logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भदोही के सीतामढ़ी में आयोजित होने वाले लवकुश मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। मेले के दौरान कानून और सुरक्षा व्यवस्था किस तरह की रहेगी, इस पूरे संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी साझा की है।

2 hrs ago
user_Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Local News Reporter Gyanpur, Bhadohi•
2 hrs ago

भदोही के सीतामढ़ी में आयोजित होने वाले लवकुश मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। मेले के दौरान कानून और सुरक्षा व्यवस्था किस तरह की रहेगी, इस पूरे संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी साझा की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के भदोही नगर पालिका क्षेत्र स्थित जमुनीपुर नई कॉलोनी में महज 20 मिनट की बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। बारिश के तुरंत बाद सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं और सड़कें पूरी तरह तालाब में बदल गईं। नालियों का गंदा पानी लोगों के कई घरों के अंदर तक घुस गया, जिससे निवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से इस जलभराव की समस्या को झेल रहे हैं। शिकायतों के बावजूद अब तक इस स्थिति का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बेबस लोग अब नगर पालिका प्रशासन से राहत और जलभराव से मुक्ति की मांग कर रहे हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के भदोही नगर पालिका क्षेत्र स्थित जमुनीपुर नई कॉलोनी में महज 20 मिनट की बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। बारिश के तुरंत बाद सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं और सड़कें पूरी तरह तालाब में बदल गईं। नालियों का गंदा पानी लोगों के कई घरों के अंदर तक घुस गया, जिससे निवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से इस जलभराव की समस्या को झेल रहे हैं। शिकायतों के बावजूद अब तक इस स्थिति का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बेबस लोग अब नगर पालिका प्रशासन से राहत और जलभराव से मुक्ति की मांग कर रहे हैं।
    user_Gufran Patrakar
    Gufran Patrakar
    Local News Reporter भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दिल्ली में अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका सहित तमाम बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के साथ-साथ छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भदोही में भारी आक्रोश का माहौल है। दिग्गज नेताओं की इस गिरफ्तारी और लाठीचार्ज के पूरे मामले पर भदोही के सपा विधायक जाहिद वेग ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बयान जारी किया है।
    1
    दिल्ली में अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका सहित तमाम बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के साथ-साथ छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भदोही में भारी आक्रोश का माहौल है।

दिग्गज नेताओं की इस गिरफ्तारी और लाठीचार्ज के पूरे मामले पर भदोही के सपा विधायक जाहिद वेग ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बयान जारी किया है।
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Local News Reporter Gyanpur, Bhadohi•
    15 hrs ago
  • मीरजापुर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में थाना राजगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शक्तेशगढ़ रोड स्थित निर्माणाधीन चिड़ियाघर की बाउंड्री के अंदर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज निवासी अशोक कुमार, बिहार के कैमूर निवासी रवि कुमार व रविंदर राम और मीरजापुर के राजगढ़ निवासी रामकेश उर्फ नसुड़ी के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह संगठित गिरोह मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी करता था और पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट हटाकर गाड़ियों को छिपा देता था। बाद में इन्हें बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पकड़े गए आरोपी अशोक कुमार और रामकेश के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें रामकेश पर चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। इस मामले में थाना राजगढ़ में मु.अ.सं. 115/2026 के तहत बीएनएस की धारा 35, 303(2), 317(2) और 317(4) में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा और उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    4
    मीरजापुर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में थाना राजगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शक्तेशगढ़ रोड स्थित निर्माणाधीन चिड़ियाघर की बाउंड्री के अंदर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज निवासी अशोक कुमार, बिहार के कैमूर निवासी रवि कुमार व रविंदर राम और मीरजापुर के राजगढ़ निवासी रामकेश उर्फ नसुड़ी के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह संगठित गिरोह मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी करता था और पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट हटाकर गाड़ियों को छिपा देता था। बाद में इन्हें बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पकड़े गए आरोपी अशोक कुमार और रामकेश के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें रामकेश पर चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं।

इस मामले में थाना राजगढ़ में मु.अ.सं. 115/2026 के तहत बीएनएस की धारा 35, 303(2), 317(2) और 317(4) में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा और उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • मीरजापुर में शासन के निर्देशानुसार आयोजित 'भूजल सप्ताह' का समापन 'जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प' अभियान के अंतर्गत एक जनजागरूकता रैली के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार और जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली के दौरान 'जल है तो कल है', 'जल ही जीवन है' तथा 'जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प' जैसे नारों के माध्यम से आम लोगों को भूजल संरक्षण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन में सहायक अभियंता महेश कुमार वर्मा, अवर अभियंता विजय कुमार, उमेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता विपिन कुमार यादव, बृजेश कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    मीरजापुर में शासन के निर्देशानुसार आयोजित 'भूजल सप्ताह' का समापन 'जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प' अभियान के अंतर्गत एक जनजागरूकता रैली के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार और जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

इस रैली के दौरान 'जल है तो कल है', 'जल ही जीवन है' तथा 'जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प' जैसे नारों के माध्यम से आम लोगों को भूजल संरक्षण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन में सहायक अभियंता महेश कुमार वर्मा, अवर अभियंता विजय कुमार, उमेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता विपिन कुमार यादव, बृजेश कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दिया था। इस लाठीचार्ज के विरोध में अब प्रयागराज के लोगों और छात्रों में घोर आक्रोश देखने को मिल रहा है। जंतर मंतर पर छात्रों पर हुई इस कार्रवाई के खिलाफ प्रयागराज में छात्रों ने एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर दिया है।
    1
    20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दिया था। इस लाठीचार्ज के विरोध में अब प्रयागराज के लोगों और छात्रों में घोर आक्रोश देखने को मिल रहा है। जंतर मंतर पर छात्रों पर हुई इस कार्रवाई के खिलाफ प्रयागराज में छात्रों ने एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर दिया है।
    user_Kewala Prasad Gautam News pray
    Kewala Prasad Gautam News pray
    Photographer हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिल्ली में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में भदोही में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार देर रात बारिश के बीच सैकड़ों सपाई सरपतहां स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने किया। रात करीब 10 बजे भदोही विधायक जाहिद बेग, सपा नेत्री अंजनी सरोज, अंजनी शुक्ला और धर्मेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। विधायक जाहिद बेग ने कहा कि छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं को सुनने के बजाय सरकार बल प्रयोग का रास्ता अपना रही है। उन्होंने कहा कि अब नौजवान सड़कों पर उतर चुका है और उसकी आवाज को लाठी या गोली के बल पर नहीं दबाया जा सकता। लोकतंत्र में विरोध की आवाज को कुचलना अनुचित बताते हुए उन्होंने अखिलेश यादव की तुरंत रिहाई की मांग की। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों और लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने प्रदर्शन को और प्रभावी बना दिया। भदोही में हुए इस प्रदर्शन के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और सपा कार्यकर्ताओं ने आगे भी संघर्ष जारी रखने का संकेत दिया है।
    1
    दिल्ली में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में भदोही में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार देर रात बारिश के बीच सैकड़ों सपाई सरपतहां स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने किया। रात करीब 10 बजे भदोही विधायक जाहिद बेग, सपा नेत्री अंजनी सरोज, अंजनी शुक्ला और धर्मेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। विधायक जाहिद बेग ने कहा कि छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं को सुनने के बजाय सरकार बल प्रयोग का रास्ता अपना रही है। उन्होंने कहा कि अब नौजवान सड़कों पर उतर चुका है और उसकी आवाज को लाठी या गोली के बल पर नहीं दबाया जा सकता। लोकतंत्र में विरोध की आवाज को कुचलना अनुचित बताते हुए उन्होंने अखिलेश यादव की तुरंत रिहाई की मांग की। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों और लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने प्रदर्शन को और प्रभावी बना दिया। भदोही में हुए इस प्रदर्शन के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और सपा कार्यकर्ताओं ने आगे भी संघर्ष जारी रखने का संकेत दिया है।
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान लोहिया ट्रस्ट के बाहर उग्र प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पुलिस ने रोक दिया।
    1
    मिर्ज़ापुर में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान लोहिया ट्रस्ट के बाहर उग्र प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पुलिस ने रोक दिया।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर के राजगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 बाइकें भी बरामद की हैं।
    1
    मिर्ज़ापुर के राजगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 बाइकें भी बरामद की हैं।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.