मीरजापुर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में थाना राजगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शक्तेशगढ़ रोड स्थित निर्माणाधीन चिड़ियाघर की बाउंड्री के अंदर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज निवासी अशोक कुमार, बिहार के कैमूर निवासी रवि कुमार व रविंदर राम और मीरजापुर के राजगढ़ निवासी रामकेश उर्फ नसुड़ी के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह संगठित गिरोह मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी करता था और पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट हटाकर गाड़ियों को छिपा देता था। बाद में इन्हें बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पकड़े गए आरोपी अशोक कुमार और रामकेश के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें रामकेश पर चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। इस मामले में थाना राजगढ़ में मु.अ.सं. 115/2026 के तहत बीएनएस की धारा 35, 303(2), 317(2) और 317(4) में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा और उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
मीरजापुर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में थाना राजगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शक्तेशगढ़ रोड स्थित निर्माणाधीन चिड़ियाघर की बाउंड्री के अंदर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। कार्रवाई के दौरान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज निवासी अशोक कुमार, बिहार के कैमूर निवासी रवि कुमार व रविंदर राम और मीरजापुर के राजगढ़ निवासी रामकेश उर्फ नसुड़ी के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह संगठित गिरोह मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी करता था और पकड़े जाने से बचने के
लिए नंबर प्लेट हटाकर गाड़ियों को छिपा देता था। बाद में इन्हें बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पकड़े गए आरोपी अशोक कुमार और रामकेश के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें रामकेश पर चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। इस मामले में थाना राजगढ़ में
मु.अ.सं. 115/2026 के तहत बीएनएस की धारा 35, 303(2), 317(2) और 317(4) में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा और उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना #प्रभु_श्री_कृष्ण4
- मीरजापुर के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित दुबार खुर्द गांव निवासी नंदलाल विश्वकर्मा के 38 वर्षीय पुत्र राजबली विश्वकर्मा मंगलवार देर शाम करीब सात बजे पल्लेदारी का काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। चरखी मोड़ पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक राजबली अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनके परिवार में 19 वर्षीय पुत्री पुष्पा देवी और 17 वर्षीय पुत्र विकास विश्वकर्मा हैं। इस हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ विंध्यवासिनी धाम में सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान आम श्रद्धालुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार, अवैध वसूली और VIP संस्कृति की घटनाओं को लेकर भक्तों का गुस्सा फूट पड़ा। मंदिर परिसर में घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दोपहर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ₹500 लेकर तुरंत दर्शन करवा रहे हैं, जबकि आम भक्त भीषण गर्मी में घंटों प्रतीक्षा करने को मजबूर हैं। मंदिर के आसपास के दुकानदारों के अनुसार सावन और नवरात्रि में भीड़ बढ़ते ही यह स्थिति बन जाती है और कालीखोह मंदिर से लेकर मुख्य विंध्याचल मंदिर तक बिना पैसे या सिफारिश के सामान्य दर्शन लगभग असंभव हो गए हैं। प्रशासनिक अव्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बहराइच से छोटे बच्चे के साथ आए शिवम अग्रवाल ने कहा कि आम लोग तीन घंटे से सामान्य लाइन में खड़े हैं, जबकि प्रशासन ₹500 मांगकर दो मिनट में दर्शन कराने की बात कह रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आए विकास सिंह ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर अव्यवस्था फैली हुई है और सनातन धर्म को बदनाम करने वाला यह खेल बंद होना चाहिए। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पूछने पर इंस्पेक्टर ने कहा कि किसी का फोन आ गया था, जिसके बाद एक VIP के साथ 50 लोगों को अंदर भेजा गया। गरीब भक्तों के बच्चे रोते हुए घंटों खड़े हैं और पुलिस पैसे लेकर दर्शन करवा रही है। भक्तों का कहना है कि पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र द्वारा कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बावजूद जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक और विंध्याचल परिक्षेत्र के उच्च अधिकारियों से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही VIP संस्कृति पर पूर्ण रोक, पारदर्शी दर्शन प्रोटोकॉल, श्रद्धालुओं के लिए छाया-जल का प्रबंध और अवैध वसूली में शामिल तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में मंदिर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं हो सका।1
- भदोही के डीघ क्षेत्र में दूध लेने गई 55 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आ गई। हादसे के बाद प्रयागराज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।1
- उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में अधिवक्ताओं ने एक घटना की तुलना जलियाँवाला बाग कांड से करते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया है। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का पूर्ण बहिष्कार कर दिया है और अदालत में कामकाज पूरी तरह बंद रखा है।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- मिर्जापुर के प्रसिद्ध काली खोह मंदिर में एक बार फिर धर्म की आड़ में श्रद्धालुओं से कथित वसूली किए जाने के आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर में कुछ गैर-पंडा व्यक्तियों द्वारा आरती, चढ़ावा और VIP दर्शन कराने के नाम पर दर्शनार्थियों से पैसे वसूले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें मंदिर परिसर में कथित वसूली का मामला सामने आया था। वहीं, उज्जैन से आए एक श्रद्धालु ने भी मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि दर्शन के दौरान अव्यवस्था है और श्रद्धालुओं से पैसे मांगे जा रहे हैं।1
- दिल्ली में देर रात एक बड़ा सियासी शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला है। इस दौरान अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर तीखे सवाल खड़े किए गए हैं कि क्या वाकई अखिलेश यादव गिरफ्तार हुए हैं या फिर सिर्फ बस ही गिरफ्तार कर ली गई है। रात के वक्त दिल्ली में हुए इस घटनाक्रम के दौरान राजनीतिक सरगर्मी और शक्ति प्रदर्शन का माहौल बना रहा।1