श्री बाबा रामदेव जी महाराज के मन्दिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ,हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण। श्री बाबा रामदेव जी महाराज के मन्दिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ,हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण। छापीहेड़ा नगर के पुरानी नगर पंचायत परिषद स्थल पर स्थित श्री बाबा रामदेवजी मंदिर पर बुधवार की सुबह 11:30 बजे के लगभग विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत बाबा रामदेव जी महाराज की पूजा आरती के पश्चात की गई। जिसमें क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस विशाल भंडारे में छापीहेड़ा नगर के अलावा आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। बता दे की विगत 18 वर्षों से श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के द्वारा यह विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता आ रहा है। इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया। तथा समिति के सदस्यों के द्वारा विशाल भंडारा करने का निर्णय लिया गया था। श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के द्वारा श्री बाबा रामदेव रुणीजा धाम जाने वाले पैदल एवं वाहन से यात्रियों के लिए स्वल्पाहार भोजन एवं रात्रि विश्राम के इंतजाम किए गए थे। जिसमें भंडारे में प्रतिदिन रात 9:00 बजे महा आरती की जाती थी जिसमें नगर के श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में शामिल होते थे। भंडारे को लेकर आसपास के इलाके में लगातार एक माह के लिए भक्ति का माहौल बना रहता है।
श्री बाबा रामदेव जी महाराज के मन्दिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ,हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण। श्री बाबा रामदेव जी महाराज के मन्दिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ,हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण। छापीहेड़ा नगर के पुरानी नगर पंचायत परिषद स्थल पर स्थित श्री बाबा रामदेवजी मंदिर पर बुधवार की सुबह 11:30 बजे के लगभग विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत बाबा रामदेव जी महाराज की पूजा आरती के पश्चात की गई। जिसमें क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस विशाल भंडारे में छापीहेड़ा नगर के अलावा आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। बता दे की विगत 18 वर्षों से श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के द्वारा यह विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता आ रहा है। इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया। तथा समिति के सदस्यों के द्वारा विशाल भंडारा करने का निर्णय लिया गया था। श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के द्वारा श्री बाबा रामदेव रुणीजा धाम जाने वाले पैदल एवं वाहन से यात्रियों के लिए स्वल्पाहार भोजन एवं रात्रि विश्राम के इंतजाम किए गए थे। जिसमें भंडारे में प्रतिदिन रात 9:00 बजे महा आरती की जाती थी जिसमें नगर के श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में शामिल होते थे। भंडारे को लेकर आसपास के इलाके में लगातार एक माह के लिए भक्ति का माहौल बना रहता है।
- हवाई जहाज की यात्रा के इन दोनों ऐसे ऐसे वीडियो आ रहे हैं जिन्हें देख कर लगता है कि क्या हवाई यात्रा में जोखिम बढ़ता जा रहा है? ईरान के मशहद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक बोइंग 737 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान का हवा में ही एक टायर फट गया। पायलट ने विमान को सुरक्षित वापस मशहद ले जाने का फैसला किया। यह विमान मशहद से केरमानशाह जा रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान की छत की अंदरूनी परत का एक हिस्सा टूटकर यात्रियों के ऊपर गिर गया।हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।1
- राजगढ़ में छात्रों की गूंज मे उठा पेपर लीक घोटाले रोजगार के मुद्दे छात्रों की गूंज में 1300 से अधिक विद्यार्थियों ने उठाए शिक्षा, रोजगार और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल दो घंटे से अधिक चला संवाद, विद्यार्थियों ने अतिथियों से सीधे रखीं समस्याएं; प्रियव्रत सिंह बोले- विद्यार्थियों की आवाज को जिम्मेदार मंच तक पहुंचाना जरूरी | पचोर पचोर में बुधवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1300 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। दो घंटे से अधिक चले संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल अतिथियों के सामने सीधे रखे। विद्यार्थियों ने पेपर लीक, बढ़ती फीस, बेरोजगारी, रोजगार के सीमित अवसर, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और परीक्षा परिणाम जारी होने में देरी जैसे मुद्दे उठाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा मंच देना है, जहां वे बिना झिझक अपनी समस्याएं और सवाल सामने रख सकें। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, भर्ती प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं। इन समस्याओं और सुझावों को आगे जिम्मेदार मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थियों ने सवाल किया कि परीक्षा आयोजित होने के बाद लंबे समय तक परिणाम जारी नहीं होने पर जिम्मेदारी किसकी तय होती है। नौकरी मिलने के बाद भर्ती स्थायी नहीं होने और कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों को लेकर भी सवाल किए गए। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर विद्यार्थियों ने जवाब मांगे। छात्राओं ने भी रखी अपनी बात संवाद के दौरान छात्रा जया कुशवाह ने प्रतियोगी परीक्षा में कुछ अंकों से चयन से वंचित रहने तथा कथित रूप से रिश्वत की मांग किए जाने जैसी समस्या को लेकर सवाल उठाया। छात्रा रुशाली ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उन्हें छह भाषाओं का ज्ञान है और विद्यार्थियों के सामने आने वाली चुनौतियों को अतिथियों के समक्ष रखा। समस्याएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन विद्यार्थियों के सवालों को अतिथियों ने सुना और उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। विद्यार्थियों को इंदौर में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण विभाग प्रभारी महेंद्र जोशी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवा दीक्षित ने किया।1
- उज्जैन में बीजेपी-आरएसएस के दिग्गजों के दौरे पर जीतू पटवारी का तीखा हमला मध्य प्रदेश मे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के दौरे प्रस्तावित होते ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं.. बतादे की 17 और 18 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का उज्जैन दौरा प्रस्तावित है। और 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम मे शामिल होंगे और उसी से ठीक पहले हो रहे इन दौरों को बीजेपी और संघ की बड़ी रणनीति माना जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी और आरएसएस पर पेपर लीक और परीक्षा घोटालों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। vo. 17 और 18 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का उज्जैन दौरा तय हुआ है। 19 सितंबर को इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिससे ठीक पहले बीजेपी और संघ के शीर्ष नेताओं के इस दौरे को भावी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।... दूसरी ओर, इस दौरे को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और सत्ताधारी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के पीछे बीजेपी और संघ का हाथ है। जीतू पटवारी ने स्पष्ट किया कि छात्रों के मुद्दों पर हो रही लड़ाई राजनीतिक न होकर युवाओं के भविष्य से जुड़ी है। और इसमें राजनीति ढूंढना पाप है.. Byte बाइट: जीतू पटवारी (प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस) "कांग्रेस 2023 का चुनाव हारने के बाद से एक्टिव है और लगातार चुनाव जीत रही है... दतिया, विजयपुर और अमरवाड़ा के चुनाव इसके प्रमाण हैं। जहां तक छात्रों की गूंज का सवाल है, यह लड़ाई राजनीतिक है ही नहीं, यह देश के युवाओं के भविष्य की लड़ाई है और इसमें राजनीति ढूंढना अपने आप में पाप है। जब से मोदी जी आए हैं, 150 से ज्यादा बार पेपर लीक हो चुके हैं। हर परीक्षा में करप्शन होता है और इसके पीछे बीजेपी और आरएसएस का हाथ है। बीजेपी ने देश को 80वें पायदान पर खड़ा कर दिया है।"1
- बीनागंज में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 315 मरीजों का पंजीयन, 82 ऑपरेशन के लिए चयनित बीनागंज। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर (म.प्र.) एवं राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार, 16 सितंबर 2026 को श्री स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय, बीनागंज के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय के संस्थापक सदस्य श्री घनश्याम दास जी गर्ग द्वारा सद्गुरु महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया गया। शिविर में 325 मरीजों का पंजीयन किया गया। जांच के दौरान 82 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। वहीं 201 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा 30 मरीजों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय, आनंदपुर ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। इस शिविर में डॉ. आशु शर्मा (MDS) ( दंत चिकित्सक)शासकीय अस्पताल बीनागंज एवं डॉ. हिमांशु शर्मा, ( दंत चिकित्सक ) शिविर में आए । दोनों चिकित्सकों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की चिकित्सा एवं सेवा टीम ने मरीजों को अपनी सेवाएं दीं। डॉ. अभिषेक सुमन, नेत्र सहायक सोनू शर्मा, बीनागंज, टीम इंचार्ज जीतू पाठक, डाल सिंह जादौन एवं वरिष्ठ सहयोगी धर्मराज यादव सहित अन्य सदस्यों ने मरीजों की जांच एवं उपचार में सहयोग किया। शिविर में पधारे चिकित्सकों, अतिथियों एवं पत्रकारगण का भी माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया। श्री रणछोड़ दास जी आश्रम के अध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी भी उपस्थित रहे। वहीं थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने शिविर स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं एवं शिविर का निरीक्षण किया। उनका भी माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच, उपचार एवं ऑपरेशन के माध्यम से उन्हें रोशनी प्रदान करना बहुत बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की निःशुल्क सेवा से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता है। शिविर के आयोजन में श्री स्वामी विवेकानंद । पुस्तकालय की ओर से मरीजों के लिए भोजन, नाश्ता एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। शिविर में मरीजों को पहुंचाने एवं सेवा कार्य को सफल बनाने में जनपद सचिव, जनप्रतिनिधियों एवं सरपंचों के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग रहा। इनके द्वारा जरूरतमंद मरीजों को शिविर तक पहुंचने के लिए प्रेरित एवं सूचित किया गया, जिससे बड़ी संख्या में मरीज शिविर का लाभ ले सके। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर ने शिविर को सफल बनाने गांव- गांव से मरीज भेजने में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, जनपद सचिवों, सरपंचों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पुस्तकालय समिति, पत्रकारगण एवं सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि बीनागंज में इस प्रकार के निःशुल्क सेवा शिविरों से ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सभी के सहयोग से ऐसे सेवा शिविर आयोजित होते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच, दवाइयां, चश्मे एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा मिल सके।4
- 🥛🚨 सुसनेर में दूध विक्रेताओं की बेमियादी हड़ताल शुरू! दूध के दाम 100 रुपए प्रति लीटर और फेट का दाम 12 रुपए किए जाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है। कई डेयरियां बंद रहीं, वहीं सड़कों पर दूध बहाए जाने के वीडियो भी सामने आए हैं। 👉 क्या है पूरा मामला? 👉 दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहेगी? 🎥 देखिए पूरी खबर वीडियो में। ❤️ हर खबर, आपके साथ अपने चैनल को Like ❤️ | Share 🔄 | Follow ➕ करें और ज्यादा से ज्यादा Support करें। #सुसनेर #आगरमालवा #दूधहड़ताल #दूध #BreakingNews #SusnerNews #AgarMalwaNews #MPNews #MadhyaPradesh #HindiNews #LocalNews #MilkStrike #DoodhHadtal #LatestNews1
- अंधेरे में डूबा असनावर कस्बा असनावर कस्बे में करीब 2 महीने से लोड सेटिंग के नाम से घंटे लाइट कटौती की जा रही है 1 घंटे में दो बार लोड सेटिंग लोगों का कहना है कि पूरे झालावाड़ जिले की लोड सेटिंग असनावर से ही हो रही है क्या बिना सूचना के घंटे कटौती से परेशान लोगों ने पहले भी बिजली विभाग एवं उपखंड कार्यालय पहुंचकर इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया किंतु जब से अवगत कराया पहले से ज्यादा लाइट कटौती होने लग गई है1
- युवा खेल विभाग द्वारायुवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का प्रयास विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 प्रेस वार्ता (श्याम रानोलिया राजगढ़ ) 7049220386 हितेश, कुमार.जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत राजगढ़ युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वाराआयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के संबंध में जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपने विचार, नवाचार एवं सुझाव साझा करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत 2047 के परिकल्पना से जोड़ने तथा उनके नेतृत्व, क्षमता,विचार एवं प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा वहीं विकसित भारत युवा कनेक्ट प्रोग्राम के अंतर्गत नशा मुक्ति युवा और विकसित भारत विषय पर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर विकसित भारत के संकल्प में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया है।1
- upi चार्ज को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा सुने हमारे आपके UPI ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं, 96% transactions पूरी तरह चार्ज फ्री हैं।🇮🇳 UPI MDR को लेकर पूरी बात आसान भाषा में: - चार्ज किससे? Customer से नहीं, Merchant से - ₹2,000 तक: MDR 0% • ₹2,000–₹75,000: MDR 0.4% • ₹75,000 से अधिक: MDR अधिकतम ₹300 तक सीमित • ₹2 लाख या ₹5 लाख: MDR फिर भी अधिकतम ₹300 • Family/Friends को पैसे भेजना: कोई MDR नहीं • 96% UPI transactions: ₹2,000 से कम, इसलिए इन पर 0% MDR UPI आज हर महीने करीब ₹30 लाख करोड़ के transactions process कर रहा है। यह व्यवस्था मजबूत और sustainable बनी रहे, इसी उद्देश्य से MDR का यह regulated structure तय किया गया है।1
- 5001 दीपों से जगमगाएगा मोतीसागर कमल कुण्डी दीयों का विहंगम दृश्य कलेक्टर डॉ. मीना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से जिला आगर-मालवा मध्य प्रदेश में 17 सितम्बर से प्रारंभ हो रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला मुख्यालय आगर में गुरुवार को प्रमुख आयोजन होंगा सायं 7:00 बजे मोतीसागर तालाब स्थित कमल कुण्डी पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित होगा। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बुधवार शाम को दोनों कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कमल कुण्डी मोती सागर 5001 दीपों से जगमगाएगा कलेक्टर डॉ. मीना ने सर्वप्रथम मोतीसागर तालाब स्थित कमल कुण्डी पहुंचकर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया। नगर पालिका अधिकारी श्री कुशाल सिंह डुडवे ने अवगत कराया कि नगर पालिका द्वारा कार्यक्रम के लिए 5001 दीप प्रज्वलित करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से दीप प्रज्वलन किया जाएगा। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1