Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहारी बिगहा गांव में चोरों का आतंक, बीती रात घर के बाहर से भैंस चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात
JMBNEWS
बिहारी बिगहा गांव में चोरों का आतंक, बीती रात घर के बाहर से भैंस चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात
More news from बिहार and nearby areas
- बिहारी बिगहा गांव में चोरों का आतंक, बीती रात घर के बाहर से भैंस चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात1
- खाद कालाबाजारी की खबर चलाने पर पत्रकार का अपहरण! मांगी 10 लाख की फिरौती, 6 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया बिहार के कटिहार में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ खबर चलाना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। आरोप है कि खबर से नाराज लोगों ने पत्रकार गुलाम मुर्तजा का अपहरण कर लिया और रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर हत्या की धमकी भी दी गई। मामले की सूचना मिलते ही कटिहार एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ विशाल आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर पत्रकार को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपहरण में इस्तेमाल काले रंग की किया कार और एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। देखिए कटिहार से रतन कुमार की यह पूरी रिपोर्ट। बाइट: गुलाम मुर्तजा, पत्रकार | विशाल आनंद, SDPO सदर कटिहार खबर पसंद आए तो वीडियो को LIKE करें, SHARE करें और चैनल को SUBSCRIBE जरूर करें।1
- मोहिउद्दीन नगर पुलिस का एक्शन, गुदरी बाजार में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान अपराधियों और शराब माफियाओं पर शिकंजा, पुलिस ने काटा 25 हजार का चालान समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में रविवार को पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शराब के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अवर निरीक्षक रामकुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से करीब 25 हजार रुपये का चालान काटा गया। मौके पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। News 24 Live | अपराध पर प्रहार, पुलिस की कार्रवाई पर नजर!1
- SIR ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का महारैली में रामलीला मैदान जाते हुए। दिल्ली दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित महारैली में मोहिउद्दीन नगर से माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं के साथ देश के कोने कोने से भी पहुंचे लाखों की संख्या में कार्यकर्ता । SIR के खिलाफ में आवाज उठाते हुए #वोट #चोर #गद्दी #छोड़ #ज्ञानेशकुमार इस्तीफा दो का प्रदर्शन कर लगाया नारा ।1
- पंडारक के बिहारी बीघा गांव में घर से भैंस चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तीन संदिग्धों की तस्वीर एक दिन पहले भैंस खरीदने के बहाने घर पहुंचे थे संदिग्ध, रात में चोरी कर ले गए दो लाख रुपये से अधिक कीमत का पशु पंडारक। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत बिहारी बीघा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की भैंस चोरी कर ली। चोरी की यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर भैंस खोलते और उसे लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहारी बीघा निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि वे रोज की तरह रात में अपने परिवार के साथ सो गए थे। सुबह जब उनकी नींद खुली और वे पशुओं को देखने पहुंचे तो वहां से भैंस गायब थी। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन भैंस का कोई सुराग नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद जब उन्होंने पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो चोरी की पूरी घटना सामने आई। फुटेज में तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर में प्रवेश करते और भैंस खोलकर ले जाते दिखाई दिए। उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पीड़ित अवधेश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल एक संदिग्ध व्यक्ति एक दिन पहले उनके घर भैंस खरीदने के लिए आया था। उस समय परिवार के सदस्यों ने भैंस बेचने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि उसी व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात में भैंस चोरी कर ली। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी हुई भैंस की कीमत दो लाख रुपये से अधिक थी। इस संबंध में पंडारक थाना प्रभारी नवनीत राय से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस की गश्ती टीम घटनास्थल पर जा रही है। मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी तथा जांच के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पंडारक के बिहारी बीघा गांव में घर से भैंस चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तीन संदिग्धों की तस्वीर एक दिन पहले भैंस खरीदने के बहाने घर पहुंचे थे संदिग्ध, रात में चोरी कर ले गए दो लाख रुपये से अधिक कीमत का पशु पंडारक। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत बिहारी बीघा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की भैंस चोरी कर ली। चोरी की यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर भैंस खोलते और उसे लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहारी बीघा निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि वे रोज की तरह रात में अपने परिवार के साथ सो गए थे। सुबह जब उनकी नींद खुली और वे पशुओं को देखने पहुंचे तो वहां से भैंस गायब थी। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन भैंस का कोई सुराग नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद जब उन्होंने पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो चोरी की पूरी घटना सामने आई। फुटेज में तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर में प्रवेश करते और भैंस खोलकर ले जाते दिखाई दिए। उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पीड़ित अवधेश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल एक संदिग्ध व्यक्ति एक दिन पहले उनके घर भैंस खरीदने के लिए आया था। उस समय परिवार के सदस्यों ने भैंस बेचने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि उसी व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात में भैंस चोरी कर ली। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी हुई भैंस की कीमत दो लाख रुपये से अधिक थी। इस संबंध में पंडारक थाना प्रभारी नवनीत राय से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस की गश्ती टीम घटनास्थल पर जा रही है। मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी तथा जांच के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- फतुहा में नकली फॉर्च्यून तेल का भंडाफोड़! घर से करोड़ों का सामान जब्त, एक हिरासत में | Patna News पटना जिले के फतुहा की कोऑपरेटिव कॉलोनी में पुलिस और कोलकाता की आईटी लीगल सर्विस टीम ने छापेमारी कर कथित नकली फॉर्च्यून रिफाइन और सोयाबीन तेल बनाने के कारोबार का खुलासा किया है। मौके से तेल के कार्टन, कच्चा माल, सीलिंग मशीन और रैपर जब्त किए गए हैं। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। FSL टीम ने भी नमूने एकत्र किए हैं। पूरी खबर के लिए वीडियो देखें। #FatuhaNews #PatnaNews #BiharNews #FakeOil1
- बिदुपुर के ग्रामीण बैंक पर गंभीर आरोप, पैसा लेने के बाद भी नहीं किया काम! बिदुपुर के ग्रामीण बैंक पर गंभीर आरोप, पैसा लेने के बाद भी नहीं किया काम!1
- बेढ़ना उच्च विद्यालय के खेल मैदान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह1