logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिर्ज़ापुर में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान लोहिया ट्रस्ट के बाहर उग्र प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पुलिस ने रोक दिया।

1 hr ago
user_मेट्रो संदेश न्यूज़
मेट्रो संदेश न्यूज़
Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मिर्ज़ापुर में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान लोहिया ट्रस्ट के बाहर उग्र प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पुलिस ने रोक दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मीरजापुर के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित दुबार खुर्द गांव निवासी नंदलाल विश्वकर्मा के 38 वर्षीय पुत्र राजबली विश्वकर्मा मंगलवार देर शाम करीब सात बजे पल्लेदारी का काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। चरखी मोड़ पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक राजबली अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनके परिवार में 19 वर्षीय पुत्री पुष्पा देवी और 17 वर्षीय पुत्र विकास विश्वकर्मा हैं। इस हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    मीरजापुर के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित दुबार खुर्द गांव निवासी नंदलाल विश्वकर्मा के 38 वर्षीय पुत्र राजबली विश्वकर्मा मंगलवार देर शाम करीब सात बजे पल्लेदारी का काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। चरखी मोड़ पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक राजबली अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनके परिवार में 19 वर्षीय पुत्री पुष्पा देवी और 17 वर्षीय पुत्र विकास विश्वकर्मा हैं। इस हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Santosh dev giri
    Santosh dev giri
    Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ विंध्यवासिनी धाम में सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान आम श्रद्धालुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार, अवैध वसूली और VIP संस्कृति की घटनाओं को लेकर भक्तों का गुस्सा फूट पड़ा। मंदिर परिसर में घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दोपहर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ₹500 लेकर तुरंत दर्शन करवा रहे हैं, जबकि आम भक्त भीषण गर्मी में घंटों प्रतीक्षा करने को मजबूर हैं। मंदिर के आसपास के दुकानदारों के अनुसार सावन और नवरात्रि में भीड़ बढ़ते ही यह स्थिति बन जाती है और कालीखोह मंदिर से लेकर मुख्य विंध्याचल मंदिर तक बिना पैसे या सिफारिश के सामान्य दर्शन लगभग असंभव हो गए हैं। प्रशासनिक अव्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बहराइच से छोटे बच्चे के साथ आए शिवम अग्रवाल ने कहा कि आम लोग तीन घंटे से सामान्य लाइन में खड़े हैं, जबकि प्रशासन ₹500 मांगकर दो मिनट में दर्शन कराने की बात कह रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आए विकास सिंह ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर अव्यवस्था फैली हुई है और सनातन धर्म को बदनाम करने वाला यह खेल बंद होना चाहिए। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पूछने पर इंस्पेक्टर ने कहा कि किसी का फोन आ गया था, जिसके बाद एक VIP के साथ 50 लोगों को अंदर भेजा गया। गरीब भक्तों के बच्चे रोते हुए घंटों खड़े हैं और पुलिस पैसे लेकर दर्शन करवा रही है। भक्तों का कहना है कि पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र द्वारा कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बावजूद जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक और विंध्याचल परिक्षेत्र के उच्च अधिकारियों से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही VIP संस्कृति पर पूर्ण रोक, पारदर्शी दर्शन प्रोटोकॉल, श्रद्धालुओं के लिए छाया-जल का प्रबंध और अवैध वसूली में शामिल तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में मंदिर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं हो सका।
    1
    प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ विंध्यवासिनी धाम में सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान आम श्रद्धालुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार, अवैध वसूली और VIP संस्कृति की घटनाओं को लेकर भक्तों का गुस्सा फूट पड़ा। मंदिर परिसर में घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दोपहर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ₹500 लेकर तुरंत दर्शन करवा रहे हैं, जबकि आम भक्त भीषण गर्मी में घंटों प्रतीक्षा करने को मजबूर हैं। मंदिर के आसपास के दुकानदारों के अनुसार सावन और नवरात्रि में भीड़ बढ़ते ही यह स्थिति बन जाती है और कालीखोह मंदिर से लेकर मुख्य विंध्याचल मंदिर तक बिना पैसे या सिफारिश के सामान्य दर्शन लगभग असंभव हो गए हैं।

प्रशासनिक अव्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बहराइच से छोटे बच्चे के साथ आए शिवम अग्रवाल ने कहा कि आम लोग तीन घंटे से सामान्य लाइन में खड़े हैं, जबकि प्रशासन ₹500 मांगकर दो मिनट में दर्शन कराने की बात कह रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आए विकास सिंह ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर अव्यवस्था फैली हुई है और सनातन धर्म को बदनाम करने वाला यह खेल बंद होना चाहिए। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पूछने पर इंस्पेक्टर ने कहा कि किसी का फोन आ गया था, जिसके बाद एक VIP के साथ 50 लोगों को अंदर भेजा गया। गरीब भक्तों के बच्चे रोते हुए घंटों खड़े हैं और पुलिस पैसे लेकर दर्शन करवा रही है।

भक्तों का कहना है कि पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र द्वारा कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बावजूद जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक और विंध्याचल परिक्षेत्र के उच्च अधिकारियों से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही VIP संस्कृति पर पूर्ण रोक, पारदर्शी दर्शन प्रोटोकॉल, श्रद्धालुओं के लिए छाया-जल का प्रबंध और अवैध वसूली में शामिल तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में मंदिर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं हो सका।
    user_नित्यवार्ता न्यूज
    नित्यवार्ता न्यूज
    Newspaper publisher Mirzapur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • भदोही के डीघ क्षेत्र में दूध लेने गई 55 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आ गई। हादसे के बाद प्रयागराज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    1
    भदोही के डीघ क्षेत्र में दूध लेने गई 55 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आ गई। हादसे के बाद प्रयागराज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में अधिवक्ताओं ने एक घटना की तुलना जलियाँवाला बाग कांड से करते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया है। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का पूर्ण बहिष्कार कर दिया है और अदालत में कामकाज पूरी तरह बंद रखा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में अधिवक्ताओं ने एक घटना की तुलना जलियाँवाला बाग कांड से करते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया है। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का पूर्ण बहिष्कार कर दिया है और अदालत में कामकाज पूरी तरह बंद रखा है।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिर्जापुर के प्रसिद्ध काली खोह मंदिर में एक बार फिर धर्म की आड़ में श्रद्धालुओं से कथित वसूली किए जाने के आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर में कुछ गैर-पंडा व्यक्तियों द्वारा आरती, चढ़ावा और VIP दर्शन कराने के नाम पर दर्शनार्थियों से पैसे वसूले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें मंदिर परिसर में कथित वसूली का मामला सामने आया था। वहीं, उज्जैन से आए एक श्रद्धालु ने भी मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि दर्शन के दौरान अव्यवस्था है और श्रद्धालुओं से पैसे मांगे जा रहे हैं।
    1
    मिर्जापुर के प्रसिद्ध काली खोह मंदिर में एक बार फिर धर्म की आड़ में श्रद्धालुओं से कथित वसूली किए जाने के आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर में कुछ गैर-पंडा व्यक्तियों द्वारा आरती, चढ़ावा और VIP दर्शन कराने के नाम पर दर्शनार्थियों से पैसे वसूले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें मंदिर परिसर में कथित वसूली का मामला सामने आया था। वहीं, उज्जैन से आए एक श्रद्धालु ने भी मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि दर्शन के दौरान अव्यवस्था है और श्रद्धालुओं से पैसे मांगे जा रहे हैं।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भदोही के सीतामढ़ी में आयोजित होने वाले लवकुश मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। मेले के दौरान कानून और सुरक्षा व्यवस्था किस तरह की रहेगी, इस पूरे संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी साझा की है।
    1
    भदोही के सीतामढ़ी में आयोजित होने वाले लवकुश मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। मेले के दौरान कानून और सुरक्षा व्यवस्था किस तरह की रहेगी, इस पूरे संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी साझा की है।
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Local News Reporter Gyanpur, Bhadohi•
    2 hrs ago
  • दिल्ली में देर रात एक बड़ा सियासी शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला है। इस दौरान अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर तीखे सवाल खड़े किए गए हैं कि क्या वाकई अखिलेश यादव गिरफ्तार हुए हैं या फिर सिर्फ बस ही गिरफ्तार कर ली गई है। रात के वक्त दिल्ली में हुए इस घटनाक्रम के दौरान राजनीतिक सरगर्मी और शक्ति प्रदर्शन का माहौल बना रहा।
    1
    दिल्ली में देर रात एक बड़ा सियासी शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला है। इस दौरान अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर तीखे सवाल खड़े किए गए हैं कि क्या वाकई अखिलेश यादव गिरफ्तार हुए हैं या फिर सिर्फ बस ही गिरफ्तार कर ली गई है। रात के वक्त दिल्ली में हुए इस घटनाक्रम के दौरान राजनीतिक सरगर्मी और शक्ति प्रदर्शन का माहौल बना रहा।
    user_B Republic News
    B Republic News
    News Mirzapur, Varanasi•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.