Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौत में एक साथ जा रहे पूरे परिवार की मौत सहारनपुर मे सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगो की मौत बजरी ले कर जा रहा एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया और कार डंपर के नीचे दब गई परिवार के लोग एक रिश्तेदार की मौत के अंतिम संस्कार में जा रहे थे यह हादसा दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर हुआ है
MAKKI TV
मौत में एक साथ जा रहे पूरे परिवार की मौत सहारनपुर मे सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगो की मौत बजरी ले कर जा रहा एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया और कार डंपर के नीचे दब गई परिवार के लोग एक रिश्तेदार की मौत के अंतिम संस्कार में जा रहे थे यह हादसा दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर हुआ है
- Pradeep kranwalNakur, Saharanpurजल्दबाजी इंसान क् लिए अभिशाप हैon 6 December
- J ho गुरु देवNakur, Saharanpur😂on 5 December
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- नकुड़ (सहारनपुर)। कस्बे के मौहल्ला बंजारान में बुलेट बाइक से तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने और चेकिंग के दौरान हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक भी सीज कर दी गई। जानकारी के मुताबिक कस्बे के मौहल्ला बंजारान में एक युवक पिछले कई दिनों से बुलेट बाइक से तेज व पटाखों जैसी आवाज निकालकर लोगों का जीना दूभर कर रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने कोतवाली में उसकी शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच व कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को नगर के विश्वकर्मा चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान उज़ैर पुत्र जाहिद, निवासी मोहल्ला बंजारान, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया की युवक तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक चलाते हुए लोगों से उलझ रहा था और समझाने पर भी नहीं मान रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बाइक के कागजात न होने पर वाहन को सीज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से मौहल्ले वासियों ने राहत की सांस ली है। वीडियो:-1
- कस्बा गंगोह के गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में कक्षा 9 और कक्षा 11 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक राकेश तायल, सुनील गर्ग, प्रधानाचार्य संजय गुप्ता व ललित अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया प्रधानाचार्य संजय गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। प्रबंधक राकेश तायल ने कहा कि शिक्षा ही विकास का आधार है और ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे ही समाज का नाम रोशन करते हैं इस दौरान आराध्या तायल, गोविंद गिरिराज, सुमेधा, सोनाक्षी, कनिका गोयल, सांची,सहित कई छात्रों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया4
- बरवाला अनाज मंडी मे सबसे पहले अपनी फसल लेकर पहुंचे 3 किसानों को, मार्कीट कमेटी के अध्यक्ष देशराज पोसवाल ने किया सम्मानित।1
- Post by HR02 City News1
- केशव भाई के लिए समर्थन में जनता का क्या हाल है हम बताएंगे आपको केशव भाई आप चिंता ना करें हम आपके साथ हैं1
- मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम खुसरोपुर के जंगल में अवैध रूप से हरे-भरे आम के पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में बिना किसी अनुमति के पेड़ों को काटा जा रहा था, जिसमें वन विभाग की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है। गुप्त सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद व्यक्तियों से जब संबंधित कागजात मांगे गए तो वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाकर मौके पर जांच कराई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ ही कटे हुए हरे-भरे पेड़ और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, चरथावल क्षेत्र में बिना अनुमति कई आरा मशीनें संचालित हो रही हैं, जहां रात के समय हरे-भरे पेड़ों को काटकर अवैध रूप से निस्तारित किया जाता है। अब सवाल उठता है कि आखिर जिला प्रशासन, वन विभाग और जिला अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब व्यापक स्तर पर जांच और सख्त कार्रवाई करेंगे1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के नेतृत्व में आगामी हनुमान जयन्ती पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र के गांव डाडापट्टी, डाडा जलालपुर, हसनपुर मदनपुर एवं फरकपुर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही, कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही का स्पष्ट संदेश दिया गया।1
- मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक किसान के घेर से कीमती गाय चोरी कर ली प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान अंकुर के घेर से देर रात चोरों ने एक गाय चोरी कर ली। चोरी गई गाय की अनुमानित कीमत ₹50,000 से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित किसान ने सूचना पुलिस को दे दी है, स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पहले ट्यूबवेल से सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आती थीं, अब चोरों ने पालतू पशुओं को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1