हिन्दू धर्मानुसार शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा शिल्पकला एवं सृजनता के देवता माने जाते हैं । भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का निर्माणकर्ता भी कहा जाता है *विश्वकर्मा पूजा* हिन्दू धर्मानुसार शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा शिल्पकला एवं सृजनता के देवता माने जाते हैं । भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का निर्माणकर्ता भी कहा जाता है । १७ सितंबर को विश्वकर्मा पूजा की जाती है । इस दिन सभी निर्माण कार्य में उपयोग होनेवाले औजारों, हथियारों और यंत्रों आदि की पूजा की जाती है । *विश्वकर्मा पूजा की पद्धति* विश्वकर्मा पूजा के दिन प्रातः स्नान के उपरांत हाथ में फूल, अक्षत लेकर भगवान विश्वकर्मा का नाम लेते हुए घर में अक्षत छिडकने चाहिए । पूजास्थान पर कलश में जल तथा विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए । विश्वकर्मा प्रतिमा पर फूल चढाने के बाद सभी औजारों को तिलक लगाकर दीप, धूप, पुष्प, गंध, सुपारी आदि से पत्निसहित पूजा करनी चाहिए । *विश्वकर्मा पूजा मंत्र* विवाहदिषु यज्ञषु गृहारामविधायके । सर्वकर्मसु संपूज्यो विश्वकर्मा इति श्रुतम ॥ अर्थ : विश्वकर्मा पूजा जन कल्याणकारी है । प्रत्येक प्राणी सृष्टिकर्ता, शिल्प कलाधिपति, तकनीकी ओर विज्ञान के जनक भगवान विश्वकर्माजी की पूजा-अर्चना अपनी एवं राष्ट्रीय उन्नति के लिए अवश्य करनी चाहिए । *भगवान विश्वकर्मा का जन्म* ब्रह्मा के पुत्र ‘धर्म’ का विवाह ‘वस्तु’ से हुआ था । धर्म के सातवें पुत्र का नाम ‘वास्तु’ था, जो महान शिल्पकार थे । ‘वास्तु’ के पुत्र का नाम विश्वकर्मा था, जो अपने पितासमान ही महान शिल्पकार एवं वास्तुकला के अद्वितीय गुरु बनें । *आश्चर्यजनक वास्तुकार* प्रत्येक युग में विश्वकर्मा ने कई अद्भुत नगर, भवन और वस्तुआें का निर्माण किया । सत्ययुग में स्वर्गलोक का, त्रेतायुग में सोने की लंका का, द्वापरयुग में द्वारका का और कलियुग के आरम्भ के ५० वर्ष पूर्व हस्तिनापुर और इन्द्रप्रस्थ का निर्माण किया । विश्वकर्मा ने ही जगन्नाथपुरी के जगन्नाथ मंदिर की कृष्ण, सुभद्रा एवं बलराम की मूर्तियों का निर्माण किया । साथ ही इन्होंने यमपुरी, कुबेरपुरी, सुदामापुरी, शिवमंडलपुरी आदि का भी निर्माण किया । कर्ण का कुंडल, भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र, शंकर भगवान का त्रिशूल और यमराज का कालदंड इ. का निर्माण भी भगवान विश्वकर्मा ने ही किया है । नल : वाल्मीकि रामायण के अनुसार शिल्पकला में निपुण नल नामक वानर ने रामसेतु का निर्माण किया था वो विश्वकर्मा का ही पुत्र था । आपका विनम्र श्री संजय सिंह सनातन संस्था संपर्क क्रमांक : 8470963863

- मोकामा में पुलिस के साथ बदसलूकी।पुलिस ने मा बेटे को किया गिरफ्तार।20 लोगो पर मामला दर्ज। गणेश पंडाल में ड्यूटी कर रहे एएसआई से बदसलूकी, दो भाइयों पर मामला दर्ज। मोकामा। मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव में गणेश पूजा पंडाल में विधि-व्यवस्था की ड्यूटी में तैनात एएसआई बबलू कुमार के साथ बदसलूकी और हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मोकामा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात कन्हाईपुर गांव स्थित गणेश पूजा पंडाल में एएसआई बबलू कुमार विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात थे। इसी दौरान पंडाल के समीप कन्हाईपुर निवासी दो भाई रजनीश कुमार और डाबर कुमार अपने ही गांव के सरपंच पति बबलू कुमार के साथ मारपीट और हंगामा कर रहे थे।हंगामा देख एएसआई बबलू कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान दोनों भाइयों ने एएसआई के साथ ही हाथापाई शुरू कर दी। घटना के दौरान उनकी वर्दी भी फट गई। मौके पर तैनात अन्य जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। आरोप है कि उनके परिजनों ने भी भागने में उनकी मदद की।घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात सामने आई है। हालांकि, नवबिहार टाइम्स वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- घोसवरी से विदाई पर भावुक हुए थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी, बोले—“आप लोगों से दूर जाना अत्यंत पीड़ादायक है” घोसवरी से विदाई पर भावुक हुए थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी, बोले—“आप लोगों से दूर जाना अत्यंत पीड़ादायक है”1
- लखीसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के बालकुद्रक संग्रहालय पहुंचे प्रोफेसर मैक्स डीग हुए प्रभावित लखीसराय। कार्डिफ यूनिवर्सिटी के प्रो. मैक्स डीग ने बुधवार को बिहार विरासत समिति के कार्यपालक निदेशक डॉ. अनिल कुमार के साथ सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय पहुंचने पर संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने संग्रहालय में प्रदर्शित विभिन्न कलाकृतियों और पुरावशेषों के बारे में प्रो. डीग को विस्तार से जानकारी दी।संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक कलाकृतियों और पुरावशेषों को देखकर प्रो. मैक्स डीग काफी प्रभावित हुए। उन्होंने विजिटर बुक में “Excellent exhibition, nice collection” लिखकर संग्रहालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के संग्रहालयों की बात करें तो लखीसराय संग्रहालय निस्संदेह भारत के उत्कृष्ट संग्रहालयों में शामिल है। इस दौरान संग्रहालय से जुड़े अन्य कर्मी भी मौजूद थे।1
- चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार बड़कागांव पुलिस की कार्रवाई, लोहरदगा के कुडू से ट्रैक्टर बरामद हजारीबाग/बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र के महटिकरा गांव से चोरी हुए जॉन डियर ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 17 जून की रात प्रमोद कुमार के घर से ट्रैक्टर चोरी हुआ था। मामले में 19 जून को कांड संख्या 109/26 दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना और तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने 14 सितंबर को रांची के चान्हो निवासी शाहरुख खान को पकड़ा। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र स्थित हेंजला टोला, कौवाखाप से चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को 15 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।1
- औरे ग्राम में ठनका गिरने से दुधारू पशु की मौत किसान की रोजी-रोटी पर टूट कहर1
- मोकामा : दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला, ASI से हाथापाई; 3 नामजद समेत 15 अज्ञात पर FIR दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला, ASI से हाथापाई; मां-बेटा गिरफ्तार मोकामा। मेकरा ओपी अंतर्गत कन्हाईपुर गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस से कुछ लोगों ने हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान एक एएसआई का कॉलर पकड़कर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। मेकरा ओपी प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कन्हाईपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोग पुलिस से ही उलझ गए और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने लगे। मामले को लेकर पुलिस ने डाबर उर्फ कन्हैया, रजनीश कुमार दोनों भाई तथा उनकी मां इंदु देवी को नामजद करते हुए कुल 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, एएसआई पर हाथ उठाने का आरोपित डाबर उर्फ कन्हैया घटना के बाद फरार हो गया, जबकि उसके भाई रजनीश कुमार और मां इंदु देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, घटना के दौरान पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।1
- मोकामा गणेश उस्तव में बेटे के साथ मोकामा विधायक अंनत कुमार सिंह #BREAKING | मोकामा में गणेश उत्सव के दौरान सियासी चर्चा! मोकामा विधानसभा क्षेत्र के कन्हाईपुर में गणेश उत्सव के मौके पर नाट्य कला मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह पहुंचे। इस दौरान उनके बेटे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उस वक्त माहौल चर्चा में आ गया, जब लोगों की ओर से “अंकित भैया जिंदाबाद” के नारे लगाए जाने लगे। अनंत कुमार सिंह के सामने लगे इन नारों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। #AnantSingh #Mokama #KanhaiPur #GaneshUtsav #AnkitBhaiya #MokamaNews #BreakingNews1
- ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी, हजारीबाग में पांच गिरफ्तार1
- रामगढ़ चौक, बड़हरा गांव में नल जल बंद करने पर पब्लिक किया हंगामा मार पीट का माहौल #patna #lakhisarai रामगढ़ चौक, बड़हरा गांव में नल जल बंद करने पर पब्लिक किया हंगामा मार पीट का माहौल #patna #lakhisarai1