logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 hrs ago
user_Shidharth Kumar Prajapati
Shidharth Kumar Prajapati
हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shidharth Kumar Prajapati
    1
    Post by Shidharth Kumar Prajapati
    user_Shidharth Kumar Prajapati
    Shidharth Kumar Prajapati
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #हरदोई राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल की सख्ती रंग लाई: हरदोई के धन्नुपुरवा नाले की सफाई कार्य शुरू, जलभराव से मिलेगी मुक्ति #SVBHARATNEWS #हरदोई #नितिन_अग्रवाल #धन्नुपुरवा #जलभराव_से_मुक्ति #नगर_पालिका_हरदोई #हरदोई_न्यूज #HardoiNews #NitinAgarwal #HardoiUpdates @highlight
    1
    #हरदोई राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल की सख्ती रंग लाई: हरदोई के धन्नुपुरवा नाले की सफाई कार्य शुरू, जलभराव से मिलेगी मुक्ति #SVBHARATNEWS #हरदोई #नितिन_अग्रवाल #धन्नुपुरवा #जलभराव_से_मुक्ति #नगर_पालिका_हरदोई #हरदोई_न्यूज #HardoiNews #NitinAgarwal #HardoiUpdates @highlight
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • * संवाददाता , आलोक सिंह की खास रिपोर्ट ✍️👇 हरदोई। विकासखंड टोडरपुर क्षेत्र के मसफना गांव में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद सईं नदी तेजी से उफान पर आ गई है। रविवार को नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि मसफना से बिजगवां गांव जाने वाले मार्ग पर बने पुल के ऊपर करीब डेढ़ फुट की ऊंचाई तक पानी बहने लगा। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आने वाले समय में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।सईं नदी में आई तेज बाढ़ का सीधा असर मसफना-बिजगवां मार्ग पर पड़ा है। यह रास्ता आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों के आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। पुल के ऊपर पानी आने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *इस मार्ग से बीहट नेवादा, कोठवा, दोगलपुर, बिन्हा, उमरौली समेत अन्य गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं।* पानी का बहाव तेज होने के कारण ग्रामीणों के सामने सुरक्षित आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। *तेजी से बढ़ रहा नदी का जलस्तर, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता* लगातार बारिश के कारण सईं नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को अचानक नदी का पानी बढ़ा और पुल के ऊपर से बहने लगा। फिलहाल पानी करीब डेढ़ फुट ऊंचाई से बह रहा है। नदी में लगातार उफान जारी रहने से ग्रामीणों को आशंका है कि पानी का स्तर और बढ़ सकता है। पुल के ऊपर पानी आने के कारण ग्रामीणों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, जिन लोगों के लिए यह मार्ग जरूरी है, उन्हें पानी के बीच से निकलने का जोखिम उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थिति पर नजर रखने और पुल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। *खेतों में भरा पानी, धान और गन्ने की फसल हुई बर्बाद* सईं नदी में आई बाढ़ और लगातार हो रही बारिश का असर आसपास के खेतों पर भी पड़ा है। कई खेतों में पानी भरने से धान और गन्ने की खड़ी फसल प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय पानी भरने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। धान की फसल कई स्थानों पर पानी में डूब गई है, जबकि गन्ने की फसल भी जलभराव और तेज बारिश से प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने महीनों तक मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन बाढ़ और बारिश ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। *किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिरा* ग्रामीण किसानों का कहना है कि खेती उनके परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है। धान और गन्ने की फसल में उन्होंने बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च किया है। अब सईं नदी में आए तेज उफान और खेतों में बढ़ते पानी से सालभर की मेहनत और पूंजी बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कराकर खेतों में हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए। साथ ही बाढ़ की स्थिति को देखते हुए,मसफना-बिजगवां मार्ग पर लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं। सईं नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से मसफना और आसपास के गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों की निगाह अब नदी के जलस्तर पर टिकी है और उन्हें आशंका है कि यदि बारिश ऐसे ही जारी रही तो बाढ़ का पानी और अधिक क्षेत्र में फैल सकता है। #Jaagonews /
    1
    *
संवाददाता , आलोक सिंह की खास रिपोर्ट ✍️👇
हरदोई। विकासखंड टोडरपुर क्षेत्र के मसफना गांव में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद सईं नदी तेजी से उफान पर आ गई है। रविवार को नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि मसफना से बिजगवां गांव जाने वाले मार्ग पर बने पुल के ऊपर करीब डेढ़ फुट की ऊंचाई तक पानी बहने लगा। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आने वाले समय में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।सईं नदी में आई तेज बाढ़ का सीधा असर मसफना-बिजगवां मार्ग पर पड़ा है। यह रास्ता आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों के आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। पुल के ऊपर पानी आने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *इस मार्ग से बीहट नेवादा, कोठवा, दोगलपुर, बिन्हा, उमरौली समेत अन्य गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं।* पानी का बहाव तेज होने के कारण ग्रामीणों के सामने सुरक्षित आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है।
*तेजी से बढ़ रहा नदी का जलस्तर, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता* 
लगातार बारिश के कारण सईं नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को अचानक नदी का पानी बढ़ा और पुल के ऊपर से बहने लगा। फिलहाल पानी करीब डेढ़ फुट ऊंचाई से बह रहा है। नदी में लगातार उफान जारी रहने से ग्रामीणों को आशंका है कि पानी का स्तर और बढ़ सकता है। पुल के ऊपर पानी आने के कारण ग्रामीणों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, जिन लोगों के लिए यह मार्ग जरूरी है, उन्हें पानी के बीच से निकलने का जोखिम उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थिति पर नजर रखने और पुल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है।
*खेतों में भरा पानी, धान और गन्ने की फसल हुई बर्बाद* 
सईं नदी में आई बाढ़ और लगातार हो रही बारिश का असर आसपास के खेतों पर भी पड़ा है। कई खेतों में पानी भरने से धान और गन्ने की खड़ी फसल प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय पानी भरने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। धान की फसल कई स्थानों पर पानी में डूब गई है, जबकि गन्ने की फसल भी जलभराव और तेज बारिश से प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने महीनों तक मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन बाढ़ और बारिश ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।
*किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिरा* 
ग्रामीण किसानों का कहना है कि खेती उनके परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है। धान और गन्ने की फसल में उन्होंने बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च किया है। अब सईं नदी में आए तेज उफान और खेतों में बढ़ते पानी से सालभर की मेहनत और पूंजी बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कराकर खेतों में हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए। साथ ही बाढ़ की स्थिति को देखते हुए,मसफना-बिजगवां मार्ग पर लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं। सईं नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से मसफना और आसपास के गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों की निगाह अब नदी के जलस्तर पर टिकी है और उन्हें आशंका है कि यदि बारिश ऐसे ही जारी रही तो बाढ़ का पानी और अधिक क्षेत्र में फैल सकता है।
#Jaagonews 
/
    user_जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    Court reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हरदोई की खबर फटाफट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र रिपोर्टर राजन त्रिवेदी प्रदेश प्रभारी हरदोई पुलिस अधीक्षक की वाइट
    1
    हरदोई की खबर फटाफट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र रिपोर्टर राजन त्रिवेदी प्रदेश प्रभारी 
 हरदोई पुलिस अधीक्षक की वाइट
    user_राजन त्रिवेदी प्रदेश प्रभारी
    राजन त्रिवेदी प्रदेश प्रभारी
    Court reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शाहाबाद में 5 किलो चांदी की बड़ी लूट से हड़कंप हाईवे पर वैगनआर रोककर बदमाशों ने तोड़ा शीशा,चांदी से भरा बैग लूटकर फरार शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम शाहजहांपुर-लखनऊ मार्ग पर करीब 5 किलो चांदी की लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट डिजायर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने शाहजहांपुर से लखनऊ जा रही वैगनआर कार को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर पिछली सीट पर रखा चांदी से भरा बैग उठा लिया और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर निवासी व्यापारी हृदयराम सोनी चालक के साथ वैगनआर कार से लखनऊ जा रहे थे। शाहाबाद क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर आगे बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट डिजायर सवार चार युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक किया। कार रुकवाने के बाद बदमाशों ने शीशा तोड़ा और पिछली सीट पर रखा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब पांच किलोग्राम चांदी होने की बात सामने आई है। रात 8:15 बजे मिली लूट की सूचना, मौके पर दौड़ी पुलिस वारदात की सूचना रविवार रात करीब 8:15 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तीन विशेष टीमें गठित, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें हाईवे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर की पहचान के साथ ही बदमाशों के भागने वाले संभावित रास्तों की भी पड़ताल कर रही है। एडिशनल एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा लूट की सूचना के बाद कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। एसपी ने गठित पुलिस टीमों को घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध वाहन और घटना से जुड़े अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।
    1
    शाहाबाद में 5 किलो चांदी की बड़ी लूट से हड़कंप
हाईवे पर वैगनआर रोककर बदमाशों ने तोड़ा शीशा,चांदी से भरा बैग लूटकर फरार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम शाहजहांपुर-लखनऊ मार्ग पर करीब 5 किलो चांदी की लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट डिजायर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने शाहजहांपुर से लखनऊ जा रही वैगनआर कार को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर पिछली सीट पर रखा चांदी से भरा बैग उठा लिया और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर निवासी व्यापारी हृदयराम सोनी चालक के साथ वैगनआर कार से लखनऊ जा रहे थे। शाहाबाद क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर आगे बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट डिजायर सवार चार युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक किया। कार रुकवाने के बाद बदमाशों ने शीशा तोड़ा और पिछली सीट पर रखा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब पांच किलोग्राम चांदी होने की बात सामने आई है।
रात 8:15 बजे मिली लूट की सूचना, मौके पर दौड़ी पुलिस
वारदात की सूचना रविवार रात करीब 8:15 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
तीन विशेष टीमें गठित, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें हाईवे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर की पहचान के साथ ही बदमाशों के भागने वाले संभावित रास्तों की भी पड़ताल कर रही है।
एडिशनल एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
लूट की सूचना के बाद कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। एसपी ने गठित पुलिस टीमों को घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध वाहन और घटना से जुड़े अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • हरदोई जिले में सोमवार की सुबह सुन्नी धाम में सजे भोलेनाथ सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार हुआ। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और दर्शन किए।
    3
    हरदोई जिले में सोमवार की सुबह सुन्नी धाम में सजे भोलेनाथ

सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार हुआ। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और दर्शन किए।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • "उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा अजीब और अतरंगी मामला सामने आया है, जिसे सुनकर स्वर्गलोक में बैठे देवराज इंद्र भी सोच में पड़ जाएंगे कि भाई यूपी के लोगों का इरादा क्या है! यहाँ एक परेशान शख्स ने सड़क, नाली या बिजली की शिकायत के लिए नहीं, बल्कि सीधे इंद्रलोक के राजा भगवान इंद्रदेव के खिलाफ ही जिलाधिकारी के चौखट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी है। #SVBHARATNEWS ​#IndradevComplaint ​#HardoiNews ​#UPNews ​#ViralScript ​#FunnyNews ​#UPBawali ​#UniqueComplaint ​#IGRSViralNews ​#JanSunwaiPortal ​#DesiJugaad
    1
    "उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा अजीब और अतरंगी मामला सामने आया है, जिसे सुनकर स्वर्गलोक में बैठे देवराज इंद्र भी सोच में पड़ जाएंगे कि भाई यूपी के लोगों का इरादा क्या है! यहाँ एक परेशान शख्स ने सड़क, नाली या बिजली की शिकायत के लिए नहीं, बल्कि सीधे इंद्रलोक के राजा भगवान इंद्रदेव के खिलाफ ही जिलाधिकारी के चौखट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी है। #SVBHARATNEWS ​#IndradevComplaint
​#HardoiNews
​#UPNews
​#ViralScript
​#FunnyNews
​#UPBawali
​#UniqueComplaint
​#IGRSViralNews
​#JanSunwaiPortal
​#DesiJugaad
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • टोडरपुर क्षेत्र में भारी बारिश का कहर: उमरौली में भरभरा कर गिरे तीन कच्चे मकान, बाल-बाल बची महिला की जान, बेघर हुए परिवार टोडरपुर (हरदोई) । विकासखंड टोडरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उमरौली में पिछले कुछ दिनों से हो रही अत्यधिक और मूसलाधार वर्षा ने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश के चलते गांव में तीन गरीब परिवारों के कच्चे मकान और कोठरियां ढह गईं, जिससे ये परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। इस आपदा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और एक महिला की जान बाल-बाल बची।चाय बनाते समय भरभरा कर गिरा मुख्य द्वार प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत उमरौली निवासी दिवाकर मिश्र पुत्र स्वर्गीय श्री राजाराम मिश्र का एक जर्जर कच्ची दीवार और कोठरी वाला मकान था, जो अत्यधिक वर्षा के कारण पूरी तरह कमजोर हो चुका था। सुबह के समय जब दिवाकर की पत्नी सोनी देवी घर के भीतर चाय बना रही थीं, तभी अचानक घर के मुख्य द्वार की भारी-भरकम कच्ची दीवार भरभरा कर जमींदोज हो गई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर सोनी ने तत्परता दिखाई और तुरंत पीछे भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में परिवार के किसी भी सदस्य को कोई गंभीर चोट नहीं आई।मलबे में तब्दील हुए रमेश यादव और रहीस मिश्र के आशियानेबारिश का यह कहर यहीं नहीं रुका। इसी गांव के निवासी रमेश यादव पुत्र भैरव सिंह की भी कच्ची कोठरी भरभरा कर गिर गई। इसके साथ ही रहीस मिश्र पुत्र स्वर्गीय श्री मनीराम का भी कच्ची दीवारों से बना आशियाना ढह गया। इन तीनों परिवारों का घरेलू सामान मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गया है।प्रशासन से मदद की गुहारइस दैवीय आपदा के बाद तीनों परिवारों के पास रहने के लिए अब कोई जगह नहीं बची है। बेघर हुए पीड़ित परिवार इस कड़ाके के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि पीड़ित दिवाकर मिश्र, रमेश यादव और रहीस मिश्र के परिवारों को तत्काल रहने की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए और राजस्व टीम भेजकर नुकसान का आकलन करते हुए उन्हें उचित सरकारी मुआवजा व सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।
    2
    टोडरपुर क्षेत्र में भारी बारिश का कहर: उमरौली में भरभरा कर गिरे तीन कच्चे मकान, बाल-बाल बची महिला की जान, बेघर हुए परिवार

टोडरपुर (हरदोई)

। विकासखंड टोडरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उमरौली में पिछले कुछ दिनों से हो रही अत्यधिक और मूसलाधार वर्षा ने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश के चलते गांव में तीन गरीब परिवारों के कच्चे मकान और कोठरियां ढह गईं, जिससे ये परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। इस आपदा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और एक महिला की जान बाल-बाल बची।चाय बनाते समय भरभरा कर गिरा मुख्य द्वार प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत उमरौली निवासी दिवाकर मिश्र पुत्र स्वर्गीय श्री राजाराम मिश्र का एक जर्जर कच्ची दीवार और कोठरी वाला मकान था, जो अत्यधिक वर्षा के कारण पूरी तरह कमजोर हो चुका था। सुबह के समय जब दिवाकर की पत्नी सोनी देवी घर के भीतर चाय बना रही थीं, तभी अचानक घर के मुख्य द्वार की भारी-भरकम कच्ची दीवार भरभरा कर जमींदोज हो गई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर सोनी ने तत्परता दिखाई और तुरंत पीछे भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में परिवार के किसी भी सदस्य को कोई गंभीर चोट नहीं आई।मलबे में तब्दील हुए रमेश यादव और रहीस मिश्र के आशियानेबारिश का यह कहर यहीं नहीं रुका। इसी गांव के निवासी रमेश यादव पुत्र भैरव सिंह की भी कच्ची कोठरी भरभरा कर गिर गई। इसके साथ ही रहीस मिश्र पुत्र स्वर्गीय श्री मनीराम का भी कच्ची दीवारों से बना आशियाना ढह गया। इन तीनों परिवारों का घरेलू सामान मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गया है।प्रशासन से मदद की गुहारइस दैवीय आपदा के बाद तीनों परिवारों के पास रहने के लिए अब कोई जगह नहीं बची है। बेघर हुए पीड़ित परिवार इस कड़ाके के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि पीड़ित दिवाकर मिश्र, रमेश यादव और रहीस मिश्र के परिवारों को तत्काल रहने की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए और राजस्व टीम भेजकर नुकसान का आकलन करते हुए उन्हें उचित सरकारी मुआवजा व सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।
    user_पुनीत शुक्ला जिला संवाददाता
    पुनीत शुक्ला जिला संवाददाता
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.