मोकामा : दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला, ASI से हाथापाई; 3 नामजद समेत 15 अज्ञात पर FIR दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला, ASI से हाथापाई; मां-बेटा गिरफ्तार मोकामा। मेकरा ओपी अंतर्गत कन्हाईपुर गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस से कुछ लोगों ने हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान एक एएसआई का कॉलर पकड़कर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। मेकरा ओपी प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कन्हाईपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोग पुलिस से ही उलझ गए और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने लगे। मामले को लेकर पुलिस ने डाबर उर्फ कन्हैया, रजनीश कुमार दोनों भाई तथा उनकी मां इंदु देवी को नामजद करते हुए कुल 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, एएसआई पर हाथ उठाने का आरोपित डाबर उर्फ कन्हैया घटना के बाद फरार हो गया, जबकि उसके भाई रजनीश कुमार और मां इंदु देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, घटना के दौरान पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।

- हाथीदह के तारा देवी परिसर में भव्य गणेश उस्तव।20 वर्षो से हो रहा आयोजन। 🚨 मोकामा के हाथीदह में गणेश महोत्सव का भव्य नजारा! हाथीदह के तारा देवी विद्यालय परिसर में श्री सिद्धिविनायक पूजा समिति का 21वां गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 🙏 भगवान गणेश के दर्शन के साथ यहां लगा है शानदार मीना बाजार, आकर्षक झूले और खाने-पीने की ढेरों दुकानें। 🇮🇳 वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर बनाई गई भारत माता की विशेष थीम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 👮 सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। पटना समेत कई जिलों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। 🔥 आप भी आएं, गणपति बप्पा का आशीर्वाद लें और मेले का आनंद उठाएं! 🙏 गणपति बप्पा मोरया!1
- बाढ़ में आधुनिक डेंटल ट्रीटमेंट की सुविधा, अलाइनर्स और डेंटल इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध बाढ़ में आधुनिक डेंटल ट्रीटमेंट की सुविधा, अलाइनर्स और डेंटल इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध 🦷1
- बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर देश को और अपने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए उनके जन्मदिन पर घर-घर में एक दीप जलाए. बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वीडियो जारी कर. संदेश दिया1
- HAPPY BDAY" #modiji " | #मोदीजी को बिहारवासियों के तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं1
- 136 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, कुरकुरे के नीचे छुपा कर ले जा रहे थे पिकअप वैन के अंदर, दो लोग गिरफ्तार, वाहन भी जप्त 136 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, कुरकुरे के नीचे छुपा कर ले जा रहे थे पिकअप वैन के अंदर, दो लोग गिरफ्तार, वाहन भी जप्त बाढ़ मधनिषेध विभाग के पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की लखीसराय छोड़ से एक पिकअप वैन के अंदर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लाया जा रहा है सूचना की पुष्टि करने के बाद विभाग के पदाधिकारी ने पचमहला थाना क्षेत्र के पास वाहन को पकड़ लिया और जब तलाशी ली गई तो कच्चा कुरकुरा के नीचे छुपा कर 136 कार्टून अंग्रेजी शराब ले जा रहा था 2988 बोतल कुल मिलाकर 1218 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया गया इस दौरान पुलिस ने पिकअप वैन भी जप्त कर लिया है और गाड़ी पर शराब ले जा रहे राजेश मोहाली निरसा धनबाद, और पिंटू लोहार मैथन धनबाद निवासी को भी गिरफ्तार कर लिया है मामले में पुलिस अभी और भी पूछताछ करने में जुटी हुई है मधनिषेध विभाग के अधीक्षक विभा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर हुई है और यह बड़ी सफलता है इस छापेमारी अभियान में बाढ़ विभाग के इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद गुंजा कुमारी अनीश भारती सहित दर्जनों पुलिस के जवान ने सहयोग करते हुए यह सफलता हासिल की है/1
- बाढ़ में STF और पुलिस का मिनी गन फैक्ट्री पर बड़ा प्रहार, घर के पीछे करकट की दुकान में चल रहा था अवैध हथियार निर्माण; 5 अर्द्धनिर्मित कट्टे, 3 बैरल, 10 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में सामान बरामद, 4 गिरफ्तार1
- मोकामा में पुलिस के साथ बदसलूकी।पुलिस ने मा बेटे को किया गिरफ्तार।20 लोगो पर मामला दर्ज। गणेश पंडाल में ड्यूटी कर रहे एएसआई से बदसलूकी, दो भाइयों पर मामला दर्ज। मोकामा। मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव में गणेश पूजा पंडाल में विधि-व्यवस्था की ड्यूटी में तैनात एएसआई बबलू कुमार के साथ बदसलूकी और हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मोकामा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात कन्हाईपुर गांव स्थित गणेश पूजा पंडाल में एएसआई बबलू कुमार विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात थे। इसी दौरान पंडाल के समीप कन्हाईपुर निवासी दो भाई रजनीश कुमार और डाबर कुमार अपने ही गांव के सरपंच पति बबलू कुमार के साथ मारपीट और हंगामा कर रहे थे।हंगामा देख एएसआई बबलू कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान दोनों भाइयों ने एएसआई के साथ ही हाथापाई शुरू कर दी। घटना के दौरान उनकी वर्दी भी फट गई। मौके पर तैनात अन्य जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। आरोप है कि उनके परिजनों ने भी भागने में उनकी मदद की।घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात सामने आई है। हालांकि, नवबिहार टाइम्स वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात1