पार्कों में पसरा सन्नाटा, खेतों में मक्का की फसल सूखने की कगार पर, बारिश की कमी के चलते चौपाया जानवरों में भी दिखी निराश,1
- भारतीय जनता पार्टी के मदन राठौड़ ने आदिवासी समाज के गलत टिप्पणी करने पर आदिवासियों में भारी आक्रोश दिया ज्ञापन4