सौर बाजार में प्राइम डेंटल केयर का लोक सभा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने फीता काट कर किया उद्घाटन सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में अब एक क्लिनिक का शुभारंभ हो चुका है जिसके लिए लोगों को सहरसा पटना सहित अन्य शहर ईलाज के लिए जाना पड़ता था मगर अब कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि बुधवार को प्राइम डेंटल केयर का शुभारंभ हो चुका है जिसका विधिवत उद्घाटन लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव ने फीता काटकर किया। जैसा की आप सभी जानते हैं की चेहरे का आकार अगर बदलता है तो इसका कारण है मुंह का दांत। दांत की किसी भी समस्या को लेकर अब आपको चिन्ता करने की बात नहीं है क्योंकि प्राइम डेंटल केयर में अत्याधुनिक मशीन के द्वारा दांत के सभी प्रकार का ईलाज बहुत ही किफायती दरों पर किया जा रहा है जो सेवा आपको नगर पंचायत सौर बाजार कार्यालय के सामने उपलब्ध है। इसको लेकर डेंटल डॉक्टर अविनाश कुमार भारती ने बताया की दांत से जुड़ी सभी प्रकार के बीमारी का इलाज उपलब्ध रहेगी और मरीज को सबसे बेहतर इलाज सस्ते कीमत पर किया जाएगा। इस प्रकार के सुविधा से क्षेत्र में काफी खुशी देखी जा रही है जिसका ताजा उदाहरण है उपस्थित सैकड़ों की भीड़।
सौर बाजार में प्राइम डेंटल केयर का लोक सभा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने फीता काट कर किया उद्घाटन सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में अब एक क्लिनिक का शुभारंभ हो चुका है जिसके लिए लोगों को सहरसा पटना सहित अन्य शहर ईलाज के लिए जाना पड़ता था मगर अब कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि बुधवार को प्राइम डेंटल केयर का शुभारंभ हो चुका है जिसका विधिवत उद्घाटन लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव ने फीता काटकर किया। जैसा की आप सभी जानते हैं की चेहरे का आकार अगर बदलता है तो इसका कारण है मुंह का दांत। दांत की किसी भी समस्या को लेकर अब आपको चिन्ता करने की बात नहीं है क्योंकि प्राइम डेंटल केयर में अत्याधुनिक मशीन के द्वारा दांत के सभी प्रकार का ईलाज बहुत ही किफायती दरों पर किया जा रहा है जो सेवा आपको नगर पंचायत सौर बाजार कार्यालय के सामने उपलब्ध है। इसको लेकर डेंटल डॉक्टर अविनाश कुमार भारती ने बताया की दांत से जुड़ी सभी प्रकार के बीमारी का इलाज उपलब्ध रहेगी और मरीज को सबसे बेहतर इलाज सस्ते कीमत पर किया जाएगा। इस प्रकार के सुविधा से क्षेत्र में काफी खुशी देखी जा रही है जिसका ताजा उदाहरण है उपस्थित सैकड़ों की भीड़।
- सौर बाजार के पूर्व प्रमुख लक्ष्मीनारायण यादव के निधन के बाद परिवार से मिलने पहुंचे सांसद दिनेशचंद्र यादव सहरसा जिले के सौर बाजार के पूर्व प्रमुख अजगेबा गांव निवासी लक्ष्मीनारायण यादव का बीते दिनों निधन हो गया था जिसका खबर सुनते ही अब तक कई राजनीतिक दल के वरीय नेता उनके निज आवास पहुंच कर शोक संतप्त परिवार से मिलकर मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर परिवार के सदस्य को ढाढस बंधाया है। इसी कड़ी में बुधवार को लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव उनके निज आवास पहुंचकर परिवार से मिले जहां पंकज कुमार यादव पूरे परिवार सहित ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव ने बताया की लक्ष्मीनारायण बाबू अपने पूरे जीवन काल समाज के सेवा में लगे रहे इस दौरान उसे कांग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट भी मिला था इतना ही नहीं वे काफी लंबे समय तक सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र की जनता का सेवा प्रमुख पद पर रहते हुए किया जो काफी सराहनीय पहल रहा। उनके सेवा काल को इतनी आसानी से नहीं भुलाया जा सकता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उसी प्रकार का विवेक उनके परिवार के सदस्य को प्रदान करे ताकि समाज में अपना सेवा प्रदान करते रहे। स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण बाबू की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि अमर यादव, छतरी यादव, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, जवाहर यादव, अशोक अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार उर्फ सुनील यादव, सरपंच भूपेन्द्र यादव, अजय कुमार, अभिमन्यु कुमार, अशोक यादव, प्रमोद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।1
- बीपीएससी टीआरई-4 आंदोलन में घायल छात्र नेता से मिले जेएसडी काउंसिल के प्रतिनिधि📢 ✍️ जन-संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार📍 पटना। बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा की मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान घायल छात्र नेता से एडवोकेट ऑफ जेएसडी काउंसिल के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्रों की आवाज लोकतंत्र की ताकत है और उनकी जायज मांगों को संवेदनशीलता एवं शांतिपूर्ण संवाद के माध्यम से सुना जाना चाहिए। जेएसडी काउंसिल ने सरकार से पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए छात्रों की समस्याओं का शीघ्र और न्यायसंगत समाधान करने की मांग की। संगठन ने कहा कि छात्रहित, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए वह सदैव छात्रों के साथ खड़ा रहेगा।1
- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला अब मधेपुरा में भी राजनीतिक और छात्र आंदोलन का मुद्दा बन गया है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के खिलाफ विरोध जताया. संगठन ने मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद के घायल होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया. प्रदर्शन का नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया. संगठन के नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को बातचीत के जरिये समाधान निकालना चाहिए, न कि बल प्रयोग के जरिये आंदोलन को रोकने की कोशिश करनी चाहिए. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. मुरारी ने आरोप लगाया कि मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद को पुलिस कार्रवाई के दौरान गंभीर चोट लगी है. उनके अनुसार, गौतम आनंद के सिर में 13 टांके लगे हैं और उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. ई. मुरारी ने कहा कि सरकार लाठी के दम पर छात्रों की आवाज दबाना चाहती है. उन्होंने कहा कि मधेपुरा में किया गया प्रदर्शन पटना में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में है. उन्होंने सरकार से घायल छात्र के इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेने, उचित मुआवजा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गयीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष ई. अंशु यादव ने कहा कि बीपीएससी, पीएचडी स्कॉलर और एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों की जायज मांगों का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी के बल पर नहीं दबाया जा सकता. संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन को सड़क से सदन तक आगे बढ़ाया जाएगा. जिला प्रधान महासचिव विकास कुमार राजा और छात्र नेता गुड्डू कुमार ने भी पटना में हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि लाठी-डंडे के बल पर छात्रों की मांगों को दबाया नहीं जा सकता. नेताओं ने लाठीचार्ज की जिम्मेदारी तय करने और शिक्षा मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की. विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे. ऐसे में उन पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा. भूपेंद्र चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाये और पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया. मौके पर रूबी कुमारी, खुशबू कुमारी, रानी कुमारी, गौरव कुमार, विवेक कुमार, राजा कुमार, ओम यदुवंशी, रवि यदुवंशी, अस्मित आनंद, बिट्टू कुमार, निखिल आनंद, अमन कुमार और दर्शन कुमार सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे. मधेपुरा में हुए प्रदर्शन से साफ है कि पटना में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा अब दूसरे जिलों में भी छात्र संगठनों को लामबंद कर रहा है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और व्यापक बनाने की चेतावनी दी है. अब संगठन की अगली रणनीति पर नजर रहेगी. वहीं, छात्रों की ओर से उठाये गये लाठीचार्ज, घायल छात्र के इलाज, मुआवजे और प्रतियोगी छात्रों की मांगों पर सरकार की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी.1
- बीपी मंडल जयंती पर मधेपुरा में सुरों का महासंगम, रितिका राज की आवाज पर झूमा पूरा स्टेडियम मधेपुरा में बीपी मंडल की 109वीं जयंती सिर्फ श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक न्याय की विरासत के साथ कला और संस्कृति का भी भव्य उत्सव बन गई। बीएन मंडल स्टेडियम में सजी राजकीय सांस्कृतिक संध्या में जब इंडियन आइडल फेम रितिका राज ने मंच संभाला, तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। लोकनृत्य, गायकी और सूफी संगीत के रंगों ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। मंच पर रोशनी सामने हजारों की भीड़ और माहौल में संगीत की गूंज। बीपी मंडल की 109वीं जयंती पर मधेपुरा में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से बीएन मंडल स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री शीला मंडल, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, जिलाधिकारी अभिषेक रंजन समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के बाद मंच पर शुरू हुआ कला और संस्कृति का सिलसिला। सृजन दर्पण के रंगकर्मी विकास कुमार और उनकी टीम ने लोकनृत्य के जरिए बिहार की मिट्टी और परंपरा की खूबसूरत तस्वीर पेश की। इसके बाद इप्टा के कलाकारों ने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों की तालियां बटोरीं। उमेश राम, मधुबाला भारती और संजीव कुमार की गायकी ने भी माहौल में संगीत का रंग घोल दिया। लेकिन कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण तब आया, जब भागलपुर के सूफी बैंड के बाद मंच पर पहुंचीं इंडियन आइडल फेम रितिका राज सिंह। रितिका के मंच पर आते ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। तालियों और सीटियों के बीच रितिका ने अपनी सुरीली आवाज में गीतों की ऐसी महफिल सजाई कि पूरा स्टेडियम सुरों में डूब गया। युवा दर्शक हों या परिवार के साथ पहुंचे लोग हर कोई रितिका की प्रस्तुति का आनंद लेता नजर आया। लोकप्रिय गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कलाकार का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन संगीत शिक्षिका शशि प्रभा जायसवाल ने किया। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। बीपी मंडल की जयंती पर सजी ये सांस्कृतिक शाम एक संदेश भी दे गई,सामाजिक न्याय की जिस चेतना ने बीपी मंडल को पहचान दी, उसी धरती पर कला और संस्कृति की आवाज भी उतनी ही बुलंद है।4
- सहरसा: मोहनपुर जामा मस्जिद में अकीदत के साथ मनाया गया मिलादुन्नबी, गूंजे दरूद व सलाम सहरसा जिला के नोहट्टा प्रखण्ड के मोहनपुर मे कार्यक्रम की शुरुआत कुरान-ए-पाक की तिलावत के साथ हुई। इसके बाद स्थानीय उलेमाओं और नात-ख्वानों ने हजरत मोहम्मद साहब की शान में खूबसूरत नात-पाक और मनकबत पेश कर महफिल को मुनव्वर किया। जलसे को संबोधित करते हुए हजरत मौलाना अब्दुल बारी साहब ने पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत-ए-तैयबा पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब इस पूरी कायनात के लिए रहमत बनकर आए थे। उनकी जिंदगी का हर एक पल मानवता, न्याय, दया और आपसी सौहार्द का बेहतरीन पैगाम देता है। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों को खत्म कर हमेशा सच्चाई और नेकी के रास्ते पर चलने की तालीम दी। जलसे के दौरान मोहनपुर जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों को खूबसूरत रोशनी और फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम के अंत में देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे, आपसी सौहार्द और देश की तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई। दुआ के बाद उपस्थित सभी लोगों के बीच तबर्रुक का वितरण किया गया।इस मौके पर स्थानीय जमा मस्जिद कर इमाम और मौलाना तौसीफ़ साहब ने जिम्मेदार लोग और बड़ी संख्या में क्षेत्र के अकीदतमंद मौजूद रहे, जिन्होंने इस रूहानी और बाबरकत् कार्यक्रम को कामयाब बनाने में अहम भूमिका निभाई।1
- सुपौल में खुला ईस्ट ज़ोन का सबसे बड़ा महिंद्रा वर्कशॉप, 48 हजार वर्गफुट में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की भव्य शुरुआत1
- मुंबई में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश मुंबई में अभी-अभी तेज हवाओं के साथ जोरदार मुंबई में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश मुंबई में अभी-अभी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई है। मुंबई में मानसून की बारिश जून महीने से शुरू होकर सितंबर में गणेश पूजा तक अपना असर दिखाती रहती है। यहां बारिश का कोई निश्चित समय नहीं होता। कभी सुबह अचानक बारिश शुरू हो जाती है, तो कभी शाम में और कई बार दिन के बीच में ही बिना किसी पूर्व सूचना के झमाझम बारिश होने लगती है। मुंबई की बारिश की सबसे खास बात यह है कि कई बार आसमान में ज्यादा बादल दिखाई नहीं देते और न ही बिजली कड़कने की आवाज सुनाई देती है। अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश दनादन बरसने लगती है। कुछ ही मिनटों में सड़कें पानी से भीग जाती हैं और लोगों को बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों का सहारा लेना पड़ता है। फिलहाल मुंबई में तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी है।1
- सौर बाजार में प्राइम डेंटल केयर का लोक सभा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने फीता काट कर किया उद्घाटन सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में अब एक क्लिनिक का शुभारंभ हो चुका है जिसके लिए लोगों को सहरसा पटना सहित अन्य शहर ईलाज के लिए जाना पड़ता था मगर अब कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि बुधवार को प्राइम डेंटल केयर का शुभारंभ हो चुका है जिसका विधिवत उद्घाटन लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव ने फीता काटकर किया। जैसा की आप सभी जानते हैं की चेहरे का आकार अगर बदलता है तो इसका कारण है मुंह का दांत। दांत की किसी भी समस्या को लेकर अब आपको चिन्ता करने की बात नहीं है क्योंकि प्राइम डेंटल केयर में अत्याधुनिक मशीन के द्वारा दांत के सभी प्रकार का ईलाज बहुत ही किफायती दरों पर किया जा रहा है जो सेवा आपको नगर पंचायत सौर बाजार कार्यालय के सामने उपलब्ध है। इसको लेकर डेंटल डॉक्टर अविनाश कुमार भारती ने बताया की दांत से जुड़ी सभी प्रकार के बीमारी का इलाज उपलब्ध रहेगी और मरीज को सबसे बेहतर इलाज सस्ते कीमत पर किया जाएगा। इस प्रकार के सुविधा से क्षेत्र में काफी खुशी देखी जा रही है जिसका ताजा उदाहरण है उपस्थित सैकड़ों की भीड़।1