शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय में हंगामा: दिव्यांग छात्रों के अपमान पर भड़का आक्रोश, मोहान रोड जाम।।। शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय में हंगामा: दिव्यांग छात्रों के अपमान पर भड़का आक्रोश, मोहान रोड जाम लखनऊ: डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब तीन छात्राओं द्वारा दिव्यांग छात्रों का मज़ाक उड़ाने का मामला सामने आया। इस घटना के विरोध में सैकड़ों दिव्यांग छात्र सड़कों पर उतर आए और लखनऊ के व्यस्त मोहान रोड को पूरी तरह जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय की तीन छात्राओं पर आरोप है कि उन्होंने दिव्यांग छात्रों की चलने की शैली और उनकी शारीरिक अक्षमताओं की नकल उतारते हुए एक वीडियो बनाया या सार्वजनिक रूप से उनका मज़ाक उड़ाया। जैसे ही यह बात अन्य छात्रों तक पहुँची, परिसर में भारी रोष फैल गया। दिव्यांग छात्रों का कहना है कि यह संस्थान उनकी गरिमा और शिक्षा के लिए बनाया गया है, और यहीं पर उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाना असहनीय है। दोषी छात्राओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और मोहान रोड पर धरना शुरू कर दिया।

- लखनऊ में एक नाबालिग लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बहाने से भरोसा जीतकर गलत हरकत की। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- लखनऊ: कैबिनेट में 20+ प्रस्ताव पास, अंबेडकर प्रतिमाओं का नवीनीकरण 🔹 Brajesh Pathak ने बताया—कैबिनेट में 20 से अधिक प्रस्ताव मंजूर 🔹 बाबा साहेब B. R. Ambedkar समेत महानायकों की प्रतिमाओं का होगा नवीनीकरण 🔹 14 अप्रैल से अभियान शुरू किया जाएगा 🔹 सरकार ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर जोर दिया1
- *लम्भुआ ब्लॉक परिसर के राजकीय बीज भंडार कार्यालय के ठीक सामने लगा हैंडपंप बीमार भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे लोग — दो बार रिबोर के बाद भी समस्या बरकरार* लम्भुआ, सुल्तानपुर। लम्भुआ विकासखंड परिसर में लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे ब्लॉक परिसर में आने वाले ग्रामीणों, एवं किसानों कर्मचारियों और फरियादियों को भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि संबंधित हैंडपंप को दो बार रिबोर कराए जाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों से आते हैं। बढ़ते तापमान और तेज धूप के चलते लोगों को पीने के पानी की आवश्यकता अधिक महसूस हो रही है, लेकिन परिसर में लगा हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जब इस संबंध ब्लॉक में आए फरियादी एवं किसानो ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। दो बार रिबोर कराए जाने के बावजूद हैंडपंप का सही न होना कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि खराब पड़े हैंडपंप को शीघ्र ठीक कराया जाए या वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। अब देखना यह है कि *जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं और आमजन को राहत मिल पाती है या नहीं।1
- *ब्रेकिंग।* *नगर पंचायत बंथरा* बंथरा के महाराणा प्रताप वार्ड-8 में 200 मीटर सड़क पिछले डेढ़ साल से अधूरी पड़ी है। कई शिकायतों और नाप-जोख के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। नगर पंचायत पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं, जबकि बरसात में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Journalist Rais Samachar News India2
- ग्राम मीर खेड़ा जेहटा में नाली की समस्या अब भी जस की तस खड़ी है, कई बार कहने पर भी काम न होना, जनता की मजबूरी बड़ी है। बातों से नहीं, काम से पहचान बनती है जनप्रतिनिधि की, उम्मीद अब भी बाकी है कि जिम्मेदारी निभेगी सही ढंग से।5
- इंदौर में एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि बच्चों को कम उम्र में ही उनकी आयु के अनुसार अनुपयुक्त जानकारी दी जा रही है। इस मामले को लेकर अभिभावकों और सोशल मीडिया पर लोगों ने चिंता जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को सही उम्र में सही शिक्षा देना जरूरी है, ताकि उनके मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े।1