Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिलासपुर में चक्रवात अर्नब का असर आसमान में छाई बदली ठंडी हवाओं के साथ रुक रुक कर हो रही बारिश
Jay dhirhi
बिलासपुर में चक्रवात अर्नब का असर आसमान में छाई बदली ठंडी हवाओं के साथ रुक रुक कर हो रही बारिश
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- राशन दुकानों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, GPS ट्रैकर से खुला राज; 5 आरोपी पकड़े, ₹38.60 लाख की संपत्ति जब्त छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शासकीय राशन दुकानों से चावल और शक्कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शक्कर की बोरी में GPS ट्रैकर छिपाया। चोरों ने अनजाने में ट्रैकर लगी बोरी चुरा ली, जिसके संकेतों का पीछा करते हुए पुलिस पत्थलगांव तक पहुंच गई। रायगढ़ पुलिस ने इस मामले में चार कथित चोरों और चोरी का माल खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 115 बोरी चावल, 2 बोरी शक्कर, एक क्रेटा और एक इनोवा कार समेत कुल ₹38.60 लाख की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुसौर थाना क्षेत्र की तीन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। देखिए पूरी खबर और जानिए कैसे GPS ट्रैकर की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। 📍 समाचार स्रोत: रायगढ़ पुलिस 📺 चैनल: CG Crime Reporter ऐसी ही अपराध, पुलिस कार्रवाई और छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share करना न भूलें।2
- बिलासपुर में चक्रवात अर्नब का असर आसमान में छाई बदली ठंडी हवाओं के साथ रुक रुक कर हो रही बारिश1
- बेमेतरा में सतनाम सहारा ग्रंथालय एवं व्यावसायिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का हो रहा निर्माण, शिक्षा और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा1
- बिलासपुर में 3 मांगों को लेकर पटवारियों ने घेरा कलेक्टोरेट , अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान बिलासपुर में पटवारियों का आंदोलन तेज हो गया है। अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में आज बड़ी संख्या में पटवारी कोन्हेर गार्डन में एकत्रित हुए और रैली निकालकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। पटवारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। ऐसे में अब सवाल है कि पटवारियों की मांगों पर शासन कब तक फैसला लेता है?1
- बिलासपुर में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पर्ची सुधार और बंटवारे के नाम पर ले रहा था नोटों की गड्डी न्यायधानी बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी-सोन से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें पटवारी ऋषि गोस्वामी पर किसान से जमीन बंटवारे के एवज में 50 हजार रुपये मांगने का आरोप है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर 25 हजार रुपये लेते दिखाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता, पहचान और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।1
- सेजेस कन्या शाला चकरभाठा के डॉ. राजकुमार वर्मा को शिक्षण,साहित्य,कला, संस्कृति ए सेजेस कन्या शाला चकरभाठा के डॉ. राजकुमार वर्मा को शिक्षण,साहित्य,कला, संस्कृति एवम सामाजिक कार्य मे उत्कृष्ट कार्य हेतु भारत गौरव प्रतिभा रत्न अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित बुधवार की रात 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली के पाँच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में रविवार को इंटर नेशनल अवार्ड कॉउन्सिल द्वारा आयोजित "भारत गौरव प्रतिभा रत्न अवार्ड 2026" समारोह भव्यता,गरिमा व प्रेरणा का अद्भुत संगम बनकर सामने आया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवम भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री तीरथसिंह रावत जी, कार्यक्रम के अध्यक्ष सेवा निवृत्त वरिष्ठ आई .ए .एस. अधिकारी एवम आयुक्त श्री तनवीर जफर अली जी,अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली की रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. स्वर्णलता पांचाल जी एवम सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मुकेश कुमार त्रिपाठी जी के संयुक्त कर कमलों द्वारा डॉ. राजकुमार वर्मा शिक्षक सेजेस पूर्व माध्यमिक शाला कन्या चकरभाठा जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) को शिक्षण,साहित्य,कला, संस्कृति एवम सामाजिक कार्य मे उत्कृष्ट कार्य हेतु भारत गौरव प्रतिभा रत्न अवार्ड 2026 से नवाजा गया। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्या पीठ वृंदावन धाम मथुरा उत्तर प्रदेश द्वारा स्थान होटल रेडिसन ब्लू पश्चिम विहार नई दिल्ली में राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी एवम सम्मान समारोह में मुख्य अतिथियों ने डॉ राजकुमार वर्मा को "विद्या वाचस्पति"सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया इसी क्रम में स्टार्टअप शिक्षा इंडिया फाउंडेशन द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन नेशनल अवार्ड 2026 प्रदान किया गया। त्रेतायुग फाउंडेशन अयोध्या उत्तरप्रदेश द्वारा इंटरनेशनल टीचर एक्सेलेन्ट अवार्ड 2026प्रदान किया गया। हिन्द ह्यूमैनिटी फाउंडेशन उत्तर पश्चिम दिल्ली द्वारा परम भूषण प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2026 से नवाजा गया। जीवरण फाउंडेशन प्रयागराज उत्तरप्रदेश द्वारा क्रमशः भारत सेवा पुरस्कार एवम अटलबिहारी बाजपेयी सेवा रत्न सम्मान प्रदान किया गया। वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल आर्गेनाईजेशन(WCAEO) के.डी.ब्लॉक225 पिथमपुरा कोहट इन्क्लेव मेट्रो स्टेशन दिल्ली द्वारा शिक्षण ,कला एवम गायकी के क्षेत्र में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस प्रकार डॉ. राजकुमार वर्मा एक शिक्षक के साथ -साथ एक प्रखर वक्ता,कुशल उद्घोषक,प्रकृति एवम माटी के कोमल हृद कवि, साहित्यकार,गीतकार ,संगीतकार , गायक के साथ ही एक सच्चा समाज सेवक भी है। बहुमुखी (मल्टी टैलेंटेड) प्रतिभा के धनी डॉ. राजकुमार वर्मा जी के इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है,विभागीय अधिकारी एवम कर्मचारी गण इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1
- राज्योत्सव पर पांच पांच हेलीकॉप्टरएक साथ उड़ेंगे तो दृश्य ही अलग होगी : CM विष्णु देव साय #rajyotsav2026 #raipurnews #chhattishgarh #CGNews राज्योत्सव पर पांच पांच हेलीकॉप्टरएक साथ उड़ेंगे तो दृश्य ही अलग होगी : CM विष्णु देव साय #rajyotsav2026 #raipurnews #chhattishgarh #CGNews1
- बोदरी परशुराम भवन के पास ₹23 लाख की लागत से होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार् बोदरी परशुराम भवन के पास ₹23 लाख की लागत से होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में सामिल हुवे विधायक धरम लाल कौशिक बुधवार की रात 9 बजे मिली जानकारी अनुसार बुधवार को नगर पालिका परिषद बोदरी के वार्ड क्रमांक 05 में परशुराम भवन के पास ₹23 लाख की लागत से होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक सम्मिलित होकर भवन का भूमिपूजन किये इस दौरान उन्होंने ने कहा की ब्राह्मण समाज द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग के अनुरूप इस सामुदायिक भवन का निर्माण सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह भवन सामाजिक एकजुटता एवं आपसी सौहार्द को भी सुदृढ़ करेगा। इस दौरान अयिथियो का फूल मामला से भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी सहित नगर पालिका बोदरी अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय वर्मा पार्षद गण एल्डरमैन जनप्रतिनिधिगण एवं ब्राह्मण समाज के पदाधिकारीगण व सदस्य उपस्थित रहे। और समाज के लोगो ने इस भवन निर्माण की मांग पूरी होने पर विधायक जी का आभार जताया1