Shuru
Apke Nagar Ki App…
भटेवर में मालिया वाला श्याम हनुमान मंदिर में हरियाली अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर कस्बे में स्थित प्रसिद्ध मालिया वाला श्याम हनुमान मंदिर में हरियाली अमावस्या पर दर्शन को लेकर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर सेवा समिति द्वारा अखंड रामायण पाठ सम्पूर्ण किया गया। जिसमें सेवा समिति के मगनीराम नागदा, चुन्नीलाल जणवा, लक्ष्मीलाल सुथार, भंवर लाल जणवा, हुक्मी चन्द्र सुथार, रोशन प्रजापत, जगदीश खारोल, पालेश सुथार, नरेश आमेटा, हीरालाल लोहार, पूरण धाकड़, इंद्रलाल सुथार, दिलीप लोहार, मीठालाल जणवा, नाथूलाल खारोल, गणेश लोहार, शंकर लाल खारोल, गणेश लाल जणवा, बाबरमल पुष्करणा, मांगीलाल गाडरी सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा अखंड रामायण पाठ का वाचन किया गया।
Local Tv News Channel

More news from राजस्थान and nearby areas
- तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा1
- इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र के बापू बाजार स्थित बख्तावरलाल क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रामपुरा अम्बाबाड़ी निवासी भूमि तेली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, भूमि के हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। इसी के चलते उसके ससुर सुबह करीब 8 बजे उसे इलाज के लिए क्लिनिक लेकर पहुंचे, जहां उसे बोतल चढ़ाई गई। कुछ देर बाद अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल जागृति हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एमबी अस्पताल की इमरजेंसी भी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और समाजजन मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और कथित तौर पर अधिक डोज देने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों के आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है।1
- हरियाली अमावस्या पर राजसमंद में बारिश की बेरुखी से निराश तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 राजसमंद में नाराज मानसून से निराश, ऑरेंज अलर्ट के बावजूद रूठी बारिश की बौछारें, हरियाली अमावस्या के दिन भी पार्कों में पसरा सन्नाटा, खेतों में मक्का की फसल सूखने की कगार पर, बारिश की कमी के चलते चौपाया जानवरों में भी दिखी निराश,1
- घोसुंडा से चित्तौड़गढ़ तक दिनभर की बड़ी खबरें | हरियाली अमावस्या, विश्व आदिवासी दिवस, वार्ड शिविर और पेंशनर्स की समस्याओं पर बड़ी खबर हरियाली अमावस्या पर घोसुंडा के धोलेश्वर महादेव और बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वहीं राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले विश्व आदिवासी दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, उमंग सिंघाड़ ने मौसम खराब होने पर जूम मीटिंग से किया संबोधित और थावरचंद डामोर ने रखे समाज के मुद्दे। इधर कांग्रेस के आशीष त्रिवेदी ने भाजपा के वार्ड शिविरों को बताया चुनावी जुमला, जबकि राजस्थान पेंशनर्स समाज की बैठक में आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर बनी सहमति।1
- वल्लभनगर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में वल्लभनगर उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र वडेरा ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस बार स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के पास स्थित छात्रावास के मैदान में आयोजित किया जाएगा।1
- भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला1
- भारतीय जनता पार्टी के मदन राठौड़ ने आदिवासी समाज के गलत टिप्पणी करने पर आदिवासियों में भारी आक्रोश दिया ज्ञापन4