logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिचोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई,जानलेवा हमले के मामले में ₹10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार चिचोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई,जानलेवा हमले के मामले में ₹10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार 🔹 *चिचोली थाना के चिरापाटला में शंकर ढाबा में हुए हमले के मुख्य आरोपी को दबोचने में पुलिस को सफलता, न्यायालय में किया जाएगा पेश* 🔹जिले में गंभीर एवं संगीन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना चिचोली पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान हुए जानलेवा हमले के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का विवरण* थाना चिचोली में फरियादी नितिश यादव निवासी ग्राम चूनाहजूरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 02 अगस्त 2026 को वह अपने साथियों अंगद यादव, नयन यादव एवं महेश यादव के साथ शंकर ढाबा चिरापाटला चाय नाश्ते हेतु पहुंचे थे। शाम लगभग 4 बजे वहां रिंकू राठौर, रोहित राठौर एवं उनके अन्य साथी पहुंचे। शराब बिक्री को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने अश्लील गालियां देते हुए अंगद यादव पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट एवं दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे नितिश यादव, नयन यादव एवं महेश यादव के साथ भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। घायल अंगद यादव का उपचार वर्तमान में भोपाल में जारी है। 🔹 *अपराध पंजीयन* फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चिचोली में अपराध क्रमांक 283/2026 अंतर्गत धारा 109(1), 296(ए), 115(2), 118(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विशेष टीम गठित कर की गई गिरफ्तारी प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा मुख्य आरोपी रोहित उर्फ रिंकू राठौर की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। 🔹 आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित कर उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 04 अगस्त 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 🔹 *आरोपी का आपराधिक इतिहास* गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ रिंकू राठौर के विरुद्ध पूर्व से भी गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ रिंकू राठौर पिता रमेश राठौर का पूर्व से ही गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वर्ष 2014 में उसके एवं उसके अन्य छह साथियों के विरुद्ध थाना कोतवाली, जिला बैतूल में अपराध क्रमांक 1696/2014 पंजीबद्ध किया गया था, जिसमें धारा 302, 307, 147, 148, 149 भारतीय दंड संहिता, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा धारा 3(2)(5) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गंभीर अपराध दर्ज किए गए थे। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में भी आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली, जिला बैतूल में अपराध क्रमांक 601/2025 अंतर्गत धारा 296, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी वर्ष आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 715/2025 में धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत भी मामला दर्ज किया गया। उक्त सभी प्रकरण वर्तमान में माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं। 🔹आरोपी के गंभीर आपराधिक इतिहास एवं वर्तमान प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा उसकी *गिरफ्तारी पर ₹10,000 का नगद इनाम घोषित* किया गया था। विशेष पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चिचोली निरीक्षक हरिओम पटेल एवं थाना चिचोली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 🔹*जनसामान्य से अपील* बैतूल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट अथवा असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। कानून अपने हाथ में लेने वाले एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों के सहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।

13 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter Multai, Betul•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • स्मार्ट मीटर में लगाने पर उपभोक्ताओ को आ रहा अधिक बिल, कांग्रेस के कार्यकर्ताओ नगर के बिजली कार्यालय में किया प्रदर्शन,एई के नाम सौपा ज्ञापन बड़ी संख्या में महिलाए थी शामिल. मीटर लगाने पर रोक लगाए जाए,अगर मांग पूरी नहीं हुई उग्र आंदोलन करेंगे।
    1
    स्मार्ट मीटर में लगाने पर उपभोक्ताओ को आ रहा अधिक बिल, कांग्रेस के कार्यकर्ताओ नगर के बिजली कार्यालय में किया प्रदर्शन,एई के नाम सौपा ज्ञापन बड़ी संख्या में महिलाए थी शामिल. मीटर लगाने पर रोक लगाए जाए,अगर मांग पूरी नहीं हुई उग्र आंदोलन करेंगे।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मक्के की फसल अच्छी होने की उम्मीद,,किसानों को राहत दे सकती है बारिश छिंदवाड़ा में एवं उसके आसपास मानसून अच्छे होने से फसल कहीं-कहीं बहुत अच्छी देखने को मिल रही है । किसने की चिंता को राहत मिल सकती है कहीं-कहीं अच्छी मानसून होने से मक्के के अलावा और अन्य फसल भी होगी बीते को सप्ताह से कई औसतन बारिश दर्ज की गई है
    1
    मक्के की फसल अच्छी होने की उम्मीद,,किसानों को राहत दे सकती है 
बारिश
छिंदवाड़ा में एवं उसके आसपास मानसून अच्छे होने से फसल कहीं-कहीं बहुत अच्छी देखने को मिल रही है ।
किसने की चिंता को राहत मिल सकती है कहीं-कहीं अच्छी मानसून होने से मक्के के अलावा और अन्य फसल भी होगी 
बीते को सप्ताह से कई औसतन  बारिश दर्ज की गई है
    user_Ranjeet Dehariya
    Ranjeet Dehariya
    Voice of people छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • परासिया लायंस क्लब शपथ विधि समारोह छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया लायंस क्लब शपथ विधि समारोह कार्यक्रम में परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी शामिल हुए।
    3
    परासिया लायंस क्लब शपथ विधि समारोह
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया लायंस क्लब शपथ विधि समारोह कार्यक्रम में परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी शामिल हुए।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भाजपा की नगर परिषद सो रही, गड्ढे भर रहे बिछुआ के युवा!"मुख्य सड़क में आए दिन होते हैं हाथसे, अध्यक्ष को शर्म से देना चाहिए इस्तीफा बस स्टैंड से पावरहाउस तक सड़क जर्जर, टैक्स लो पर काम मत करो - यही है ट्रिपल इंजन का मॉडल बिछुआ/छिंदवाड़ा। भाजपा की नगर परिषद पूरी तरह फेल!नगर की मुख्य सड़क बस स्टैंड से पावरहाउस तक गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश में ये गड्ढे तालाब बन गए हैं। रोजाना लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन नगर परिषद को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। बुधवार को जब भाजपा की नगर परिषद कुंभकर्णी नींद में सोती रही, तब बिछुआ के युवाओं ने सड़क पर उतरकर खुद गड्ढे भरने का काम किया। बाल्टी, रेत बजरी और मिट्टी लेकर युवाओं ने वो काम किया जो टैक्स खाने वाली नगर परिषद को करना था। आक्रोशित नागरिकों ने साफ कहा - "जिस नगर परिषद से सड़क तक नहीं बनती, उस अध्यक्ष को शर्म के मारे अपने पुरे पार्षदो के साथ इस्तीफा दे देना चाहिए"। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे, और जीतने के बाद जनता को गड्ढे। यही है भाजपा के ट्रिपल इंजन का विकास मॉडल। स्थानीय व्यापारियों ने भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि गड्ढों की वजह से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे। हादसे का डर हर वक्त बना रहता है। अब सवाल एक ही है - क्या नगर परिषद जागेगी या फिर अगली बार युवा चक्का जाम करेंगे
    1
    भाजपा की नगर परिषद सो रही, गड्ढे भर रहे बिछुआ के युवा!"मुख्य सड़क  में आए दिन होते हैं हाथसे, अध्यक्ष को शर्म से देना चाहिए इस्तीफा
बस स्टैंड से पावरहाउस तक सड़क जर्जर, टैक्स लो पर काम मत करो - यही है ट्रिपल इंजन का मॉडल
बिछुआ/छिंदवाड़ा। भाजपा की नगर परिषद पूरी तरह फेल!नगर की मुख्य सड़क बस स्टैंड से पावरहाउस तक गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश में ये गड्ढे तालाब बन गए हैं। रोजाना लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन नगर परिषद को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।
बुधवार को जब भाजपा की नगर परिषद कुंभकर्णी नींद में सोती रही, तब बिछुआ के युवाओं ने सड़क पर उतरकर खुद गड्ढे भरने का काम किया। बाल्टी,  रेत बजरी और मिट्टी लेकर युवाओं ने वो काम किया जो टैक्स खाने वाली नगर परिषद को करना था।
आक्रोशित नागरिकों ने साफ कहा - "जिस नगर परिषद से सड़क तक नहीं बनती, उस अध्यक्ष को शर्म के मारे अपने पुरे पार्षदो के साथ इस्तीफा दे देना चाहिए"। 
लोगों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे, और जीतने के बाद जनता को गड्ढे। यही है भाजपा के ट्रिपल इंजन का विकास मॉडल।
स्थानीय व्यापारियों ने भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि गड्ढों की वजह से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे। हादसे का डर हर वक्त बना रहता है।
अब सवाल एक ही है - क्या नगर परिषद जागेगी या फिर अगली बार युवा चक्का जाम करेंगे
    user_Baljeet Chouhan
    Baljeet Chouhan
    Credit reporting agency बिछुआ, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शब्दों के साधक की जयंती सेवा और श्रद्धा से मनाई गई, गरीबों को भी कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) "75 वीं जन्म जयंती पर साहित्य और सेवा का संगम" आज का दिन सोहागपुर के लिए गौरव का दिन है। आज हमारे बीच के बुंदेलखंडी साहित्य के पुरोधा, कवि, लेखक और शिक्षक के रूप में पूजे जाने वाले परम श्रद्धेय स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद जी सहारिया की 75वीं जन्म जयंती है कलम से जिन्होंने समाज को संस्कार दिए, शिक्षा से जिन्होंने पीढ़ियों को राह दिखाई, उनकी स्मृति को उनके सुपुत्र ने आज अन्नदान से अमर किया। एचडीएफसी बैंक मैनेजर श्री पदम कांत जी सहरिया (पानू भैया) ने अपने पूज्य पिताजी की पुण्य स्मृति में राम रहीम रोटी बैंक पर आकर बेसहारा, निःशक्त, बेघर और जरूरतमंदों के लिए प्रेम और स्वाद से भरपूर भोजन की व्यवस्था करवाई। कवि की जयंती पर कविता नहीं, सेवा की थाली सजाई गई... और यही सच्ची श्रद्धांजलि है। "सहृदय नमन" 🙏 राम रहीम रोटी बैंक परिवार इस पवित्र सेवा के लिए सहारिया परिवार को हृदय से साधुवाद देता है। प्रार्थना है कि- स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद जी सहारिया की आत्मा को शांति मिले, और पानू भैया व पूरे परिवार पर उनका आशीर्वाद सदा बना रहे।
    1
    शब्दों के साधक की जयंती सेवा और श्रद्धा से मनाई गई, गरीबों को भी कराए गए भोजन- 
सोहागपुर (नर्मदापुरम)
"75 वीं जन्म जयंती पर साहित्य और सेवा का संगम" 
आज का दिन सोहागपुर के लिए गौरव का दिन है।  
आज हमारे बीच के बुंदेलखंडी साहित्य के पुरोधा,  
कवि, लेखक और शिक्षक के रूप में पूजे जाने वाले  
परम श्रद्धेय स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद जी सहारिया की  
75वीं जन्म जयंती है 
कलम से जिन्होंने समाज को संस्कार दिए,  
शिक्षा से जिन्होंने पीढ़ियों को राह दिखाई,  
उनकी स्मृति को उनके सुपुत्र ने आज अन्नदान से अमर किया।
एचडीएफसी बैंक मैनेजर श्री पदम कांत जी सहरिया (पानू भैया) ने  
अपने पूज्य पिताजी की पुण्य स्मृति में  
राम रहीम रोटी बैंक पर आकर  
बेसहारा, निःशक्त, बेघर और जरूरतमंदों के लिए  
प्रेम और स्वाद से भरपूर भोजन की व्यवस्था करवाई।
कवि की जयंती पर कविता नहीं,  
सेवा की थाली सजाई गई...  
और यही सच्ची श्रद्धांजलि है।
"सहृदय नमन" 🙏
राम रहीम रोटी बैंक परिवार इस पवित्र सेवा के लिए  
सहारिया परिवार को हृदय से साधुवाद देता है।
प्रार्थना है कि-  
स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद जी सहारिया की आत्मा को शांति मिले,  
और पानू भैया व पूरे परिवार पर उनका आशीर्वाद सदा बना रहे।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोहागपुर के प्रसिद्ध गायक कलाकार बी डी कुशवाहा ने मूंग की परेशानी और बरसात पर लिखा गीत नर्मदापुरम के सोहागपुर ब्लॉक के ग्राम करणपुर प्रसिद्ध कलाकार बीडी कुशवाहा जो कि एक संगीत शिक्षक भी है उन्होंने किसानों की समस्याओं को एक गीत के माध्यम से लिखा है उनका ये गीत काफी पसंद किया जा रहा है मूंग की तुलाई से परेशान किसान और इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण सभी वर्ग बहुत चिंतित है इससे व्यथा को बहुत सुंदर रूप से इस गीत में सुनाया गया है
    1
    सोहागपुर के प्रसिद्ध गायक कलाकार बी डी कुशवाहा ने मूंग की परेशानी और बरसात पर लिखा गीत 
नर्मदापुरम के सोहागपुर ब्लॉक के ग्राम करणपुर  प्रसिद्ध कलाकार बीडी कुशवाहा जो कि एक संगीत शिक्षक भी है उन्होंने किसानों की समस्याओं को एक गीत के माध्यम से लिखा है उनका ये गीत काफी पसंद किया जा रहा है मूंग की तुलाई से परेशान किसान और इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण सभी वर्ग बहुत चिंतित है इससे व्यथा को बहुत सुंदर रूप से इस गीत में सुनाया गया है
    user_Devendra Kushwaha पत्रकार संघ
    Devendra Kushwaha पत्रकार संघ
    सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बैतूल पुलिस का खुलासा बकरा बकरी चोरी करने वाले एक आरोपी राजेश पिता धनराज काजले एक अभयचारी किया गिरफ्तार
    1
    बैतूल पुलिस का खुलासा बकरा बकरी चोरी करने वाले एक आरोपी राजेश पिता धनराज काजले एक अभयचारी किया गिरफ्तार
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.