प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, हालत गंभीर,पुलिस जांच में जुटी कौशाम्बी 👉👉पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान जाठी निवासी आकाश पुत्र मूलचंद्र के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार आकाश घर से काम के बहाने निकला था और शेरगढ़ गांव में रिश्तेदारी में गया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आकाश की मां ने गांव के ही कई लोगों पर बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस घायल को थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि चोट गंभीर होने के बावजूद समय पर इलाज नहीं कराया गया। वहीं गांव में चर्चा है कि युवती ने फोन कर आकाश को बुलाया था, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बुधवार को दोनों पक्ष थाने पर मौजूद रहे। मामले ने तूल पकड़ा तो कौशाम्बी पुलिस मीडिया सेल ने एक्स पर पोस्ट कर थाना पिपरी को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क समस्या के चलते बात नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, हालत गंभीर,पुलिस जांच में जुटी कौशाम्बी 👉👉पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान जाठी निवासी आकाश पुत्र मूलचंद्र के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार आकाश घर से काम के बहाने निकला था और शेरगढ़ गांव में रिश्तेदारी में गया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आकाश की मां ने गांव के ही कई लोगों पर बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया
है।सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस घायल को थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि चोट गंभीर होने के बावजूद समय पर इलाज नहीं कराया गया। वहीं गांव में चर्चा है कि युवती ने फोन कर आकाश को बुलाया था, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बुधवार को दोनों पक्ष थाने पर मौजूद रहे। मामले ने तूल पकड़ा तो कौशाम्बी पुलिस मीडिया सेल ने एक्स पर पोस्ट कर थाना पिपरी को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क समस्या के चलते बात नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, हालत गंभीर,पुलिस जांच में जुटी कौशाम्बी 👉👉पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान जाठी निवासी आकाश पुत्र मूलचंद्र के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार आकाश घर से काम के बहाने निकला था और शेरगढ़ गांव में रिश्तेदारी में गया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आकाश की मां ने गांव के ही कई लोगों पर बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस घायल को थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि चोट गंभीर होने के बावजूद समय पर इलाज नहीं कराया गया। वहीं गांव में चर्चा है कि युवती ने फोन कर आकाश को बुलाया था, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बुधवार को दोनों पक्ष थाने पर मौजूद रहे। मामले ने तूल पकड़ा तो कौशाम्बी पुलिस मीडिया सेल ने एक्स पर पोस्ट कर थाना पिपरी को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क समस्या के चलते बात नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।2
- माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा कौशाम्बी श्री धर्मराज मौर्य जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज सायं ओसा स्थित वृद्धजन आश्रम में एक सुंदर एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाली सभी माताओं एवं बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया तथा वस्त्र भेंट किए गए। सभी माताओं और बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर बुजुर्गों के बीच श्री धर्मराज मौर्य जी का जन्मदिवस मनाया और इस खास दिन को यादगार बनाया।1
- कौशाम्बी: दबंगई के आरोपों से परेशान व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर, मकान की छत तोड़ने का लगाया आरोप बेटे पर हमले के पुराने मामले का भी जिक्र, पीड़ित ने मंझनपुर पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बारातफरीक निवासी इन्द्रकिशोर पुत्र स्वर्गीय शिवशम्भू ने थाना प्रभारी मंझनपुर को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर दबंगई और उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र के मुताबिक, प्रार्थी कर्मकांडी ब्राह्मण होने के कारण अक्सर घर से बाहर रहता है। आरोप है कि वर्ष 2022 में उसके पुत्र सोमदत्त पर गांव के दबंग मेवालाल ने जानलेवा हमला किया था। पीड़ित का कहना है कि उसके बेटे की चोटों का मेडिकल प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल से कराया गया था, लेकिन आरोपियों के दबाव के चलते पुलिस ने मामले में अपेक्षाकृत हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया। भूसा रखने के लिए बनाए मकान की छत तोड़ने का आरोप इन्द्रकिशोर के अनुसार, गांव में उसका एक मकान गांव के दूसरे छोर पर स्थित है, जिसमें वह भूसा रखता है। आरोप है कि मकान कच्चा होने के कारण विपक्षी पक्ष के लोगों ने उसकी छत काट दी, जिससे अंदर रखा भूसा खराब हो जाता था। इसके बाद प्रार्थी ने मकान पर सीमेंट की चादरें लगवा दीं। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद विपक्षी पक्ष ने अपने कथित साथी पुष्पराज पुत्र मुन्ना लाल यादव के साथ मिलकर सीमेंट की चादरों को भी पूरी तरह तोड़ दिया। पीड़ित का कहना है कि इस घटना से उसे काफी नुकसान हुआ है और वह विपक्षी पक्ष की कथित दबंगई से परेशान है। पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग पीड़ित ने थाना प्रभारी से विपक्षी पक्ष द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न और तोड़फोड़ को रोकने तथा मामले में कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। शिकायती पत्र 16 सितंबर 2026 का है। फिलहाल लगाए गए आरोपों पर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।1
- राजस्थान में UGC की वजह से निर्दलीयों की चांदी? BJP के राजपूत नेताओं के क्षेत्र में हार, UGC जिम्मेदार? निकाय चुनाव में BJP के लिए बड़ा संदेश छुपा है! #RajasthanCivicPolls #BJP #UGC #RajputPolitics #CivicElections #Khabardar | @SwetaSinghAT1
- कौशाम्बी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कौशाम्बी।आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष तनवीरुल हसन के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़ी इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी..!!1
- कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1
- प्रतापगढ़: प्रयागराज-लखनऊ रेलवे लाइन पर खिदिरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं कई बकरियां, बाल-बाल बचीं महिलाएं प्रतापगढ़: प्रयागराज-लखनऊ रेलवे लाइन पर खिदिरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं कई बकरियां, बाल-बाल बचीं महिलाएं1
- कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित अफसर अली के मुताबिक, वह ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और रुपये व शराब नहीं पिलाने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने युवक को थप्पड़ मारे और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित ने मारपीट के साथ रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। अफसर अली का आरोप है कि शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।1