जहानाबाद : दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में पलटी ऑटो, बच्ची समेत तीन घायल। जहानाबाद - जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के नेहालपुर गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पानी और कीचड़ से भरे गहरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि सभी लोग अनतपुरा गांव से जहानाबाद की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना घटित हो गई। स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ के कारण समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में कई यात्री सवार थे। नेहालपुर गांव के समीप सड़क किनारे जलभराव वाले क्षेत्र से गुजरने के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। सड़क के किनारे बने गहरे गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसमें ऑटो पलटकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बिना किसी देरी के राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पानी और कीचड़ से भरे गड्ढे में फंसी ऑटो से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में घायल हुई मासूम बच्ची ममता कुमारी की हालत को देखते हुए उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। वहीं अन्य घायलों का भी प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही परस बिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर थाने ले गई है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति, गहरे गड्ढों और जलभराव को दुर्घटना का मुख्य कारण बताते हुए प्रशासन से शीघ्र मरम्मत तथा सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।

- नदौल और छाता में खुले नए ओपी थाना, ग्रामीणों को अब नहीं लगाना पड़ेगा मसौढ़ी थाना का चक्कर नदौल और छाता में खुले नए ओपी थाना, ग्रामीणों को अब नहीं लगाना पड़ेगा मसौढ़ी थाना का चक्कर पूर्वी एसपी सलैजा ने फीता काटकर किया दोनों ओपी का शुभारंभ, नौ पंचायतों के लोगों को मिलेगी स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग की सुविधा मसौढ़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा लोगों को उनके घर के नजदीक पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मसौढ़ी में दो नए ओपी थानों की शुरुआत की गई। सोमवार को नदौल ओपी और छाता ओपी का शुभारंभ पूर्वी एसपी सलैजा ने फीता काटकर किया। दोनों ओपी के शुरू होने से संबंधित पंचायतों के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। अब लोगों को शिकायत दर्ज कराने, पुलिस सहायता लेने और विभिन्न पुलिस संबंधी कार्यों के लिए मसौढ़ी थाना तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। नदौल ओपी से पांच पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा नदौल में शुरू किए गए नए ओपी थाना के क्षेत्र में रेवां, नदौल, तिनेरी, बेर्रा और भैंसमां पंचायत को शामिल किया गया है। इन पंचायतों के ग्रामीण पहले अपनी शिकायत और पुलिस संबंधी मामलों को लेकर मसौढ़ी थाना पहुंचते थे। दूरी अधिक होने के कारण कई बार ग्रामीणों को समय और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नदौल में ही ओपी थाना शुरू हो जाने से ग्रामीण स्थानीय स्तर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और पुलिस से संबंधित आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इससे पुलिस और आम लोगों के बीच संपर्क भी बेहतर होने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर होगी शिकायतों की सुनवाई नदौल ओपी के उद्घाटन के दौरान पूर्वी एसपी सलैजा ने कहा कि संबंधित पंचायतों के लोगों को पहले शिकायत दर्ज कराने के लिए मसौढ़ी थाना जाना पड़ता था। नए ओपी के खुलने से ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही पुलिस सेवा उपलब्ध होगी। इससे शिकायतों की जानकारी पुलिस तक जल्द पहुंचेगी और जरूरत के अनुसार कार्रवाई करने में भी सुविधा होगी। नदौल ओपी के प्रभारी की जिम्मेदारी रौशन कुमार को सौंपी गई है। सोमवार से ही ओपी का संचालन शुरू कर दिया गया है। छाता ओपी खुलने से शाहाबाद समेत चार पंचायतों को लाभ इधर, मसौढ़ी के शाहाबाद पंचायत के छाता गांव में भी नए छाता ओपी थाना का शुभारंभ किया गया। छाता ओपी के क्षेत्र में शाहाबाद पंचायत, नूरा पंचायत, खराठ पंचायत और चरमा पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों को शामिल किया गया है। छाता ओपी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी श्रवण कुमार मंडल को दी गई है। ओपी के खुलने से इन पंचायतों के ग्रामीणों को अब पुलिस संबंधी कार्यों के लिए मसौढ़ी थाना जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी। ग्रामीणों में खुशी, बोले- अब गांव के पास मिलेगी पुलिस सेवा नए ओपी थाना खुलने से शाहाबाद, नूरा, खराठ, चरमा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले किसी घटना या शिकायत के बाद मसौढ़ी थाना पहुंचने में समय लगता था। अब गांव के नजदीक ओपी थाना उपलब्ध होने से शिकायत दर्ज कराने और पुलिस सहायता लेने में काफी सहूलियत होगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नए ओपी के माध्यम से क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्ती बढ़ेगी और असामाजिक तत्वों पर भी प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस-जनता के बीच बढ़ेगा समन्वय मसौढ़ी में दो नए ओपी थानों की शुरुआत को ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ओपी के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बढ़ेगी। किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके तक पहुंचने में भी पहले की अपेक्षा कम समय लगने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। वहीं, पुलिस और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद कायम होने से छोटे विवादों और शिकायतों का समय पर समाधान करने में भी मदद मिल सकती है। उद्घाटन समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण नदौल ओपी के उद्घाटन कार्यक्रम में मसौढ़ी थानाध्यक्ष विवेक भारती, जितेंद्र मिश्रा, कृष्णा शर्मा, रेवां पंचायत मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र कुमार उर्फ छोटू, राजद के प्रदेश महासचिव संटू यादव, रमेश यादव, मसौढ़ी प्रखंड के सरपंच मनोज कुमार, सरपंच संतोष कुमार, अनमोल, संजीव कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। दोनों नए ओपी थानों के शुभारंभ के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब पुलिस से जुड़ी शिकायतों और जरूरी कार्यों के लिए मसौढ़ी थाना तक जाने की परेशानी कम होगी। स्थानीय स्तर पर पुलिस सेवा उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों को समय पर सहायता मिलने की उम्मीद बढ़ी है।1
- शाहबाजपुर बिहटा ,पटना (बिहार ) #shahbajpur #bihta #patna #bihar #AmbedkarBabastatue शाहबाजपुर बिहटा ,पटना (बिहार ) #shahbajpur #bihta #patna #bihar #AmbedkarBabastatue1
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों से किया आवाहन ...आइए, 15 अगस्त को आन-बान-शान से मनाएं... #ख़बरें Tv: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों से किया आवाहन ...आइए, 15 अगस्त को आन-बान-शान से मनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें, विकसित भारत का संकल्प लें, हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा... आइए, हर घर पर तिरंगा लहराएं! वंदे मातरम से गूंज उठा भवन...1
- ये चापाकल करीब 2 साल से खराब हुआ है अभी तक कोई सोनाबाई नहीं है कोई नहीं आया है अभी तक कृपा करके इस कल को जल्द से जल्दआरामित करवाए ये समस्या नालन्दा जिला के एंकगर सराय प्रखण्ड के जमुआवा पंचायत स्थिति महम्मदपुर गाँव में है यहां पे पानी के सक्स्य जरूरत है कियो कि यह पे देवी मंदिर है यह पे बहुत ही पूजा करने वाले को दिक्कत की सामना करनी पड़ती हैं1
- जहानाबाद : दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में पलटी ऑटो, बच्ची समेत तीन घायल। जहानाबाद - जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के नेहालपुर गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पानी और कीचड़ से भरे गहरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि सभी लोग अनतपुरा गांव से जहानाबाद की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना घटित हो गई। स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ के कारण समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में कई यात्री सवार थे। नेहालपुर गांव के समीप सड़क किनारे जलभराव वाले क्षेत्र से गुजरने के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। सड़क के किनारे बने गहरे गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसमें ऑटो पलटकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बिना किसी देरी के राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पानी और कीचड़ से भरे गड्ढे में फंसी ऑटो से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में घायल हुई मासूम बच्ची ममता कुमारी की हालत को देखते हुए उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। वहीं अन्य घायलों का भी प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही परस बिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर थाने ले गई है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति, गहरे गड्ढों और जलभराव को दुर्घटना का मुख्य कारण बताते हुए प्रशासन से शीघ्र मरम्मत तथा सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।1