Shuru
Apke Nagar Ki App…
upi चार्ज को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा सुने हमारे आपके UPI ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं, 96% transactions पूरी तरह चार्ज फ्री हैं।🇮🇳 UPI MDR को लेकर पूरी बात आसान भाषा में: - चार्ज किससे? Customer से नहीं, Merchant से - ₹2,000 तक: MDR 0% • ₹2,000–₹75,000: MDR 0.4% • ₹75,000 से अधिक: MDR अधिकतम ₹300 तक सीमित • ₹2 लाख या ₹5 लाख: MDR फिर भी अधिकतम ₹300 • Family/Friends को पैसे भेजना: कोई MDR नहीं • 96% UPI transactions: ₹2,000 से कम, इसलिए इन पर 0% MDR UPI आज हर महीने करीब ₹30 लाख करोड़ के transactions process कर रहा है। यह व्यवस्था मजबूत और sustainable बनी रहे, इसी उद्देश्य से MDR का यह regulated structure तय किया गया है।
Jagdish nagar
upi चार्ज को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा सुने हमारे आपके UPI ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं, 96% transactions पूरी तरह चार्ज फ्री हैं।🇮🇳 UPI MDR को लेकर पूरी बात आसान भाषा में: - चार्ज किससे? Customer से नहीं, Merchant से - ₹2,000 तक: MDR 0% • ₹2,000–₹75,000: MDR 0.4% • ₹75,000 से अधिक: MDR अधिकतम ₹300 तक सीमित • ₹2 लाख या ₹5 लाख: MDR फिर भी अधिकतम ₹300 • Family/Friends को पैसे भेजना: कोई MDR नहीं • 96% UPI transactions: ₹2,000 से कम, इसलिए इन पर 0% MDR UPI आज हर महीने करीब ₹30 लाख करोड़ के transactions process कर रहा है। यह व्यवस्था मजबूत और sustainable बनी रहे, इसी उद्देश्य से MDR का यह regulated structure तय किया गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- युवा खेल विभाग द्वारायुवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का प्रयास विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 प्रेस वार्ता (श्याम रानोलिया राजगढ़ ) 7049220386 हितेश, कुमार.जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत राजगढ़ युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वाराआयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के संबंध में जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपने विचार, नवाचार एवं सुझाव साझा करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत 2047 के परिकल्पना से जोड़ने तथा उनके नेतृत्व, क्षमता,विचार एवं प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा वहीं विकसित भारत युवा कनेक्ट प्रोग्राम के अंतर्गत नशा मुक्ति युवा और विकसित भारत विषय पर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर विकसित भारत के संकल्प में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया है।1
- हवाई जहाज की यात्रा के इन दोनों ऐसे ऐसे वीडियो आ रहे हैं जिन्हें देख कर लगता है कि क्या हवाई यात्रा में जोखिम बढ़ता जा रहा है? ईरान के मशहद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक बोइंग 737 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान का हवा में ही एक टायर फट गया। पायलट ने विमान को सुरक्षित वापस मशहद ले जाने का फैसला किया। यह विमान मशहद से केरमानशाह जा रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान की छत की अंदरूनी परत का एक हिस्सा टूटकर यात्रियों के ऊपर गिर गया।हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।1
- बोड़ा में *झांकियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रात 11 बजे तक हुए भगवान गणेश के दर्शन* *मेन मार्केट में विराजे 8 फीट ऊंचे गणपति, शाम 6 बजे बाद होंगे दर्शन* *झांकियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रात 11 बजे तक हुए भगवान गणेश के दर्शन* रिपोर्टर ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार बोड़ा। गणेश उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को नगर में गणेश पंडालों और आकर्षक झांकियों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। शाम को बारिश थमने के बाद गणेश उत्सव समितियां झांकियों की सजावट को अंतिम रूप देने में जुटी रहीं। नगर के विभिन्न झांकी स्थलों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर सकेंगे। उत्सव के दूसरे दिन पहली रात की अपेक्षा झांकी स्थलों पर अधिक भीड़ रही। श्रद्धालु देर रात तक परिवार सहित झांकियों के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। मेन मार्केट में 8 फीट ऊंचे गणपति आकर्षण का केंद्र मेन मार्केट बोड़ा में 8फीट ऊंची भगवान गणपति की प्रतिमा विराजित की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां भगवान गणपति के दर्शन शाम 6 बजे के बाद किए जा सकेंगे। गणेश उत्सव के दौरान गोविंद राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन भगवान गणपति को अलग-अलग व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद रात्रि 9 बजे महाआरती का आयोजन होगा। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। मेन मार्केट में गणेश जी की प्रतिदिन महाआरती पंडित अंकित शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर की जाती है। नगर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है और विभिन्न गणेश पंडालों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।1
- श्री बाबा रामदेव जी महाराज के मन्दिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ,हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण। श्री बाबा रामदेव जी महाराज के मन्दिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ,हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण। छापीहेड़ा नगर के पुरानी नगर पंचायत परिषद स्थल पर स्थित श्री बाबा रामदेवजी मंदिर पर बुधवार की सुबह 11:30 बजे के लगभग विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत बाबा रामदेव जी महाराज की पूजा आरती के पश्चात की गई। जिसमें क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस विशाल भंडारे में छापीहेड़ा नगर के अलावा आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। बता दे की विगत 18 वर्षों से श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के द्वारा यह विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता आ रहा है। इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया। तथा समिति के सदस्यों के द्वारा विशाल भंडारा करने का निर्णय लिया गया था। श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के द्वारा श्री बाबा रामदेव रुणीजा धाम जाने वाले पैदल एवं वाहन से यात्रियों के लिए स्वल्पाहार भोजन एवं रात्रि विश्राम के इंतजाम किए गए थे। जिसमें भंडारे में प्रतिदिन रात 9:00 बजे महा आरती की जाती थी जिसमें नगर के श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में शामिल होते थे। भंडारे को लेकर आसपास के इलाके में लगातार एक माह के लिए भक्ति का माहौल बना रहता है।1
- दूध डेयरी संचालक नहीं हे हड़ताल में शामिल कहा हम किसी भी हड़ताल में शामिल नहीं छापीहेड़ा में चल रही दूध उत्पादकों की हड़ताल में आज नया मोड़ , डेयरी संचालकों का आरोप की हमे हमारे संस्थान बंद करने के लिए दबाव बनाया जा रहा , हम किसी भी हड़ताल में शामिल नहीं हे , यदि हमें परेशान किया गया तो हमे थाने में शिकायत करनी होगी साथ ही किसानों से अपील की हे जिसको दूध लाना हो वो स्वेच्छा से दूध ला सकता हे1
- इंदौर ट्रांसफर करा देंगे… फर्जी NHM अफसर ने दो महिलाओं से ठग लिए 2.60 लाख!”1
- कांग्रेस संगठन का दो दिवसीय प्रशिक्षण.शिविर पचोर में प्रारंभ मजबूत संगठन के लिए प्रशिक्षित अनुशासित और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी :महेंद्र जोशी {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049 220386 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 15 एवं 16 सितंबर को पचोर स्थित रेड कार्पेट होटल में आयोजित किया गया, शिविर का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, पदाधिकारियों की नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकुशलता को बढ़ाना तथा संगठन की विचारधारा, संविधान और आधुनिक तकनीक से संबंधित विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है। प्रशिक्षण शिविर के मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण प्रभारी *महेंद्र जोशी ने “संगठन में प्रशिक्षण का महत्व एवं आवश्यकता”* विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रशिक्षित, अनुशासित और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है। प्रशिक्षण के माध्यम से पदाधिकारियों को संगठन को प्रभावी ढंग से संचालित करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा मिलती है। इस अवसर पर *जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने “भारत निर्माण की कहानी” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।* उन्होंने भारत के निर्माण एवं विकास में कांग्रेस की भूमिका, स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ आमजन की समस्याओं को संगठन के केंद्र में रखते हुए गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। मध्य प्रदेश कांग्रेस कनेक्ट सेंटर के प्रभारी * भूपेंद्र सिंह पुरावत जी ने “कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की कार्यप्रणाली”* विषय पर जानकारी दी। उन्होंने संगठन एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करने में कनेक्ट सेंटर की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट ने “संविधान और हम”* विषय पर संबोधित करते हुए संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के उपाध्यक्ष *चिराग सिंह परमार ने *“सोशल मीडिया की उपयोगिता एवं तकनीकी विषय”* पर प्रशिक्षण देते हुए डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने के तरीकों की जानकारी दी। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन 16 सितंबर को भी चुनाव प्रबंधन, जनसंपर्क, बूथ स्तर पर चुनाव प्रबंधन एवं आगामी चुनाव गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ के इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई कार्यशैली के साथ बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा प्रशिक्षित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करना है।4
- MP के गांवों के लिए बड़ी खबर! कल 17 सितंबर से फ्री रजिस्ट्री अभियान शुरू। 📄 👉 पूरी न्यूज़ सुनें और इसका लाभ उठाएं। 📲 अपने व्यवसाय के न्यूज़ प्रचार के लिए अभी संपर्क करें: सचिन शर्मा – 7415299267 हिडन रिपोर्ट न्यूज़ नेटवर्क — जो छिपा है, वही दिखेगा।1
- माचलपुर क्षेत्र के दूध उत्पादक व किसान संगठन ने अपनी मीटिंग पड़ा पड़ देवरा पर पूरी करके के देवरा में पूरी करके और यह घोषणा की है ₹10 फेट से दूध बेचेंगे व हड़ताल खत्म करने की घोषणा की दूध डेरी वाले अपनी दरिया खोल सकते हैं और सब इसी रेट पर दूध खरीदेंगे यह घोषणा की गई है कल इसी विषय में कलेक्टर महोदय से भी इन लोगों की चर्चा हुई थी शायद इसी के आधार पर इन्होंने अपना घोषणा कर दिया है1