logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिर्जापुर के प्रसिद्ध काली खोह मंदिर में एक बार फिर धर्म की आड़ में श्रद्धालुओं से कथित वसूली किए जाने के आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर में कुछ गैर-पंडा व्यक्तियों द्वारा आरती, चढ़ावा और VIP दर्शन कराने के नाम पर दर्शनार्थियों से पैसे वसूले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें मंदिर परिसर में कथित वसूली का मामला सामने आया था। वहीं, उज्जैन से आए एक श्रद्धालु ने भी मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि दर्शन के दौरान अव्यवस्था है और श्रद्धालुओं से पैसे मांगे जा रहे हैं।

18 hrs ago
user_Up mirror news Mirzapur
Up mirror news Mirzapur
मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

मिर्जापुर के प्रसिद्ध काली खोह मंदिर में एक बार फिर धर्म की आड़ में श्रद्धालुओं से कथित वसूली किए जाने के आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर में कुछ गैर-पंडा व्यक्तियों द्वारा आरती, चढ़ावा और VIP दर्शन कराने के नाम पर दर्शनार्थियों से पैसे वसूले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें मंदिर परिसर में कथित वसूली का मामला सामने आया था। वहीं, उज्जैन से आए एक श्रद्धालु ने भी मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि दर्शन के दौरान अव्यवस्था है और श्रद्धालुओं से पैसे मांगे जा रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन    #srilaprabhupada #iskcontemple #reels  #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral
    1
    #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन 

  #srilaprabhupada #iskcontemple #reels  #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मीरजापुर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में थाना राजगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शक्तेशगढ़ रोड स्थित निर्माणाधीन चिड़ियाघर की बाउंड्री के अंदर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज निवासी अशोक कुमार, बिहार के कैमूर निवासी रवि कुमार व रविंदर राम और मीरजापुर के राजगढ़ निवासी रामकेश उर्फ नसुड़ी के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह संगठित गिरोह मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी करता था और पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट हटाकर गाड़ियों को छिपा देता था। बाद में इन्हें बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पकड़े गए आरोपी अशोक कुमार और रामकेश के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें रामकेश पर चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। इस मामले में थाना राजगढ़ में मु.अ.सं. 115/2026 के तहत बीएनएस की धारा 35, 303(2), 317(2) और 317(4) में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा और उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    4
    मीरजापुर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में थाना राजगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शक्तेशगढ़ रोड स्थित निर्माणाधीन चिड़ियाघर की बाउंड्री के अंदर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज निवासी अशोक कुमार, बिहार के कैमूर निवासी रवि कुमार व रविंदर राम और मीरजापुर के राजगढ़ निवासी रामकेश उर्फ नसुड़ी के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह संगठित गिरोह मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी करता था और पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट हटाकर गाड़ियों को छिपा देता था। बाद में इन्हें बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पकड़े गए आरोपी अशोक कुमार और रामकेश के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें रामकेश पर चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं।

इस मामले में थाना राजगढ़ में मु.अ.सं. 115/2026 के तहत बीएनएस की धारा 35, 303(2), 317(2) और 317(4) में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा और उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मीरजापुर में शासन के निर्देशानुसार आयोजित 'भूजल सप्ताह' का समापन 'जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प' अभियान के अंतर्गत एक जनजागरूकता रैली के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार और जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली के दौरान 'जल है तो कल है', 'जल ही जीवन है' तथा 'जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प' जैसे नारों के माध्यम से आम लोगों को भूजल संरक्षण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन में सहायक अभियंता महेश कुमार वर्मा, अवर अभियंता विजय कुमार, उमेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता विपिन कुमार यादव, बृजेश कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    मीरजापुर में शासन के निर्देशानुसार आयोजित 'भूजल सप्ताह' का समापन 'जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प' अभियान के अंतर्गत एक जनजागरूकता रैली के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार और जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

इस रैली के दौरान 'जल है तो कल है', 'जल ही जीवन है' तथा 'जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प' जैसे नारों के माध्यम से आम लोगों को भूजल संरक्षण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन में सहायक अभियंता महेश कुमार वर्मा, अवर अभियंता विजय कुमार, उमेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता विपिन कुमार यादव, बृजेश कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मिर्जापुर की राजगढ़ पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सक्तेशगढ़ के पास से 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मिर्जापुर पुलिस के इस सफल ऑपरेशन में आरोपियों के कब्जे से चोरी की 7 बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस के इस खुलासे के अनुसार इस गैंग का नेटवर्क बिहार तक फैला हुआ था। चोरी की इन बाइकों को बिहार में शराब तस्करी के लिए बेचा जाता था और इन्हीं गाड़ियों से शराब तस्करी का नेटवर्क संचालित होता था। राजगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अंतरराज्यीय गिरोह के चारों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।
    1
    मिर्जापुर की राजगढ़ पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सक्तेशगढ़ के पास से 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मिर्जापुर पुलिस के इस सफल ऑपरेशन में आरोपियों के कब्जे से चोरी की 7 बाइक बरामद की गई हैं।

पुलिस के इस खुलासे के अनुसार इस गैंग का नेटवर्क बिहार तक फैला हुआ था। चोरी की इन बाइकों को बिहार में शराब तस्करी के लिए बेचा जाता था और इन्हीं गाड़ियों से शराब तस्करी का नेटवर्क संचालित होता था। राजगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अंतरराज्यीय गिरोह के चारों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मिर्जापुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ विंध्यवासिनी धाम में सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान आम श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार, अवैध वसूली और VIP संस्कृति को लेकर भक्तों का आक्रोश फूट पड़ा है। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ₹500 लेकर तुरंत दर्शन करवा रहे हैं, जबकि सामान्य भक्त भीषण गर्मी में घंटों प्रतीक्षा कर रहे हैं। बहराइच से आए शिवम अग्रवाल ने आक्रोश जताते हुए कहा कि छोटे बच्चे के साथ तीन घंटे से लाइन में खड़े रहने के बावजूद प्रशासन 500 रुपये मांगकर 2 मिनट में दर्शन कराने की बात कह रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आए विकास सिंह ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यवस्था बदलने की अपील की। विकास सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पूछने पर इंस्पेक्टर ने फोन आने की बात कही और बिना किसी सांसद या विधायक के, केवल सिफारिश पर एक VIP के साथ 50-50 लोगों को अंदर भेजा जा रहा है, जबकि गरीब भक्तों के बच्चे रोते हुए खड़े हैं। स्थानक दुकानदारों ने भी स्वीकार किया कि सावन और नवरात्रि में कालीखोह मंदिर से लेकर मुख्य विंध्याचल मंदिर तक बिना पैसे या सिफारिश के सामान्य दर्शन असंभव हो जाते हैं। भक्तों का कहना है कि पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र के जायजे के बाद भी जमीनी हकीकत उलट है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक और विंध्याचल परिक्षेत्र के उच्च अधिकारियों से मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, VIP संस्कृति पर पूर्ण रोक और पारदर्शी दर्शन व्यवस्था लागू करने की मांग की है। वहीं, संपर्क करने पर मंदिर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं हो सका।
    1
    मिर्जापुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ विंध्यवासिनी धाम में सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान आम श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार, अवैध वसूली और VIP संस्कृति को लेकर भक्तों का आक्रोश फूट पड़ा है। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ₹500 लेकर तुरंत दर्शन करवा रहे हैं, जबकि सामान्य भक्त भीषण गर्मी में घंटों प्रतीक्षा कर रहे हैं।

बहराइच से आए शिवम अग्रवाल ने आक्रोश जताते हुए कहा कि छोटे बच्चे के साथ तीन घंटे से लाइन में खड़े रहने के बावजूद प्रशासन 500 रुपये मांगकर 2 मिनट में दर्शन कराने की बात कह रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आए विकास सिंह ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यवस्था बदलने की अपील की। विकास सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पूछने पर इंस्पेक्टर ने फोन आने की बात कही और बिना किसी सांसद या विधायक के, केवल सिफारिश पर एक VIP के साथ 50-50 लोगों को अंदर भेजा जा रहा है, जबकि गरीब भक्तों के बच्चे रोते हुए खड़े हैं।

स्थानक दुकानदारों ने भी स्वीकार किया कि सावन और नवरात्रि में कालीखोह मंदिर से लेकर मुख्य विंध्याचल मंदिर तक बिना पैसे या सिफारिश के सामान्य दर्शन असंभव हो जाते हैं। भक्तों का कहना है कि पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र के जायजे के बाद भी जमीनी हकीकत उलट है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक और विंध्याचल परिक्षेत्र के उच्च अधिकारियों से मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, VIP संस्कृति पर पूर्ण रोक और पारदर्शी दर्शन व्यवस्था लागू करने की मांग की है। वहीं, संपर्क करने पर मंदिर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं हो सका।
    user_वीटी न्यूज़
    वीटी न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान लोहिया ट्रस्ट के बाहर उग्र प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पुलिस ने रोक दिया।
    1
    मिर्ज़ापुर में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान लोहिया ट्रस्ट के बाहर उग्र प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पुलिस ने रोक दिया।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर के राजगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 बाइकें भी बरामद की हैं।
    1
    मिर्ज़ापुर के राजगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 बाइकें भी बरामद की हैं।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.