logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाग में फंदे से लटकी मिली 15 वर्षीय किशोरी, बाल झड़ने के बाद अवसाद में थी (कुशभवन सुलतानपुर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर कोट गांव में आज बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 15 वर्षीय किशोरी का शव बाग में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। जहां पर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर है। क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किशोरी पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। जोकि करीब चार-पांच वर्ष पहले अज्ञात बीमारी के चलते उसके सिर के बाल पूरी तरह झड़ गए थे इसके बाद से वह मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगी थी। पिछले कुछ महीनों से उसका घरेलू उपचार भी चल रहा था, पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। ब्यूरो रिपोर्ट

13 hrs ago
user_Sarveshpandey
Sarveshpandey
Faizabad, Ayodhya•
13 hrs ago

बाग में फंदे से लटकी मिली 15 वर्षीय किशोरी, बाल झड़ने के बाद अवसाद में थी (कुशभवन सुलतानपुर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर कोट गांव में आज बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 15 वर्षीय किशोरी का शव बाग में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। जहां पर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर है। क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किशोरी पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। जोकि करीब चार-पांच वर्ष पहले अज्ञात बीमारी के चलते उसके सिर के बाल पूरी तरह झड़ गए थे इसके बाद से वह मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगी थी। पिछले कुछ महीनों से उसका घरेलू उपचार भी चल रहा था, पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। ब्यूरो रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमारी एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का अमर प्रतीक हमारा तिरंगा! हमारी एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का अमर प्रतीक हमारा तिरंगा! अयोध्या, मिल्कीपुर ब्लॉक से तहसील की 'तिरंगा यात्रा' में आज कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले मेरे सभी किसान यूनियन साथियों का सहृदय आभार व अभिनंदन।राष्ट्रप्रेम का यह जुनून ही हमारे देश की असली शक्ति है।
    4
    हमारी एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का अमर प्रतीक हमारा तिरंगा!
हमारी एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का अमर प्रतीक हमारा तिरंगा!
अयोध्या, मिल्कीपुर ब्लॉक से तहसील की 'तिरंगा यात्रा' में आज कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले मेरे सभी किसान यूनियन साथियों का सहृदय आभार व अभिनंदन।राष्ट्रप्रेम का यह जुनून ही हमारे देश की असली शक्ति है।
    user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    Newspaper publisher फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर तीन दिवसीय विशेष शिविर, कान की जांच और स्पीच थेरेपी का मिलेगा निःशुल्क परामर्श हरेंद्र सिंह। मोनू अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अयोध्यावासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हियर द हियरिंग एंड स्पीच क्लिनिक की ओर से तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्लिनिक के ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट हरेंद्र सिंह ने बताया कि यह शिविर 12, 13 और 14 अगस्त को आयोजित होगा। क्लीनिक के डायरेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक लोगों की कानों की निःशुल्क जांच की जाएगी। इसके साथ ही स्पीच थेरेपी से संबंधित समस्याओं के लिए भी निःशुल्क परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। मरीज अपनी सुविधा के अनुसार अपॉइंटमेंट लेकर आ सकते हैं, जबकि वॉक-इन मरीजों को भी परामर्श एवं जांच की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान हियरिंग एड (कान की मशीन) पर विशेष छूट भी दी जा रही है। जरूरतमंद लोगों को मशीनों पर 50 से 60 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा। वहीं, 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि क्लिनिक में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की उच्च गुणवत्ता वाली हियरिंग मशीनें उपलब्ध हैं। स्पीच थेरेपी के संबंध में हरेंद्र सिंह ने बताया कि जिन बच्चों अथवा व्यक्तियों को बोलने, भाषा विकास या संवाद से जुड़ी समस्या है, उन्हें उचित जांच के बाद सही सलाह और मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिन लोगों को स्पीच थेरेपी की आवश्यकता नहीं होगी, उन्हें भी आवश्यक बेसिक सुझाव दिए जाएंगे, ताकि वे आगे बेहतर तरीके से अपनी समस्या को समझ सकें। हरेंद्र सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों और अयोध्यावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि लोग स्वस्थ रहें, पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएं, अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें।
    3
    स्वतंत्रता दिवस पर तीन दिवसीय विशेष शिविर, कान की जांच और स्पीच थेरेपी का मिलेगा निःशुल्क परामर्श हरेंद्र सिंह।
मोनू 
अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अयोध्यावासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हियर द हियरिंग एंड स्पीच क्लिनिक की ओर से तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्लिनिक के ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट हरेंद्र सिंह ने बताया कि यह शिविर 12, 13 और 14 अगस्त को आयोजित होगा। क्लीनिक के डायरेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक लोगों की कानों की निःशुल्क जांच की जाएगी। इसके साथ ही स्पीच थेरेपी से संबंधित समस्याओं के लिए भी निःशुल्क परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। मरीज अपनी सुविधा के अनुसार अपॉइंटमेंट लेकर आ सकते हैं, जबकि वॉक-इन मरीजों को भी परामर्श एवं जांच की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान हियरिंग एड (कान की मशीन) पर विशेष छूट भी दी जा रही है। जरूरतमंद लोगों को मशीनों पर 50 से 60 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा। वहीं, 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि क्लिनिक में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की उच्च गुणवत्ता वाली हियरिंग मशीनें उपलब्ध हैं। स्पीच थेरेपी के संबंध में हरेंद्र सिंह ने बताया कि जिन बच्चों अथवा व्यक्तियों को बोलने, भाषा विकास या संवाद से जुड़ी समस्या है, उन्हें उचित जांच के बाद सही सलाह और मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिन लोगों को स्पीच थेरेपी की आवश्यकता नहीं होगी, उन्हें भी आवश्यक बेसिक सुझाव दिए जाएंगे, ताकि वे आगे बेहतर तरीके से अपनी समस्या को समझ सकें। हरेंद्र सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों और अयोध्यावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि लोग स्वस्थ रहें, पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएं, अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें।
    user_Tvnews Media
    Tvnews Media
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अराजक तत्वों का अड्डा बना गुरु गोविंद चौक सिविल लाइन कब मुक्त होगा अराजक तत्वों से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से राजकीय बालिका इंटर कालेज रोड एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यालय वाले रोड पर काफी दिनों से अराजकतत्वों का अड्डा बना था दोनों पटरी पर लोहे की गुमटी, व लकड़ी की गुमटी, तथा बांस का ट्टर बना कर अराजकतत्वों ने कब्जा कर रखा था आज दिनांक 11अगस्त को जोनल अधिकारी नगर सुभाष त्रिपाठी निगम ने प्रर्वतन दल के साथ अबैध कब्जे को हटाने के लिए पुलिस बल के साथ पहुंचे । लगभग आधा अतिक्रमण हट गया है। लेकिन कृष्णा बांटी सेटर अभी भी संचालित है इसका टीन सेट जैसे लगा था वैसे ही अभी भी लगा है बताया जाता है कि रात्रि में यहां अराजकतत्वों की भीड़ जमा होती है। करीब 3बजे रात्रि तक यह अराजकतत्व यहां जमा रहते जिससे ट्रेन से उतरकर जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगा रहता है। इन्हीं लोगों की आंड में कुछ रोग्हिणयां लोगों ने भी अपनी झोपड़ी बना रखी है। राजकीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ कभी भी अनहोनी घटना हो सकती है। क्योंकि यह अराजकतत्व इसी की तलाश में रहते हैं। नगर निगम के द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है बहुत ही सराहनीय है। तिराहे के बालिका विद्यालय के बाउंड्री वॉल से सटी एक दुकान संचालित है जहां पर चाय से लेकर सट्टा तक का खेल खिलाया जाता है। रात्रि 10 बजे के बाद कभी भी यहां के नाजारे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। यह चौराहा की मालिक भगवान ही है।
    1
    अराजक तत्वों का अड्डा बना गुरु गोविंद चौक सिविल लाइन कब मुक्त होगा अराजक तत्वों से
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से राजकीय बालिका इंटर कालेज रोड एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यालय वाले रोड पर काफी दिनों से अराजकतत्वों का अड्डा बना था दोनों पटरी पर लोहे की गुमटी, व लकड़ी की गुमटी, तथा बांस का ट्टर बना कर अराजकतत्वों ने कब्जा कर रखा था आज दिनांक 11अगस्त को जोनल अधिकारी नगर सुभाष त्रिपाठी निगम ने प्रर्वतन दल के साथ अबैध कब्जे को हटाने के लिए पुलिस बल के साथ पहुंचे । लगभग आधा अतिक्रमण हट गया है। लेकिन कृष्णा बांटी सेटर अभी भी संचालित है इसका टीन सेट जैसे लगा था वैसे ही अभी भी लगा है बताया जाता है कि रात्रि में यहां अराजकतत्वों की भीड़ जमा होती है। करीब 3बजे रात्रि तक यह अराजकतत्व यहां जमा रहते जिससे ट्रेन से उतरकर जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगा रहता है। इन्हीं लोगों की आंड में कुछ रोग्हिणयां लोगों ने भी अपनी झोपड़ी बना रखी है। राजकीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ कभी भी अनहोनी घटना हो सकती है। क्योंकि यह अराजकतत्व इसी की तलाश में रहते हैं। नगर निगम के द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है बहुत ही सराहनीय है। तिराहे के बालिका विद्यालय के बाउंड्री वॉल से सटी एक दुकान संचालित है जहां पर चाय से लेकर सट्टा तक का खेल खिलाया जाता है। रात्रि 10 बजे के बाद कभी भी यहां के नाजारे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। यह चौराहा की मालिक भगवान ही है।
    user_जुर्म की दुनिया समाचार
    जुर्म की दुनिया समाचार
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पवन पाण्डेय ने उठाई युवाओं के रोजगार और सम्मान की आवाज..!! (सुनील यादव) अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ‘पवन पाण्डेय’ ने प्रदेश के युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके रोजगार, सम्मान और अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पवन पाण्डेय ने कहा कि “जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है।” युवा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा रोजगार और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक और नियुक्तियों में लंबा इंतजार युवाओं के सामने गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रोजगार की मांग करने वाले युवाओं को अवसर और समाधान मिलने के बजाय कई मौकों पर संघर्ष का सामना करना पड़ा है। लोकतंत्र में युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। पवन पाण्डेय ने कहा कि युवाओं को लाठी नहीं—रोजगार चाहिए, मुकदमे नहीं—अधिकार चाहिए और झूठे आश्वासन नहीं—सुरक्षित भविष्य चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के सम्मान, रोजगार और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी तथा समाजवादी पार्टी युवाओं की आवाज को लगातार उठाती रहेगी।
    1
    अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पवन पाण्डेय ने उठाई युवाओं के रोजगार और सम्मान की आवाज..!!
(सुनील यादव)
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ‘पवन पाण्डेय’ ने प्रदेश के युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके रोजगार, सम्मान और अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
पवन पाण्डेय ने कहा कि “जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है।” युवा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा रोजगार और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक और नियुक्तियों में लंबा इंतजार युवाओं के सामने गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रोजगार की मांग करने वाले युवाओं को अवसर और समाधान मिलने के बजाय कई मौकों पर संघर्ष का सामना करना पड़ा है। लोकतंत्र में युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।
पवन पाण्डेय ने कहा कि युवाओं को लाठी नहीं—रोजगार चाहिए, मुकदमे नहीं—अधिकार चाहिए और झूठे आश्वासन नहीं—सुरक्षित भविष्य चाहिए।
उन्होंने कहा कि युवाओं के सम्मान, रोजगार और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी तथा समाजवादी पार्टी युवाओं की आवाज को लगातार उठाती रहेगी।
    user_पत्रकार सुनील यादव9415998497
    पत्रकार सुनील यादव9415998497
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • वीर शिरोमणि महाराणाप्रताप की प्रतिमा से चनहा चौराहा बना ऐतिहासिक स्थल। (भय का केंद्र रहा सीमावर्ती क्षेत्र अब बना विकास और गौरव का प्रतीक MLC हरिओम पांडेय के प्रयासों और मुख्यमंत्री के सहयोग से स्थापित हुई भव्य प्रतिमा) पिपरी जलालपुर, तिवारीपुर, गोसाईंगंज और भीटी को जोड़ने वाला प्रमुख केंद्र है यह चौराहा अयोध्या/आंबेडकर नगर। (ब्यूरो/संवाददाता दुर्गा सिंह) अयोध्या और आंबेडकर नगर के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित चनहा चौराहा अब एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल के रूप में अपनी नई पहचान बना चुका है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा की स्थापना के साथ ही इस चौराहे का नाम अब 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चनहा चौराहा' हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था से बदला परिदृश्य यह खबर दो जिलों के उस सीमावर्ती क्षेत्र की है, जहां कभी सुरक्षा कारणों से लोग देर शाम आने से भी कतराते थे। समय बदलने के साथ शासन ने यहां पुलिस चौकी का निर्माण कराया, जो वर्तमान में भीटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्य कर रही है। पुलिस चौकी की स्थापना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना और लोगों का आवागमन सुगम हुआ। वर्तमान में यह चौराहा पिपरी जलालपुर से तिवारीपुर और गोसाईंगंज से भीटी को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यस्त केंद्र बन गया है। प्रतिमा स्थापना से क्षेत्र में उत्साह हाल ही में, सूबे के मुख्यमंत्री के सहयोग से अयोध्या-अंबेडकर नगर क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (MLC) श्री हरिओम पांडेय द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन कर यहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का निर्माण कराया गया। इस ऐतिहासिक पहल के बाद से पूरे क्षेत्र को एक नई सांस्कृतिक पहचान मिली है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों में भारी उत्साह और गौरव का माहौल है।
    2
    वीर शिरोमणि महाराणाप्रताप की प्रतिमा से चनहा चौराहा बना ऐतिहासिक स्थल।
(भय का केंद्र रहा सीमावर्ती क्षेत्र अब बना विकास और गौरव का प्रतीक
MLC हरिओम पांडेय के प्रयासों और मुख्यमंत्री के सहयोग से स्थापित हुई भव्य प्रतिमा)
पिपरी जलालपुर, तिवारीपुर, गोसाईंगंज और भीटी को जोड़ने वाला प्रमुख केंद्र है यह चौराहा
अयोध्या/आंबेडकर नगर। (ब्यूरो/संवाददाता दुर्गा सिंह)
अयोध्या और आंबेडकर नगर के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित चनहा चौराहा अब एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल के रूप में अपनी नई पहचान बना चुका है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा की स्थापना के साथ ही इस चौराहे का नाम अब 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चनहा चौराहा' हो गया है।
सुरक्षा व्यवस्था से बदला परिदृश्य
यह खबर दो जिलों के उस सीमावर्ती क्षेत्र की है, जहां कभी सुरक्षा कारणों से लोग देर शाम आने से भी कतराते थे। समय बदलने के साथ शासन ने यहां पुलिस चौकी का निर्माण कराया, जो वर्तमान में भीटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्य कर रही है। पुलिस चौकी की स्थापना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना और लोगों का आवागमन सुगम हुआ। वर्तमान में यह चौराहा पिपरी जलालपुर से तिवारीपुर और गोसाईंगंज से भीटी को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यस्त केंद्र बन गया है।
प्रतिमा स्थापना से क्षेत्र में उत्साह
हाल ही में, सूबे के मुख्यमंत्री के सहयोग से अयोध्या-अंबेडकर नगर क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (MLC) श्री हरिओम पांडेय द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन कर यहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का निर्माण कराया गया। इस ऐतिहासिक पहल के बाद से पूरे क्षेत्र को एक नई सांस्कृतिक पहचान मिली है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों में भारी उत्साह और गौरव का माहौल है।
    user_Durga Singh
    Durga Singh
    Electrician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इंडिया मार्का हैंडपंप के चारों ओर जलभराव, आठ माह बाद भी नहीं बनी चौकी व नाली इंडिया मार्का हैंडपंप के चारों ओर जलभराव, आठ माह बाद भी नहीं बनी चौकी व नाली हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत उरूवा वैश्य के पूरे गजराज मिश्र का पुरवा में इंद्रदीप मिश्र के घर के बगल में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार, रीबोर के बाद हैंडपंप को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लगाए करीब आठ माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो उसकी चौकी बनाई गई और न ही पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया। ग्रामीण इंद्रदीप मिश्र ने बताया कि हैंडपंप से पानी भरने के दौरान आसपास लगातार पानी जमा रहता है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से हैंडपंप के चारों ओर कीचड़ और गंदगी बनी रहती है। लंबे समय से पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में विभिन्न बीमारियों को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जानकारी सक्षम अधिकारियों को दी जा चुकी है और हैंडपंप को लेकर रिपोर्ट भी की गई, लेकिन इसके बावजूद अभी तक मौके पर चौकी और नाली का निर्माण नहीं कराया गया। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुरेश मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, सुनील मिश्रा और रमेश मिश्रा ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए हैंडपंप के चारों ओर जल्द चौकी का निर्माण कराया जाए तथा पानी की निकासी के लिए नाली बनवाई जाए, ताकि जलभराव और मच्छरों की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    1
    इंडिया मार्का हैंडपंप के चारों ओर जलभराव, आठ माह बाद भी नहीं बनी चौकी व नाली
इंडिया मार्का हैंडपंप के चारों ओर जलभराव, आठ माह बाद भी नहीं बनी चौकी व नाली
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत उरूवा वैश्य के पूरे गजराज मिश्र का पुरवा में इंद्रदीप मिश्र के घर के बगल में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार, रीबोर के बाद हैंडपंप को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लगाए करीब आठ माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो उसकी चौकी बनाई गई और न ही पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया।
ग्रामीण इंद्रदीप मिश्र ने बताया कि हैंडपंप से पानी भरने के दौरान आसपास लगातार पानी जमा रहता है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से हैंडपंप के चारों ओर कीचड़ और गंदगी बनी रहती है। लंबे समय से पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में विभिन्न बीमारियों को लेकर चिंता बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जानकारी सक्षम अधिकारियों को दी जा चुकी है और हैंडपंप को लेकर रिपोर्ट भी की गई, लेकिन इसके बावजूद अभी तक मौके पर चौकी और नाली का निर्माण नहीं कराया गया। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुरेश मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, सुनील मिश्रा और रमेश मिश्रा ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए हैंडपंप के चारों ओर जल्द चौकी का निर्माण कराया जाए तथा पानी की निकासी के लिए नाली बनवाई जाए, ताकि जलभराव और मच्छरों की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 31 वां दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने अवध विश्वविद्यालय पहुंची। मोनू अयोध्या अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में आयोजित हुआ। समारोह में 1 लाख 66 हजार 55 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। साथ ही उपाधियों और अंकपत्रों को डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 120 स्वर्ण पदक दिए गए, जिनमें 86 छात्राओं और 34 छात्रों ने बाजी मारी। राज्यपाल ने छात्राओं की उपलब्धि को बदलते भारत की तस्वीर बताया। दीक्षांत समारोह में इस बार दो नई परंपराएं शुरू की गईं। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता और अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मान दिया गया। वहीं, पदक विजेताओं का संपूर्ण परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया।हालांकि इस बार सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन की परंपरा नहीं निभाई गई। कला एवं शिल्प के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री भग्गालाल कुमार को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि दी गई, जबकि चार शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार मिला। राज्यपाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा युवा शक्ति नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को नौकरी तक सीमित न रखकर शोध, नवाचार, कौशल और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का आह्वान किया।
    3
    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 31 वां दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने अवध विश्वविद्यालय पहुंची।
मोनू 
अयोध्या 
अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में आयोजित हुआ। समारोह में 1 लाख 66 हजार 55 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। साथ ही उपाधियों और अंकपत्रों को डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 120 स्वर्ण पदक दिए गए, जिनमें 86 छात्राओं और 34 छात्रों ने बाजी मारी। राज्यपाल ने छात्राओं की उपलब्धि को बदलते भारत की तस्वीर बताया। दीक्षांत समारोह में इस बार दो नई परंपराएं शुरू की गईं। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता और अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मान दिया गया। वहीं, पदक विजेताओं का संपूर्ण परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया।हालांकि इस बार सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन की परंपरा नहीं निभाई गई। कला एवं शिल्प के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री भग्गालाल कुमार को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि दी गई, जबकि चार शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार मिला। राज्यपाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा युवा शक्ति नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को नौकरी तक सीमित न रखकर शोध, नवाचार, कौशल और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का आह्वान किया।
    user_Tvnews Media
    Tvnews Media
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बाग में फंदे से लटकी मिली 15 वर्षीय किशोरी, बाल झड़ने के बाद अवसाद में थी (कुशभवन सुलतानपुर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर कोट गांव में आज बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 15 वर्षीय किशोरी का शव बाग में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। जहां पर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर है। क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किशोरी पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। जोकि करीब चार-पांच वर्ष पहले अज्ञात बीमारी के चलते उसके सिर के बाल पूरी तरह झड़ गए थे इसके बाद से वह मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगी थी। पिछले कुछ महीनों से उसका घरेलू उपचार भी चल रहा था, पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। ब्यूरो रिपोर्ट
    1
    बाग में फंदे से लटकी मिली 15 वर्षीय किशोरी, बाल झड़ने के बाद अवसाद में थी
(कुशभवन सुलतानपुर
जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर कोट गांव में आज बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 15 वर्षीय किशोरी का शव बाग में फंदे से लटका मिला। 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
जहां पर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर है।
क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किशोरी पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। 
जोकि करीब चार-पांच वर्ष पहले अज्ञात बीमारी के चलते उसके सिर के बाल पूरी तरह झड़ गए थे इसके बाद से वह मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगी थी। 
पिछले कुछ महीनों से उसका घरेलू उपचार भी चल रहा था, पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.