Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम असदनगर में घरों के पीछे खाली पड़ी जगह पर काफी कचरा और झाड़-झंखाड़ जमा है। 🌿 संवाददाता रवि यादव 🌿 इसके कारण साँप, कीड़े-मकोड़े और अन्य जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। घरों के आसपास फैली गंदगी और घने पेड़-पौधों से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग है कि इस जगह की साफ-सफाई कराकर लोगों को इस खतरे से निजात दिलाई जाए।
Ravi Yadav
ग्राम असदनगर में घरों के पीछे खाली पड़ी जगह पर काफी कचरा और झाड़-झंखाड़ जमा है। 🌿 संवाददाता रवि यादव 🌿 इसके कारण साँप, कीड़े-मकोड़े और अन्य जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। घरों के आसपास फैली गंदगी और घने पेड़-पौधों से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग है कि इस जगह की साफ-सफाई कराकर लोगों को इस खतरे से निजात दिलाई जाए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम असदनगर में घरों के पीछे खाली पड़ी जगह पर काफी कचरा और झाड़-झंखाड़ जमा है। 🌿 संवाददाता रवि यादव 🌿 इसके कारण साँप, कीड़े-मकोड़े और अन्य जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। घरों के आसपास फैली गंदगी और घने पेड़-पौधों से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग है कि इस जगह की साफ-सफाई कराकर लोगों को इस खतरे से निजात दिलाई जाए।1
- मीरगंज के धनेली गांव में पानी की निकासी न होने से हुआ जलभराव, ग्रामीण ने वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल। बरेली:मीरगंज के धनेली गांव में पानी की निकासी न होने से हुआ जलभराव, ग्रामीण ने वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल।1
- असद नगर में 48 घंटे की लगातार बारिश से सड़कें बदहाल, राहगीरों को हो रही परेशानी असद नगर में लगातार करीब 48 घंटे से हो रही बारिश के बाद सड़क और रास्तों की हालत बेहद खराब हो गई है। कई जगहों पर पानी भरने और कीचड़ जमा होने से राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को भी फिसलन भरे रास्तों से गुजरने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बढ़ गई है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर जलनिकासी एवं रास्ते की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।संवाददाता — आयुष मिश्रा1
- बरेली के बिथरी चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई… चेकिंग के दौरान युवक को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। बरेली: बिथरी चैनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता! चेकिंग के दौरान युवक के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज। 📍 बिथरी चैनपुर, बरेली1
- Bareilly Ke Thana aonla ka mamla/ youvak ki hatya se hadkamp/ sp South Anshika Verma ka bada byan/ Adhikari dwara bataya Gaya/ hatya Ke piche ki vajah kya Rahi/ khabar ki padtaal khabar ko janna/ khabar Mein Hi bahut kuchh chhupa/ Bareilly Ke Thana aonla ka mamla/ youvak ki hatya se hadkamp/ sp South Anshika Verma ka bada byan/ Adhikari dwara bataya Gaya/ hatya Ke piche ki vajah kya Rahi/ khabar ki padtaal khabar ko janna/ khabar Mein Hi bahut kuchh chhupa/1
- बरेली के टहाताजपुर तिराहे पर पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया युवक, तमंचा-कारतूस बरामद बरेली के बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे टहाताजपुर तिराहे पर चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने श्यामनगर गौटिया निवासी 23 वर्षीय सनी पुत्र गंगाशरण को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर बिथरी चैनपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे यह तमंचा रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति से मिला था और उसने इसे अपनी सुरक्षा के लिए ले लिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले में आज रविवार समय लगभग दोपहर के 2 बजे दी गई जानकारी1
- घर की बिजली सही करते समय करंट लगने से बस चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम। राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में बस चलाते थे 33 वर्षीय गुड्डू यादव,10 और 6 साल के दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया। घर की बिजली सही करते समय करंट लगने से बस चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम। राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में बस चलाते थे 33 वर्षीय गुड्डू यादव,10 और 6 साल के दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया। भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर जागीर में रविवार को एक बेहद दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां ड्यूटी से घर लौटे एक 33 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय गुड्डू यादव पुत्र रूम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, गुड्डू यादव पास ही स्थित राममूर्ति मेडिकल कॉलेज भोजीपुरा में बस चलाने का काम करते थे। रोज की तरह वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद सही-सलामत अपने घर लौटे थे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर की बिजली में कुछ खराबी आ गई है। घर में अंधेरा या बिजली की समस्या दूर करने के इरादे से गुड्डू खुद ही खराब लाइन को सही करने लगे। इसी दौरान अचानक बिजली का एक नंगा और चालू तार उनके सीने से स्पर्श हो गया। देखते ही देखते उनके शरीर में तेज करंट फैल गया और वह बुरी तरह झुलस कर जमीन पर गिर पड़े।आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से झुलसे गुड्डू को इलाज के लिए राममूर्ति मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गुड्डू यादव की शादी 10 साल पहले हुई थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक 8 साल की बेटी और 6 साल का मासूम बेटा है। उनके पिता गांव में ही खेती-किसानी करते हैं। गुड्डू ही अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे, और उनकी असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। घटना की सूचना मिलते ही भोजीपुरा थाना पुलिस तुरंत अस्पताल व मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।4
- बारिश के बाद सड़क की हालत बदहाल, बुजुर्ग ताऊ गिरकर हुए घायल संवाददाता रवि यादव बारिश के बाद रोड पर कीचड़ और गंदगी भरी पड़ी है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। इसी रास्ते पर एक बुजुर्ग ताऊ गिर गए, जिससे उन्हें काफी चोट आई है। ग्रामीणों ने प्रधान से रोड डलवाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द सड़क की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।1