logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब पीने के आरोप में चैनपुर थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया चैनपुर। शराब पीने के आरोप में चैनपुर थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन पाण्डेय और संजय माली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया।इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने जानकारी दी।

1 hr ago
user_Sachita nand pandey
Sachita nand pandey
सिसवन, सीवान, बिहार•
1 hr ago

शराब पीने के आरोप में चैनपुर थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया चैनपुर। शराब पीने के आरोप में चैनपुर थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन पाण्डेय और संजय माली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया।इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने जानकारी दी।

More news from बिहार and nearby areas
  • असांव पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चालाया जांच अभियान, 6 वाहनों से 28000 हजार उसूला गया। असांव में मंगलवार को अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।वहीं वाहन जांच अभियान देखकर दोपहिया, तीन पहिया,चार पहिया वाहनों चालकों में हड़कम मच गया।इस अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, ट्रिपल लोडिंग,लाइसेंस और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।जांच के दौरान वाहनों की पड़ताल की गई।नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से चालान वसूला गया। वहीं थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अधिकतर मामलों में बाइक चालक बिना हेलमेट पाए गए,जबकि कई दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन लोग सवार थे।ऐसे वाहन चालकों को मौके पर ही चालान जारी कर भविष्य में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई।वही 6 वाहनों से कुल 28000 हजार का चलान काटा गया।इस दौरान उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रिपल लोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
    1
    असांव पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चालाया जांच अभियान, 6 वाहनों से 28000 हजार उसूला गया।
असांव में मंगलवार को अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।वहीं वाहन जांच अभियान देखकर दोपहिया, तीन पहिया,चार पहिया वाहनों चालकों में हड़कम मच गया।इस अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, ट्रिपल लोडिंग,लाइसेंस और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।जांच के दौरान वाहनों की पड़ताल की गई।नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से चालान वसूला गया। वहीं थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अधिकतर मामलों में बाइक चालक बिना हेलमेट पाए गए,जबकि कई दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन लोग सवार थे।ऐसे वाहन चालकों को मौके पर ही चालान जारी कर भविष्य में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई।वही  6 वाहनों से कुल 28000 हजार का चलान काटा गया।इस दौरान उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रिपल लोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
    user_Satish Kumar Soni
    Satish Kumar Soni
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    12 hrs ago
  • NEET EXAM KE BAD KHAN SIR KA REACTION DEKHIE STUDENT KE SATH NEET EXAM KE BAD KHAN SIR KA REACTION STUDENT KE SATH MASTI
    1
    NEET EXAM KE BAD KHAN SIR KA REACTION DEKHIE STUDENT KE SATH
NEET EXAM KE BAD KHAN SIR KA REACTION STUDENT KE SATH MASTI
    user_Chhapra news
    Chhapra news
    Photographer छपरा, सारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • 🩸 बेटियों की सेहत और सम्मान की पहल: रतसर में किशोरियों को बांटे निःशुल्क सैनिटरी पैड स्वच्छ पीरियड केयर को लेकर जागरूकता अभियान, छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण; स्मृति सिंह बोलीं—साधनों के अभाव में पढ़ाई से समझौता न करे कोई बेटी रतसर (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक पीरियड केयर उपलब्ध कराने की दिशा में रतसर कला की निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह की पहल पर सराहनीय अभियान चलाया गया। एवरटिन के सहयोग से रतसर कला के सरकारी विद्यालयों एवं रतसर इंटर कॉलेज की छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड, पीरियड ट्रैकर और पीरियड कैलेंडर वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। वहीं रतसर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच चिकित्सकों की टीम ने की। चिकित्सकों ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर जरूरी जानकारी भी दी। इस अवसर पर स्मृति सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए सुरक्षित पीरियड केयर आज भी चुनौती है। मासिक धर्म को लेकर समाज में मौजूद झिझक और भ्रांतियों को दूर करने के साथ किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि “हर बेटी को सुरक्षित पीरियड केयर, स्वास्थ्य और सम्मान का अधिकार है। मेरा प्रयास है कि कोई भी बेटी साधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई या स्वास्थ्य से समझौता न करे।” स्मृति सिंह ने इस सामाजिक पहल में सहयोग के लिए एवरटिन का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीण किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में रतसर इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुक्तानंद सिंह, अक्सा फाउंडेशन की सचिव दीप्ती सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकीब अख्तर, डॉ. आरके सिंह, डॉ. सोफिया तबस्सुम, पैन हेल्थ के रीजनल मैनेजर कल्याण नाथ सहित चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 📢 बेटियों की सेहत और स्वच्छता से जुड़ी यह पहल आपको कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए शेयर करें।
    1
    🩸 बेटियों की सेहत और सम्मान की पहल: रतसर में किशोरियों को बांटे निःशुल्क सैनिटरी पैड
स्वच्छ पीरियड केयर को लेकर जागरूकता अभियान, छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण; स्मृति सिंह बोलीं—साधनों के अभाव में पढ़ाई से समझौता न करे कोई बेटी
रतसर (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक पीरियड केयर उपलब्ध कराने की दिशा में रतसर कला की निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह की पहल पर सराहनीय अभियान चलाया गया। एवरटिन के सहयोग से रतसर कला के सरकारी विद्यालयों एवं रतसर इंटर कॉलेज की छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड, पीरियड ट्रैकर और पीरियड कैलेंडर वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। वहीं रतसर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच चिकित्सकों की टीम ने की। चिकित्सकों ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर जरूरी जानकारी भी दी।
इस अवसर पर स्मृति सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए सुरक्षित पीरियड केयर आज भी चुनौती है। मासिक धर्म को लेकर समाज में मौजूद झिझक और भ्रांतियों को दूर करने के साथ किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि “हर बेटी को सुरक्षित पीरियड केयर, स्वास्थ्य और सम्मान का अधिकार है। मेरा प्रयास है कि कोई भी बेटी साधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई या स्वास्थ्य से समझौता न करे।”
स्मृति सिंह ने इस सामाजिक पहल में सहयोग के लिए एवरटिन का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीण किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में रतसर इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुक्तानंद सिंह, अक्सा फाउंडेशन की सचिव दीप्ती सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकीब अख्तर, डॉ. आरके सिंह, डॉ. सोफिया तबस्सुम, पैन हेल्थ के रीजनल मैनेजर कल्याण नाथ सहित चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📢 
बेटियों की सेहत और स्वच्छता से जुड़ी यह पहल आपको कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए शेयर करें।
    user_Pappu Pandey news
    Pappu Pandey news
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सिकंदरपुर में श्वेताम्बरी स्मृति ट्रस्ट द्वारा सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन सिकंदरपुर में श्वेताम्बरी स्मृति ट्रस्ट द्वारा सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर स्थित श्री चतुर्भुज नाथ मंदिर में श्वेताम्बरी स्मृति ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक महारुद्राभिषेक के पावन अवसर पर पूर्व विधायक सिकंदरपुर संजय यादव ने सम्मिलित होकर उपस्थित सम्मानित श्रद्धालु भक्तों को पूजन सामग्री वितरित किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं कल्याण की मंगलकामना किया।
    1
    सिकंदरपुर में श्वेताम्बरी स्मृति ट्रस्ट द्वारा सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन
सिकंदरपुर में श्वेताम्बरी स्मृति ट्रस्ट द्वारा सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन
आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर स्थित श्री चतुर्भुज नाथ मंदिर में श्वेताम्बरी स्मृति ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक महारुद्राभिषेक के पावन अवसर पर पूर्व विधायक सिकंदरपुर संजय यादव ने सम्मिलित होकर उपस्थित सम्मानित श्रद्धालु भक्तों को पूजन सामग्री वितरित किया।
उन्होंने देवाधिदेव महादेव से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं कल्याण की मंगलकामना किया।
    user_गंगा24ख़बर
    गंगा24ख़बर
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • LHB रैक के साथ पहली बार बलिया पहुंची सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, यात्रियों में दिखा उत्साह बलिया। बुधवार की सुबह करीब 5:30 बजे 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस पहली बार आधुनिक और चमचमाते LHB कोचों के साथ बलिया रेलवे स्टेशन पहुंची। नए रैक में ट्रेन को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आधुनिक एलएचबी कोचों से ट्रेन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। इन कोचों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। नए रैक के शामिल होने से सियालदह-बलिया के बीच सफर करने वाले यात्रियों को पहले की अपेक्षा अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलने की उम्मीद है। यात्रियों ने रेलवे के इस बदलाव की सराहना करते हुए इसे बलिया के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया। यात्रियों का कहना है कि लंबे समय से ट्रेनों में बेहतर कोच और सुविधाओं की अपेक्षा थी। नए एलएचबी रैक के साथ ट्रेन का संचालन शुरू होना बलिया के रेल यात्रियों के लिए राहत और सुविधा बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।
    1
    LHB रैक के साथ पहली बार बलिया पहुंची सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, यात्रियों में दिखा उत्साह
बलिया। बुधवार की सुबह करीब 5:30 बजे 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस पहली बार आधुनिक और चमचमाते LHB कोचों के साथ बलिया रेलवे स्टेशन पहुंची। नए रैक में ट्रेन को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आधुनिक एलएचबी कोचों से ट्रेन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। इन कोचों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। नए रैक के शामिल होने से सियालदह-बलिया के बीच सफर करने वाले यात्रियों को पहले की अपेक्षा अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलने की उम्मीद है। यात्रियों ने रेलवे के इस बदलाव की सराहना करते हुए इसे बलिया के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया। यात्रियों का कहना है कि लंबे समय से ट्रेनों में बेहतर कोच और सुविधाओं की अपेक्षा थी। नए एलएचबी रैक के साथ ट्रेन का संचालन शुरू होना बलिया के रेल यात्रियों के लिए राहत और सुविधा बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।
    user_MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गंगाजल लेने निकले दंपती, गंगा की लहरों में बिछड़ गए: पत्नी का शव मिला, अधिवक्ता पति की तलाश जारी घर में रुद्राभिषेक की तैयारी थी… भोलेनाथ को चढ़ाने गंगाजल लेने निकले दंपती, लेकिन गंगा ने पत्नी को छीन लिया और पति अब भी लापता है। हंसते-खेलते गंगाजल लेने निकले थे ओमप्रकाश और इंदु… अगले दिन गंगा में मिला इंदु का शव, पति की तलाश में उतरी एनडीआरएफ-पुलिस टीम। बलिया। टैगोर नगर निवासी कलेक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश दुबे (54) और उनकी पत्नी इंदु दुबे (52) के साथ सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। घर में रुद्राभिषेक के लिए गंगाजल लेने निकले दंपती गंगा की तेज धारा में डूब गए। मंगलवार को इंदु दुबे का शव बरामद हो गया, जबकि ओमप्रकाश दुबे की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को करीब 2:30 बजे दुबहड़ थाना क्षेत्र में बयासी पुल के पास गंगा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा। बाद में परिजनों ने शव की पहचान इंदु दुबे के रूप में की। परिजनों के मुताबिक, ओमप्रकाश दुबे और उनकी पत्नी सोमवार शाम करीब सात बजे घर से गंगा नदी से जल लेने निकले थे। इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चला। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र की विचलाघाट चौकी के अंतर्गत शिवरामपुर घाट पर उनकी मोटरसाइकिल मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अधिवक्ता ओमप्रकाश दुबे की तलाश में नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन की जा रही है। पत्नी का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। बेटे हर्षित का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से अधिवक्ता समाज और पूरे जिले में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ और पुलिस टीम द्वारा लापता अधिवक्ता की तलाश लगातार जारी है। गंगाजल लेने निकले इस दंपती के साथ हुए हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। क्या आपको लगता है कि ऐसे घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी और मजबूत होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।
    1
    गंगाजल लेने निकले दंपती, गंगा की लहरों में बिछड़ गए: पत्नी का शव मिला, अधिवक्ता पति की तलाश जारी
घर में रुद्राभिषेक की तैयारी थी… भोलेनाथ को चढ़ाने गंगाजल लेने निकले दंपती, लेकिन गंगा ने पत्नी को छीन लिया और पति अब भी लापता है।
हंसते-खेलते गंगाजल लेने निकले थे ओमप्रकाश और इंदु… अगले दिन गंगा में मिला इंदु का शव, पति की तलाश में उतरी एनडीआरएफ-पुलिस टीम।
बलिया। टैगोर नगर निवासी कलेक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश दुबे (54) और उनकी पत्नी इंदु दुबे (52) के साथ सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। घर में रुद्राभिषेक के लिए गंगाजल लेने निकले दंपती गंगा की तेज धारा में डूब गए। मंगलवार को इंदु दुबे का शव बरामद हो गया, जबकि ओमप्रकाश दुबे की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को करीब 2:30 बजे दुबहड़ थाना क्षेत्र में बयासी पुल के पास गंगा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा। बाद में परिजनों ने शव की पहचान इंदु दुबे के रूप में की।
परिजनों के मुताबिक, ओमप्रकाश दुबे और उनकी पत्नी सोमवार शाम करीब सात बजे घर से गंगा नदी से जल लेने निकले थे। इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चला। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र की विचलाघाट चौकी के अंतर्गत शिवरामपुर घाट पर उनकी मोटरसाइकिल मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अधिवक्ता ओमप्रकाश दुबे की तलाश में नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन की जा रही है।
पत्नी का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। बेटे हर्षित का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से अधिवक्ता समाज और पूरे जिले में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सीओ सिटी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ और पुलिस टीम द्वारा लापता अधिवक्ता की तलाश लगातार जारी है।
गंगाजल लेने निकले इस दंपती के साथ हुए हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। क्या आपको लगता है कि ऐसे घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी और मजबूत होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।
    user_MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बलिया: गंगा नदी में मिला महिला का शव, नगरा में महिला की हत्या! भतीजे पर हत्या का आरोप एक महिला का शव गंगा नदी में बयासी पुल के पास मिला। शव मिलने की सूचना पर दुबहड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। नगरा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या की सूचना उसके भतीजे द्वारा हत्या किए जाने के संबंध में मिली है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
    1
    बलिया: गंगा नदी में मिला महिला का शव, नगरा में महिला की हत्या! भतीजे पर हत्या का आरोप
एक महिला का शव गंगा नदी में बयासी पुल के पास मिला। शव मिलने की सूचना पर दुबहड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
नगरा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या की सूचना उसके भतीजे द्वारा हत्या किए जाने के संबंध में मिली है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.