गुजरात के खेड़ा जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग हिंदू लड़की को तीन वर्ष से अधिक समय तक लगातार ब्लैकमेल कर गैंगरेप करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी परवेज खान पठान (23) ने एक नाबालिक हिन्दू लड़की को लव ट्रैप में फंसाया, उसकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया और अन्य साथियों के साथ मिलकर 2023 से अब तक बार-बार शोषण किया। यह घटना हाल ही में रमजान के दौरान भी जारी रही। इस मामले में पुलिस ने परवेज खान पठान, महिर खान पठान, फैजान खान पठान, तौफीक खान पठान, अयान खान पठान, मोइन खान पठान, मारूफ खान पठान, सलमान खान पठान को गिरफ्तार किया हैं। सभी की उम्र 19-26 वर्ष के बीच हैं। साथ ही एक अन्य आरोपी साहिल पठान अभी भी फरार है। खेड़ा टाउन पुलिस स्टेशन में POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज क्राइम सीन का रीक्रिएशन भी कराया। एसपी विजय पटेल ने मामले की पुष्टि की है और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की गई है। जांच जारी है। गुजरात में लव ट्रैप, ब्लैकमेलिंग और नाबालिगों के शोषण की बढ़ती घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर रहा है। जिसको गंभीरता से लेते हुए सभी अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है

- दिल्ली में नकली उत्पाद बनाने वाली दो अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है। कार्रवाई के दौरान नकली Eno पाउडर और NESCAFE कॉफी तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। छापेमारी में करीब 1 लाख Eno शैशे, 50 हजार NESCAFE कॉफी शैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर, 2 ड्रम एसिड समेत भारी मात्रा में कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में नितिन भारद्वाज, संजय बंसल, उत्तम दास और पापाई दास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और बाजार में पहुंचाए गए नकली माल की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकली सामान ब्रांडेड पैकिंग में तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने लोगों से खरीदारी के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।2
- प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (Civil Services Day) मनाया जाता है। यह दिन लोक सेवकों को देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को याद करने के अवसर के रूप में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 2006 में हुई थी।1
- दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने ली जान, 34 साल के युवक की गोली मारकर हत्या राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. एक पड़ोसी ने विवाद के दौरान फायरिंग कर दी, जिसमें 34 वर्षीय पंकज नैयर की मौत हो गई. दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में आज सुबह पार्किंग को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पंकज नय्यर (34 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपी गौरव शर्मा (प्रीत विहार निवासी) गोली चलाने के बाद फरार हो गया है. पुलिस आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब दो से तीन के बीच में दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं. पहली कॉल 02:22 बजे और दूसरी 02:26 बजे फायरिंग और झगड़े की सूचना पर प्राप्त हुईं, ये दोनों कॉल्स A-144, प्रीत विहार के पते पर हुई घटना से संबंधित थीं. पुलिस ने बताया कि ये घटना ए-144, प्रीत विहार में हुई, जहां पंकज और उनके भाई पारस का गौरव शर्मा नामक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रति विहार के रहने वाले 34 वर्षीय पंकज नायर और 43 वर्षीय उनके भाई पारस के बीच पार्किंग को लेकर गौरव शर्मा से विवाद हुआ था. झगड़े के दौरान आरोपी गौरव ने गोली चला दी, जिससे पंकज के सीने में गोली लग गई. गंभीर घायल अवस्था में पंकज को तुरंत मलिक निर्माण विहार स्थित रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.1
- डीसीएम और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत एक युवक की दर्दनाक मौत रोड पर लगा जाम घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है मामला कीरतपुर चौकी के पास मैन रोड का है1
- Post by ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು1
- *भारत यादव हत्याकांड में नया विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप* *मृतक की पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार करने पर पुलिस वालों ने किया मारपीट परिवार का आरोप* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के चर्चित भारत यादव हत्याकांड में नया विवाद सामने आया है। मृतक की पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार के बीच परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की बहन का आरोप है कि जब परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना किया, तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी भाभी (मृतक की पत्नी) के साथ मारपीट की। साथ ही बहन के साथ भी कथित रूप से अभद्र व्यवहार और मारपीट किए जाने की बात कही गई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मृतक के पिता को धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इन आरोपों के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर हंगामा बढ़ गया। परिजन इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।इस घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है।1
- Post by Pro hindustan tv1
- महाराष्ट्र के भिवंडी के खाडीपार इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री और तेल गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की तेज लपटों ने कुछ ही देर में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग के कारण आसमान में काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। हालांकि केमिकल और तेल सामग्री होने के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई सामने आई। राहत की बात यह है कि अब तक इस हादसे में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by S k तेज रफ्तार न्यूज़ भारत1