Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली में अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका सहित तमाम बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के साथ-साथ छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भदोही में भारी आक्रोश का माहौल है। दिग्गज नेताओं की इस गिरफ्तारी और लाठीचार्ज के पूरे मामले पर भदोही के सपा विधायक जाहिद वेग ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बयान जारी किया है।
Rajesh Tiwari
दिल्ली में अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका सहित तमाम बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के साथ-साथ छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भदोही में भारी आक्रोश का माहौल है। दिग्गज नेताओं की इस गिरफ्तारी और लाठीचार्ज के पूरे मामले पर भदोही के सपा विधायक जाहिद वेग ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बयान जारी किया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के भदोही नगर पालिका क्षेत्र स्थित जमुनीपुर नई कॉलोनी में महज 20 मिनट की बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। बारिश के तुरंत बाद सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं और सड़कें पूरी तरह तालाब में बदल गईं। नालियों का गंदा पानी लोगों के कई घरों के अंदर तक घुस गया, जिससे निवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से इस जलभराव की समस्या को झेल रहे हैं। शिकायतों के बावजूद अब तक इस स्थिति का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बेबस लोग अब नगर पालिका प्रशासन से राहत और जलभराव से मुक्ति की मांग कर रहे हैं।1
- दिल्ली में अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका सहित तमाम बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के साथ-साथ छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भदोही में भारी आक्रोश का माहौल है। दिग्गज नेताओं की इस गिरफ्तारी और लाठीचार्ज के पूरे मामले पर भदोही के सपा विधायक जाहिद वेग ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बयान जारी किया है।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना #प्रभु_श्री_कृष्ण4
- मिर्जापुर की राजगढ़ पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सक्तेशगढ़ के पास से 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मिर्जापुर पुलिस के इस सफल ऑपरेशन में आरोपियों के कब्जे से चोरी की 7 बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस के इस खुलासे के अनुसार इस गैंग का नेटवर्क बिहार तक फैला हुआ था। चोरी की इन बाइकों को बिहार में शराब तस्करी के लिए बेचा जाता था और इन्हीं गाड़ियों से शराब तस्करी का नेटवर्क संचालित होता था। राजगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अंतरराज्यीय गिरोह के चारों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।1
- दिल्ली में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में भदोही में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार देर रात बारिश के बीच सैकड़ों सपाई सरपतहां स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने किया। रात करीब 10 बजे भदोही विधायक जाहिद बेग, सपा नेत्री अंजनी सरोज, अंजनी शुक्ला और धर्मेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। विधायक जाहिद बेग ने कहा कि छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं को सुनने के बजाय सरकार बल प्रयोग का रास्ता अपना रही है। उन्होंने कहा कि अब नौजवान सड़कों पर उतर चुका है और उसकी आवाज को लाठी या गोली के बल पर नहीं दबाया जा सकता। लोकतंत्र में विरोध की आवाज को कुचलना अनुचित बताते हुए उन्होंने अखिलेश यादव की तुरंत रिहाई की मांग की। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों और लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने प्रदर्शन को और प्रभावी बना दिया। भदोही में हुए इस प्रदर्शन के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और सपा कार्यकर्ताओं ने आगे भी संघर्ष जारी रखने का संकेत दिया है।1
- मिर्ज़ापुर में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान लोहिया ट्रस्ट के बाहर उग्र प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पुलिस ने रोक दिया।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- मिर्ज़ापुर के राजगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 बाइकें भी बरामद की हैं।1